Home Breaking News 15 की लड़की 24 का लड़का, दूल्हे समेत 7 पर मामला दर्ज़ 

15 की लड़की 24 का लड़का, दूल्हे समेत 7 पर मामला दर्ज़ 

0

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी करवाने के मामले में दूल्हे समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

मिली जानकारी अनुसार, यह शादी 29 नवंबर, 2023 को मानपुर के एक मंदिर में हुई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की उम्र से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए और जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई. जिसके बाद शनिवार शाम को बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
उन्होंने बताया कि मामले में लड़की के माता-पिता, दूल्हे, दूल्हे के पिता और शादी कराने वाले पुजारी समेत दो अन्य को आरोपी बनाया गया है. 

मानपुर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़की मऊ की रहने वाली है. उसकी शादी धार जिले के रहने वाले 24 साल के युवक से करवाई गई थी. इसकी शिकायत पुलिस को मिली थी.

पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में अन्य अधिनियम के प्रावधान जोड़े जाएंगे. बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह पर दो साल का कठोर कारावास या 1 लाख रुपये का जुर्माना या फिर दोनों का प्रावधान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here