Home Breaking News Shaktiman पर बरसी Bollywood की दबंग Girl, दिया मुंह तोड़ जवाब

Shaktiman पर बरसी Bollywood की दबंग Girl, दिया मुंह तोड़ जवाब

0
Shaktiman पर बरसी Bollywood की दबंग Girl, दिया मुंह तोड़ जवाब
नई दिल्लीः अकसर विवादों में रहने वाले ‘शक्तिमान’ के नाम से मशहूर मुकेश खन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में उन्होंने मशहूर बालीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर कमेंट किया था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए है। उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक पुराने एपिसोड को याद किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ‘रामायण’ से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। मुकेश खन्ना ने इसके बाद उनकी परवरिश पर सवाल करते हुए उन्हें ट्रोल किया था। मुकेश खन्ना की इस टिप्पणी को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब दिया है।

भड़कीं सोनाक्षी ने दिया करारा जवाब

मुकेश खन्ना द्वारा की गई टिप्पणी पर सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना की आलोचना की। उन्होंने उनकी परवरिश और पिता शत्रुघ्न सिन्हा को इस मामले में लाने के लिए मुकेश खन्ना की आलोचना की। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘मैंने हाल ही में आपका एक बयान पढ़ा, जिसमें कहा गया था कि यह मेरे पिता की गलती है कि मैंने कुछ साल पहले एक शो में रामायण के बारे में एक सवाल का सही जवाब नहीं दिया था। सबसे पहले मैं आपको याद दिला दूं कि उस दिन हॉट सीट पर दो महिलाएं थीं, जिन्हें उसी सवाल का जवाब नहीं पता था, लेकिन आपने मेरा नाम ही क्यों लिया ये समझ नहीं आया और इसका कारण मुझे पता है।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां, उस दिन मैं भूल गई थी, यह ह्यूमन एरर है और भूल गई थी कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी या कौन लाया था, लेकिन आप तो भगवान राम द्वारा सिखाए गए माफ करने और कुछ बातों को भूल जाने के कुछ पाठ भी भूल गए हैं।’

मुकेश खन्ना को सोनाक्षी ने दी चेतावनी

अपनी पोस्ट में आगे एक्ट्रेस ने मुकेश खन्ना को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार जब वह उनकी परवरिश पर सवाल उठाएंगे तो वह चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि आप ये भूल जाएं और एक ही घटना को बार-बार उछालना बंद करें ताकि मैं और मेरा परिवार इस तरह की फालतू खबरों में न आएं और अगली बार जब आप मेरे पिता के बारे में बात करने से पहले सोचे की आप क्या बोल रहे हैं… प्लीज याद रखें कि उनके दिए संस्कार की वजह से आज में चुप हूं जो सिर्फ इतना ही बोला है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here