Home Breaking News यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौ+त

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौ+त

0

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवा की बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह घटना वक्का सर्कल मुख्यालय और चांगखाओ गांव के बीच चांगो नदी के समीप एक स्थान पर हुई। लोंगडिंग के पुलिस अधिक्षक डेकियो गुमजा ने कहा कि मृतक की पहचान बस के ड्राइवर वाई प्रेमानंद सिंघा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को आगे के इलाज के लिए डिब्रूगढ़ ले जाया गया है। पुलिस अधिक्षक ने कहा कि एपीएसटी बस (पंजीकरण संख्या एआरएक्स 0588) 19 यात्रियों को लेकर लोंगडिंग जिला मुख्यालय से कानी गांव जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here