Blog

  • उद्धव ठाकरे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने क्या है मामला….

    उद्धव ठाकरे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने क्या है मामला….

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी बवाल के बीच बीजेपी के एक नेता ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

    जानकारी अनुसार बीजेपी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद लोगों से मुलाकात करके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए उन्होंने मुंबई के मलबार हिल पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

    बग्गा ने मुंबई के मलबार हिल पुलिस स्टेशन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ऑनलाइन दी गई शिकायत में यह आरोप लगाया है कि मीडिया में सुबह से यह खबर आ रही थी कि उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं और उनके सहयोगी कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने भी इसे कन्फर्म किया था। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर संक्रमित व्यक्ति को किसी से मुलाकात नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने आपको आइसोलेट कर लेना चाहिए।

  • राशिफल (वीरवार 23 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

    राशिफल (वीरवार 23 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

    मेषः आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

    वृषः पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

    मिथुनः वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

    कर्कः आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा।

    सिंहः मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।

    कन्याः काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

    तुलाः आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।

    वृश्चिकः व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें।

    धनुः सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

    मकरः किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

    कुंभः ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

    मीनः किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

  • जालंधर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधर/आदमपुर (वरुण/गणेश)। थाना आदमपुर की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कैलाश चंद्र ने बताया कि अमित गुप्ता पुत्र दविंदर गुप्ता वासी मकान नंबर. 12 न्यू मॉडल टाउन जालंधर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गत रात्रि उसकी निर्माणाधीन फैक्टरी में दर्जन के करीब अज्ञात व्यक्ति दाखिल हुए और उन्होने लेबर को एक कमरे में बंद कर दिया।

    फैक्ट्री से 3 टन सरिया, लोहे के एंगल, कटर मशीन और हेड ग्राइंडर गाड़ी में लोड करके ले गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कारवाई करते हुए फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि चोरी PB 04 R 9447 मार्का 1212 अशोक लीलैंड वाहन में सवार होकर आए थे।

    पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि गाड़ी दविंदर सिंह पुत्र सुलखन सिंह वासी गांव बरनाला की थी और गाड़ी उसका ड्राइवर रणजीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र हरबंस सिंह वासी बरपाल निवासी अमृतसर चलाता है। पुलिस ने रिंकू को आरोपी जोगा सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी पिंड तलवंडी डोगरा, आरोपी शक्तर सिंह पुत्र वीर सिंह वासी पत्ती सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लेलैंड गाड़ी, एक इंडिगो विस्टा गाड़ी और 12 क्विंटल सरिया बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • ਤਲਵਾਡ਼ਾ: ਕੰਢੀ ਏਰੀਆ ਰੇਲਵੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ ਨਿਗੁਣੇ ਭਾਅ ਦੇਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

    ਤਲਵਾਡ਼ਾ: ਕੰਢੀ ਏਰੀਆ ਰੇਲਵੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ ਨਿਗੁਣੇ ਭਾਅ ਦੇਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

    ਮਰਲੇ ਦੀ ਕੀਮਤ 1250 ਤੋਂ 2600 ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਲਗਾਇਆ ਜਾਮ

    30 ਤਾਰੀਕ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਸਮੇਤ ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ

    ਤਲਵਾਡ਼ਾ/ ਜੌਤੀ ਗੋਤਮ: ਕੰਢੀ ਏਰੀਆ ਰੇਲਵੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਐਕੁਆਇਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀਆਂ ਨਿਗੁਣੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਦੇਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਲਵਾਡ਼ਾ ‘ਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਚੌਂਕ ’ਤੇ ਸੰਕੇਤਕ ਜਾਮ ਲਗਾ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ, ਪੰਜਾਬ, ਜ਼ਮਹੂਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਜ਼ਮਹੂਰੀ ਕੰਢੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸਮਰਥਨ ਦਿੱਤਾ। ਸਥਾਨਕ ਚੌਧਰੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ ’ਤੇ ਵਰ੍ਹਦੇ ਮੀਂਹ ‘ਚ ਕੀਤੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸੂਬਾ ਜਨ ਸਕੱਤਰ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ‘ਸਿੰਬਲੀ’, ਜ਼ਮਹੂਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਭਾ ਤੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਵਰਨ ਸਿੰਘ ਮੁਕੇਰੀਆਂ, ਜ਼ਮਹੂਰੀ ਕੰਢੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੂਬਾਈ ਆਗੂ ਮੋਹਣ ਸਿੰਘ ਧਿਮਾਣਾ, ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਪਰਮਾਰ, ਸੰਜੀਵ ਬੱਲੂ, ਪੰਚਾਇਤ ਯੂਨੀਅਨ ਤਲਵਾਡ਼ਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਵਲ ਕਿਸ਼ੋਰ ਮਹਿਤਾ, ਪੈਨਸ਼ਨਰਜ਼ ਆਗੂ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਗੁਪਤਾ ਤੇ ਯੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੰਗਲ ਡੈਮ ਤਲਵਾਡ਼ਾ ਵਾਇਆ ਤਜਵੀਜ਼ਤ ਰੇਲਵੇ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਕਸਬਾ ਦੌਲਤਪੁਰ ਚੌਂਕ ਤੱਕ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ।

    ਪੰਜਾਬ ਵਾਲੇ ਪਾਸਿਓਂ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਭਟੋਲੀ, ਭਵਨੌਰ, ਰਾਮਗਡ਼੍ਹ ਸੀਕਰੀ, ਕਰਟੌਲੀ, ਨੰਗਲ ਖਨੌਡ਼ਾ ਆਦਿ ‘ਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਮੀਨ ਐਕੁਆਇਰ ਕਰਨ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਐਕੁਆਇਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ 1250 ਤੋਂ 2600 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਰਲਾ ਤੈਅ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਾਲ 2016 ‘ਚ ਇਸੇ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 36 ਤੋਂ 39 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕਡ਼ ਦੇ ਆਫ਼ਰ ਲੈਟਰ ਜ਼ਮੀਨ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਧਰਨੇ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਨੰਗਲ ਖਨੌਡ਼ਾ ਤੋਂ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੀ ਵਿਥਿਆ ਸੁਣਾਉਂਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ 10 ਕਨਾਲਾਂ ਤੋਂ ਵਧ ਜ਼ਮੀਨ ਰੇਲਵੇ ‘ਚ ਆਉਂਦੀ ਹੈ, ਮੌਜ਼ੂਦਾ ਬਜ਼ਾਰੂ ਕੀਮਤ ਦੋ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਰਲੇ ਤੋਂ ਵਧ ਹੈ,ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਪੰਜ ਸਾਲ ਤੋਂ ਮਹਿਕਮਾ ਮਾਲ ਕੋਲ਼ ਆਪਣੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਕਿਸਮ ‘ਚਾਹੀ’ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਗੇਡ਼ੇ ਕੱਢ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਉਸਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦਾ ਭਾਅ 1265 ਤੋਂ 2630 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਰਲਾ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਤੂਡ਼ੀ ਦੋ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਕੁਇੰਟਲ ਵਿਕ ਰਹੀ ਹੈ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ 2200 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਰਲੇ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨ ਖਰੀਦ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਐਸਡੀਐਮ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਰਨ ਸਡ਼ਕਾਂ ’ਤੇ ਉਤਰਨਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਔਖੇ ਜ਼ਮੀਨ ਮਾਲਕਾਂ ਨੇ ਧਰਨੇ ‘ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਡੀਐਸਪੀ ਦਸੂਹਾ ਤੇ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਤਲਵਾਡ਼ਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਤੋਂ ਮਨ੍ਹਾਂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਐਸਡੀਐਮ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਨੂੰ ਤਲਵਾਡ਼ਾ ਆ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸੱਮਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣਨ ਅਤੇ ਹੱਲ ਕੱਢਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ। ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ 30 ਤਾਰੀਕ ਨੂੰ ਮੁਡ਼ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਸਮੇਤ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ ’ਤੇ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਚੱਕਾ ਜਾਮ ਕਰਨ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਚੌਂਕ ‘ਤੇ ਸੰਕੇਤਕ ਜਾਮ ਲਗਾ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ।

  • अग्नीपथ योजना सरकार द्वारा इंडस्ट्री को लेबर देने का रास्ता: राकेश टिकैत

    अग्नीपथ योजना सरकार द्वारा इंडस्ट्री को लेबर देने का रास्ता: राकेश टिकैत

    मोदी सरकार की तर्ज पर हिमाचल सरकार को भी बताया किसान विरोधी उठाई 

    ऊना/सुशील पंडित: किसान नेता राकेश टिकैत इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। अपने हिमाचल दौरे के पहले दिन उन्होंने ऊना में किसान नेताओं और कुछ किसानों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऊना जिले के सनौली गुरुद्वार साहिब में माथा टेका और अरदास की। राकेश टिकैत ने अपने इस दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में स्वीकृत की गई सेना भर्ती की नई अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ भद्दा मजाक और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। राकेश टिकैत ने यहां तक कह डाला कि अग्निपथ योजना मोदी सरकार द्वारा इंडस्ट्री को सस्ते में लेबर दिए जाने का एक रास्ता है और इसी कारण 4 वर्ष बाद रिटायर होने वाले अग्निवीर युवाओं को नौकरी देने का उद्योगपति लुभावना वायदा दे रहे हैं।

    वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने देश के विभिन्न हिस्सों में उनके ऊपर स्याही फेंकने वाले मामलों में भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया। यहां तक कि कर्नाटक में भी ऐसे ही सबसे नए मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया। उन्होंने वहां की भाषा समझ नहीं आने की बात कहते हुए स्याही फेकने वाले लोगों द्वारा बीजेपी के नारे लगाए जाने का दावा किया।

    राकेश टिकैत ने किसान बिल वापस होने के बाद अपने नए कदम के बारे में बात करते हुए किसान हित में विद्युत व्यवस्था और बीज व्यवस्था के लिए संघर्ष किए जाने का दावा किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार पर भी केंद्र की बीजेपी सरकार की भांति ही किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। टिकैत ने सरकार द्वारा संचालित कृषि मंडियों में गेहूं की तर्ज पर ही मक्के की खरीद किए जाने की मांग को भी दोहराया। जबकि फसलों की एमएसपी पर खरीदी किए जाने की माँग फिर उठाते हुए एमएसपी पर कानून बनाए जाने की वकालत की।

  • इंदिरा स्टेडियम ऊना में वूमेन वनडे चैलेंजर ट्रॉफी संपन्न

    इंदिरा स्टेडियम ऊना में वूमेन वनडे चैलेंजर ट्रॉफी संपन्न

    सतपाल सिंह सत्ती ने समापन समारोह में शिरकत कर विजेताओं को किया पुरस्कृत

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन की ओर से आज इंदिरा स्टेडियम, ऊना में वूमेल चैलेंजर वनडे ट्रॉफी का समापन हुआ। ट्रॉफी के समापन अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर 14 जून से शुरु हुई इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज टीम ब्लू और टीम येलो के मध्य फाईनल मैच खेला गया जिसमें दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब शिवानी सिंह, मैन ऑफ द मेच का खिताब सोनल को दिया।

    इस मौके पर अपने संबोधन में सतपाल िंसह सत्ती ने कहा कि युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़े, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेलों से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है और युवाओं को नशाखोरी जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित एवं जागरुक किया जा रहा है ताकि युवा शक्ति अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करके सफल जीवनयापन कर सकें। उन्होंने बताया कि इंदिरा स्टेडियम के अलावा ऊना विधानसभा क्षेत्र को पांच बड़े खेल स्टेडियम की सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अप्पर देहलां में एक करोड़ की लागत से तैयार करके स्टेडियम जनता को समर्पित कर दिया गया है जबकि संतोषगढ़, बसदेहड़ा, जलग्रां-टब्बा और बहडाला में खेल स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिन पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूली छात्रों की सुविधा के लिए खेल सामग्री व खेलों के मैट भी वितरित किए जा रहे हैं तथा गांवों में जिम भी खोले जा रहे हैं। 

    सत्ती ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि पुरुषों की भांति आज महिलाएं भी क्रिकेट की ओर आकर्षित हो रही हैं और राष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष दिसंबर में जयपुर में आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के फाईनल में तमिलनाडू की टीम को हराकर हिमाचल प्रदेश ने पहला विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

    इस अवसर पर जिला क्रिकेट ऐसोसियेशन के अध्यक्ष मदन पुरी व सचिव नरेन्द्र कपिला, सतपाल सैणी, विक्रम ठाकुर, सतरुप परिहार, चरणजीत बिंद्रा, अशोक ठाकुर, राजकुमार तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बुधवार को जिले में कोरोना के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • ਰੋਜ਼ਾਨਾ 5 ਮਿੰਟ ਦੇ ਯੋਗਾ ਨਾਲ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਤੰਦਰੁਸਤ ਜੀਵਨ: ਯੋਗ ਗੁਰੂ ਸਵਾਮੀ ਰਘੂਨਾਥ

    ਰੋਜ਼ਾਨਾ 5 ਮਿੰਟ ਦੇ ਯੋਗਾ ਨਾਲ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਤੰਦਰੁਸਤ ਜੀਵਨ: ਯੋਗ ਗੁਰੂ ਸਵਾਮੀ ਰਘੂਨਾਥ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਕਮਾਂਡੋ ਟਰੇਨਿੰਗ ਸੈਂਟਰ ਕਾਂਜਲੀ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਕਮਾਂਡਰ  ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੈਨੀਪਾਲ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਹੇਠ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਯੋਗ ਗੁਰੂ ਰਘੂਨਾਥ ਸਵਾਮੀ ਪਹੁੰਚੇ ਕਮਾਂਡੋ ਟਰੇਨਿੰਗ ਸੈਂਟਰ ਪਹੁੰਚੇ ਯੋਗ ਗੁਰੂ ਰਘੂਨਾਥ ਸਵਾਮੀ ਨੇ 7ਵੀ ਬਿ ਆਰ ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵਾ ਘੰਟੇ ਯੋਗ ਕਰਵਾਇਆ ਤੇ ਇਨਸਾਨ ਦੀ ਜਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਯੋਗ ਦੀ ਕਿ ਮਹੱਤਤਾ ਹੈ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਕਮਾਂਡੋ ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਯੋਗਾ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਰੁਚੀ ਦਿਖਾਈ ਸਵਾਮੀ ਰਘੂਨਾਥ ਜੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੂਰਾ ਸਂਵਾ ਘੰਟੇ ਯੋਗਾ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਆਸਾਨ ਕਿਤੇ ਅਤੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਯੋਗ ਗੁਰੂ ਰਘੂਨਾਥ ਸਵਾਮੀ ਨੇ ਕਮਾਂਡੋ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਈਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਕਲ੍ਹ ਦੀ ਦੌੜ ਭੱਜ ਦੀ ਜਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਤੰਦਰੁਸਤ ਜੀਵਨ ਜਿੰਨ ਲਈ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਜ 5 ਮਿੰਟ ਯੋਗਾ ਜਰੂਰ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰੋਜ ਸਵੇਰੇ ਯੋਗਾ ਕਰਨ ਨਾਲ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਸਾਡੇ ਸ਼ਰੀਰ ਤੋਂ ਦੁਰ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਕਲ੍ਹ ਸਾਡੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਡਿਪਰੈਸ਼ਨ ਦੀ  ਬਿਮਾਰੀ ਬੜੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਆਪਣਾਂ ਸ਼ਿਕਾਰ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸਾਡੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਲਈ ਇਹ ਬਿਮਾਰੀ ਘਾਤਕ ਸਿੱਧ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਬਿਮਾਰੀ ਦਾ ਦਵਾਈਆਂ ਨਾਲ  ਕੋਈ ਇਲਾਜ ਨਹੀਂ ਹੈ ਸਿਰਫ ਯੋਗਾ ਕਰਨ ਨਾਲ ਇਹ ਸਾਰੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ  ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਯੋਗਾ ਸਾਡੇ ਪ੍ਰਾਚੀਨ ਭਾਰਤ ਦੀ ਦੇਣ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ  ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ  ਯੋਗਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਨਾਂ ਨਾਲ ਅੱਜ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾ ਰਹੀ ਹੈ

  • पंजाब पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पति निकला हत्यारा, इस कारण किया पत्नी का कत्ल

    पंजाब पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पति निकला हत्यारा, इस कारण किया पत्नी का कत्ल

    फतेहगढ़ साहिबः अमलोह में गत 27 अप्रैल को दिनदहाड़े हुए विवाहिता अर्चना के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला का हत्यारा उसका पति ही निकला है और उसने पत्नी की हत्या के लिए तीन लोगों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। 

    ढाई लाख रुपये नहीं देने से पत्नी से खफा था आरोपी 


    आरोपी तरसेम इस बात खफा था कि अर्चना उसे अपने बैंक खाते में जमा ढाई लाख रुपये नहीं दे रही थी। पुलिस ने पति तरसेम सहित चार लोगों को नामजद किया है। इनमें दो सुपारी किलर फूल बाबू पासवान निवासी गांव समरी जिला मुज्जफरपुर तथा बिरजू दास निवासी गांव कोराही जिला मधेपुरा, बिहार  को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीसरे साथी मोहन महतो निवासी लखन सिंह वाला, बिहार, की तलाश की जा रही है।

    पत्नी की हत्या करने की बनाई योजना

    एसएसपी डा. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि तरसेम एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नही थी जबकि उसकी पत्नी के बैंक एकाउंट में 2.50 लाख रुपये जमा थे, जो वह उसे नहीं देती थी। इसके साथ ही तरसेम के अर्चना से संबंध भी ठीक नहीं चल रहे थे। इसे लेकर तरसेम उससे खफा रहता था और उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई।

    एसएसपी ने बताया कि तरसेम सिंह अपने घर की रिपेयर करवा रहा था। 6 अप्रैल से तीनों अन्य आरोपित उसके घर में कार्य कर रहे थे। तरसेम ने उन्हें पत्नी की हत्या करने के लिए एक लाख की सुपारी दी। साथ ही बताया कि वह अस्थमा पीडि़त भी है। इसके बाद तीनों ने दिनदहाड़े अर्चना की गला दबा कर हत्या कर दी।

    शक न हो इसलिए फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहा

    तरसेम सिंह ने पत्नी की हत्या की पूरी साजिश रची थी। पुलिस को उस पर संदेह न हो, इसके लिए वह हत्या के समय अपनी फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहा था। पुलिस ने तरसेम के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरु की। टेक्नीकल जांच में उक्त तीनों की लोकेशन मिली। जब पुलिस ने फूल बाबू व बिरजू से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें अर्चना का कत्ल करने के लिए तरसेम ने एक लाख की सुपारी दी थी। जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।

  • चंडीगढ़ सेक्टर 56 की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में लगी आग, कई दुकानें आई चपेट में, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ सेक्टर 56 की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में लगी आग, कई दुकानें आई चपेट में, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में आग लगी है। मोहाली और चंडीगढ़ के बार्डर एरिया में सेक्टर-56 स्थित फर्नीचर मार्केट में भयंकर आग लगी है। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। कई दुकानें आग की चपेट में आई हैं।

    आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है। आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग की दे दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंची गई है। आग का काला धुआं आसपास के एरिया में फैल रहा है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे के करीब फर्नीचर मार्केट में आग लगने की घटना घटी है।

    9 से 10 दुकानों में लगी आग

    मौके से मिली जानकारी के मुताबिक एक दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। उस दुकान में आग लगने से दूसरी दुकानें भी आग चपेट में आ गई हैं। इसके बाद एक के बाद एक 9 से 10 दुकानों में आग फैल गई। उनमें रखा फर्नीचर जल गया है।

    आसपास से गुजरने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने में जुटी पुलिस

    वहीं, आग लगने के बाद दूसरे दुकानदार अपनी अपनी दुकानों से सामान बाहर निकलाने में जुटे हैं। आग भयंकर रूप धारण कर रही है। वहीं, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास से गुजरने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने में जुटी है। 

    सेक्टर-56 में चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट

    कई दुकानदारों ने आग से सामान बचाने के लिए बाहर निकाल दिया है और सड़क पर रखा है। इस वजह से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। मार्केट की दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। सेक्टर-56 में चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट है। इस फर्नीचर मार्केट से दूसरे राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए आते हैं। इस मार्केट में रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है।