Home Breaking News बड़ी खबरः सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बड़ी खबरः सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0

जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर में आज सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर पर आग लग गई, जिसके बाद गांव वासियों में हड़कंप मच गया। बताय जा रहा है कि यह हेलिकॉप्टर युद्धाभ्यास में आया हुआ था। हेलिकॉप्टर दोपहर में जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास की क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर रवाना हो गई। पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास देखने आ रहे हैं। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें हेलिकॉप्टर धूं-धूं-कर जलता हुआ दिखाई दे रहा है।

फिलहाल दोनों पायलट के सुरक्षित होने की बात बताई जा रही है। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर तेजस था। वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर क्रैश हादसा मंगलवार को दोपहर में करीब सवा 2 बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहे युद्धाभ्यास में आया हुआ था। दोपहर में अचानक यह हेलिकॉप्टर जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर के क्रैश होते हुए तेज धमाका हुआ। इससे आसपास का इलाका कांप उठा। उसके बाद हेलिकॉप्टर आग के गोले में तब्दील हो गया।

बताया जा रहा है कि हवा में मंडराता हुआ हेलिकॉप्टर जवाहर कॉलोनी में स्थित मेघवाल समाज के हॉस्टल में घुस गया। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। प्रांरभिक सूचना के अनुसार बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से पहले दोनों पायलट उससे बाहर निकल गए थे। हादसे के बाद हुए धमाके को सुनकर इलाके में लोग डर गए। बाद में जैसे ही वहां हेलिकॉप्टर क्रैश होने की बात सामने आई तो भारी भीड़ जमा हो गई।

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर जिले में स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आए हुए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम भजनलाल शर्मा भी वहां मौजूद हैं। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेनाओं के युद्धाभ्यास हो रहा है। युद्धाभ्यास दोपहर में 1.45 बजे से 3.15 बजे तक है। इसमें सेनाओं के सामूहिक युद्धाभ्यास किया जा रहा है। पीएम मोदी इसी युद्धाभ्यास को देखने के लिए आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here