Blog
-

वीरेंद्र कंवर ने पीएम मोदी की 24 सितंबर को मंडी में होने वाली रैली पर की चर्चा
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 सितंबर को प्रस्तावित मंडी रैली की तैयारियों पर आज थाना कलां विश्राम गृह में चर्चा की।कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष स्नेह है और 24 मई को मंडी में पीएम मोदी की रैली होने जा रही है, जिसमें कुटलैहड़ के युवा भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्य को एक बल्क ड्रग पार्क की सौगात दी है और यह हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के लिए हर्ष का विषय है कि देश में बनने जा रहे तीन बल्क ड्रग पार्क में से एक यहां बनेगा, जिससे राज्य में आर्थिक समृद्धि आएगी, करोड़ों रुपए का निवेश होगा तथा हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार की मदद से पिछले पौने पांच वर्षों में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार ने खजाना खोल कर हिमाचल प्रदेश की मदद की, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक नागरिक पीएम मोदी का कृतज्ञ है। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, राम सिंह, सुमित वशिष्ठ, मनोज बांका, शशि राणा, अभय राणा, नीरज परमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

पंजाबः दिन-दिहाड़े Axis Bank में लूट, पैसे जमा करवाने आए कर्मचारी से लाखों रुपए लेकर फरार आरोपी
लुधियानाः जिलें में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आज एक्सीस बैंक में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। आज सुबह बैंक में पैसे जमा करवाने आए पीड़ित से शातिर नौसरबाज ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। घटना भारत नगर चौक नजदीक माल रोड के एक्सिस बैंक की है। सिमिट्री रोड के कारोबारी प्रदीप जैन ने बताया कि उनका वर्कर अमर सिंह आज सुबह बैंक में पैसे जमा करवाने आया था। करीब 6 लाख रुपए जमा करवाने थे।
बैंक में भीड़ थी, जिस कारण एक व्यक्ति अमर के पास आया और कहने लगा कि लाओ, आपके पैसे मैं जमा करवा देता हूं। ठग ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी बार-बार बैंक कर्मचारियों की टेबल पर जा रहा था, जिस कारण उन्हें ऐसा लगा कि शायद वह बैंक का ही कर्मचारी है। अमर के मुताबिक, उसने व्यक्ति को रुपए जमा करवाने के लिए पकड़ाए। देखते ही देखते बदमाश मौके से फरार हो गया। अमर ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो वह नजर नहीं आया।
अमर ने तुरंत बैक कर्मचारियों को सारी बात बताई। अमर ने तुरंत अपने मालिक प्रदीप जैन को फोन करके घटना की जानकारी दी। मौके पर प्रदीप जैन पहुंचे। पुलिस को बुलाया। थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस करीब 1 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं सीआईए इंस्पेक्टर राजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए, जिनमें आरोपी दिख रहा है। उसकी शिनाख्त करके पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-

चुनाव के लिए आप पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव के लिए ताऱीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बता दें कि हिमाचल में नंवबर में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर चार नामों की सूची घोषित की। इसमें कांगड़ा के फतेहपुर से डॉक्टर राजन सुंशात को उतारा गया है। वहीं, कांगड़ा के नगरोटा बंगवां सीट से उमाकांत डोगरा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जस्पा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सिरमौर के पावंटा विधानसभा क्षेत्र से मनीष कुमार आप की तरफ से चुनावी मैदान में उतरेंगे। डॉक्टर राजन सुशांत पूर्व में भाजपा की तरफ से कांगड़ा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।
इसका बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। लेकिन फिर आप को भी अलविदा कहकर अपनी पार्टी बनाई। बीते साल फतेहपुर चुनाव में राजन सुशांत उतरे थे और उन्हें 12 हजार के करीब वोट मिले थे। हालांकि, वह चुनाव नहीं जीत सके थे। हाल ही में मंडी में मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में वह दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। अब पार्टी ने उन्हें फतेहपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है और बीते चार चुनाव में यहां से कांग्रेस को ही जीत मिली है।
-

जालंधरः किसानों ने दी चेतावनी, इस दिन करेंगे जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम
जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी है सरकार ने अगर मांगें न पूरी की तो 29 सितंबर को गांव धन्नोवाली के पास जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे ब्लाक करके रेलवे फाटक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों को होने वाली परेशानियों के लिए सरकार जिम्मेवार होगी। ये चेतावनी मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह तथा प्रदेश प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने दी।
उन्होंने सरकार के समक्ष गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने के अलावा चीनी मिलों को 1 नवंबर से चालू करने के लिए एक माह पहले नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि अगर नई सब्सिडी देनी है तो मिलों को जारी कर किसानों के खाते में इकट्ठी जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि चाइना वायरस की वजह से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजे की राशि अदा करें। इसके अलावा लंपी बीमारी की वजह से मरे पशुओं का मुआवजा भी पशुपालकों को तुरंत प्रभाव से दिया जाए।
पराली जलाने के मामले को लेकर उन्होंने सरकार को वायदा खिलाफी बताया है। उन्होंने पराली के रखरखाव के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़ किसानों को अदा करने की बात कही है। अगर सरकार ऐसा नहीं कहती है तो किसानों को मजबूरन पराली को आग लगानी पड़ सकती है। किसानों ने कृषि उपकरणों पर सब्सिडी बढ़ाने की भी मांग रखी है। पंजाब सरकार की ओर से जिला स्तर पर धान की बिक्री के लिए दायरा नियमित करने के लिए आदेश जारी किए हैं उन्होंने सरकार को यह आदेश वापस लेने की बात कही है।
वही धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता देने के वायदे भी खोखले साबित हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य मुकेश चंद्र ने कहा कि पंजाब सरकार नकली दूध बेचने वालों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। पशु बीमार होने के बावजूद भी पंजाब में दूध की किल्लत न आना इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा की 23 सितंबर को लुधियाना में बैठक होगी, जिसमें धरने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर माझा किसान संघर्ष कमेटी के प्रदेश प्रधान बलविंदर सिंह राजू औलख, दोआबा किसान यूनियन पंजाब के प्रधान कुलदीप सिंह वजीरपुर के अलावा अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।
-

प्रो. राम कुमार ने 74 लाभार्थियों को प्रदान की 25.45 लाख की आर्थिक सहायता
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज मिनी सचिवालय, हरोली में 74 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 25.45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए।इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गरीब व जरुरतमंदों के हितैषी हैं और उनके कल्याण के लिए अपने कार्यकाल के पौने पांच वर्षों के दौरान अनेको नवीन योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पौने पांच वर्षों में सीएम राहत कोष, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से लगभग 22 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता राशि हरोली हल्के के लोगों को प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा जैसे फसलों, दुधारू पशुओं के नुकसान व चिकित्सीय सहायता के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।प्रो. राम कुमार ने बताया कि धन के अभाव में अब कोई भी जरुरतमंद उपचार से वंचित नहीं रहेगा। सरकार द्वारा प्रदेश में हिमकेयर व आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनके तहत पात्र परिवरों को 5 लाख रुपये वार्षिक निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों को सहारा योजना के तहत प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि हरोली में 1405 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क निर्मित किया जाएगा जिसमें लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश आएगा और इससे 20 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा इलैक्ट्रिक व्हीकल पार्क की सौगात भी हरोली के पंजुआणा गांव को मिलेगी जिससे कम से कम 10 हजार युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।इस अवसर पर एसडीएम हरोली विकास शर्मा, पंचायती समिति अध्यक्ष रजनी देवी, बीडीसी सदस्य अंजना व शादी लाल, मंडल उपाध्यक्ष अनूप राणा, पोलियां के प्रधान कैप्टन राकेश, उपप्रधान गोपाल व पूर्व प्रधान राज ठाकुर, हलेड़ा के प्रधान सतनाम, बट्ट कलां की प्रधान रोज़ी देवी, रोड़ा के प्रधान हरीश, अमन भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे। -

पंजाबः दिन दहाड़े कार से 6 लाख रुपए लेकर फरार हुए चोर
पटियालाः पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती जा रही है। दिन दिहाड़े लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज पटियाला में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। पटियाला के लाहौरी गेट इलाके में सड़क किनारे खड़ी कार से अज्ञात व्यक्तियों ने 6 लाख से ज्यादा रुपए लेकर फरार हो गए है। जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे लाहौरी गेट इलाके में खड़ी साहनी बेकरी दुकान के मालिक की कार के पिछले दरवाजे का शीशा तोड़कर 6 लाख 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।
-

डॉक्टर पर हमला और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश काबू
जयपुर : डॉक्टर पर हमला और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटरों तक पुलिस के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजस्थान बॉर्डर क्रॉस करने का प्रयास कर रहे आरोपियों को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार बदमाशों के गिरफ्त में आने की जानकारी के बाद जयपुर (वेस्ट) पुलिस भरतपुर रवाना हो गई है। इनसे आगे की पूछताछ जयपुर में की जाएगी।
मामला जयपुर के पॉश इलाके हनुमान नगर विस्तार का है। यहां सोमवार को डॉक्टर मोहम्मद इकबाल भारती (65) पर हमला हुआ था। देर रात वारदात के बाद बदमाश बस में बैठकर उत्तर प्रदेश की ओर भागे थे।
भरतपुर में सेवर थाने के पास बस ड्राइवर को इन पर शक हुआ। जो बस लेकर सीधे थाने ही पहुंच गया। पुलिस पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया।
बताया जा रहा है कि वारदात करने वाली नौकरानी अनु के अलावा कई लोग भी इस पूरी वारदात में शामिल थे। भरतपुर पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। वहीं, आज डॉक्टर को लूटकर भाग रहे बदमाशों का एक वीडियाे भी आज सामने आया है।
वारदात के बाद जयपुर में छिपे हुए थे ये बदमाश
मामले में जयपुर में करीब 24 से ज्यादा नेपाली नौकरों से पूछताछ हो चुकी है। अब तक इस घटनाक्रम में कई और लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने लूट की घटना के बाद इलाके में लगे हुए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जिस में ये लोग वैशाली नगर से बाहर निकलते हुए नजर नहीं आए। पुलिस को अंदेशा था कि ये घटना के बाद वैशाली नगर में ही कहीं जाकर छिप गए।
रात होने के बाद ये लोग छुपी हुई जगह से निकले। बस पकड़ कर राजस्थान से बाहर निकलने की कोशिश की।
लुटेरों को शक था दिल्ली रोड पर सर्च ज्यादा होगी
दरअसल, जयपुर में वारदात करने के बाद राज्य से बाहर निकलने का सबसे नजदीक रास्ता दिल्ली रोड है। लुटेरे जानते थे कि दिल्ली रोड पर पुलिस की सर्च अधिक करेगी। इसलिए ये बदमाश बसों से भरतपुर की तरफ से यूपी निकल की फिराक में थे।
ये है मामला
वैशाली नगर थाने के हनुमान नगर विस्तार में रहने वाले डॉ. मोहम्मद इकबाल भारती (65) के घर 19 सितंबर को दिन में 2 बजे लूट की वारदात हुई। वह SMS हॉस्पिटल से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी नसरीन भारती कावंटिया हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं।
सोमवार दोपहर डॉ. इकबाल और नौकरानी मीरा घर पर थे। पत्नी नसरीन और बेटी डॉ.आरसिया अपने काम से बाहर गए हुए थे। दो मंजिला मकान में नौकारानी घर का काम कर रही थी। डॉ. भारती नीचे बने अपने क्लिनिक में बैठे थे।
दोपहर करीब 2 बजे पुरानी नौकरानी अनु आई। उसके साथ 2 लोग और थे। उनके हाथों में पेचकस और सरिया था। बदमाशों ने डॉ. इकबाल पर हमला बोल दिया। लहूलुहान हालत में बदमाशों ने डॉक्टर भारती को एक कमरे में डाल दिया।
नौकरानी को किचन में ले जाकर लॉक कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर की तलाशी ली। बदमाश लाखों रुपए के गहने-कैश सहित घर में लगे CCTV की DVR भी समेटकर ले गए। घायल डॉक्टर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
चार टीमें बनाई गईं
घटना के बाद पुलिस की चार टीमें बना दी गईं। एक टीम मोबाइल डाटा खंगाल रही थी। वहीं, घटना के बाद एक्टिव मोबाइलों की लोकेशन ली जा रही थी। बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी जा रही थी। -

पंजाबः बंबीहा गैंग के बाद गोल्डी बराड़ की धमकी, कहा- पोस्ट डाल कर नहीं होते बदले पूरे
चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से आए दिन धमकी भरे पोस्ट शेयर किए जा रहे है। बीते दिन राजस्थान में पेशी पर आए गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ली गई।
जहां बंबीहा गैंग ने कत्ल की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की, वहीं लारेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, गोल्डी बराड़ और उनके साथियों को जान से मारने की धमकी भी दी। बंबीहा गैंग से बाद इस पोस्ट पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भी जवाब दे दिया है। यह पोस्ट ऑफिशियल गोल्डी बराड़ नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट की गई है।
जिसमें लिखा है कि छोटू बिश्नोई मंगाली और संदीप बिश्नोई मंगाली की आज से 10 साल पुरानी दुश्मनी थी और ये दोनों हमें जानते थे। उनका समझौता करवाने की भी कोशिश की गई लेकिन दोनों नहीं माने। दूसरी बात जो ये दावा कर रहे हैं कि हमने बदला ले लिया तो बदला लेने के लिए जोर चाहिए, पोस्ट डाल कर बदले पूरे नहीं होते।
-

जालंधरः नाकाबंदी दौरान 3 युवकों ने पुलिस पर चढ़ाई बाइक, SI सतनाम सिंह घायल
जालंधर/हर्षः श्रीराम चौक पर थाना 3 की पुलिस की ओर से शरारती अनसंरो को काबू करने के लिए नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान श्रीराम चौक पर 3 बाइक सवार युवक लाइट जंप कर भाग रहे थे। पुलिस ने ने भाग रहे युवकों को रोकने की कोशिश की। रोकने आए एसआई सतनाम के बीच युवकों ने बाइक मार उन्हें घायल कर दिया। घायल सतनाम सिंह को पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
वहीं दूसरी ओर बाइक चला रहे नूरपुर निवासी कलीम ने बताया वह मोबाइल कवर लेने के लिए अपने साथियों के साथ आया हुआ था और वह वापस नूरपुर जा रहे थे लेकिन श्रीराम चौक में पुलिस का नाका लगा देख वह घबरा गए और जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चालान के डर से उन्होंने बाइक तेज कर वहां से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी के बीच मोटरसाइकिल जा लगा।
पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि उक्त युवक मोबाइक की दुकान पर काम करते है। चालान के डर से युवकों ने बाइक को भगाने की कोशिश की थी। इस दौरान घबराए युवकों ने पुलिस कर्मी के बीच बाइक मारकर उन्हें घायल कर दिया।
-

जालंधरः सेंट्रल बैंक ऑफ इम्प्लाइज यूनियन ने की हड़ताल, जानें मामला
जालंधर/वरुणः शहर में सेंट्रल बैंक ऑफ इम्प्लाइज यूनियन के सदस्यों ने बैंक मैनेजमेंट के खिलाफ हड़ताल मंगलवार को भी जारी रखी है। कर्मचारियों की ट्रांसफर को लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ हड़ताल आज दूसरे दिन जारी रही। यूनियन के सदस्य मैनेजमेंट द्वारा की जा रही क्लर्क की ट्रांसफार्मर के खिलाफ है। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि मैनेजमेंट ने ट्रांसफर करने की बात कही थी। फिर भी मैनेजमेंट अपनी मर्जी कर रहा है। मंगलवार को भी क्लेरिकल स्टाफ हड़ताल पर रहा। बैकों में कैश लेन-देन का काम नहीं हो सका।
क्लर्क हड़ताल पर थे लेकिन अधिकारी कुर्सी पर मौजूद थे। सोमवार को यूनियन के सदस्यों ने पुड्डा कांप्लेक्स स्थित सेंट्रल बैंक शाखा के कर्मचारियों ने मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। आल इंडिया सेंट्रल बैंक आफिसर्स यूनियन के चेयरमैन संजीव भल्ला ने बताया कि मैनेजमेंट क्लर्क की एक शहर से दूसरे शहर में ट्रांसफार्मर कर रहा है जबकि बैंक एग्रीमेंट में ऐसा कुछ नहीं है। मई में मैनेजमेंट ने क्लर्कों की ट्रांसफार्मर न करने की बात कही थी। मैनेजमेंट अपने वादे से मुकर कर ट्रांसफार्मर कर रही है।
ट्रांसफर को रोकने के लिए कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल की है। मंगलवार को भी देश भर के सेंट्रल बैंक में हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट मांगों को नजरअंदाज करती है तो आने वाले दिनों में सभी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन की हड़ताल के बाद मैनेजमेंट मामले का हल नहीं निकालती है तो आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के समक्ष मामला रखा जाएगा।