Blog

  • ऑनलाइन बेटी के लिए मंगवाया 92 हजार का लैपटॉप, बॉक्स खोलने पर उड़े होश

    ऑनलाइन बेटी के लिए मंगवाया 92 हजार का लैपटॉप, बॉक्स खोलने पर उड़े होश

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने 12वीं में पढ़ने वाली बेटी के लिए डेल का एक टच स्क्रीन लैपटॉप (Dell 2in1 Inspiron 7420 Laptop) Amazon.in से मंगवाया। लैपटॉप की कीमत थी तकरीबन 1,25,000 रुपये. लेकिन Amazon सेल में उन्हें डिस्काउंट दिया गया। उनसे सिर्फ 92,749.52 रुपये लिए गए। लेकिन ग्राहक का कहना है कि जब उनके घर लैपटॉप पहुंचा तो उनकी बेटी हैरान रह गई। Amazon ने 54,348 रुपये वाला एक लैपटॉप उन्हें भेज दिया जिसकी मौजूदा कीमत सिर्फ 38,490 रुपये है। दूरदर्शन बिहार में काम करने वाले ग्राहक ने बताया कि लैपटॉप, 23 सितंबर को ऑर्डर किया गया था।

    उन्हें 1 अक्टूबर को लैपटॉप की डिलीवरी हो गई। शिकायत करने पर Amazon ने जांच की और कंपनी लैपटॉप रिटर्न लेने के लिए तैयार हो गई। 8 बार Return Request किया लेकिन ग्राहक ने बताया कि लैपटॉप वापस लेने के लिए 16 अक्टूबर तक Amazon की ओर से कोई भी व्यक्ति नहीं आया। इस दौरान वे 8 बार Return Request और Pickup Schedule करवा चुके हैं। कई बार Amazon के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से भी बात की गई। लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। 23 दिन बाद भी ना सामान मिला, ना पैसे वापस हुए कुल मिलाकर देखें तो 92,749.52 रुपये की रकम चुकाने के 23 दिन बाद भी ग्राहक को ना तो वो सामान मिला जिसे उन्होंने ऑर्डर किया था और ना ही Amazon की ओर से उन्हें पैसे ही अब तक रिफंड किए गए हैं।

  • जालंधरः घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर हुए फरार

    जालंधरः घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर हुए फरार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आना आम बात हो चुकी है और आए दिन चोर बेखौफ हो बिना किसी डर के ऐसे वारदातों अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि चोरों के मन पुलिस का कोई खौफ नहीं है। वहीं ताजा मामला जीटीबी नगर के नजदीक पड़ती हाऊसिंग बोर्ड कालोनी से सामने आया है, जहां चोर एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रूपए का सोना और नगदी लेकर फरार हो गए।

    घर के मालिक विनोद धीर ने बताया कि वह 5 तारीख को वह अपने रिश्तेदार के पास दिल्ली गया हुआ था, जब उसने कल वापिस आकर देखा तो घर के ताले टूटे पड़े थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नगदी गायब थे। यह देखने के बाद उसके होश उड़े गए। जिस संबंधी उसने थाना 6 की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शूरू कर दिए और घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अलग अलग टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

    नहीं थम रही इलाके में चोरी की वारदातें…
    बता दें कि कुछ दिन पहले भी इस इलाके चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें चोरों ने बंद घरों को अपना निशाना बनाया था और वह घरों से कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अभी तक पहले वारदातें हल नहीं हुई हैं और चोर फिर एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों का सोना और नगदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार इस कालोनी में पीसीआर की गश्त ना के बराबर है, जिसके कारण चोरों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं है। इस कालोनी और आसपास के इलाके में बहुत से नए लोग घर किराए पर ले रहे हैं, जिनके बारे मेें न तो मकान मालिक पुलिस को कोई जानकारी देते हैं और न ही पुलिस इस मामले में कोई जांच करती है। 

  • पंजाब: सीएम मान ने इस स्कूल की छात्राओं के लिए 51 हजार रुपये के इनाम का किया ऐलान

    पंजाब: सीएम मान ने इस स्कूल की छात्राओं के लिए 51 हजार रुपये के इनाम का किया ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मालवा पब्लिक हाई स्कूल की छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने छात्राओं को 51 हजार रुपये का इनाम जारी करने की घोषणा की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को आदेश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देने का भी आदेश दिया है। बता दें कि मानसा के ख्याल कलां स्कूल की छात्राओं ने पराली के प्रति जागरूकता के लिए कविशरी गई थी। जिसके लिए सीएम मान ने उन्हें पुरस्कार के तौर पर 51 हजार रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया है।

  • पंजाब: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 1 की मौत

    पंजाब: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 1 की मौत

    अमृतसर: अमृतसर के आजाद नगर इलाके में आज सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। इस हादसे की सीसीटीवी भी सामने आई है जो की बहुत खतरनाक है।

  • ATM से खुलने लगी लोगों की किस्मत, अचानक निकलने लगे डबल पैसे!

    ATM से खुलने लगी लोगों की किस्मत, अचानक निकलने लगे डबल पैसे!

    नई दिल्लीः बिना मेहनत के जहां भी पैसे डबल होने की बात पता चलती है। लोग वहां खिंचे चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ उस एटीएम के साथ, जिसके गड़बड़झाले के चक्कर में लोग मालामाल होने लगे। आधे की उम्मीद में गए लोगों को दोगुने पैसे मिलने शुरु हुए तो ये बात शहर में आग की तरह फैल गई। फिर तो डबल पैसे कमाने के चक्कर में एटीएम पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और दोगुना पैसे की लूटपाट शुरू हो गई।

    अचानक एक ATM दोगुने पैसे उगलने लगा। जिसकी जानकारी होते ही ATM पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। और लोग अपनी झोली भरने में जुट गए हैं। अकाउंट से पैसे आधे ही कटते थे, लेकिन हाथ में दोगुने आते थे। इसका पता पुलिस को चला तो पहुंचकर लोगों को हटाया गया और ATM को ठीक कराया गया। हालांकि अब दोगुने पैसे का मज़ा लेने वालों को अंजाम भी भुगतना पड़ेगा।

    डबल पैसे उगलती ATM का मामला स्कॉटलैंड के डुंडी शहर का है। यहां स्थित चार्ल्सटन ड्राइव पर लगे एक एटीएम में अचानक ऐसा गड़बड़झाला हुआ कि लोग एटीएम में जीतने पैसों की डिमांड अप्लाई करते, पैसे उससे ठीक दोगुने होकर बाहर आते थे। जब यह गड़बड़ी कई बार पकड़ी गई, उसके बाद तो लोग इस गड़बड़ी का पूरा फायदा उठाने में जुट गए। और अकाउंट से खर्च हुए आधे पैसों के बदले लोग दोगुनी रकम इकट्ठा करने में लग गए। हालांकि पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई टीम वहाँ पहुंची और लोगों की भीड़ को हटाकर एटीएम को ठीक करवाया गया। स्कॉटलैंड पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक 11 अक्टूबर 2022 को शाम 4:30 बजे के आस पास एटीएम की खराबी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मैन्युफैक्चरर से संपर्क कर मशीन को बंद किया।

    जिसने भी दोगुनी रकम हड़पी है, अगर उन्होंने एक्स्ट्रा लिए पैसे वापस नहीं किए तो वो सभी अब कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। दरअसल स्कॉटिश कानूनों के तहत उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि 1968 थेफ्ट एक्ट के मुताबिक, वहां कोई भी इंसान अगर दूसरे की प्रॉपर्टी को बेईमानी से हड़पता है और उसे हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहता है तो उसे चोरी का अपराधी मान लिया जाएगा। जिसके तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। लिहाजा जो लोग भी कानूनी कार्रवाई और सजा से बचना चाहते हैं उन्हें एटीएम की गड़बड़ी से मिले पैसों को लौटाना ही होगा।

  • बड़ा सड़क हादसा, वाहनों की आमने-सामने टक्कर ,मौके पर मच गई चीख-पुकार

    बड़ा सड़क हादसा, वाहनों की आमने-सामने टक्कर ,मौके पर मच गई चीख-पुकार

    कर्नाटक: कर्नाटक के हासन में एक भीषण हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार  दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया।बताया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि 3 लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।  घायलों का इलाज चल रहा है। मारे गए सभी लोग टेम्पो में सवार थे।

    मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे मृतक

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोग सुब्रमण्य और हसनंबा मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। वापसी के समय दर्शनार्थियों की टेम्पो अर्सीकेरे तालुका के गांधीनगर ही पहुंची थी कि सामने से आ रहे दूध के वाहन से टक्कर हो गई। टेम्पो और केएमएफ के दूध वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने अपने स्तर से लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार हो सकती है।

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी हादसे में 4 लोगों की हुई थी मौत

    वहीं शुक्रवार को ही लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 304 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख प्रकट किया। सिलसिलेवार ट्वीट में कहा गया, ‘मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।’ 

    ‘कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर’

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर की ओर जा रही बीएमडब्ल्यू कार को लखनऊ से आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ-साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि कार का पंजीकरण उत्तराखंड राज्य का है। दुर्घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 83.750 किलोमीटर पर हुई। 

  • हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बीच कुख्‍यात जेल में हंगामा, चली गोलियां

    हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बीच कुख्‍यात जेल में हंगामा, चली गोलियां

    पेरिस: तेहरान की कुख्यात इविन जेल में शनिवार की रात जमकर हंगामा हुआ। जेल में आग लग गई और संघर्ष शुरू हो गया। महसा अमिनी की हिरासत में मौत के विरोध में यह आंदोलन अपने पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर गया है। उत्तरी तेहरान में स्थित यह जेल राजनीतिक कैदियों के साथ दुर्व्यवहार के लिए बदनाम है और यहां पर विदेशी कैदियों को भी रखा जाता है. अमिनी की मौत पर प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए सैकड़ों लोगों को कथित तौर पर इस जेल में भेजा गया है। 

    वीडियो में “तानाशाह की मौत” के नारे सुने जा सकते हैं. यह अमिनी की मौत के बाद भड़के एक महीने के विरोध प्रदर्शनों के मुख्य नारों में से एक है।  

    महिलाओं के लिए इस्लामी गणतंत्र के सख्त ड्रेस कोड के कथित उल्लंघन के आरोप में ईरान की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद कोमा में जाने के तीन दिन बाद 22 साल की अमिनी की 16 सितंबर को मौत हो गई थी।

    ईरान के सरकारी मीडिया ने एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि जेल में शनिवार की रात को झड़प हुई और “दंगाइयों” ने आग लगा दी थी। 

    आईआरएनए समाचार एजेंसी ने कम से कम आठ घायलों की रिपोर्ट करते हुए कहा, “वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।”

  • दीपावली पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोफहा

    दीपावली पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोफहा

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पांचवे व छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि कर दी है. इस वृद्धि के बाद छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 203 फीसदी से बढ़कर 212 फीसदी हो गया है. डीए की नई दरें 1 जुलाई 2022 से लागू मानी जाएंगी. इसके अलावा पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को 15 फीसदी बढ़ाकर 396 फीसदी कर दिया गया है. इन कर्मचारियों के लिए भी बढ़ोतरी 1 जुलाई से ही लागू मानी जाएगी।

    महंगाई भत्ता किसी कर्मचारी के बेसिक वेतन के आधार पर तय किया जाता है. अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 43000 रुपये प्रति माह है तो उसे पुराने डीए (203 फीसदी) के तहत 87,290 रुपये मिलते होंगे. वहीं, डीए 212 फीसदी होने के बाद ये बढ़कर 91,160 रुपये हो जाएगा. इससे उनके वेतन में करीब 3800 रुपये का इजाफा हो जाएगा. बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (डीओआई) ने 12 अक्टूबर को एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर डीए बढ़ोतरी की सूचना दी थी।

    सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन या पेंशन ले रहे कर्मचारियों का डीए व डीआर (महंगाई राहत) सितंबर में 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया था. इसके बाद से ही छठे व पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन या पेंशन ले रहे कर्मचारी/पूर्व कर्मचारी डीए या डीआर बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

    सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से मुकाबले के लिए भत्ता देती है. इसी को महंगाई भत्ता (कर्मचारियों के लिए) और महंगाई राहत (पेंशनभोगियों के लिए) कहते हैं. केंद्र सरकार जुलाई और जनवरी में इसकी समीक्षा करती है. डीए इस बात पर भी निर्भर करता है कि कर्मचारी किस क्षेत्र में काम करता हैं. यानी शहरी क्षेत्र, लघु शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का डीए अलग-अलग होता है।

    डीए किसी कर्मचारी के बेसिक पे के आधार पर कैलकुलेट होता है. बेसिक पे में किसी अन्य तरह का विशेष भुगतान नहीं होता है और ये शुद्ध वेतन होता है. क्लियर के संस्थापक और सीईओ अर्चित गुप्ता कहते हैं कि जब पूरी दुनिया में महंगाई चरम पर है ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़ना वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत देगा।

  • राशिफल (रविवार 16 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 16 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।

    मिथुन: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

    कर्क: कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

    सिंह: कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

    कन्या: चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

    तुला: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।

    वृश्चिक: बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।

    धनु: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

    मकर: बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

    कुंभ: मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।

    मीन: मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।

  • सुल्तानपुर लोधी: बुजुर्ग महिला का युवकों ने किया कत्ल

    सुल्तानपुर लोधी: बुजुर्ग महिला का युवकों ने किया कत्ल

    सुल्तानपुर लोधी:  जिले से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आ रही है। जहां बीती रात गांव तरफहाजी में अज्ञात नकाबपोश युवकों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस और थाना सुल्तानपुर लोधी ने सीसीटीवी कैमरों की तलाशी लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला हरबंस कौर घर के बरामदे के बाहर सो रही थी और परिवार के बाकी सदस्य, पोता रविंदर सिंह और बहू जसवंत कौर घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे 2 नकाबपोश अज्ञात युवक घर में घुसे और पहले बिजली काट दी और बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बता दें कि आज वृद्ध का बेटा बलविंदर सिंह जर्मनी से 6 महीने विदेश से घर लौट रहा है, जिसे अभी तक घटना की जानकारी नहीं मिली है।