Home Breaking News बड़ी खबरः पूर्व CM के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी 

बड़ी खबरः पूर्व CM के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी 

0

कर्नाटकः पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। मार्च 2024 में पीड़िता की मां ने नाबालिग लड़की पर यौन उत्पीड़न के मामले में बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले के संबंध में पीड़िता के भाई ने राज्य पुलिस की निष्क्रियता को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और गिरफ्तारी का आदेश मांगा था। पीड़िता के भाई की याचिका पर सुनवाई कर रही फर्स्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आज दोपहर आदेश दिया और आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश देते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here