Blog

  • Phagwara :  मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Phagwara : मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान रणवीर के तौर पर हुई है।

    वही रावलपिंडी में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने रणवीर की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

  • Punjab: BSP उम्मीदवार की वोट डालते की वीडियो हुआ वायरल

    Punjab: BSP उम्मीदवार की वोट डालते की वीडियो हुआ वायरल

    फिरोजपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण पर वोटिंग जारी है। वहीं आज फिरोजपुर की लोकसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज की वोट डालते हुए वीडियो वायरल हो गई है। जिसमें वह वोट डालते समय वोटिंग मशीन दिखा रहे है। इस वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि फिरोजपुर सीट से बसपा के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज की ईवीएम पर वोट डालते हुए वीडियो वायरल हो गई है। वह आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता हैं।

  • Jalandhar: Mohinder KP, Manorjan Kalia सहित Neetu शटरां वाले ने डाला वोट, देखें वीडियो

    Jalandhar: Mohinder KP, Manorjan Kalia सहित Neetu शटरां वाले ने डाला वोट, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर मीठापुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में अकाली दल के उम्मीदवार मोहंदिर सिंह केपी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केपी ने लोगों से अपील की कि वह सोच समझ कर मतदान का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पंजाब में काफी मुद्दे है, जिन्हें देखकर वोट डाली जाए। वहीं नीटू शटरां वाला भी वोट डालने के पहुंचे। इस दौरान नीटू नेे कहा कि जितने रूख उतने मनुख।  

    नीटू ने कहा कि पेड़ को बचाओं और भारत व पंजाब को बचाओं। नीटू ने कहा कि पेड़ लगाओं ताकि लोगों को सांस लेने की तकलीफ सहित बीमारियों से छुटकारा मिले। वहीं वोटरों से नीटू ने अपील की है कि लोग जिन्हें भी वोट करें लेकिन वह सोच समझकर वोट डाले। वहीं मनोरजंन कालिया वोट डाले पोलिंग बूथ पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि 10 सालों में भाजपा के सत्ता में रहते भारत की अर्थव्यवस्था को 10वें पायदान से 5 वें पायदान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि काम की प्रमुखता को देखते हुए लोगों को मतदान करना चाहिए।

  • पंजाब : DC, पराशर पप्पी और राजा वड़िंग ने किया मतदान, देखें वीडियो

    पंजाब : DC, पराशर पप्पी और राजा वड़िंग ने किया मतदान, देखें वीडियो

    सुरक्षा प्रबंधों पर ACP की पैनी नजर 

    लुधियाना : लोकसभा में पोलिंग बूथों पर वोटिंग चल रही है। सुबह-सुबह लोग घरों से मतदान के लिए निकल रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू और शाम 6 बजे तक चलेगा। इस सीट पर कुल 17 लाख 58 हजार 614 मतदाता हैं। इनमें 9,37,094 पुरुष और 8,21,386 महिला वोटर हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी  के अशोक पराशर पप्पी, कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू हैं।

    इस सीट में कुल 2921 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 380 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है। 7 हजार सुरक्षा कर्मी पूरे लुधियाना में तैनात रहेंगे। जिला चुनाव अधिकारी डीसी साक्षी साहनी ने आज लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान लुधियाना के सेंटर हलके के एसीपी ने बूथों की जांच की। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।

    लुधियाना से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी ने अपने परिवार सहित मतदान किया। मतदान से पहले उन्होंने मंदिर और गुरुद्वारा जाकर माथा टेका।  पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्नी के साथ मतदान किया। 

    कांग्रेस के सीनियर नेता और अमेठी से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने भी लुधियाना के शिवाजी नगर में अपने परिवार सहित मतदान किया। वहीं उन्होंने कहा कि भारत के लोग कांग्रेस को ही वोट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम अमेठी से भारी बहुमत से जीत रहे हैं और सुनिश्चित 4 तारीख को भारत में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

    पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और उनकी धर्म पत्नी ममता आशु ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की, गर्मी बहुत ज्यादा है। लेकिन प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है, अपने घरों से निकलें और मतदान करें।

  • पंजाबः AAP CM भगवंत मान ने पत्नी संग डाला वोट, देखें वीडियो

    पंजाबः AAP CM भगवंत मान ने पत्नी संग डाला वोट, देखें वीडियो

    मतदान करने पुहंचे AAP सांसद राघव चड्ढा

    संगरूरः आज 1 जून को पंजाब में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 24451 पोलिंग स्टेशनों पर सुबह सात बजे से वोट डालने का सिलसिला शुरु हो गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी के साथ वोट डालकर अपनी वोट का इस्तमेमाल किया। अपना वोट डालने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘पंजाब के लोग जागरूक हैं और वे बड़ी संख्या में वोट करते हैं। हमें वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट करें और अच्छे प्रतिनिधियों को चुनें जो आपके लिए काम कर सकें। 

    AAP सांसद राघव चड्ढा ने भी साहिबजादा अजीत सिंह नगर के मतदान केंद्र पर वोट डालकर अपने वोट का इस्तेमाल किया। अपना वोट डालने के बाद AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘आज भारत का महापर्व है। नागरिकों का हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करें।

    पंजाब में सात बजे से वोटिंग करने की प्रकि्या शुरू कर दी गई । पंजाब में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं और उन्हें बहुत अच्छे तरीके से टैंट लगाकर सजाया गया है और रेड कारपेट बिछाए गए हैं। पोलिंग स्टेशनों पर गर्मी से राहत के लिए कई जगह पर छबील का प्रबंध भी किया गया है। कई जगह पर शुरुआत के समय आने वाले वोटरों का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।

  • Punjab: अब इस जिले में वोटिंग मशीन खराब होने के चलते घरों को लौटे वोटर, देखें वीडियो

    Punjab: अब इस जिले में वोटिंग मशीन खराब होने के चलते घरों को लौटे वोटर, देखें वीडियो

    तरनतारनः लोकसभा चुनावों को लेकर कई जिलों में ईवीएम खराब होने के कारण देरी से वोटिंग होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं हलका खडूर साहब में वोटिंग मशीन खराब होने का मामला सामने आया है। दरअसल, हलका खडूर साहिब के गांव बचरे के बूथ नंबर 58 पर पोलिंग मशीन खराब होने के कारण वोटर घर लौटते नजर आए। बताया जा रहा है कि बीबी को सिर्फ 3 वोट डालने के बाद पोलिंग मशीन में खराबी आ गई और लोग लंबी कतारों में खड़े होकर परेशान हो रहे हैं। लोगों का आ रही परेशानी के चलते जमीन पर बैठना पड़ रहा है। खबर लिखे जाने तक पोलिंग मशीन अभी तक ठीक नहीं की हुई थी। वहीं जंडियाला गुरु में कैबिनेट मिनिस्टर हरभजन सिंह ईटीओ ने अपने परिवार समेत अपनी वोट का इस्तेमाल किया।

  • Punjab: Voting  दौरान उड़ा शेड, बाल-बाल बचा प्रशासन

    Punjab: Voting दौरान उड़ा शेड, बाल-बाल बचा प्रशासन

    इन जिलों में EVM मशीन खराब होने से मतदान में हुई देरी 

    कैपरी में वोट डालने आए युवक को पुलिस ने भेजा वापिस

    चंडीगढ़ः पंजाब में 7वें चरण पर वोटिंग जारी है। वहीं फरीदकोट लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस बीच स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने वोटिंग की है। कुलतार सिंह ने परिवार संग वोट डाला है। वहीं थोड़ी देर पहले जानकारी सामने आई थी कि फरीदकोट में आंधी के कारण बूथ का शेड उड़ गया, जिससे प्रशासन बाल-बाल बचे हैं। हालांकि जल्दी ही इस समस्या को सुलझा लिया गया है। वहीं लुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में EVM मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में EVM के खराब होने के कारण AAP कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

    इसी तरह हलका पटियाला से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार एन के शर्मा ने जीरकपुर में मतदान किया। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी ने भी मतदान किया। आप पार्टी से केबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पत्नी संग गांव जौड़ामाजरा के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

    अमृतसर में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें देखने को मिली रही है। यहां सबसे पहले डीसी घनश्याम थोरी पत्नी गगन कुंदरा के साथ वोट डालने पहुंचे। डीसी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। गुरजीत औजला कांग्रेस कैंडिडेट वोट डालने पहुंचे। यहां औजला ने कैंडिडेट की फेक वॉयस कॉल मामले में चिंता जाहिर की है। वहीं तीन गोली चलने की घटनाओं और एक की मौत पर चिंता जताई। वहीं अमृतसर AAP कैंडिडेट कुलदीप धालीवाल वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वहीं भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने वोट डाला और लोगों से भी वोट डालने की अपील की। इसके अलावा AAP प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल, कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला, भाजपा तरनजीत संधू और अकाली दल प्रत्याशी अनिल जोशी ने अपना-अपना वोट डाला और अपनी-अपनी जीत का दावा किया।

    बठिंडा से कांग्रेस उम्मीदवार जीत महेंद्र सिद्धू ने गांव पथराला मतदान किया। वहीं ओलिंपियन शूटर और PPS अफसर अवनीत कौर ने बठिंडा में मतदान किया। इसी तरह BJP उम्मीदवार परमपाल कौर सिद्धू ने जेवियर स्कूल में अपना मतदान किया और लोगों से मतदान की अपील की।

    होशियापुर में कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी गोमर ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। वहीं बसपा कैंडिडेट एडवोकेट रंजीत कुमार ने वोट डाला। इसी तरह भाजपा उम्मीदवार अनीता सोमप्रकाश ने वोट डाला। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने मतदान किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। आप सभी आज लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर अपने कर्तव्य का उपयोग देश की प्रगति और समृद्धि के लिए करें। वहीं AAP कैंडिडेट डॉ. राजकुमार चब्बेवाल अपने गांव मांझी में वोट डाला। वहीं भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद , कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और होशियारपुर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने वोट डाला। 


    फिरोजपुर सीट पर कैपरी में वोट डालने आए युवक को वापस भेजा गया। पुलिस बोली कि पैंट के बिना मतदान का अधिकार नहीं। इस सीट से ‘आप’ उम्मीदवार जगदीप काका ने वोट डाला। वहीं अपने पैतृक गांव पंजकोसी में भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वोट पोल की। गांव के सरकारी स्कूल में बनाए गए बूथ पर पहुंचे सुनील जाखड़ में लाइन में लग अपने मत का प्रयोग किया है। पंजाब सरकार पर सुनील जाखड़ ने निशाने साधे।

  • LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 72 रुपये कम हुआ रेट

    LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 72 रुपये कम हुआ रेट

    नई दिल्ली: जून महीने के पहले ही दिन आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी खटोती की है। कमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया गया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट घटाया गया है। हालांकि, कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा है और इसका रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है। यह नया रेट आज 1 जून 2024 से लागू कर दिया गया है।

    दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1676 रुपए , कोलकाता में सिलेंडर 1787 रुपए , मुंबई में 1629 रुपये और चेन्नई में 1840.50 रुपए में मिलेगा।  इससे पहले अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 30 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई थी।

  • वोटिंग के दौरान हंगामा, गुस्साई भीड़ ने तालाब में फेंकी EVM और VVPT मशीन

    वोटिंग के दौरान हंगामा, गुस्साई भीड़ ने तालाब में फेंकी EVM और VVPT मशीन

    परगनाः लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल से हंगामे की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण 24 परगना में गुस्साई भीड़ ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया है। आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 7वें चरण की वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद खबर आई कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ संख्या 40, 41 पर भीड़ ने कथित तौर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मतदाताओं को कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने धमकाया जिससे भीड़ उत्तेजित हो गई और ईवीएम को तालाब में फेंक दिया।

    वोटिंग के मामले में इस बार पश्चिम बंगाल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पहले चरण से पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं। पहले ही चरण की वोटिंग वाले दिन तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया था कि अलीपुरद्वार तुफानगंज-2 ब्लॉक में बरोकोडालीI ग्राम पंचायत के हरिरहाट क्षेत्र में टीएमसी के अस्थायी पार्टी कार्यालय को बीजेपी समर्थकों ने आग के हवाले कर दिया।

    लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है। इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर है. इस फेज में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र और एक्ट्रेस कंगना रनौत मंडी सीट से मैदान में हैं।

  • Jalandhar: हरभजन सिंह, परगट सिंह, चन्नी और संत सींचेवाल ने डाला वोट, देखें वीडियो

    Jalandhar: हरभजन सिंह, परगट सिंह, चन्नी और संत सींचेवाल ने डाला वोट, देखें वीडियो

    डेरा बलां द्वारा वायरल ऑडियो को लेकर चन्नी आया बयान

    जालंधर,ENS: लोकसभा सीट पर आज वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें 8 लाख 59 हजार 688 पुरुष और 7 लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं। वहीं आज सुबह किक्रेटर हरभजन सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी, परगट सिंह और संत सींचेवाल ने वोट डाला है। इस दौरान चन्नी ने सुशील रिंकू ने देर रात डेरा बलां सचखंड के बारे में झूठी अफवाह फैलाई कि उन्होंने रिंकू की सपोर्ट की। चन्नी ने कहा कि रिंकू द्वारा की गई यह हरकत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि डेरा को बदनाम करने की कोशिश की है। चन्नी ने कहा कि वह डेरा बलां की ओर से बाबा जी का वह धन्यावाद करते है, जिन्होंने देर रात ही सपोर्ट किए जाने मामले का खंडन किया।

    उन्होंने कहा कि इसी तरह आप पार्टी के लोग मेरी और राहुल गांधी की फेक आवाज निकालकर लोगों को गलत मैसेज दे रहे है। उन्होंने लोगों से इस ऑडियो से बचने की अपील की है। वहीं राज्यसभा मेंबर संत सींचेवाल ने कहा कि वोटिंग करना हमारा फंडामेंटल अधिकार है। उन्होंने कहा कि सभी को मतदान जरूर करना चाहिए और नेता को चुनना चाहिए। बता दें कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, AAP उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच है। जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं।