Home Breaking News Jalandhar-Pathankot मार्ग पर पैदल जा रहे परिवार को बस चालक ने रौंदा, एक की मौत

Jalandhar-Pathankot मार्ग पर पैदल जा रहे परिवार को बस चालक ने रौंदा, एक की मौत

0
Jalandhar-Pathankot मार्ग पर पैदल जा रहे परिवार को बस चालक ने रौंदा, एक की मौत

गुस्साएं लोगों ने किया नेशनल हाईवे जाम

होशियारपुर : जालंधर-पठानकोट मार्ग पर दसूहा के पास हाईवे पर झींगणा गांव के पास यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान सखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब मां अपने दोनों बेटों के साथ पैदल काम पर जा रही थी। इसी दौरान एक निजी राजधानी कंपनी की बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतक सखविंदर की मां परमजीत कौर और भाई अरविंद सिंह की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्रारंभिक इलाज के बाद बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया और धरना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here