पंजाबः तेजधार हथियार से कई वार कर किया व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

मोगाः खेत में व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 साल के रंजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव भिंडरकलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सामान्य दिनों की तरह रविवार की रात को गए एक किसान का शव पड़ा मिला। रंजीत सिंह जिस साइकिल से खेत में गया था वह शव के पास से गायब है। हालांकि मृतक की जेब में रखा कैश जेब में रखा मिला। किसान को किसी तेज धारदार हथियार से बुरी तरह काटा गया है।

जानकारी के अनुसार रंजीत सिंह रविवार की रात को दस बजे सामान्य दिनों की तरह खेत पर देखभाल के लिए पहुंचा था। आधा घंटे तक वापस नहीं लौटा तो परिजन खेत में पहुंचे, वहां रंजीत सिंह का शव पड़ा मिला था। उसे किसी धारदार हथियार से बेरहमी से काटा गया था। रंजीत सिंह अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता था, लेकिन उसकी साइकिल गायब थी। सूचना मिलने पर थाना धर्मकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्या करने वाले चोर, लुटेरे हो सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *