Home Breaking News कांग्रेस के बड़ा झटकाः अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा बीजेपी में हुए शामिल 

कांग्रेस के बड़ा झटकाः अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा बीजेपी में हुए शामिल 

0
कांग्रेस के बड़ा झटकाः अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा बीजेपी में हुए शामिल 

पटना: बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व मशहूर टेलीवीजन एंकर शेखर सुमन और कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें, राधिका खेड़ा ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, शेखर सुमन 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस ने शेखर सुमन को 2009 में पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा किे खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि, वह भारी अंतर से चुनाव हार गए थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here