जीराः नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस विपक्ष को झटका देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवा रही है। वहीं अब कांग्रेस ने आप को झटका दिया है। जीरा से आप विधायक के करीबी को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल किया है। आप के मौजूदा विधायक नरेश कटारिया के जीजा सुनील कुमार निल्लू अपने परिवार के साथ आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सुनील कुमार निल्लू व उनके परिवार को कांग्रेस पार्टी के ज़िला फिरोज़पुर के जीरा से पूर्व विधायक कुलबीर जीरा द्वारा पार्टी में शामिल करवाया गया।
Blog
-

आज का राशिफल, 30 जून 2023
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 31 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 10 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आपका दिन मंगलमय रहेगा। आप गवर्नमेंट सेक्टर में कार्यरत हैं तो आपको प्रशासन से सहयोग मिल सकता है। निवेश से रिलेटेड आपकी योजनाएं सफल रहेंगी लाभ की उम्मीद बढ़ेगी। अधिकारियों से सामंजस्य बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी और साझेदारी प्रभावशाली ढंग से निभाएंगे। जनसंपर्क के कार्यों के लिए आपको कोई सुंदर प्रस्ताव मिल सकता है। जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। आप अपने परिवारजनों के साथ खुशी पूर्वक दिन बिताएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
वृष राशि: आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में मेहनत से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपके घर किसी शुभ कार्य का प्लान बनेगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ के योग दिखाई दे हैं। अचानक धन लाभ की उम्मीद बन रही है। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। आज का दिन आपके लिए यादगार बनेगा।
मिथुन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में कोई नई साझेदारी करने का मन बनाएंगे। जो आपकी व्यापारिक योजनाओं के लिए लाभकारी रहेगा। आप किसी नए बिजनेस का रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। लेकिन फाइनेंस को लेकर गंभीर रहेंगे। धन से जुड़ा कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने तथा मनोरंजन में समय बिताएंगे। इस दौरान कुछ लोगों की सहायता करने के लिए भी आगे आएंगे। अपने डाइट का विशेष रखें।
कर्क राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को शानदार सफलता मिलेगी। आपके लिए प्लेसमेंट के शुभ योग हैं। आप अपने इंटरव्यू पर फोकस करेंगे। आपको पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको नए अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी रुकावटों को शांति व सहजता पूर्वक दूर करेंगे। इसके आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आपको किसी अच्छे विभाग में ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है।
सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव और नेतृत्व करने की तरीके की सराहना होगी आपको इसके बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किसी अच्छी कंपनी से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, आपको उनका सहयोग अच्छा लगेगा। आप दोनों छुट्टियों में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
कन्या राशि: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होने से घर देर से पहुंचेंगे। आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। महिलाएं आज घरेलू चीजों की खरीदारी करने मार्केट जाएंगी। पहले किए गए किसी निवेश से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमे आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, रिश्ते में मधुरता आएगी।
तुला राशि: आज आपका दिन खास रहेगा। आपकी किसी प्रकार की व्यापारिक यात्रा हो सकती है। आपकी संकल्प शक्ति बेहतर रहेगी। व्यापार में बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा। आपके आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। इस दौरान आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। आप जनसंपर्क योजनाओं से जुड़ेंगे। आपको यहां परस्पर सहयोग मिलेगा। आप घर परिवार के साथ बातचीत करने में दिन व्यतीत करेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके खुद का व्यवसाय शुरू करने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप ज्यादा उत्तेजित होने से बचें। धैर्य से काम लें। आपको अपनी संतान की किसी उपलब्धि से गर्व महसूस करेंगे। परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। आप जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाएंगे। आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप नौकरी बदलने का मन बनाएंगे नई नौकरी के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट में आपको टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कॉमर्स तथा फाइनेंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे।
मकर राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का मन बनाएंगे। किसी कानूनी मुद्दों के कारण थोड़े उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह से कहीं निवेश करेंगे। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। अच्छी सेहत के लिए फिजिकल एक्टिविटी शुरू करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षकजनों से सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग है।
कुंभ राशि : आज आपका दिन उम्मीद से भरा रहेगा। कई सरप्राइस और अच्छी खबरें आपका इंतजार कर रही है। आपको अपने मनपसंद क्षेत्र में कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी रचनात्मक ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। लेकिन किसी प्रकार का फैसला लेने से पहले विचार विमर्श कर लें। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।
मीन राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही समस्या आज समाप्त हो जाएगी। किसी प्रकार का कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा होगी। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आपको पैसों के मामले में सही संतुलन बिठाने की कोशिश करनी पड़ेगी ।
-

जालंधरः हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
जालंधर,ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन और 20 नशीला पदार्थ बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान मनी सभरवाल निवासी वाल्मीकि मोहल्ला बस्ती गुंजा और अमर निवासी बस बस्ती शेख के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि 27 जून को थाना बस्ती बावा खेल में बडा बहेडा बस्ती गुंजा निवासी सुरजीत सिंह उर्फ बटी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया था कि सुरजीत हेरोइन की सप्लाई मनी सभरवाल और अमर से लेकर आया था, जिन्हें मुक़दमे में नामजद कर एसआई गुरनाम सिंह ने बस्ती शेख गाडी में आराम फरमा रहे दोनों आरोपियों को दबोच कर मनी सभरवाल के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम नशीला पदार्थ और अमर के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि नशे कि इससे चेन को तोड़ा जा सके।
-

जालंधरः बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, बिजली के उपकरणों सहित अन्य सामान लेकर हुए फरार
जालंधर,ENS: गुरु नानक पुरा ईस्ट में चोरों ने बुधवार को बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने बंद घर में घुस कर घर में लगे पंखे, बल्ब, सीवरेज के लोहे के ढक्कन चुरा कर चोर ले गए। मोहल्ला वासियों ने बताया कि चोरों ने तो घर में लगी पानी वाली मोटर बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन उखाड़ नहीं पाए। चोरी की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दे दी गई। थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

पंजाब: व्यक्तियों से परेशान होकर युवक ने वीडियो बनाकर निकला जहर, मौत, देखें वीडियो
कपूरथला: सदर थाने के अंतर्गत आते गांव गोसल के एक 25 वर्षीय युवक दवारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जहां युवक ने जहरीला पदार्थ पीने के बाद एक वीडियो बनाकर वायरल की है। जिसमे उसने सुसाइड करने के कारणों का खुलासा किया है।
जानकारी अनुसार मृतक युवक सुखपाल सिंह के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि वह गांव के कुछ लोगों से आलू का हिसाब था। जिसके चलते मृतक सुखपाल ने उन्हें अपने खाली चेक भी दिए हुए थे, लेकिन हिसाब खत्म हुए 3-4 साल हो गए थे। लेकिन उक्त आरोपी ने सुखपाल के चेक वापस नहीं किये थे। बल्कि सुखपाल का 12 लाख का चेक भरकर उसे परेशान किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर सुखपाल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुखपाल ने मरने से पहले अपनी वीडियो भी बनाई है।
दूसरी और मृतक सुखपाल के पिता के बयान पर थाना सदर प्रभारी सोनमदीप कौर ने मामले की तुरंत जांच कर दो आरोपियों सतनाम सिंह व जगतार सिंह पुत्र नाजर सिंह वासी जल्लोवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-

करियर पॉइंट अकादमी बंगाणा के छात्र अनिल कुमार को किया सम्मानित
अकादमी का कांगड़ा चम्बा रैली भर्ती का शारीरिक परीक्षक परिणाम रहा 100%
पिता बिस्तर पर ,खुद मजदूरी करते हुए की भारतीय सेना की तैयारी – अकादमी बनी वरदान
ऊना/सुशील पंडित :करियर पॉइंट डिफेंस अकादमी बंगाणा के छात्र अनिल कुमार ने कांगड़ा चंबा रैली भर्ती में 4 मिनट 52 सेकंड के समय में 1600 मीटर लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया , जिसके लिए उन्हें एआरओ पालमपुर में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया lअनिल ने कहा कि अकादमी मेरे लिए वरदान से कम नहीं है क्योंकि मेरी सफलता के पीछे गुरू का आशीर्वाद है ।आपको बता दें गांव शान्तला जिला कांगड़ा से सम्बंध रखने वाला अनिल खुद मजदूरी कर रहा है क्योंकि उनके पिता अभी शारीरिक रूप से कमाने में अक्षम हैं ।इस मौके पर अकादमी प्रधानाचार्य कैप्टन पीसी शर्मा ने अनिल का स्वागत किया ओर बताया कि एआरओ पालमपुर रैली भर्ती की शारीरिक परीक्षा में अकादमी का परिणाम 100% रहा। जिसमें 90% छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया । वहीं युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वह भी पहला स्थान प्राप्त कर अग्निवीर बनकर भारतीय सेना में स्थाई रूप से फौजी बन सकते हैं उनका कहना है कि जो युवा भर्ती होने से पहले कड़ी मेहनत करेगा वही युवा अंत में स्थाई रूप से फौजी भारतीय सेना में सेवाएं देने के लिए चयनित होगा । इस मौके पर प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री ने अनिल व उसके परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यापक सौरव शर्मा ,साहिल शर्मा ,अनिता कुमारी, मीना ठाकुर, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे। -

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम कुटलैहड़ भाजपा को दे रहा जख्म, हर दिन दर्जनों गणमान्य लोग छोड़ रहे भाजपा
कुछ कार्यकर्ता भाजपा की अनदेखी का आरोप तो कुछ विधायक देवेन्द्र भुट्टो की कार्यशैली बता रहे वेहतर
ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम भाजपा को हर दिन गहरे जख्म दे रहा है ओर कूटलैहड़ विस क्षेत्र में विधायक देवेन्द्र भुट्टो की कार्यशैली को देखकर भाजपा के दिग्गज भुट्टो की अध्यक्षता में कांग्रेस का दामन थाम रहे है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जिस भी पंचायत में विधायक प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम कर रहे है। उस ही कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान उपप्रधान बार्ड सदस्य यहां तक कि भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य भुट्टो का समर्थन करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है।हाल ही में झम्बर पंचायत में हुए प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में झम्बर के उपप्रधान दर्जनों समर्थकों सहित भुट्टो की अध्यक्षता में कांग्रेस ज्वाईन कर गए है। अव सोलहसिंगी धार में करीव तीन दर्जन पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य लोगों ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे पूर्व चुरडी के प्रधान कर्ण सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम चुके है। बताते चले कि कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के 6 माह के कार्यकाल में बेहतर कार्यशैली को देखकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा का कुनबा लगातार ध्वस्त हो रहा है। कुटलैहड़ भाजपा के लिए जो अस्सी के दशक से भाजपा के लिए प्रचार करते थे उन्होंने भी अपनी अनदेखी के चलते भुट्टो के साथ कंधा मिलाकर चलने का फैसला ले लिया है।मिशन 24 के लिए भुट्नेटो ने कस ली है कमरकुटलैहड़ विस क्षेत्र में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 28 हजार की लीड मिली थी। लेकिन इस वार जो उस समय भाजपा के लोग थे उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। भुट्टो मिशन 24 को फतह करने के लिए मैदान में उतर चुके है। यह कुटलैहड़ भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं है। अगर यही हाल रहा तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा को पार पाना आसान नहीं होगा। ग्राम पंचायत डोहगी से 25 वर्षों से लगातार पंचायत प्रतिनिधि रहे सुदर्शन शर्मा ने कहा कि हम 1980 से लगातार भाजपा का प्रचार करते आ रहे है। लेकिन अब कुटलैहड़ में पुराने कार्यकर्ताओं की भाजपा को जरूरत नहीं है और अपनी अनदेखी के चलते हमने विधायक देवेन्द्र भुट्टो का तन मन धन से चुनावों में साथ दिया और उनके 6 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ से बड़े भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी अनदेखी के चलते कांग्रेस का दामन थामा है। अब बह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ भाजपा से मुक्त हो जाएगी। शर्मा ने कहा कि जिस बीते लोकसभा में 28 हजार की लीड की बात भाजपा हर मंच पर कर रही है। उस लीड को दिलाने वाले हम थे अब पता चलेगा। कि कुटलैहड़ के वड़े नेता कितने पानी में है। -

26.05 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू
26.05 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू
ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना में 26.05 ग्राम चिट्टे सहित एक पंजाब के व्यक्ति को काबू किया गया है पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।जिला मुख्यालय पर कांगड़ा से पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम व ऊना सिटी पुलिस चौकी ने संयुक्त रुप से नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक राहगीर को जांच के लिए रोका। जब उसकी गहनता से जांच की गई तो उसके पास 26.05 ग्राम चिटटा बरामद किया हैं। आरोपित की पहचान विजय कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव सहजोवाल, थाना नंगल, जिला रोपड़, पंजाब के रुप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।आरोपित को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी नारकोर्टिस टीम व सिटी पुलिस चौकी ऊना ने नाकाबंदी की हुई थी। ऊना शहर के एक पैट्रोल पंप के पास गाड़ियों के दस्तावेज चैक कर कर रहे थे। अचानक ही एक राहगीर की गतिविधियां संदिग्ध दिखी। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को जांच के लिए रोका। जब आरोपित युवक की गहनता से जांच की गई तो उसके पास 26.05 ग्राम चिटटा बरामद किया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस आरोपित को अपने साथ सिटी पुलिस चौकी में ले गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरु कर दी हैं। -

पंजाबः फिल्मी अंदाज में आरोपियों ने किया व्यक्ति का कत्ल, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा
फतेहगढ़ साहिबः लापता हुए व्यक्ति के कत्ल मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया है कि 4 करोड़ का बीमा हासिल करने के लिए फिल्मी अंदाज में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि सानीपुर निवासी जीवनदीप कौर का पति सुखजीत सिंह 19 जून को घर से शराब पीने के लिए ठेके पर गया था। इसके बाद सुखजीत वापस नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सरहिंद थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सुखजीत सिंह की मोटरसाइकिल और चप्पलें पटियाला रोड पर नहर से बरामद हुई थीं। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन जब सुखजीत सिंह का मोबाइल फोन इसी जगह से एक किलोमीटर की दूरी पर जमीन में दबा हुआ मिला तो पुलिस का शक बढ़ गया।
पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। जांच में पता चला कि सुखजीत सिंह शराब पीने का आदी था। लेकिन वह अक्सर ठेके से शराब लाता और घर पर पीता था। सुखजीत की कुछ दिनों से सानीपुर के रामदास नगर निवासी गुरप्रीत सिंह से दोस्ती थी। गुरप्रीत सिंह अपने पैसे से सुखजीत को शराब पिलाता था। 19 जून को गुरप्रीत सिंह, उनकी पत्नी खुशदीप कौर और दोस्त सुखविंदर सिंह संघा को एक साथ देखा गया। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि 20 जून को गुरप्रीत सिंह की सड़क हादसे में मौत होने का दावा करते हुए राजपुरा थाने में एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया था।
राजपुरा पुलिस को एक बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी पहचान खुशदीप कौर ने अपने पति गुरप्रीत सिंह के रूप में की। सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। कहानी में मोड़ तब आया जब गुरप्रीत सिंह जिंदा पाया गया। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस, तकनीकी उपकरणों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। सामने आया कि गुरप्रीत सिंह जो हल्दी राम एंड कंपनी का थोक विक्रेता है, उसे व्यापार में घाटा हुआ। जिसके चलते गुरप्रीत सिंह कुछ महीनों से गलत योजनाएं बनाने लगा था।
-

ਪੰਜਾਬ: ਕਾਂਗਰਸ ਬੁਲਾਰੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਪਠਾਨਕੋਟ, ਅਨਮੋਲ: ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਲਗਾਤਾਰ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰ ਜੇਕਰ ਜ਼ਮੀਨੀ ਹਕੀਕਤ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਇਹ ਦਾਅਵਿਆਂ ਤੋਂ ਕੋਹਾਂ ਦੂਰ ਹਨ । ਜਿਸ ਦੀ ਜਿਉਂਦੀ ਜਾਗਦੀ ਮਿਸਾਲ ਅੱਜ ਸੀਐਚਸੀ ਸੈਂਟਰ ਘਰੋਟਾ ਵਿਖੇ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ। ਜਿੱਥੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਬੁਲਾਰਾ ਟੀਨਾ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਅਚਨਚੇਤ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ। ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੀਐਸਸੀ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਲਈ ਐਮਬੀਬੀਐਸ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਬੀਐਮਐਸ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਤਾਇਨਾਤ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕਰਦੇ ਦੇਖੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਜਦੋਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਐਸਐਮਓ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ।
ਉਥੇ ਹੀ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਵੇਖ ਕੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਐਮਬੀਬੀਐਸ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਲਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਬੁਲਾਰਾ ਟੀਨਾ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਵੇਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਡੇ-ਵੱਡੇ ਦਾਅਵੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬੀਐਮਐਸ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਲਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿੱਥੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਵਿੱਚ ਐਮਬੀਬੀਐਸ ਡਾਕਟਰ ਤਾਇਨਾਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਕਾਰਨ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਵੀ ਖਤਰਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਲਗਾਈ ਹੈ, ਉਸ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਸਬੰਧਤ ਡਿਊਟੀ ‘ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਬੀਐਮਐਸ ਡਾਕਟਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਐਮਐਸ ਡਾਕਟਰ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਐਸਐਮਓ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਉਹ ਬਿਹਤਰ ਦੱਸ ਸਕਦੇ ਹਨ ਕਿ ਮੇਰੀ ਡਿਊਟੀ ਲਗਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ।