नहीं रहे हैरी पॉटर के ‘Rubeus Hagrid

मुंबई: फिल्मी जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। 72 वर्षिय हॉलीवुड सुपरस्टार रॉब्बी कोलट्रेन का शुक्रवार रात निधन हो गया। रॉब्बी कोलट्रेन के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले 2 सालों से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। 14 अक्टूबर को उन्हें स्कॉटलैंड के लारबर्ट अस्पताल में एडमिट करवाया गया था लेकिन वह शुक्रवार की रात जिंदगी की जंग हार गए। रॉब्बी हैरी पॉटर मूवी में रूबस हैग्रिड का किरदार निभाने के लिए मशहूर थे। सिर्फ हैरी पॉटर ही नहीं, इस अनुभवी कॉमिक व अभिनेता रॉबी कोलट्रैन ने ब्रिटिश क्राइम सीरीज ‘क्रैकर’ में भी काम किया। इसके अलावा ऐसी कई फिल्में व टीवी सीरीज हैं, जिनमें रॉब्बी ने अपनी शानदार अदाकारी का परिचय दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *