Home Breaking News बाइक सवार हमलावरों ने रेस्तरां मालिक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौ’त

बाइक सवार हमलावरों ने रेस्तरां मालिक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौ’त

0

नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर दूसरा पुस्ता स्थित में एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजय के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक संजय (32) के सिर, पेट, कंधे व कोहनी में गोली मारी गई। बदमाशों ने 7 गोलियां मारी। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

मृतक संजय का इलाके में रहने वाले कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। मृतक के भाई के ब्यान पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक खुद एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आरोपी था। संजय का परिवार न्यू उस्मानपुर पहला पुश्ता गली नंबर दो ए-ब्लाक में रहता है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे रेस्तरां बंद कर वह बाइक से घर के लिए निकला था।

रात 12 बजे मृतक के दोस्त ने उसके भाई को फोन पर जानकारी दी कि उस्मानपुर दूसरे पुश्ते की सर्विस रोड पर संजय को गोली मार दी है, तुरंत ही वो वहां पहुंचे। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा कि संजय खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है, उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषत कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here