महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा पीड़ित:
डब्ल्यूएचओ के इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के मुताबिक 2022 में मेलेनोमा से लगभग 60,000 लोगों की मौत हो गई. दुनिया के ज्यादातर क्षेत्रों में मेलेनोमा से महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा पीड़ित बताए गए।
स्किन कैंसर के प्रकार
वहीं, ‘मैकेनिकल बिहैवियर ऑफ बायोमैटीरियल्स’ पत्रिका में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार सूर्य की पराबैंगनी किरणें त्वचा की सबसे ऊपरी परत (स्ट्रेटम कॉर्नियम) में सेल्स के बीच पहुंचकर उसे कमजोर करती है। लिहाजा, धूप में ज्यादा समय तक रहने से त्वचा सनबर्न का शिकार हो जाती है और स्किन कैंसर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्किन कैंसर के कई प्रकार होते हैं। हालांकि, इनमें से तीन बेसल सेल – कार्सिनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा, मेलेनोमा सबसे आम हैं। बेसल सेल कार्सिनोमा त्वचा कैंसर का सबसे आम प्रकार है। यह आमतौर पर त्वचा के उन हिस्सों को प्रभावित करता है, जिस पर बहुत ज्यादा धूप पड़ती है। जैसे चेहरा और हाथ है। स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा त्वचा कैंसर का दूसरा सबसे आम प्रकार है। यह अक्सर सूरज के संपर्क में आने वाली त्वचा पर भी विकसित होता है, जैसे कि चेहरा, कान, होंठ, हाथों के पीछे, हाथ और पैर पर होता है।