Blog

  • पंजाबः कांग्रेस को झटका, इस पार्षद ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः कांग्रेस को झटका, इस पार्षद ने दिया इस्तीफा

    लुधियाना : जिले में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दे दिया है। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेसी पार्षद पल्लवी विनायक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक पार्षद पल्लवी आज सर्किट हाउस में पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। इस दौरान उनके पति व टकसाली कांग्रेसी नेता विपन विनायक भी अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

  • पिटबुल डॉग का कहर, 7 वष्रीय बच्ची को बनाया शिकार

    पिटबुल डॉग का कहर, 7 वष्रीय बच्ची को बनाया शिकार

    हरियाणा: हरियाणा के करनाल जिले में शिव कॉलोनी में देर शाम दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने घर की छत पर खेल रही 9 साल की छोटी बच्ची पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। हमलावर कत्ते ने बच्ची के चेहरे को बूरी तरह से नोच खाया है और वह अस्पताल में भर्ती है. यहां अब बच्ची का ऑपरेशन होगा।

    जानकारी के मुताबिक जब बच्ची छत पर खेल रही थी, तभी पड़ोसियों के पाले पिटबुल डॉग बच्ची के घर की छत पर कूदा और बच्ची पर हमला बोल दिया।  पिटबुल ने बच्ची के मुंह को इस कदर दबोच कि मालकिन ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को पिटबुल से छुड़वाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घायल अवस्था में बच्ची को हॉस्पिटल में लाया गया, जहां पर बच्ची क इलाज चल रहा है और शनिवार को बच्ची का ऑपरेशन होगा।

    शिव कॉलोनी गली-2 में रहने वाले पड़ोसियों ने बताया बच्ची के पिता गांव में गए हुए हैं.  जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि पिटबुल डॉग ने बच्ची को काट लिया है, वह आनन-फानन में बच्ची को हॉस्पिटल में ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कहा इस पिटबुल डॉग से आसपास में रहने वाले लोगों में भी काफी डर का माहौल बना हुआ है। पिटबुल डॉग के खुले में घूमने के बारे में कई बार इसके मालिक को अवगत कराया गया था,  लेकिन डॉग के मालिक पर कोई भी असर नहीं पड़ा, जिसकी लापरवाही आज अंजाम देखने को मिला है। बच्ची का इलाज कर रही निजी हॉस्पिटल की डॉक्टर ने बताया घायल अवस्था में बच्ची हॉस्पिटल में आई थी, बच्ची के मुंह और कान पर काफी बड़े जख्म है, अभी का बच्ची का इलाज कर दिया है। जख्म ज्यादा होने के कारण बच्ची के मुंह का ऑपरेशन होगा। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन बच्ची को जख्म होने के कारण काफी दर्द जरूर हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस के कर्मचारी भी पहुंचे वही उनका यही कहना है मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • स्कूल बस में 12 वर्षीय बच्चे की हार्ट अटैक से मौत

    स्कूल बस में 12 वर्षीय बच्चे की हार्ट अटैक से मौत

    मध्यप्रदेशः अब तक आपने कर्डियेक अरेस्ट की वजह से कई लोगों की मौत होने की बात तो सुनी होगी, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि एक बच्चे की हुई अचानक मौत में कार्डियेक अरेस्ट के लक्षण देखने को मिले हैं। ऐसे में डॉक्टर इसे चिंताजनक बताते हुए इसके पीछे कोरोना के आफ्टर इफेक्ट्स मान रहे हैं। मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले से सामने आया है। घटना जिला अस्पताल में मृत अवस्था में आये 12 वर्षीय स्कूली छात्र मनीष जाटव के साथ घटी बतायी जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक भिंड के जामना रोड निवासी कोमल जाटव का बेटा मनीष घर से इटावा रोड स्थित निजी स्कूल में पढ़ने गया था। जब वह स्कूल से छुट्टी होने पर घर जाने के लिए बस में चढ़ा तो सीट पर बैठते ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद बस ड्राइवर ने स्कूल प्रिंसिपल को सूचित किया। उसे होश में लाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह होश में नहीं आया तो तुरंत चौथी कक्षा के छात्र मनीष के परिवार को सूचना दी गई। बच्चे को लेकर प्रबंधन और परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    डॉक्टर ने क्या बताया

    जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गोयल ने बताया कि, बच्चे को लेकर कुछ लोग आए थे। उस वक्त वे भी ओटी से बाहर आए। उनकी टीम ने बच्चे को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। चूंकि ये अचानक मौत का मामला था जो ज्यादातर कार्डियेक अरेस्ट की वजह से होती है, ऐसे में जो भी लक्षण बताये गए वे कार्डियेक अरेस्ट के हैं, इसलिए हार्ट अटैक से उसकी मौत की पूरी संभावना है। उनका कहना है कि कोरोना के बाद से यह स्टडी में भी आया है कि कोरोना से इंफेक्टेड हुए मरीजों में बायोपैथी हुई यानी कार्डियेक या मसल्स को प्रॉब्लम आयी है, जिससे कार्डियेक अरेस्ट का खतरा बहुत ज्यादा है। इसकी वजह से भी ये अटैक आ सकते हैं।

    स्पेशलिस्ट ने क्या बताया

    जब हमने इस केस को लेकर चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ आरके मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि इस केस में बच्चा जब आया तो उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक मौत के केस नवजात से लेकर बड़े बच्चों में भी देखने को मिलते हैं। छोटे बच्चों में इसे सिट्स कहा जाता है। इसके पीछे का मुख्य कारण बच्चे के सोते समय उसके श्वास नली में सलाईवा या दूध चला जाना है, जिसकी वजह से उनकी अचानक मौत हो जाती है।

  • पंजाबः चिकन शॉप के मालिक और कारीगर के साथ युवक ने की मारपीट

    पंजाबः चिकन शॉप के मालिक और कारीगर के साथ युवक ने की मारपीट

    लुधियानाः जिले के नीला झंड़ा रोड में कुछ व्यक्तियों द्वारा चिकन शॉप के मालिक और उसके कारीगर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कारीगर पहले दूसरे जगह काम करता था। किसी वजह से वह काम छोड़ अपने पुराने मालिक के पास आकर काम करने लगा। इतने में दुकानदार आकर उसे धमकाने लगा कि वह उसे इस दुकान पर काम नहीं करने देगा। इतने में कहासुनी हो गई।

    देखते ही देखते आरोपियों ने दुकानदार, उसके भाई और कारीगर से मारपीट शुरू कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार रवि ने बताया कि उसका कारीगर विनोद करीब डेढ़ वर्ष पहले काम छोड़ कर चला गया था। कारीगर चीमा चौक नजदीक किसी दुकान में काम करने लगा। उस दुकान के मालिक के साथ उसकी बहसबाजी हो जाती थी। क्योंकि दुकान का मालिक उससे गाली गलौज करता रहता था।

    विनोद कुछ दिन पहले ही उसके पास फिर से आकर दुकान में काम करने लगा। इसी बात को लेकर 4 से 5 आरोपियों ने दुकान पर हमला कर दिया। दुकान के बाहर खड़े आरोपियों ने विनोद, धर्मबीर और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के बाद उन्होंने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा थाना डिवीजन नंबर 3 में मामला दर्ज करवाने के लिए शिकायत दी है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया विदेशी छात्र से लूट का मामला, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया विदेशी छात्र से लूट का मामला, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले की पुलिस ने विदेशी छात्र से लूट के मामले को महज 48 घंटे में सुलझा लिया है। दरअसल नॉर्वे से भारत आया विदेशी छात्र साइकिल से यात्रा कर रहा है। पिछले करीब चार दिन पहले छात्र साइकिल से अमृतसर से लुधियाना आ रहा था कि इस दौरान बाइक सवारों ने उससे मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों लूटेरों को काबू कर चोरी किया मोबाइल भी तलाश लिया।

    इस पर पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस की सराहना की और कहा कि पुलिस हमेशा लोगों की सेवा करती आई है, भारत घूमने आए विदेशी नागरिक हमारे मेहमान हैं। पकड़े गए झपटमारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विदेशी छात्र ने भी पंजाब पुलिस का धन्यावाद किया और कहा कि पंजाब पुलिस ने उसे मेहमान बनाकर रखा और वह जितने दिन भी लुधियाना में रहा पुलिस ने उसका पूरा सहयोग किया।

  • फिरौती ना मिलने पर 20 वर्षीय युवक का कत्ल

    फिरौती ना मिलने पर 20 वर्षीय युवक का कत्ल

    श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर मांगी जा रही फिरोदिया के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। नकोदर के बाद अब मुक्तसर साहिब से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, 25 नवंबर को श्री मुक्तसर के गांव कोट भाई से अगवा किए गए 20 वर्षीय हरमन नामक नौजवान की लाश बरामद हुई है। हरमान मां-बाप का इकलौता बेटा था। इस मामले में श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी.आज प्रैस कांफ्रेंस करेंगे। 

    बताया जा रहा है कि अगवाकारों द्वारा हरमन के घर कई चिट्ठियां फैंकी गई थी, जिसमें उन्होंने हरमन के बदले में 30 लाख फिरौती की मांग की थी। यह जानकारी भी सामने आई है कि इस गैंग द्वारा पहले भी फिरौती के पैसे ना देने पर एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया था। हरमन की श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस द्वारा लगातार तालाश की जा रही थी पर अब पुलिस को उसकी लाश बरामद हुई है।

  • आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप योग व व्यायाम को अपनाकर अपने आपको फिट रखेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को  मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी।  परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है, लेकिन आपको उन्हें रोकना नहीं है। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।  संतान की किसी बात पर आपको नाराजगी रहेगी और उनके व्यवहार से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में  आपको किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकती है। आप कोई काम अपने किसी मित्र से पूछ कर करे, तो आपको उसमें लाभ मिल सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने संपत्ति संबंधित विवाद का निपटारा होने पर कुछ नहीं बोलना है और यदि आपने  कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को किसी दूसरे पर सौंपा, तो वह कोई  बड़ी गलती कर सकते हैं। आपको  मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।  आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और घर परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेंगी और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों  के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी करीबी से धन मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार मिलने के संकेत दिख रहे हैं। आपको किसी नये प्रमोशन के मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी और आप अपनी संपत्ति संबंधित वाद विवाद को यदि वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपने यदि परिवार में किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित कोई निर्णय लिया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप कुछ नया खरीदने का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आप काफी अच्छा धन लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, क्योंकि आपको आपके किए गए कामों के लिए सराहना मिल सकती है। पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें  सफलता मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने किसी से पुराना कर्जा लिया है, तो उसे समाप्त कर दे, तो बेहतर रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपने यदि बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाया है, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करेंगे, जिससे आप उसे बेहतर बना पाएंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

    तुला राशिफल। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के कामों में नहीं लगाएं। आपको किसी संपत्ति का सौदा करना बेहतर रहेगा। घर परिवार में चल रही अनबन से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके कारण आप कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे। आपको अपने माता-पिता व वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी बिजनेस में मदद मिल सकती है। आप यदि किसी योजना को शुरू करें, तो उसके लिए लोगों से बातचीत अवश्य करें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे नहीं रखने है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए समस्या बन सकती हैं, जिससे आपको सबक लेना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी काम आसानी से बन जाएंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुल रहने वाला है। आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप संतान के कार्य में रोक-टोक ना लगाएं। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो आज वह भी आपके लिए अच्छा रिटर्न देने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण भी अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट था, तो  उसमें काफी हद तक सुधार होगा।

    मकर राशिफल। मकर राशि के जातकों को आज धन के लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको कोई काम पिताजी से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपका ध्यान भटका सकता है। आपको अपना ध्यान अपने कामों पर लगाना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप  अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से गलत बोल सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको  कुछ नए कामों की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही  अनबन आज समाप्त होगी। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने का लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई आपसी वाद-विवाद पनप सकता है। परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको किसी बिगड़ती बात को संभालना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। बिजनेस कर रहे लोगों के काम की गति धीमा होने के कारण उनका लाभ भी कम होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी मोर्चे की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी नई संपत्ति की खरीदने की योजना बनाएंगे। आपको अपने मन में चल रही बातें किसी से शेयर करने से बचना होगा।

  • जालंधर: भाजपा प्रधान ने महिंदर भगत सहित 12 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर: भाजपा प्रधान ने महिंदर भगत सहित 12 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: पंजाब भाजपा द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में मुख्य प्रवक्ता व प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने की है। जारी की गई लिस्ट में जालंधर से महेंद्र भगत सहित 12 नेताओं के नाम शामिल हैं।  जिनके नामों की लिस्ट निम्न है। 

  • जालंधर: भाजपा प्रधान ने महिंदर भगत सहित 12 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर: भाजपा प्रधान ने महिंदर भगत सहित 12 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: पंजाब भाजपा द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में मुख्य प्रवक्ता व प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने की है। जारी की गई लिस्ट में जालंधर से महेंद्र भगत सहित 12 नेताओं के नाम शामिल हैं।  जिनके नामों की लिस्ट निम्न है। 

  • जालंधरः चोरी के सामान सहित एक गिरफ्तार एक फरार

    जालंधरः चोरी के सामान सहित एक गिरफ्तार एक फरार

    जालंधर (हर्ष मेहरा/वरुण)। थाना 4 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक व्यकित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ हनैरी पुत्र दिनेश कुमार सूद वासी रंधावा अस्पातल न्यू माडल टाऊन के रूप मे हुई है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि निपुन गुप्ता पुत्र पवन कुमार गुप्ता वासी ग्रीन पार्क ने थाना 4 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह कपड़े का कारोबार करता है और उसने दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति को 2 बोरे पार्सल देकर ट्रांसपोर्ट करने के लिए भेजा था कि रास्ते में ही चोर 1 बोरा लेकर फरार हो गए। जिस पर एएसआई नरैण गौर ने मामला दर्ज कर जांच की तो उन्हें पता चला कि यह वारदात को अंजाम साहिल उर्फ हनैरी और विकास उर्फ लक्की वासी आबादपुरा ने दिया था।

    जिस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी साहिल को दबोच लिया और उसका दूसरा साथी पुलिस की पहुंच से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने चोरी किए हुए बोरे से 47 सूट बरामद कर लिए। पुलिस आरोपी के अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके कि इससे पहले वह कहां कहां पर वारदात को अंजाम दे चुके हैं।