विधायक आपके द्वार कार्यक्रम कुटलैहड़ भाजपा को दे रहा जख्म, हर दिन दर्जनों गणमान्य लोग छोड़ रहे भाजपा

कुछ कार्यकर्ता भाजपा की अनदेखी का आरोप  तो कुछ विधायक देवेन्द्र भुट्टो की कार्यशैली बता रहे वेहतर

ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम भाजपा को हर दिन गहरे जख्म दे रहा है ओर कूटलैहड़ विस क्षेत्र में विधायक देवेन्द्र भुट्टो की कार्यशैली को देखकर भाजपा के दिग्गज भुट्टो की अध्यक्षता में कांग्रेस का दामन थाम रहे है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जिस भी पंचायत में विधायक प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम कर रहे है। उस ही कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान उपप्रधान बार्ड सदस्य यहां तक कि भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य भुट्टो का समर्थन करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है।
हाल ही में झम्बर पंचायत में हुए प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में झम्बर के उपप्रधान  दर्जनों समर्थकों सहित भुट्टो की अध्यक्षता में कांग्रेस ज्वाईन कर गए है। अव सोलहसिंगी धार में करीव तीन दर्जन पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य गणमान्य लोगों ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।  इससे पूर्व चुरडी के प्रधान कर्ण सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम चुके है। बताते चले कि कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के 6 माह के कार्यकाल में बेहतर कार्यशैली को देखकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा का कुनबा लगातार ध्वस्त हो रहा है।  कुटलैहड़ भाजपा के लिए जो अस्सी के दशक से भाजपा के लिए प्रचार करते थे उन्होंने भी अपनी अनदेखी के चलते भुट्टो के साथ कंधा मिलाकर चलने का फैसला ले लिया है। 
 
मिशन 24 के लिए भुट्नेटो ने कस ली है कमर
कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 28 हजार की लीड मिली थी। लेकिन इस वार जो उस समय भाजपा के लोग थे उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। भुट्टो मिशन 24 को फतह करने के लिए मैदान में उतर चुके है। यह कुटलैहड़ भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं है। अगर यही हाल रहा तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा को पार पाना आसान नहीं होगा। ग्राम पंचायत डोहगी से 25 वर्षों से लगातार पंचायत प्रतिनिधि रहे सुदर्शन शर्मा ने कहा कि हम 1980 से लगातार भाजपा का प्रचार करते आ रहे है। लेकिन अब कुटलैहड़ में पुराने कार्यकर्ताओं की भाजपा को जरूरत नहीं है और अपनी अनदेखी के चलते हमने विधायक देवेन्द्र भुट्टो का तन मन धन से चुनावों में साथ दिया और उनके 6 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ से बड़े भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी अनदेखी के चलते कांग्रेस का दामन थामा है। अब बह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ भाजपा से मुक्त हो जाएगी। शर्मा ने कहा कि जिस बीते लोकसभा में 28 हजार की लीड की बात भाजपा हर मंच पर कर रही है। उस लीड को दिलाने वाले हम थे अब पता चलेगा। कि कुटलैहड़ के वड़े नेता कितने पानी में है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *