अग्नीपथ योजना सरकार द्वारा इंडस्ट्री को लेबर देने का रास्ता: राकेश टिकैत

मोदी सरकार की तर्ज पर हिमाचल सरकार को भी बताया किसान विरोधी उठाई 

ऊना/सुशील पंडित: किसान नेता राकेश टिकैत इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। अपने हिमाचल दौरे के पहले दिन उन्होंने ऊना में किसान नेताओं और कुछ किसानों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऊना जिले के सनौली गुरुद्वार साहिब में माथा टेका और अरदास की। राकेश टिकैत ने अपने इस दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में स्वीकृत की गई सेना भर्ती की नई अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ भद्दा मजाक और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। राकेश टिकैत ने यहां तक कह डाला कि अग्निपथ योजना मोदी सरकार द्वारा इंडस्ट्री को सस्ते में लेबर दिए जाने का एक रास्ता है और इसी कारण 4 वर्ष बाद रिटायर होने वाले अग्निवीर युवाओं को नौकरी देने का उद्योगपति लुभावना वायदा दे रहे हैं।

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने देश के विभिन्न हिस्सों में उनके ऊपर स्याही फेंकने वाले मामलों में भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया। यहां तक कि कर्नाटक में भी ऐसे ही सबसे नए मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया। उन्होंने वहां की भाषा समझ नहीं आने की बात कहते हुए स्याही फेकने वाले लोगों द्वारा बीजेपी के नारे लगाए जाने का दावा किया।

राकेश टिकैत ने किसान बिल वापस होने के बाद अपने नए कदम के बारे में बात करते हुए किसान हित में विद्युत व्यवस्था और बीज व्यवस्था के लिए संघर्ष किए जाने का दावा किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार पर भी केंद्र की बीजेपी सरकार की भांति ही किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। टिकैत ने सरकार द्वारा संचालित कृषि मंडियों में गेहूं की तर्ज पर ही मक्के की खरीद किए जाने की मांग को भी दोहराया। जबकि फसलों की एमएसपी पर खरीदी किए जाने की माँग फिर उठाते हुए एमएसपी पर कानून बनाए जाने की वकालत की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *