सुल्तानपुर लोधी: बुजुर्ग महिला का युवकों ने किया कत्ल

सुल्तानपुर लोधी:  जिले से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आ रही है। जहां बीती रात गांव तरफहाजी में अज्ञात नकाबपोश युवकों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस और थाना सुल्तानपुर लोधी ने सीसीटीवी कैमरों की तलाशी लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला हरबंस कौर घर के बरामदे के बाहर सो रही थी और परिवार के बाकी सदस्य, पोता रविंदर सिंह और बहू जसवंत कौर घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे 2 नकाबपोश अज्ञात युवक घर में घुसे और पहले बिजली काट दी और बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। बता दें कि आज वृद्ध का बेटा बलविंदर सिंह जर्मनी से 6 महीने विदेश से घर लौट रहा है, जिसे अभी तक घटना की जानकारी नहीं मिली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *