Blog

  • Jalandhar : लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरु, DC ने बांटे फिल्म टिकट, देखें वीडियो

    Jalandhar : लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरु, DC ने बांटे फिल्म टिकट, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : लोकसभा सीट पर आज वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें आठ लाख 59 हजार 688 पुरुष और सात लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, AAP उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच है।

    जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं जालंधर के लधेवाली सरकारी स्कूल के बूथ और करोल बाग डिप्स स्कूल के बूथ पर लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदातओं को डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सर्टिफिकेट और मूवी टिकट दिए।

    इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत भी की। जालंधर में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही दोआबा कॉलेज, नेयर श्री देवी तालाब मंदिर, सोढल रोड पर बने मतदान केंद्र पर बुजुर्ग लोग वोट देने के लिए पहुंच गए हैं। केंद्र पर उनके बैठने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। 

  • Punjab में Heatwave का अलर्ट जारी, बूंदाबांदी की संभावना

    चंडीगढ़ : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब में बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। वहीं कुछ इलाकों में हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश का अत्यधिक तापमान, जो 48 डिग्री के पार पहुंच चुका था, आज उसमें भी थोड़ी कमी देखने को मिली है।

    मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के 3 हलकों फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, फाजिल्का में हीटवेव के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अन्य 19 जिलों की बात करें तो वहां आज हीटवेव, बारिश और तेज हवाओं के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार जून महीने के अंत तक पंजाब में मानसून एक्टिव हो जाएगा। 25 से 30 जून के बीच मानसून पंजाब से टकराएगा। अनुमान है कि इस साल भारत में सामान्य से अधिक 105 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। अगर मानसून पंजाब तक आते-आते सुस्त न हुआ तो पंजाब में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

  • आज का राशिफल, 1 जून, 2024

    आज का राशिफल, 1 जून, 2024

    आज का दिन (1 जून) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते है।  

    मेष- गणेशजी कहते हैं की आपका स्नेही स्वभाव आपके प्यार में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करेगा। आप अपने इशारों से अपनों को हैरान कर देंगे और उनके साथ समय बिताने के अधिक मौके मिलेंगे। शुभ कामनाओं का प्रवाह सभी दिशाओं में होगा और आप धैर्य और समझ के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे। आपकी अनुकूलन क्षमता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने निकट और प्रियजनों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। वे वांछित जानकारी के साथ आदान-प्रदान करेंगे, और आप उनका विश्वास अर्जित करेंगे।

    वृषभ-प्रेमी के साथ अपने संबंधों में गरिमापूर्ण और गोपनीय दृष्टिकोण बनाए रखें। उनकी उपेक्षा करने से बचें और जब भी संभव हो संचार खुला रखें। भावनात्मक मामलों में धैर्य रखें और अपने रिश्तों को मज़बूत करने के लिए अपनी भाषा को बेहतर बनाने पर काम करें। अपने साथी के करीब रहें और सद्भावना बनाए रखें। अपने काम और रिश्तों को प्यार और स्नेह से देखें और निजी मामलों के प्रति खुला दिमाग़ रखें।

    मिथुन – आप अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सहज रहेंगे। प्यार के मामलों में स्पष्ट और मुखर होकर बोलें, और अपने प्यार के साथ बातचीत में चौकस रहें। व्यक्तिगत मामलों को सहजता से संभालें, अपने रिश्तेदारों का विश्वास हासिल करें और साथी के साथ अपने बंधन बढ़ाएं। प्रेमी के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा और आपके घर में सकारात्मक संचार बना रहेगा।

    कर्क – प्रेमी के साथ आवश्यक संचार के साथ, प्यार में खुशी का अनुभव करेंगे। अपने रिश्तों में गंभीरता दिखाएं और अपने साथी से संतुष्ट रहें। अपने साथी के साथ शुभ पलों को साझा करें और अपने प्रेम संबंधों में संतुलित वाणी और व्यवहार बनाए रखें। अपने प्रियजनों के साथ सहयोग बनाएँ और बड़ों की उपस्थिति का आनंद लें, जिससे रिश्तों में सहजता बढ़ेगी।

    सिंह – व्यक्तिगत मामलों में सुधार करें और भावनात्मक मुद्दों को आत्मविश्वास के साथ संभालें। अपनों से किए अपने वादों को पूरा करें और अपनी भावनात्मक बुद्धिमत्ता में सुधार करें। अपनों से मुलाकात करें और दिल के मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें। आपकी मुलाकातें और बातचीत उत्पादक होंगी।

    कन्या – अपने प्रियजनों का समर्थन करना और सलाह देना सीखें, भावनात्मक मामलों में स्पष्टता बढ़ाते हुए संघर्षों से बचें। भावनात्मक विषयों में धैर्य दिखाएं और आगे बढ़ने के लिए अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। अपने रिश्तों में सम्मान और गोपनीयता पर जोर दें, और छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ न करें। अपने परिवार और प्रियजनों के साथ संबंध बनाएं, उनके समर्थन से आगे बढ़ें।

    तुला –प्यार और दोस्ती में आपका ध्यान अपनों के साथ सौहार्द और विश्वास बनाए रखने पर रहेगा। आप सभी के प्रति सकारात्मक और मददगार रवैया रखेंगे और आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव आपके रास्ते में आ सकते हैं और आप परिपक्वता के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करेंगे। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

    वृश्चिक – आप अपने रिश्तों में मजबूती हासिल करेंगे और भावनात्मक मामलों में धैर्य का परिचय देंगे। अपने मूल्यों के प्रति सच्चे रहें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और बातचीत के दौरान सतर्क रहें। मित्रों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखना और अपने संबंधों में परिपक्वता दिखाना महत्वपूर्ण होगा। आज इस राशि के कुछ लोगों को पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

    धनु – अपनों के बीच भरोसा बढ़ेगा और आपकी भावनात्मक स्थिरता मजबूत होगी। आप सकारात्मकता पर ध्यान केंद्रित करेंगे, व्यक्तिगत मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करेंगे और अपने रिश्तों को बेहतर बनाने पर काम करेंगे। आपकी बातचीत सफल रहेगी और आपके प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी।

    मकर- सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास महत्वपूर्ण रहेगा और निजी संबंधों में पूर्वाग्रह से आपको बचना चाहिए। आपकी भावनाओं का मिलाजुला प्रभाव रहेगा, इसलिए प्यार को प्राथमिकता देना और चिंताओं से मुक्त रहना महत्वपूर्ण होगा। अपनी विनम्रता और सम्मान बढ़ाना और परिवार में सामंजस्य बनाए रखना भी महत्वपूर्ण होगा।

    कुंभ –आप साथी के साथ मिलनसार और संवेदनशील रहेंगे, प्रेम के साथ संबंधों में सामंजस्य बनाए रखेंगे। वाणी में आपकी विनम्रता बढ़ेगी और निजी संबंधों में सुधार आएगा। घर-परिवार में ख़ुशियाँ बढ़ेंगी और आप अपने रिश्तों में तालमेल बिठाते हुए भावनाओं का भी ख़्याल रखेंगे।

    मीन- साथी के साथ सादगी बनाए रखेंगे और अपने प्यार के करीब आएंगे। भव्य आयोजन और बार-बार आने वाले आगंतुक आपके जीवन का हिस्सा हो सकते हैं, और आप अपने साथी के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखेंगे। अपने साथी के साथ अच्छा टाइम बिताना और सभी के प्रति सम्मान दिखाना महत्वपूर्ण होगा। साथी से सरप्राइज मिल सकता है

  • Punjab: इस इलाके से भारी मात्रा में पुलिस ने पकड़ी शराब की पेटियां, भारी हंगामा, देखें Video

    Punjab: इस इलाके से भारी मात्रा में पुलिस ने पकड़ी शराब की पेटियां, भारी हंगामा, देखें Video

    लुधियाना: चुनाव से एक दिन पहले पैलेस के पास शराब बांटने की पुलिस को सूचना मिली थी। सूत्रों से मेरी जानकारी के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति शराब की पेटियां बंद पैलेस में फेंक कर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने बैंड पैलेस के गेट बांधकर अंदर से शराब की 50 पेटियां बरामद की है। मौके पर पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार राजा वडिंग ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे हैं।

    वहीं दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने भी शराब की पेटियां बरामद होने पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर भड़ास निकली है। इस दौरान मौके पर बड़ी हंगामा हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि 50 पेटी से अधिक शराब पुलिस ने बरामद की है।

  • Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर। अजनाला के नजदीक पड़ते गांव लखोवाल में एक गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस गोली कांड में एक युवक की मौत हो गई है और दो नौजवान जख्मी हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक गांव में स्थित एक घर में हमलावरों ने धावा बोलते हुए फायरिंग कर दी। इस दौरान घर में मौजूद एक सदस्य की मौत हो गई और बाकी सदस्यों को चोटें लगी हैं। गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। घायलों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हवेली में बैठे हुए थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने वहां पहुंचकर उन पर फायरिंग कर दी और गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए। 

    एसएसपी सतिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि लाखोवाल गांव में कुछ युवकों पर फायरिंग की घटना हुई है। जिसके बाद वह खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधर : इस इलाके मे मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

    जालंधर (ENS): थाना 8 के अधीन आने इंडस्ट्री एरिया के इलाके से व्यक्ति के शव मिलने का मामला सामने आया है। शव शमशान घाट के सामने बनी पीरों की दरगाह से मिला है। जिसकी सूचना वहा से गुजरने वाले लोगो ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसीपी नार्थ मौके पर पहुंचे। 

    मृतक के पैरों की उंगलियां भी कटी हुई थी। मृतक की पहचान संतोखपुरा निवासी करण  भट्टी पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि वह कल मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था और घर वापिस नहीं पहुंचा। मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस आस पास सीसीटीवी कैमरे की फोटेज खंगाल रही है।

  • Jalandhar : K9 Clinic में कुत्ते की मौत के बाद हुआ हंगामा, डाक्टर पर लगे गंभीर आरोप

    Jalandhar : K9 Clinic में कुत्ते की मौत के बाद हुआ हंगामा, डाक्टर पर लगे गंभीर आरोप

    जालंधर (ENS) : अर्बन एस्टेट फेस 1 गढ़ा रोड पर स्थित K9 Dog’s Clinic & Veterinary hospital में कुत्ते की कटिंग के दौरान होइने मौत होने का मामला सामने आया है। कुत्ते की मालिक सोनिया कोहली ने बताया कि उन्होंने उक्त कुत्ते को रशिया से 1.25 लाख की कीमत देकर मंगवाया था।

    कुत्ते को क्लीनिक नौकर लेकर आया था। डॉक्टर ने कुत्ते की कटिंग करने से पहले इंजेक्शन लगाया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनिया ने थाना 7 की पुलिस को इस मामले मे शिकायत भी दी है। 

    क्लिनिक के डॉक्टर गोपाल शर्मा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुत्ता काटता था। इसलिए बेहोशी का इंजेक्शन देने पड़ा , लेकिन उससे पहले कंसेंट फॉर्म साइन करवाया गया था। ऐसी घटनाएं मेडिकल लाइन मे होती रहती है।

  • Punjab : ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। फगवाड़ा-जालंधर जीटी रोड कांशी नगर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कांशी नगर के पास ट्रक को बैक किया जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलियम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तम चंद वासी लुधियाना के रूप में हुई है।

  • Punjab : Civil Hospital से आठ एसी चोरी, देखें वीडियो

    Punjab : Civil Hospital से आठ एसी चोरी, देखें वीडियो

    लुधियाना। भीषण गर्मी में जिला लुधियाना के सिविल अस्पताल से एसी चोरी होने का मामला सामने आया है। जिससे सिविल अस्पताल के की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले बारे एसएमओ मंदीप कौर सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 28 मई को नर्सिंग स्टाफ ने बताया था कि 8 एसी आईसीयू वार्ड से चोरी हो गए हैं। इस संबंध में एसएमओ ने बताया कि उनके द्वारा सिविल अस्पताल के चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा है कि पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

    इसके साथ ही चौकी प्रभारी राजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है, वे मामले की जांच कर रहे हैं कि किस वार्ड से कितने एसी चोरी हुए हैं, वहीं, एसी चोरी होने से सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी भी है। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में 24 घंटे निजी सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन फिर भी एसी का चोरी होना हैरानी की बात है।

  • Jalandhar: पंचवटी मंदिर में BJP के लिए वोट के बदले बांटे जा रहे सूटों पर खड़ा हुआ बवाल, देखें VIDEO

    Jalandhar: पंचवटी मंदिर में BJP के लिए वोट के बदले बांटे जा रहे सूटों पर खड़ा हुआ बवाल, देखें VIDEO

    Charanjit Singh Channi ने दिया यह ब्यान

    जालन्धर (ENS) : भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक में वोट मांग रही धर्मपत्नी सुनीता रिंकू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बस्ती गुजा में स्थित पंचवटी मंदिर में महिलाओं को भाजपा के हक में वोट डालने के बदले सूट बांटती दिखाई दे रही है । 

    इस वीडियो को शेयर कर रही महिला ने अपने फेसबुक पेज रजनी अंगुराल पर अपलोड करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा खुद की हार को देखते हुए महिलाओं को सूटों का प्रलोबन दिया जा रहा है। वहीँ इस वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का भी ब्यान सामने आया है।  उन्होने आरोप लगाया कि इस वीडियो से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा भी शराब बांटने का मामला सामने आया था। 

    बता दे कि सोशल मीडिया पर नकोदर हल्के में कांग्रेसी नेता डा. नवजोत दहिया का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें गाड़ी मे शराब की पेटियां रखी जा रही थी। विपक्षी पार्टियों द्वारा आरोप लगाया गया कि यह शराब कांग्रेस पार्टी के हक में वोट खरीदने के लिए बांटी जानी है। फिलहाल इन मामलों में जिला चुनाव अधिकारी का कोई भी ब्यान सामने नहीँ आया है।