Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਸਬਜ਼ੀ ਵਪਾਰੀ ਦੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਣਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਚੌਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਰੀਅਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋੰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਬਜ਼ੀ ਵਪਾਰੀ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਚੌਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਚੋਰਾ ਨੇ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇੰ ਸਵਜ਼ੀ ਵਪਾਰੀ ਦੇ ਘਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਮੋਬਾਇਲ ਲੁੱਟ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। 

    ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਉਹ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 1 ਵਜੇ ਮੰਡੀ ਤੋਂ ਘਰ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਰੋਟੀ ਖਾ ਕੇ 2 ਵਜੇ ਸੌਂ ਗਿਆ। ਸਵੇਰੇ 5 ਵਜੇ ਜਦੋਂ ਉਹ ਉੱਠਿਆ ਤਾਂ ਉਸਨੂੰ ਚੌਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦਾ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਇਸ ਸਾਰੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੌਰ ਉਸ ਪਾਸੋਂ 60 ਤੋਂ 70 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮੋਬਾਈਲਾਂ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। 

  • पंजाबः तेजधार हथियार से कई वार कर किया व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

    मोगाः खेत में व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 साल के रंजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव भिंडरकलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सामान्य दिनों की तरह रविवार की रात को गए एक किसान का शव पड़ा मिला। रंजीत सिंह जिस साइकिल से खेत में गया था वह शव के पास से गायब है। हालांकि मृतक की जेब में रखा कैश जेब में रखा मिला। किसान को किसी तेज धारदार हथियार से बुरी तरह काटा गया है।

    जानकारी के अनुसार रंजीत सिंह रविवार की रात को दस बजे सामान्य दिनों की तरह खेत पर देखभाल के लिए पहुंचा था। आधा घंटे तक वापस नहीं लौटा तो परिजन खेत में पहुंचे, वहां रंजीत सिंह का शव पड़ा मिला था। उसे किसी धारदार हथियार से बेरहमी से काटा गया था। रंजीत सिंह अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता था, लेकिन उसकी साइकिल गायब थी। सूचना मिलने पर थाना धर्मकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्या करने वाले चोर, लुटेरे हो सकते हैं।

  • जालंधरः वाल्मीकि चौक पर पुलिस ने फड़ी लगाने वालों पर की कार्रवाई, गरमाया माहौल, देखें Live

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि चौक पर फड़ी लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज वाल्मीकि चौक पर कुछ फड़ी वालों को सामान उठाकर पुलिस ने जब्त कर लिया और थाने ले गई। जिसके बाद वहां पर माहौल गरमा गया। मामला गरमाता देख मौके पर कांग्रेस नेता शैरी चड्ढा और आप विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे। इस दौरान पुलिस द्वारा जब्त किए सामान को छुड़वाया गया।

    वहीं मौके पर कांग्रेस नेता शैरी चड्ढा ने लोगों से कहा कि वह ना तो लोगों के साथ धक्का होने देंगे और ना ही धक्का सहेंगे। ऐसे में उन्होंने कहाकि पुलिस ने जितने भी फड़ी वालों का सामान जब्त किया है, उनका सामाना उन्हें वापिस दिलाया जा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस ने दो अन्य लोगों का भी सामान जब्त किया है। जिसके जवाब में शैरी चड्ढा ने कहाकि वह सभी का पुलिस की कस्टडी से सामान छुड़वाकर वहां से जाएंगे।

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही चंदन ग्रेवाल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि खाने पीने का सामान लगाने की व्यक्ति द्वारा रेहड़ी लगाई थी। जिसका पुलिस सामान लेकर आ गई। इस मामले में चंदन ग्रेवाल ने कहा कि वह गरीब लोगों के साथ धक्का नहीं होने देंगे। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वह सीपी स्वप्न शर्मा के साथ बात करने जा रहे है। जल्द ही गरीबी लोगों के हक को लेकर मुद्दा उठाकर उन्हें इंसाफ दिलवाया जाएगा। वहीं एक चाय वाले के स्टॉल को भी पुलिस द्वारा उठाया गया था। जिसको लेकर विवाद गरमा गया।

  • IIT के छात्र ने मेट्रो स्टेशन पर की आत्मह’त्या की कोशिश!

    नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर जान देने का सिलसिला जारी है। ​ब्लू लाइन मेट्रो के तिलक नगर स्टेशन पर आईआईटी दिल्ली के 22 वर्षीय एक छात्र ने रविवार को कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन ऐन वक्त पर ड्राइवर द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाने से उसकी जान बच गई इस घटना में आईआईटी का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के तत्काल बाद घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया मेट्रो एक अधिकारी के मुताबिक आईआईटी दिल्ली के 22 वर्षीय एक छात्र ने रविवार को कथित तौर पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की

    यह घटना रविवार देर शाम 6 बजकर 40 मिनट की है मेट्रो अधिकारी के मुताबिक आईआईटी-डी का छात्र मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ा था स्टेशन पर जब द्वारका जाने वाली ट्रेन रुकने वाली थी तो वह उसके आगे कूद गया यात्री के सिर पर चोट लगी और उसे जल्द ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया अधिकारी ने बताया कि जिस समय छात्र मेट्रो के सामने कूदा उस समय मेट्रो की गति बहुत कम थी और ड्राइवर ने मौका गंवाए बगैर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे उसकी जान बच गई 

  • जालंधरः ट्रैफिक समस्या को लेकर सीपी स्वप्न शर्मा का एक्शन, वाल्मीकि चौक पर कार्रवाई शुरू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर नगर में 3 दिन पहले मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए शहर को 4 जोन में बांटने का ऐलान किया था। इस दौरान सीपी स्वप्न शर्मा ने लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस को वने जोन में उक्त दुकान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिन दुकानदारों के दुकानों के बाहर वाहन या अन्य सामान रखने से वन वे जोन पर ट्रैफिक की समस्या से लोग परेशान हो रहे है। बताया जा रहा कि पुलिस ने 113 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। जिसमें 50 लोगों ने पुलिस के इस मामले में सहमति जताई है, जबकि बताया 13 के खिलाफ पुलिस एक्शन लेने जा रही है। 

    बताया जा रहा कि वाल्मीकि चौक वाली रोड़ पर ही 16 लोगों को नोटिस दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि उक्त अवैध रेहड़ी वालों को नोटिस दे दिया गया है। जिसमें उन्होंने अवैध जगह पर रेहड़ी ना लगाने की हिदायत दी गई है। इसी के साथ दुकान को बाहर अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई करके नोटिस दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अगर फिर भी यह लोग नहीं मानते तो उक्त लोगों के खिलाफ 188 की कार्रवाई की जाएगी। इस के तहत आज पुलिस प्रशासन ने वाल्मीकि चौक पर ट्रैफिक समस्या को लेकर वन वे जोन पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखने के मामले के कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में रोष पाया गया। 

    जिसके बाद सारे दुकानदार इकट्ठे होकर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान दुकानदारों के हक में कांग्रेस नेता शैरी चड्ढा भी सड़क पर उतर आए है। दुकानदारों द्वारा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद है। दरअसल, आज पुलिस की टीम वाल्मीकि चौक के पास स्थित गुजरावालां ज्वैलर के पास पहुंची, जहां उन्होंने वन वे जोन पर ट्रैफिक समस्या को लेकर पार्क की गई गाड़ियों से आ रही समस्या को लेकर कार्रवाई की। दरअसल, पुलिस की टीम गुजरावालां ज्वैलर को नोटिस देने पहुंची थी, जहां उन्होंने नोटिस लेने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए वाहन पार्किंग के लिए मना किया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता शैरी चड्ढा ने दुकानदारों द्वारा कहा रोड जाम करने को लेकर पुलिस प्रशासन को कहा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की बात सुनने के बाद शैरी चड्ढा ने कहा कि सारे शहर को साफ सुथरा करने की अपील की।

  • पंजाबः हेरोइन और ड्रगमनी मामले में महिला सहित 3 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुभानपुर में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो अलग मामलों में 550 ग्राम हेरोइन, 16 हजार रुपये ड्रगमनी के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सुभानपुर व थाना सिटी में दो केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से एक महिला समेत तीन लोगों को हेरोइन की खेप व ड्रगमनी के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सुभानपुर के अधीन आते जालंधर-अमृतसर हाईवे पुल के नीचे नजदीक गुरुद्वारा श्री संतसर साहिब में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह की निगरानी में एएसआई हरवंत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी की हुई थी।

    इस दौरान दो भाई परमजीत सिंह उर्फ पम्मा व जसवीर सिंह उर्फ पाला पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव हमीरा एक बिना नंबरी बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया और डीएसपी भुलत्थ भारतभूषण सैनी की मौजूदगी में जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 300 ग्राम हेरोइन और 16 हजार रुपये की ड्रगमनी बरामद हुई। एसएसपी के अनुसार पम्मा पर छह और पाला पर एनडीपीएस एक्ट के पांच केस वि​भिन्न थानों में दर्ज हैं। थाना सुभानपुर में दोनों के ​खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं सीआईए स्टाफ के एसआई लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी समेत दाना मंडी के समीप नाकाबंदी के दौरान राज कौर उर्फ रानी निवासी गांव दौलेवाल जिला मोगा को 250 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी ने बताया कि इन तीनों आरोपियों के परिवार नशा तस्करी में लिप्त हैं। राज कौर का बेटा भी एनडीपीएस एक्ट के केस में जेल में बंद है। एसएसपी ने बताया कि तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड दौरान और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस लाइन में हेरोइन के साथ पहली बार पकड़ी गई महिला राज कौर ने पुलिस पर आरोप लगाया कि 100 ग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी, लेकिन पुलिस ने 250 ग्राम दिखाई है। इस पर एसएसपी वत्सला गुप्ता ने कहा कि यह सरासर गलत है। महिला का पूरा परिवार नशा तस्करी में लिप्त है। पुलिस का अक्स खराब करने की को​शिश है।

  • बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ICU में भर्ती

    नई दिल्ली : अपने दौर की जानी-मानी फ़िल्म‌ अभि‌नेत्री तनुजा‌ की अचानक तबियत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रविवार की शाम को मुम्बई के जुहू के एक अस्पताल में तनुजा को भर्ती कराया गया तनुजा अभी आईसीयू में हैं सूत्रों ने बताया है कि तनुजा को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते एडमिट कराया गया है

    वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक तनुजा अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है चिंता की कोई बात नहीं हैबता दें कि 80 साल की अभिनेत्री तनुजा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके स्वास्थ्य को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है एक्ट्रेस काजोल देवगन की मां को उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण रविवार को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था

    तुनजा ने कईं हिंदी और बंगाली फिल्मों में किया है काम

    एक्ट्रेस तनुजा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है तनुजा गुजरे जमाने की स्टार शोभना समर्थ और निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं बता दें कि तनुजा का जन्म 23 सितंबर, 1943 को हुआ था कम उम्र में ही एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया केवल 16 की उम्र में तनुजा की पहली फिल्म ‘छबीली’ (1960) रिलीज हुई और इसके बाद वह वर्ष 1962 की फिल्म ‘मेम दीदी’ में नजर आईं

  • पंजाबः 2 पक्षों में विवाद के दौरान चलीं तलवारें-लाठियां, कई घायल, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के गांव जब्बोवाल में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूब पथराव हुआ। बात यहीं पर नहीं थमी, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर खूब तलवारें चलाईं और लाठियां चली। इस झड़प में दोनों पक्षों के 4 महिलाओं समेत 5 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है। इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। गुरदेव सिंह निवासी जब्बोवाल ने बताया कि उन्हें पिछली सरकार की ओर से पांच मरले का प्लॉट अलॉट किया गया था।

    जहां हम ट्रॉली के माध्यम से ईंधन(बालन) को स्टोर करने के लिए जा रहे थे तो दर्शन सिंह, नरिंदर कौर और उनके परिवार के सदस्यों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में उसकी मां बंसो, पिता ज्ञान सिंह और नीलम पुत्री तरसेम सभी निवासी गांव जब्बोवाल घायल हो गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है।

    उधर, दूसरी तरफ गांव जब्बोवाल निवासी सरबजीत कौर और उषा रानी पुत्री दर्शन सिंह खुद पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उन पर 10-15 युवकों ने तेजधार ह​थियारों से हमला किया है। जिसमें वह दोनों बहनें जख्मी हुई है। पांचों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ लखविंदर सिंह ने कहा कि यह मामला गांव जब्बोवाल कालोनी का है। इन लोगों की चार-पांच दिन पहले भी लड़ाई हुई थी, जिसका समझौता हो गया था। सोमवार को वह दोनों पक्षों को थाने बुलाएंगे। यदि इनमें सहमति न बनी तो फिर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • डंपर और पिकअप की भीषण टक्कर में 2 बच्चों सहित 4 की मौ’त

    जालौनः NH-27 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। वहीं टक्कर होते ही पिकअप हाईवे पर पलट गई, जिसमें दबकर दो महिलाओं, दो बच्चों सहित 4 लोगों की मौत गई। वहीं मरने वालों में मां-बेटे भी शामिल है जबकि 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में अनिरुद्ध (2) वर्ष पुत्र हुलासी, प्रियंका (28) पत्नी हुलासी, नैंसी (16) पुत्री राम सहोदर, मुन्नी देवी (50) पत्नी भैयादिन यादव की मौत हो गई।

    हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि टीचर के कहने पर मासूम बच्चे पिकनिक मनाने गए हुए थे, उनके साथ में उनके परिजन भी थे।

    उरई कोतवाली क्षेत्र मे कानपुर हाईवे पर बने बुंदेलखंड ओवर ब्रिज के पास की घटना है, डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहना के लोग रविवार सुबह पिकनिक मनाने ओरछा व दतिया पिकअप से गए हुए थे। रविवार देर रात को सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे, रात करीब 12 बजे जब पिकअप सवार लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कैथरी टोल प्लाजा के पास गुजर रहे थे। तभी पीछे से उसमें तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप बेकाबू होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गया। हादसे की खबर पाकर एक्सप्रेस-वे की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती करवाया। 

  • सिनेमा जगत में शोक की लहरः दिग्गज अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

    मुबंईः भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता को मुंबई लाया गया, लेकिन कल रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता का परिवार मुंबई में रहता था।

    अभिनेता की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में थे। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सैंया तोहारे कारन’ से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई ‘टैक्सी चोर’ थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।

    बृजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित अन्य के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। उन्होंने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में कीं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, रवि किशन,दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के साथ काम किया था। उनके निधन पर फिल्म अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘बृजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्में की थीं, उनका जाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक युग का प्रस्थान है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को स्वर्ग के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत करें।’