यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल है। यह हादसा सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ है। हालांकि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं इस सड़क हादसे में घायल सभी यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बिहार से नई दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार की सुबह अमेठी में अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिस वक्त यह घटना हुई है उस समय बस में लगभग 60 से 65 यात्री सवार थे. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया था। इस घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना में लगभग दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए है। आधा दर्जन यात्री इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार में भर्ती किया गया है। यह बस हादसा सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के बाद बस अनियंत्रित हुई है और सड़क पर बाई ओर पलट गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *