Home Breaking News बड़ी खबर: खेलते समय गहरे बोरवेल में गिरा 2 वर्षीय बच्चा, आप्रेशन जारी, देखें वीडियो

बड़ी खबर: खेलते समय गहरे बोरवेल में गिरा 2 वर्षीय बच्चा, आप्रेशन जारी, देखें वीडियो

0

विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंदी तालुका के लाचयान गांव में दो साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। यह हादसा बुधवार शाम तब हुआ जब बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चा 16 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। बच्चे को बचाने का अभियान कई घंटों से जारी है। मौके पर पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, तालुक पंचायत के सदस्य और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। 

पुलिस के मुताबिक बच्चा अपने घर के पास खेलने के लिए बाहर निकला था और तभी वो इस बोरवेल में गिर गया। मामला उस वक्त सामने आया जब किसी ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दी। बच्चे को बचाने का अभियान शाम को 6.30 बजे शुरू किया गया था। इस अभियान को चलते हुए 12 घंटे से अधिक वक्त हो गया है और पुलिस ने कुछ हद तक गड्ढा खोद भी लिया है।

बता दें कि मौके पर पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, तालुक पंचायत के सदस्य और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास जारी है।” उन्होंने बताया कि अनुमान है कि लड़का करीब 16 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। उन्होंने कहा, ”फिलहाल कोई आवाज नहीं सुनी जा सकती लेकिन बोरवेल के अंदर कुछ हलचल देखी गई है।” उन्होंने कहा, “हमने बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए पाइप गिराए हैं, हम कुछ हलचल देख पाए हैं। बचाव अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है. बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।” 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here