Home Breaking News रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 2 समर स्पेशल ट्रेनें रद्द

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 2 समर स्पेशल ट्रेनें रद्द

0

रांची: रेल यात्रीयों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड की राजधानी रांची से बिहार जाने वाले यात्रियों को निराश करने वाली खबर है, क्योंकि कुछ समर स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, बिहार से दक्षिण जाने वाली ट्रेन को वाया रांची किया गया है। जिससे रांची की यात्रियों को खासकर मंगलुरु जाने में काफी सुविधा होगी।

जारी सूचना के अनुसार यात्रियों की संख्या बहुत कम होने की वजह से ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची – भागलपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एवं ट्रेन संख्या 08624/08623 रांची – इस्लामपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की शेष ट्रिपें रद्द कर दिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here