Blog

  • पंजाबः MP राघव चड्ढा को ये मिली बड़ी जिम्मेदारी 

    पंजाबः MP राघव चड्ढा को ये मिली बड़ी जिम्मेदारी 

    चंडीगढ़ः  पंजाब के एमपी राघव चड्ढा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राघव चड्ढा को सरकार की सलाहकार कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बता दें कि पंजाब सरकार एक हाई लेवल एडवाइजरी कमेटी बना रही है। यह कमेटी सरकार को जनहित के मुद्दों पर सलाह देगी। 

    सांसद चड्‌ढा दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता हैं। पंजाब में पार्टी की सरकार बनी तो उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया। फिर उन्हें पंजाब से राज्यसभा मेंबर बनाया गया है। इस कमेटी के जरिए दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच हुए नॉलेज शेयरिंग समझौते को तेजी से लागू किया जाएगा। इस कमेटी के पदाधिकारियों को अलग से कोई भत्ता या लाभ नहीं मिलेंगे।

    नई कमेटी के जरिए पंजाब सरकार का फोकस दिल्ली सरकार के साथ किए नॉलेज शेयरिंग समझौते पर फोकस किया जाएगा। यह समझौता अप्रैल महीने में हुआ था। हालांकि उसके कई महीने बाद अभी तक जमीनी स्तर पर कुछ देखने को नहीं मिला। नई कमेटी के जरिए शिक्षा और सेहत में बदलाव को लागू किया जाएगा।

  • पंजाबः Raghav Chadha के PA की सैलेरी को लेकर छिडा़ विवाद

    पंजाबः Raghav Chadha के PA की सैलेरी को लेकर छिडा़ विवाद

    चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। इसकी वजह राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के निजी सचिव मोहम्मद असगर जैदी को एक लाख रुपए प्रति महीने के वेतन पर मीडिया मैनेजर नियुक्त किया गया है। इसे लेकर ही विवाद छिड़ा हुआ है। कांग्रेस ने इसे आप द्वारा पंजाब को लूटने का उदाहरण बताया है।

    कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने किया ट्वीट

    वहीं बीजेपी ने भी आप सरकार पर हमला बोला है। जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब के सूबेदार राघव चड्ढा पंजाब के गले में दिल्ली का फंदा कसना चाहते हैं। उनके लंबे समय से सेवारत पीए मोहम्मद असगर जैदी अब 1 लाख प्रतिमाह के वेतन के साथ पंजाब सरकार में डिजिटल मीडिया मैनेजर बन गए हैं। अब पंजाब सरकार के खर्च पर दिल्ली आप के स्पिन मास्टर को नियुक्त किया गया है।

    यह जानकारी कब आई सामने आई

    उन्होंने आगे कहा, ‘जैदी को पीछे के दरवाजे से एक अल्पज्ञात कंपनी एस.एस. प्रोवाइडर्स द्वारा एक विज्ञापन के जरिए नियुक्त किया गया था। अगले ही दिन एक पूर्व निर्धारित वॉक-इन इंटरव्यू द्वारा उन्हें नियुक्त कर लिया गया। दिल्ली द्वारा पंजाब की लूट और राज्य को नियंत्रण करने का एक और स्पष्ट उदाहरण।’ यह जानकारी तब सामने आई जब पंजाब सरकार ने बठिंडा निवासी एक आरटीआई का जवाब दिया।

    ‘सोशल मीडिया वालों’ को दी गई कई नौकरियां: मनजिंदर सिंह

    वहीं दिल्ली बीजेपी के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ट्वीट के जरिए आप सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चड्ढा के पीए को पंजाब सरकार द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में एक लाख रुपये प्रतिमाह पर मीडिया मैनेजर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने आप के ‘सोशल मीडिया वालों’ को कई नौकरियां दी हैं।

  • जालंधरः Flipkart Office में 20 दिन में दूसरी बार चोरी 

    जालंधरः Flipkart Office में 20 दिन में दूसरी बार चोरी 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): थाना सूर्या एंक्लेव के नजदीक ही स्थित फ्लिपकार्ट के ऑफिस में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपए की नकदी एवं एलसीडी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए फ्लिपकार्ट ऑफिस के मालिक ने बताया कि जब सुबह उन्होंने दफ्तर खोलने आए तो देखा ताले टूटे हुए थे। दफ्तर के अंदर फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन आदि सबकुछ गायब मिला। इसके साथ ही चोरों ने करीब डेढ़ लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने इस वारदात की सूचना पुलिस को सूचना दी।

    पहले पांच लाख की हुई थी लूट 

    मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि इसी कंपनी में पहले पांच लाख की लूट हुई थी, फिर भी कर्मचारी सतर्क नहीं हुए। फिलहाल चोरी हुए सामान की लिस्ट बनाई जा रही है, जिसके बाद मामल दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

    20 दिनों में यह दूसरी बार चोरी

    बताया जा रहा है कि फ्लिपकार्ट ऑफिस में 20 दिनों में यह दूसरी बार चोरी हुई है। पहली चोरी भी अभी तक ट्रेस नहीं हुई। वहीं चोरों ने एक बार फिर से फ्लिपकार्ट ऑफिस में दावा बोल दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही इलाके सुनसान हो जाता है। जिसके चलते चोर खुलेआम वारदात को अंजाम देते हैं। प्रशासन को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए,जिससे इन वारदातों पर काबू पाया जा सके।

  • पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का मिला मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड

    पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का मिला मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मानसा पुलिस ने आज मानसा कोर्ट में पेश किया। अमृतसर रूरल पुलिस ने मानसा कोर्ट से जग्गू का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। जिसके बाद अमृतसर रूरल पुलिस अब उसे श्री बाबा बकाला साहिब कोर्ट में लेकर पहुंच गई, जहां पंजाब पुलिस को 6 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले मानसा पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया था।

    अमृतसर रूरल पुलिस जग्गू को 2 सितंबर 2017 के मामले में ट्रंजिट रिमांड पर लेकर आई है। 2 सितंबर 2017 की दोपहर लगभग 12:45 बजे हथियारबंद व्यक्ति पेशी के लिए लाए जा रहे गैंगस्टर शुभम को पुलिस पार्टी की हिरासत से छुड़वा कर ले गए थे। बताया जाता है कि गैंगस्टर शुभम सिंह निवासी मजीठा रोड अमृतसर पर अलग-अलग थानों में अलग-अलग आरोपों के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

    उसे एक मामले के संबंध में जालंधर शहर की पुलिस पार्टी अमृतसर की अदालत में पेश करने के लिए कपूरथला से PRTC की बस में ला रही थी। जैसे ही यह बस कस्बा रईया के नहरी बस स्टैंड पर जाकर अन्य सवारियां लेने के लिए रुकी तो तुरंत 8-10 हथियारबंद व्यक्तियों का एक टोला बस में चढ़ गया और कुछ सेकेंड में ही अपने साथी शुभम को पुलिस के कब्जे से छुड़वा लिया और फरार हो गए।

  • CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, CRPF कैंप में मची अफरा-तफरी

    CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, CRPF कैंप में मची अफरा-तफरी

    जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में अपने परिवार को बंधक बनाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुद को गोली मार ली। पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, कांस्टेबल ने परिवार सहित खुद को बंदी बनाकर घर के कमरे में कैद कर लिया था। 18 घंटे तक उसने ना किसी से बात की और ना ही अधिकारियों एवं परिवार के मनाने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। बार-बार बालकनी में आकर वह हवाई फायर करता रहा।

    कांस्टेबल नरेश को किसी भी अधिकारी पर नहीं भरोसा 

    17 घंटे बाद कांस्टेबल नरेश ने फोन ऑन किया। नरेश का कहना था कि उसे यहां किसी से भी बात नहीं करनी। उसे यहां के किसी भी अधिकारी पर भरोसा नहीं है। वह सिर्फ सीआरपीएफ के आईजी से बात करेगा जो कि दिल्ली में पोस्टेड हैं। कांस्टेबल की इस बात को सुनकर तुरंत दिल्ली फोन किया गया और आईजी बिना देर किए जोधपुर पहुंच चुके हैं।

    कांस्टेबल ने कमरे में पत्नी और बेटी को बनाया बंधक 

    बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने पिछले 17 घंटों में 8 राउंड फायर किए। रात साढ़े आठ बजे के बाद उसने फायरिंग नहीं की। इसी बीच परिसर में एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कमांडो भी वहां पहुंच चुके हैं। वे लोग कांस्टेबल के घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांस्टेबल ने कमरे में पत्नी और बेटी को बंधक बनाया हुआ है, जिसके चलते कमांडो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते।

    रविवार किया था पहला फायर, सीआरपीएफ कैंप के अंदर मची अफरा-तफरी

    पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में 3 साल से पोस्टेड पाली जिले के राजोला कला निवासी नरेश जाट ने रविवार शाम 5:00 बजे पहला हवाई फायर किया था। जिसके बाद सीआरपीएफ के भीतर अफरा तफरी मच गई। पहले अधिकारियों ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। शराब के नशे में पत्नी और 1 बच्ची को भी उसने अपने साथ घर में बंद कर रखा है। जिसके बाद पाली जिले से उसके पिता व भाई को भी बुलाया गया। पिता ने फोन पर उससे बात की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ।

    पुलिस के अधिकारी उसके घर के आस पास बने हुए हैं। पाली में यातायात पुलिस में कार्यरत नरेश के भाई ने पुलिस को बताया कि करीब 7-8 महीने पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद से वह चलते-चलते अपना आपा खो देता है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने नरेश की समझाया। उसके पिता के परिजनों को वहां बुलाया गया। 

    जवान के पास इंसास राइफल और दो मैगजीन मौजूद

    उसका एक भाई जोधपुर एम्स में डॉक्टर है। सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है, उसके पास इंसास राइफल है। उसके पास दो मैगजीन है। एक में 20 राउंड होते हैं। कुल 40 राउंड उसके पास मौजूद है। जिसमें से अभी उसने 8 फायर किए हैं। फिलहाल सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके के हालात देखकर उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

  • पंजाब मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट को लेकर सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    पंजाब मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट को लेकर सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। आज सीएम मान ने पब्लिक एक्शन कमेटी के साथ की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की मत्तेवाड़ा के जंगल को हटाकर यहां पर टेस्सटाइल पार्क बनाए जाने की योजना थी। जिसका विपक्षी दलों और पर्यावरण प्रमियों के द्वारा विरोध किया जा रहा था।

    किसान यूनियन के नेताओं ने दी थी मान सरकार को चेतावनी 

    गौरतलब है कि मत्तेवाड़ा जंगल के बारे में चल रहे आंदोलन में भाग ले रही किसान यूनियन के नेताओं बलबीर सिंह राजेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, बूटा सिंह शादीपुर, मनजीत सिंह राय और दूसरे नेताओं ने सरकार को स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी भी हालात में मत्तेवाड़ा जंगल को उजाड़ने नहीं देंगे और सरकार से इस प्रोजैक्ट को रद्द करवा कर ही छोड़ेंगे। जिसके बाद आज सीएम मान ने मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट पर फैसला लेते इसे रद्द करने का ऐलान कर दिया है।

  • इस मामले में विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया जुर्माना

    इस मामले में विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया जुर्माना

    नई दिल्लीः विजय माल्या को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को अवमानना मामले में चार महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने जुर्माना न चुकाने पर दो महीने की अतिरिक्त कैद की सजा भी सुनाई है। इसके अलावा विदेश में ट्रांसफर किए गए 40 मिलियन डॉलर 4 हफ्ते में चुकाने के लिए भी कहा।

    शीर्ष अदालत ने माल्या को अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को चार करोड़ डॉलर हस्तांतरित करने के लिए अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया था। माल्या को संपत्ति का सही ब्यौरा न देने के लिए 2017 में अदालत के आदेशों की अवहेलना का दोषी माना गया था।

    कोर्ट के इस फैसले पर माल्या की ओर से दाखिल पुनर्विचार याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है। 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को अपने खिलाफ अवमानना मामले में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश होने के लिए दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया था। 

  • पंजाबः पूर्व विधायक ने साथियों सहित किया कोर्ट में सरेंडर

    पंजाबः पूर्व विधायक ने साथियों सहित किया कोर्ट में सरेंडर

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। दुष्कर्म मामले में भगौड़े पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने सोमवार को अपने चार साथियों के साथ लुधियाना कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस इससे पहले दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी ने करीब 10 बजे जज हरसिमरनजीत कौर की अदालत में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस सिमरजीत सिंह बैंस का पुलिस रिमांड लेने का प्रयास कर रही है।

    वही बैंस ने ट्वीट भी किया है,  जिसमें लिखा है, “पहले भी कहा था और कहते है.. हमें माननीय कोर्ट की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। आज कोर्ट के आदेशों के तहत सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा लुधियाना कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया गया और जो भी सच है… बहुत जल्द सभी के सामने आ जाएगा… लोक इंसाफ पार्टी। 

    कुछ दिन पहले अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक बैंस के अलावा गांव आलमगीर स्थित परमजीत सिंह बैंस की संपत्ति भी कुर्क की गई है। बैंस को इस साल 12 अप्रैल को अन्य सभी सात आरोपियों के साथ भगोड़ा घोषित किया गया था। गाैरतलब है कि पुलिस ने कुछ दिन पहले बैंस के भाई और पीए काे गिरफ्तार किया था। अदालत ने बैंस के भाई कर्मजीत सिंह को वीरवार काे 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया था।

    महिला ने 16 नवंबर, 2020 को लुधियाना के तत्कालीन विधायक बैंस, कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ ​​भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा, गोगी शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस आयुक्त लुधियाना को हस्तलिखित आवेदन दिया था। वह एफआइआर की मांग को लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर काफी देर तक लगातार धरने पर बैठी रही। लेकिन जब कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो महिला ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश की मांग करते हुए एक स्थानीय अदालत का रुख किया और उसके बाद मामला दर्ज किया गया।

  • होशियारपुर पुलिस को मिला Gangster लॉरेंस बिश्नोई का  ट्रांजिट रिमांड…

    होशियारपुर पुलिस को मिला Gangster लॉरेंस बिश्नोई का  ट्रांजिट रिमांड…

    अमृतसर: पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज अमृतसर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे ट्रांसिट रिमांड पर होशियारपुर पुलिस लेकर रवाना हुई। 

    अदालत ने बिश्नोई को 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। अब होशियारपुर पुलिस आरोपित से पूछताछ करेगी। पिछले करीब 13 दिनों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से अमृतसर पुलिस गैंगस्टर राणा कदोंवालियां हत्याकांड में पूछताछ कर रही थी। रिमांड हासिल करने के बाद उसे खरड़ इंटेरोगेशन सेंटर रखा जाता था। अमृतसर पुलिस का रिमांड खत्म होने पर उसे खरड़ से देर शाम उसे पेशी के लिए अमृतसर लाया गया था। अदालत द्वारा अमृतसर पुलिस का रिमांड और ना बढ़ाकर उसे होशियारपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

    बिश्नोई के काफिले में सेंधमारी के अंदेशे से उसे कोर्ट में ही रोक दिया गया है। कड़े सुरक्षा पहरे के बीच बिश्नोई को 7:30 पर अदालत में लाया गया था जहां करीब 8:30 पर होशियारपुर पुलिस को 1 दिन का ट्रांसलेट रीमाउंट दे दिया गया था। जिसके बाद होशियारपुर पुलिस उसे लेकर जाने की तैयारी ही कर रही थी कि अचानक अजनाला रोड पर लगाए गए बैरी गेट पर खड़े लोगों को अदालत की ड्यूटी के लिए छोड़ दिया गया।

    अचानक सड़कों पर इस कदर भीड़ हो गई की पुलिस ने तुरंत बिश्नोई को अमृतसर की कोर्ट में ही बंद कर दिया है और सड़कों पर सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। पिछले करीब 1 घंटे से पुलिस रास्तों की क्लेरेंस ले रही है जिसके बाद ही अब विश्नोई के काफिले को कोर्ट से होशियारपुर की ओर रवाना किया जाएगा।

  • पंजाबः नशा तस्करों ने पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला, तोड़ी गाड़ी

    पंजाबः नशा तस्करों ने पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला, तोड़ी गाड़ी

    तरनतारन। तरनतारन जिले के झबाल कस्बे के रणसिंह गांव में नशा तस्करों द्वारा पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला गाड़ी की भी तोड़फोड़ की. पलिस द्वारा नशा तस्करों के ख़िलाफ़ छापेमारी की जा रहे थी पर जब पुलिस चली गई तो नशा तस्करों ने पत्रकारों को घेर लिया और गाड़ी की तोड़फोड़ की. पत्रकारोंकी तरफ़ से भाग कर जान बचाई गई। ज्ञात हो कि गौरव यादव पंजाब पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालते ही ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुरे पंजाब में छापेमारी की जा रही है।