Blog

  • पंजाबः पुलिस कर्मी की मौजूदगी में सरेआम तलवारों से युवकों ने किया महिला पर हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस कर्मी की मौजूदगी में सरेआम तलवारों से युवकों ने किया महिला पर हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में क्राइम का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। अभी सीएम मान के हलके की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें सरेआम हमलावार लोहे की रॉड से व्यक्ति पर हमला कर रहे थे। वहीं अब फिरोजपुर कैंट के बाजा वाला चौंक से एक वीडियो सामने आई है। जिसमें एक पुलिस कर्मी की मौजूदगी में सरेआम सड़क पर युवकों द्वारा महिला पर तलवारों से हमला किया जा रहा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के समय चौक पर दो पुलिसकर्मी मौजूद थे जो वारदात को देख वहां से खिसक गए।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि सरेआम 4 युवक बाइक पर आते है और सड़क पर महिला पर तेजधार तलवारों से हमला कर फरार हो जाते है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे डॉक्टरों ने फरीदकोट के अस्पताल में रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, महिला कोर्ट से निकल कर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर तलवारों से वार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, महिला किसी मामले में गवाही देने कोर्ट आई थी। अचानक हुए हमले से आसपास के लोग डरकर भाग गए। इसके बाद आरोपी तलवारें लहराते हुए मौके से फरार हो गए। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी जीएस चीमा और एसपी अजीत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच मेंं जुट गए है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी मामले के बारे में पता नहीं चल पाया है। महिला के बयानों के आधार पर बूनती कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बता दें कि इस घटना के कुछ देर बाद दोपहर लाइटों वाले चौक पर बाइक सवार शातिरों ने तलवारों से हमला कर एक नौजवान को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। वारदात आधा किलोमीटर दूर थाना कैंट के पास घटी।

  • सरोह में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सरोह में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की चमयाडी पंचायत के अंतर्गत पड़ते सरोह में एक दिवसीय वो दिन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना धुंधला पर्यवेक्षक वृत्त पीपलू के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोह में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया।

    जिसमें किशोरियों को मासिक धर्म बारे जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक सुनीता देवी द्वारा किशोरियों को मासिक धर्म की परिभाषा देते हुए एक नेचुरल प्रोसेस बताया गया और मासिक धर्म को वरदान के रूप में मानने बारे बताया। व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ बैड गुड वन गुड़ टच के बारे में बताया गया। इस मौके पर उपस्थित हेल्थ वर्कर प्रीति सैणी ने किशोरियों को मासिक धर्म दौरान होने वाली परेशानियों जिसमें कि पेट दर्द, कमर दर्द व पीसीओडी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सरोह अशोक कुमार ,उपप्रधान सुखदेव सिंह,रामापा सरोह के प्रधानाचार्य हरिचंद ,स्टाफ सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोमादेवी, कुसुमलता ,उर्मिला देवी, ध्रुवा देवी, सुमन देवी सहित अन्य गांव की महिला तथा किशोरियां उपस्थित रही।
     

  • उप मुख्यमंत्री ने इलैक्ट्रिक टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    उप मुख्यमंत्री ने इलैक्ट्रिक टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ई-टैक्सी वाया हरोली-रामपुर पुल से होते हुए पहुंचेगी ऊना 

    ऊना / सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली से ऊना के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की राइड विद प्राइड – इलैक्ट्रिक टैक्सी सेवा का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने हरोली से रामपुर पुल तक ई-टैक्सी में सफर भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह ई-टैक्सी वाया रामपुर-हरोली पुल से होते हुए ऊना पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस रास्ते पर कोई बस सुविधा नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ई-टैक्सी से समनाल और हरोली के लोग करीब 20 मिनट के भीतर हरोली से ऊना पहुंचेंगे।

    उन्होंने कहा कि ई-टैक्सी प्रदूषण मुक्त है। यह ई-टैक्सी सेवा ऊना से हरोली दिन में लगभग पाँच चक्कर लगाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को किराये में छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टैक्सी सेवा में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए 15 से 20 रुपए तथा सामान्य यात्रियों के लिए 20 से 30 रुपए निर्धारित किए गए है। उन्होंने कहा कि टैक्सी सेवा का आने तथा जाने का समय लोगो की मांग अनुरूप तैयार किया जायेगा। 

  • काम से घर जा रहे व्यक्ति का चाकू मारकर कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    काम से घर जा रहे व्यक्ति का चाकू मारकर कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पंचकूला (अजीत झा) :  चंडीगढ़ के पास स्थित पंचकूला में मर्डर की वारदात हुई है। पंचकूला के सेक्टर-19 के नजदीक एक शख्स को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल है। फिलहाल, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के एक जानकार के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही मृतक की लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दी जाएगी।

    मृतक शख्स की पहचान शिव कुमार (30 साल के करीब) के रूप में हुई है। शिव कुमार शादीशुदा था और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। शिव कुमार की मौत से उसके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक मृतक शिव कुमार एक खाली मैदान में खून से लथपथ पड़ा था। जब आसपास के लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताक्ष करते आगामी कार्रवाई की।

    जानकारी के मुताबिक शिव कुमार पीर मुछल्ला में मजदूरी का काम करता था और बीती देर रात वह अपने काम से ही घर वापिस लौट रहा था। लेकिन इस दौरान उसका मर्डर हो गया। शिव कुमार जैसे ही सेक्टर 19 के नजदीक पहुंचा तो यहां उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी चाकू गोदने के बाद खून से लथपथ हालत में शिव कुमार को तड़पता छोड़ गए और उसकी मौत हो गई। बरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पुलिस हर एंगल से मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुट गयी।

  • पंजाबः हथियार के बल पर लुटेरे PNB BANK से नगदी लेकर हुए फरार

    पंजाबः हथियार के बल पर लुटेरे PNB BANK से नगदी लेकर हुए फरार

    अमृतसर : शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में हो रही बढ़ौतरी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आज पुलिस ने रानी बाग चौक पर स्थित पीएनबी बैंक में 22 लाख रुपए की लूट की वारदात को सुलझाया है। वहीं अब शहर के सीमावर्ती क्षेत्र चोगावां के एक बैंक में लूट की घटना सामने आ गई है।

    जहां पंजाब नेशनल बैंक में 4 नकाबपोश हथियार के साथ घुसे और तमंचे के बल पर कैशियर से 17 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। बैंक कर्मचारियों ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के कारण बैंक बंद था और अंदर लेबर काम कर रही थी इसी कारण एजेंट भी थोड़ी पेमेंट लेकर आते थे।

    यह घटना आज दोपहर कैशियर बैंक में मौजूद थी। लुटेरे कैशियर के पास आए और हथियार दिखा कर कैश लेकर फरार हो गए। आज ही 25 हजार पेमेंट आई जिसमें से 17 हजार बचे थे। लुटेरे 2 मोटरसाइकिल पर बैंक आए थे। बैंक के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के चलते लुटेरे बैंक के बाहर आस-पास लगे कैमरों में कैद हुए हैं। फ़िलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इन चैनलों को गायक बब्बू मान की चेतावनी, करेंगे कानूनी कार्रवाई

    पंजाबः इन चैनलों को गायक बब्बू मान की चेतावनी, करेंगे कानूनी कार्रवाई

    चंडीगढ़ः जाने-माने पंजाबी गायक और गीतकार बब्बू मान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने गानों और इंटरव्यू के गलत इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में बब्बू मान ने लिखा है  कि उनके गानों और इंटरव्यू का गलत इस्तेमाल करने वाले चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, “सभी को नमस्कार, मेरा बहुत विनम्र अनुरोध है कि यदि कोई भी व्यक्ति या चैनल मेरे किसी भी गाने का इंटरव्यू काटता है और किसी भी तरह की विवादित खबर बनाकर लगाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” मैं अपने प्रशंसकों से भी अनुरोध करता हूं कि वे अच्छे गाने सुनें, विवादास्पद समाचारों से परहेज करें। आइए समाज को एकजुट करें। एक सभ्य समाज का निर्माण करें, अपने बौद्धिक प्रेम को बढ़ाएं। आइए गुरु घर से जुड़ें।”

  • आवारा कुत्तों ने 6 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट, 3 बहनों का था इकलौता भाई

    आवारा कुत्तों ने 6 वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट, 3 बहनों का था इकलौता भाई

    नकुड़: सहारनपुर के नकुड़ में आवारा कुत्तों ने एक बार फिर दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया। कुत्तों ने घर की देहरी लांगते ही 7 साल के बच्चे को निवाला बना डाला। घटना के बाद से इलाके में कुत्तों से दहशत पसरी हुई है। वहीं बच्चे की मौत का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया है। घटना गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर की है। गांव निवासी विकास गुर्जर का 7 वर्षीय पुत्र कान्हा रविवार को अपने घर के पीछे ही खेलता हुआ। अपने खेत में गया। जहां उसने देखा कि 7-8 कुत्तों का झुंड एक बच्चे पर हमला कर रहा है। बच्चे ने लाठी लेकर उस बछड़े को बचाने का प्रयास किया। कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा। उसकी गर्दन मुंह में दबाकर पास ही के गेहूं के खेत में ले गए।

    जहां उन्होंने मासूम बच्चे को नोच नोच कर मार डाला। काफी देर तक जब कान्हा घर नहीं पहुंचा। तो परिजन उसे ढूंढते-ढूंढते खेत की ओर गए। वहां खून से लथपथ अवस्था में बच्चे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमैया आर, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, लेखपाल हसन फराज ने बच्चे के पिता से पोस्टमार्टम करने के लिए कहा। लेकिन पिता ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। तो पुलिस ने पंचनामा कर बच्चे का शव परिवार को लौटा दिया। ग्रामीणों को जब घटना का पता लगा तो वे गेहूं के खेत की ओर दौड़ पड़े।

    जहां उन्हें एक कुत्ता मौके पर मिल गया। जिसका मुंह खून से लथपथ था। ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडे से हमला करते हुए मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। बता दे आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे की जान पहले ही ले ली थी। कान्हा विकास गुर्जर के पास 4 बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटियां व सबसे छोटा बेटा कान्हा था। शिवरात्रि के मौके पर परिवार में खुशी के माहौल में जब बहनों को भाई की मौत का पता चला तो वह गम के मारे बेहोश हो गई।

    मौके पर पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमैया आर ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि रविवार को वन विभाग की मदद से जंगली कुत्तों को पकड़वा कर बाहर भेजा जाएगा। सहारनपुर की घटना को लेकर विधानसभा बेबी मुद्दा उठाया जा चुका है। गत 4 सालों में आवारा कुत्ते 15 से अधिक बच्चों और बुजुर्ग को अपना शिकार बना चुके हैं। कुत्तों की बढ़ रही संख्या और कुत्तों के लगातार हिंसक होने के कारण कुत्तों की नसबंदी का अभियान भी शुरू किया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद यह अभियान ठप हो गया। अब एक बार फिर बच्चे की मौत से प्रशासन में हड़कंप मचा है।

  • नगर निगम की सख्तीः गीला-सूखा मिक्स कचरा देने पर होगी कार्रवाई, काटे जाएंगे चालान, देखें वीडियो

    नगर निगम की सख्तीः गीला-सूखा मिक्स कचरा देने पर होगी कार्रवाई, काटे जाएंगे चालान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़, (ए.एन.एस): नगर निगम आज से सूखे और गीले कचरे को बिना सेग्रिगेट किए आगे गार्बेज कलेक्टर को देने पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा का कहना है कि वह तेजी से चालान करना शुरू करेगी। मित्रा ने कहा कि निगम 100 प्रतिशत वेस्ट प्रोसेसिंग को लेकर प्रतिबद्ध हैं मगर इसके लिए 100 प्रतिशत सेग्रिगेटिड वेस्ट की जरूरत है। वहीं पाया गया है कि मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी(MRF) और प्रोसेसिंग प्लांट, जहां पर गीला कचरा पहुंचता है वहां काफी सूखा कचरा भी पहुंच रहा है। इससे कंपोस्टिंग का काम प्रतिकूल ढंग से प्रभावित हो रहा है।

    निगम का कहना है कि बिना सेग्रिगेट किए कचरा आगे देने पर सख्ती से कार्रवाई कर चालान किए जाएंगे।  बता दें कि निगम ने 4 प्रकार के कचरे को अलग-अलग कर देने के आदेश दिए हुए हैं। इनमें गीला, सूखा, सैनिटरी और घरेलू खतरनाक कचरा शामिल है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना होगा कि लोग अपने स्तर पर अपने कचरे को सेग्रिगेट करें। 

    गार्बेज कलेक्शन व्हीकल ट्रैक होंगी

    निगम अपनी इस विशेष ड्राइव के दौरान हर गार्बेज कलेक्शन व्हीकल को फिजिकली ट्रैक किया जाएगा। इसके लिए सुपरवाइज़र्स की मदद ली जाएगी। वहीं घरों से गाड़ियों तक पहुंचने वाले कचरे की भी जांच की जाएगी कि क्या लोगों ने हर कचरा सेग्रिगेट कर दिया है या मिक्स कचरा गाड़ियों तक पहुंच रहा है। वहीं डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन की परफॉर्मेंस भी देखी जाएगी। कमिश्नर ने कहा है कि लोगों के सहयोग के बिना चंडीगढ़ को स्वच्छ सर्वेक्षण में 12वें रैंक से पहले रैंक पर नहीं लाया जा सकता।  

    2016 के रुल्स के तहत कार्रवाई

    चंडीगढ़ में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रुल्स, 2016  के तहत आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़  में अभी भी कई शहरवासी 2 से 4 बाल्टियों पर नहीं आए हैं। कुछ शहरवासी तो एक ही बाल्टी में घर का पूरा कचरा दे रहे हैं। अभी भी सिर्फ सूखा और गीला कचरा ही लोग निगम की गाड़ियों में डंप करवा रहे हैं।

    यह प्रक्रिया अपनानी होगी

    शहरवासियों को 4 तरह का कचरा अलग कर गार्बेज कलेक्टर्स को देने को कहा गया है। इनमें सूखा कचरा, गीला कचरा, जहरीला कचरा और सैनिटरी वेस्ट शामिल है। ड्राई वेस्ट में पेपर, प्लास्टिक, लकड़ी, कपड़ा, थर्माकोल, धातु एवं रबड़ शामिल है। सैनिटरी वेस्ट में सैनिटरी नैपकिन, डिस्पोजेबल डायपर, बैंडिज और खून के संपर्क में आने वाला मटेरियल शामिल है।

    गीले कचरे में खाने का पका भोजन, बिना पका भोजन, सब्जियां और फल, चाय की पत्ती समेत सभी प्रकार का किचन वेस्ट शामिल है। जहरीले वेस्ट में पेंट, कॉस्मैटिक्स, दवाइयां, थर्मामीटर, सिरिंज, बैटरी, ट्यूब लाइट, बल्ब, प्लग, तारें, इलेक्ट्रिक वेस्ट आदि शामिल हैं।

    उल्लंघना करने पर यह जुर्माना

    गीला, सूखा और जहरीला कचरा अलग करके न देने पर रिहायशी घरों को 232 रुपए जुर्माना प्रत्येक चूक के लिए लगाया जाएगा। इसी तरह 5 हजार वर्ग फीट से कम वाले मैरिज/पार्टी/फेस्टिवल हॉल, प्रदर्शनी हॉल, क्लब्स, सिनेमा हॉल, कम्युनिटी हॉल, मल्टीपर्पस हॉल आदि को 11,576 रुपए जुर्माना, अन्य गैर-रिहायशी संस्था जिसका एरिया 5 हजार वर्ग फीट से कम हो उसे 1,158 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

    वहीं स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट का रिहायशी इलाके में चालान 232 रुपए, गैर-रिहायशी में 579 रुपए, ठोस कचरे को खुले में जलाने, खुले में फेंकने, बहाने और दबाने पर अतिक्रमणकारी पर 5,789 रुपए एवं गंदगी फैलाने वाले पर 11,576 रुपए का जुर्माना लगेगा। नगर निगम 4 प्रकार के कचरों को अलग करने के लिए जागरूकता वाले पोस्टर और बोर्ड शहर भर में लगा रहा है। इस पर एक क्यूआर कोड भी दिया हुआ है। इसके जरिए ज्यादा जानकारी प्राप्त की जा सकती है। निगम ने कचरा फैलाने की शिकायत देने का भी विकल्प दिया हुआ है।

  • पंजाबः यूथ कांग्रेस चुनावों का हुआ ऐलान, पहली बार ऑनलाइन होगी वोटिंग

    पंजाबः यूथ कांग्रेस चुनावों का हुआ ऐलान, पहली बार ऑनलाइन होगी वोटिंग

    लुधियानाः पंजाब में यूथ कांग्रेस के चुनाव की घोषणा हो गई है। यूथ कांग्रेस के चुनाव की 10 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन वोटिंग होगी। ये पहली बार है कि वोटिंग ऑनलाइन होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई कार्यकारिणी की घोषणा अप्रैल माह में की जा सकती है। नतीजों से पहले मौजूदा टीमें अपने लेवल पर संगठन की गतिविधियां चलाती रहेंगी। 23 जिलों के प्रधानों और 117 हलका प्रधानों सहित अन्य पदों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान करने के लिए पंजाब प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने चंडीगढ़ मुख्यालय में बीते दिन बैठक भी की थी।

    हांडा ने बताया कि कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर युवा को मौका देती है कि पार्टी में बेहतर काम करे। कांग्रेस युवाओं को आगे ला रही है, ताकि देश में तरक्की और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सके। हांडा ने बताया कि यदि किसी को चुनाव को लेकर ऐतराज है तो वह अपना ऐतराज 20 फरवरी से 26 फरवरी तक दाखिल कर सकता है। नामांकन पत्रों की पड़ताल 27 फरवरी से 2 मार्च तक की जाएगी। 2 मार्च को ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

    प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद 10 मार्च से 10 अप्रैल तक वोटिंग होगी। उम्मीदवार अपना संघर्ष पूरा एक महीना जारी रखेंगे। इन तारीखों में उम्मीदवारों ने इंडियन यूथ कांग्रेस की साइट पर ऑनलाइन मेंबरशिप फॉर्म भरवाने हैं। मेंबरशिप फॉर्म भरने के साथ ही वोटर को मौके पर ऑनलाइन प्रत्याशी को वोट करना होगा। प्रति मेंबरशिप फीस 50 रुपए निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि मेंबरशिप और वोटिंग के समय में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।

  • हथियारों और ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

    हथियारों और ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

    चंडीगढ़ (अजीत झा): मौलीजागरां पुलिस ने एक नशा तस्कर को देर रात हथियारों और ड्रग्स के साथ मौलीजागरां में नाके पर दबोचा। आरोपी चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया था। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय वीरेंद्र सैनी के रूप में हुई हैं जो की मनीमाजरा के बैंक कॉलोनी का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपी से कुल 820 नशीली टेबलेट्स बरामद की हैं।

    सभी टैबलेट्स नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रतिबंध हैं। आरोपी से नशीली दवाइयों की 105 शीशी भी बरामद हुई हैं। यही नहीं आरोपी के कब्जे से पिस्टल और एयर गन भी मिली हैं। पुलिस ने बताया की पिस्टल में 6 कारतूस थे। वही कुछ अन्य कारतूस भी बरामद हुए हैं। मौलीजागरां थाना प्रभारी जयवीर राणा ने कहा उन्हें गुप्त सुचना मिली थी की एक व्यक्ति हौंडा अमेज कार में ड्रग्स के साथ आ रहा हैं। यह भी जानकारी मिली थी कि आरोपी के पास हथियार भी हो सकता हैं। जिसके बाद मौलीजागरां थाना पुलिस ने नाका लगाया।

    पुलिस को जानकारी मिली थी कि पंचकूला के राजीव कॉलोनी रोड से मौलीजागरां थाना चौंक वाली रोड से गाड़ी आ रही हैं। आरोपी का तीन दिन का रिमांड हासिल किया हैं। आरोपी से गहन पूछताछ कर उसका पुराण अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जायेगा। वह मूलरूप से हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला हैं। वही पुलिस ने कहा की हिसार पुलिस से भी आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी जयवीर राणा ने बताया की चंडीगढ़ नंबर की जिस गाड़ी में आरोपी सवार था वह उसी के नाम से रजिस्टर्ड हैं वह खुद भी ड्रग्स अडिक्ट हैं।