Blog

  • सरकार के पहला बजट ऐतिहासिक,हर वर्ग का बजट में रखा ध्यान: देवेन्द्र भुट्टो 

    सरकार के पहला बजट ऐतिहासिक,हर वर्ग का बजट में रखा ध्यान: देवेन्द्र भुट्टो 

    पहली बार सुक्खू सरकार के बजट पर बोलने के लिए विपक्ष के पास कुछ नहीं

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य की सुक्खू सरकार का पहला बजट राज्य के हर वर्ग को ध्यान में रखकर ओर गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को राहत देने वाला व सरकारी कर्मचारियों को राहत देने वाला बजट है। यह शब्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र से विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने जारी बयान में कहे। भुट्टो ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश का चहुंमुखी विकास है। और सुक्खू सरकार का यह पहला बजट हिमाचल के विकास में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल निर्माण की दोनों छोर से सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने 899 करोड़ की धनराशि का बजट में प्रावधान किया है। उसके लिए कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू का आभार प्रकट किया।

    भुटटो ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतना बेहतर और कारगर बजट पेश किया है। कि विपक्ष को बोलने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाली,महिलाओं के लिए 1500 रुपये प्रति माह, पंचायत प्रतिनिधियों की सैलरी में बढ़ौतरी छोटे दुकानदारों को 1 प्रतिशत पर कर्ज देना बजट में मजदूरों की दिहाड़ी में 25 रुपए का इजाफा 350 से बढ़ाकर 375 किया। विधायक क्षेत्र विकास निधि 2 करोड़ से बढ़ाकर 2.10 करोड़ की विधायक ऐच्छिक निधि 12 लाख से बढ़ाकर 13 लाख किया गया। भुट्टो ने कहा कि पैरा वर्कर्ज का मानदेय बढ़ा आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं के 500 रुपए बढ़े 95 सौ रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। मिनी आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को 6600 रुपए देगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सहायिकाओं 52 सौ रुपए महीना आशा वर्कर्ज के पांच सौ रुपए बढ़ाए साथ ही सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500 रुपए बढ़ा। स्कूलों के जलवाहकों को 4400 प्रतिमाह, पंप आपरेटर 6000 हजार महीना देगी सरकार। दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 375 रुपए होगी। आउटसोर्स कर्मचारियों को 11,250 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे, एसएमसी अध्यापकों की सैलरी 500 रुपए बढ़ी। प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के रिकार्ड का कम्प्यूटीरकरण किया जाएगा। विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के लिए 15 फीसदी आरक्षण लैंड सीलिंग एक्ट में बेटियों की भी हिस्सेदारी। भुट्टो ने कहा कि पहले बजट में सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी सरकार नशे से अर्जित संपत्ति जब्त होगी, सरकार कड़े कदम उठाएगी।  दूध आधारित अर्थव्यवस्था के लिए हिम गंगा योजना, दुग्ध उत्पादकों को दूध के उचित दाम मिलेंगे, 500 करोड़ बजट खिलाडिय़ों के लिए 120 से बढ़ाकर 200 रुपए डाइट मनी होगी विधवा पेंशन सुविधा में आय सीमा खत्म, दिव्यांगों को राहत भत्ता 40 हजार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन घर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विधवा एंव एकल नारी आवास योजना, घर बनाने के लिए डेढ़ लाख मिलेंगे। 20 हजार मेधावी बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी, 25 हजार रुपए देगी सरकार। भाखड़ा घाट में पर्यटक और उत्कृष्ट केंद्र बनेगा, 2023 तक काम पूरा किया जाएगा। 

    भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार से राज्य के कर्मचारियों ओर जनता को जो उम्मीद थी। उससे बढ़कर सुक्खू सरकार ने बजट पेश किया है। जो जनता के लिए कल्याणकारी साबित होगा। ओर राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः 6 वर्षीय उदयवीर का हुआ अंतिम संस्कार, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी ख़बरः 6 वर्षीय उदयवीर का हुआ अंतिम संस्कार, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    उधर, उदयवीर के कत्ल मामले में 3 खिलाफ मामला दर्ज, 2 को किया राउंडअप

    मानसाः गांव कोटली कटा में 6 साल के बच्चे उदयवीर का गोलियां मारकर कत्ल मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को राउंडअप किया है। एसएसपी डॉक्टर नानक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति गांव के ही बताए जा रहे है। पुरानी रंजिश के चलते व्यक्तियों ने बच्चे के पिता को टारगेट करना था लेकिन गोलियां बच्चे के सिर पर लगी। मृतक पिता ने आरोप लगाया कि वह कई बार इन लोगों ने उनको धमकियां भी दी थी।

    वह उक्त व्यक्तियों को छेड़छाड़ के मामले में रोकते थे। जिसकी रंजिश के चलते व्यक्तियों ने गोलियां चलाकर बच्चे का कत्ल कर दिया। मामला दर्ज किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसिंह, सेवक सिंह, और चन्नी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों सगे भाई है। जोकि लेबर का काम करते है, तीनों व्यक्ति गरीब परिवार से संबंधित है। हैरानी वाली बात यह है कि उक्त व्यक्तियों के पास हथियार कहां से आए है, जोकि जांच का बड़ा विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना संबंधी  2 व्यक्तियों को राउंडअप कर लिया गया है। 

  • जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं व ईकाइयों संबंधी प्रक्रिया में लाई जाए तीव्रता – उपायुक्त ऊना

    जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं व ईकाइयों संबंधी प्रक्रिया में लाई जाए तीव्रता – उपायुक्त ऊना

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय ऊना में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।  बैठक में जिला में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क, फार्मा फार्मुलेशन पार्क बीटन, टूल रूम प्रोजैक्ट, एचपीसीएल के ईथनोल प्लांट, ग्रीन-को कम्पनी के अलावा निर्माणाधीन व प्रस्तावित औद्योगिक  क्षेत्रों की कार्य प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रस्तावित सभी औद्योगिक परियोजनाओं व ईकाइयों को अमलीजामा पहनाने के लिए त्वरित व आवश्यक कदम उठाएं जाएं ताकि जिला व प्रदेश के साथ निवेश के अलावा रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा हो सके।

    इस अवसर पर प्रस्तावित बल्क ड्रग के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1923 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए 225 करोड़ रूपये की पहली किश्त स्वीकृत हो चुकी है। इस बल्क ड्रग पार्क के लिए 35 करोड़ रूपये की पेयजल योजना तथा लगभग 100 करोड़ रूपये की विद्युत प्रोजैक्ट की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसके अलावा सड़क निर्माण व सीवरेज़ सहित अन्य कार्यों से संबंधित डीपीआर प्रक्रिया जारी है।

    उपायुक्त ऊना ने बताया कि जिला में गत दो वर्षों के दौरान ठठल चक्क तथा जीतपुर बेहड़ी औद्योगिक क्षेत्र अधिूसचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के नए औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में कुल 70 औद्योगिक प्लांट विकसित किए गए हैं जिनमें से लगभग 65 औद्योगिक प्लांट विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों को आवंटित किए जा चुक हैं जिनमें से 15 औद्योगिक ईकाइयों ने उत्पादन आरंभ कर दिया है तथा शेष औद्योगिक ईकाइयों की निर्माण प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला की सभी प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं व औद्योगिक ईकाइयों की स्थापना संबंधी प्रक्रिया में तीव्रता लाई जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान सहित उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • इकफाई यूनिवर्सिटी ने किया 2023 का प्रोस्पेक्टस लॉन्च 

    इकफाई यूनिवर्सिटी ने किया 2023 का प्रोस्पेक्टस लॉन्च 

    छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है इकफाई यूनिवर्सिटी

    बद्दी/सचिन बैंसल : बद्दी के अटल शिक्षा कुंज कालु झींडा स्थित इकफाई यूनिवर्सिटी में 2023 प्रोस्पेक्टस लांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ केशव शर्मा ने की। डॉ केशव शर्मा व उनके अन्य साथियों ने विधिवत रूप से प्रोस्पेक्टस का अनावरण किया। डॉ केशव शर्मा ने कहा कि इकफाई यूनिवर्सिटी पिछले 11 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कर रही है। इकफाई यूनिवर्सिटी का लक्ष्य क्षेत्र में शिक्षा के लो को जगाना है ,इसीलिए इकफाई यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है।

    उन्होंने कहा कि मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है और यह छात्रवृत्ति केवल 1 साल नहीं बल्कि जब तक विद्यार्थी पड़ता है तब तक उसे यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाती है ।उन्होंने कहा कि मेरिट के अलावा अगर किसी भी विद्यार्थी के माता-पिता नहीं है उसे भी विशेष प्रकार की छात्रवृत्ति  यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाती है। अन्य कई प्रकार की छात्रवृत्ति यां है जोकि यूनिवर्सिटी की ओर से विद्यार्थियों को दी जाती है।

    यूनिवर्सिटी में 28 तरह के कोर्सों को मान्यता प्राप्त है ।जिसमें फार्मेसी ,कॉमर्स ,इंजीनियरिंग व लॉ के सभी कोर्स उपलब्ध है ।उन्होंने कहा कि उच्च श्रेणी के अध्यापक यहां बच्चों को पढ़ाते हैं और यहां से उतीर्ण बच्चे सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि  हमारा उद्देश्य बच्चों से न्यूनतम से न्यूनतम फीस लेकर उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा देना है। इस मौके पर रजिस्ट्रार एनके सोनी ,आईजी आईडी बद्दी के जोनल मैनेजर जगजीत भामरा,, क्लस्टर हेड नरेश कुमार ,ब्रांच मैनेजर प्रियंका, प्रदीप , अभिषेक कुमार ,इंद्रपाल,संजीव ठाकुर, अभिजोत सिंह, हितेश चौधरी ,पुष्पेंद्र ,सौरभ दीक्षित, दिलजीत ,अभिषेक ,नरेश चौधरी मौजूद रहे।

  • बजट में गरीबों मजदूरों का खास ख्याल रखा गया: नरेश ठाकुर 

    बजट में गरीबों मजदूरों का खास ख्याल रखा गया: नरेश ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए बजट को लेकर कहा कि इस बजट में गरीबों मजदूरों का खास ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि  देवभूमि हिमाचल के विकास के लिए कांग्रेस की सुक्खू  सरकार ने करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संतुलित और विकास उन्मुखी बजट प्रस्तुत किया।  बजट से सभी वर्गों के सपने साकार होंगे।

    खासकर उन्होंने मजदूरों और  मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ा कर साबित किया कि यह सरकार गरीबों की हितैषी है। उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए कांग्रेस  और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ सर्वस्पर्शी बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई  दी और धन्यवाद किया।

  • पंजाबः गोल्डी बराड़ की खुली धमकीः इस हफ्ते जग्गू भगवानपुरिया और इस गैंगस्टर नू मारागें, पढ़े पोस्ट

    पंजाबः गोल्डी बराड़ की खुली धमकीः इस हफ्ते जग्गू भगवानपुरिया और इस गैंगस्टर नू मारागें, पढ़े पोस्ट

    पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को दी ये चेतावनी 

    चंडीगढ़ः पंजाब में लारेंस बिश्नोई के निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर एक बार फिर से एक्टिव हो गए है। हाल ही में लॉरेंस और गोल्डी बराड़ को बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल धमकी दी थी। इसके कुछ देर बाद ही अब गोल्डी बराड़ ने जग्गू भगवानपुरिया और कौशल चौधरी को खुली धमकी दी है। पोस्ट में गोल्डी ने लिखा है कि मैं और मेरा भाई लारेंस सबको बताना चाहते है कि जो लोग कह रहे है कि असी सिद्धू मूसेवाला नू दस के नहीं मारेया, ओह सुन लैन, असी सीधा चैलेंज करदे हां, इस हफ्ते च असी पहलां जग्गू भगवानपुरिया और बाद विच कौशल चौधरी नू मारागें, जो किसे ने करना होये कर लैंन। ना ही असी पहलां किसी दे कैण ते रूके सी, ते ना ही हुँण रूकांगे।

    बाकी इटेंलिजेंस दा ता सब नू पता ही है ओह वेचारे की कर सकते हां, असी गोइंदवाल जेल विस कांड करके सब साफ कर ही दित्ता है कि असी की कर सकदे हां। बाकी जिहड़ा डीएसपी विक्रम बराड़ दूजे पुलिस वालियां नू कैंहदा फिरदा है कि मैं करूं लारेंस दा एनकाउंटर, ओह पहला आपणा आप सांब लेवे, ऐवे हवा विच ज्यादा ना उडे। साणु वी पल-पल दी न्यूज मिलदी रहंदी हां, हुण मैं दसदां हां सब नू, पंजाब सरकार वी एह ना कहे कि दसिया नहीं। लवा लओ जिन्नी सिक्योरिटी लगवानी है इन्हां ऊपर। इक्क गल्ल होर, सुखजिंदर रंधावा मंत्री जो कैह रिहा है कि मैं गैंगस्टर नू जूत्ती दी नोक ते रखदा सी, ओह वी सुन लवे साडे कोल बोलन लई बहुत कुछ है, सानू मजबूर ना करें। वेट एंड वॉच।

    बता दें कि आज ही बंबीहा गैंग ने धमकी देते हुए लारेंस और गोल्डी को धमकी दी थी जिसमें उसने लिखा कि लॉरेंस और गोल्डी दगाबाज व्यक्ति हैं। उसने आगे लिखा कि लॉरेंस कौन होता है जो खालिस्तान बनने नहीं देगा। अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल कर गैंगस्टरों ने लिखा कि लॉरेंस जेल में बैठकर बातें कर रहा है, यदि उसमें असल में दम है तो बाहर आकर उनसे लड़े। गोल्डी बदमाश बन रहा है, लेकिन उससे अपने भाई की मौत का बदला तक लिया नहीं गया, वैसे तुम लोग दाउद बनते हो। पोस्ट में लिखा कि लॉरेंस तेरा भी पता है कि तू कितना बड़ा बदमाश है, जब विक्की गौंडर जिंदा था तो तुम घर से बाहर निकलने से भी डरते थे, अब तुम बड़े बदमाश बन रहे हो। जिस दिन हमारे हाथ आ गया, उस दिन या तो भगवान को पता क्या होगा या हमें। बाकी ज्यादा बातें न कर, तुझे मौत बहुत मुश्किल से आनी है। वेट एंड वॉच।

  • एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करके रोजगार उन्मुखी बनाना लक्ष्य : प्रकाश जी भाई

    एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करके रोजगार उन्मुखी बनाना लक्ष्य : प्रकाश जी भाई

    लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमाचल प्रवास के दौरान पहुंचे बद्दी

    संगठन में एकता और शक्ति हो तभी सुनती हैं सरकारें

    बददी/सचिन बैंसल: अपने हिमाचल प्रवास पर निकले देश के सबसे बड़े लघु एंव सूख्क्ष उद्योग संगठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश जी भाई एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी पहुंचे। उनके बद्दी पहुंचने पर लघु उद्योग भारती की हिमाचल इकाई व बरोटीवाला चैप्टर ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों व लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रकाश जी भाई ने कहा कि अतीत में दुनिया की जीडीपी में 24 फीसदी हिस्सेदारी भारत की थी और युगों युगों से व्यापार में भारत का डंका पूरे विश्व में बजता आया है। अभी भी हमें आत्म निर्भर भारत का निर्माण करने के लिए अथक प्रयासों की जरूरत है।

    गुणवत्ता भारत के लोगों में डीएनए में है जिसके चलते आज विश्व की मल्टीनेशनल कंपनियों, साईंस, स्पेस, चिकित्सा के क्षेत्र में भारतीय अग्रणी पंक्ति में हैं। हमें अपने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करके रोजगार उन्मुखी बनाना है। प्रकाश जी भाई ने कहा कि एकता में शक्ति होती है और संगठन का विस्तार करके संगठन को बड़ा बनाना अति आवश्यक है। अगर हमारा संगठन बड़ा है तो ही सरकारों के कानों तक आवाज पहुंचती है और सरकारें सुनती है।

    उन्होंने कहा कि आज लघु उद्योग भारती देश का सबसे बड़ा संगठन है जो उद्योगपतियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा रहा है। वहीं इस दौरान लघु उद्योग भारती के हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष हरबंस पटियाल और बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान ने संगठन की गतिविधियों और कामकाज का जायजा संगठन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के हिमाचल प्रभारी विक्रम विंदल, प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, महामंत्री संजीव शर्मा, बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान, उपाध्यक्ष सोमनाथ पाल, महासचिव पियूष, कोषाध्यक्ष हमीश मग्गू, आशीष अग्रवाल समेत लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

  • नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में 23 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

    नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में 23 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली इकाई के सहयोग से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये। वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त उना राघव शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में 23 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जिसमें 09 व्हील चेयर, 07 जोड़ी वैशाखी, 01 ट्राई साइकिल, 03 छ्ड़ी, 03 कान की मशीनें शामिल है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क वितरित किए गए उपकरणों की कुल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है। 

    इस अवसर पर उन्होनें कहा कि इन उपकरणों के उपयोग से दिव्यांगजनों की दैनिक जीवन शैली में सुधार होगा तथा अपनी जरुरत के मुताबिक वह इनका प्रयोग कर सकेंगें। उपायुक्त ऊना ने कहा कि नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना एक महत्वपूर्ण संस्थान है तथा प्रदेश के अन्य हिस्सों के दिव्यांगजनों को भी इस संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही व्यवसायिक प्रशिक्षण संबंधी सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से संस्थान को भविष्य में हर आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    इससे पूर्व केंद्र के सहायक निदेशक (रोजगार) रजंन चांकाकटी ने उपायुक्त तथा आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। सहायक निदेशक ने दिव्यांगजनों के लिए केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं तथा दिये जा रहे व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को 2500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति व छात्रावास की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। 

    कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने नेशनल करियर सर्विस सेंटर का निरीक्षण भी किया तथा दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षणक के दौरान राघव शर्मा ने कहा कि कोई भी दिव्यांग बच्चा अगर पढाई करना चाहता है तो इस सेंटर में पढ़ाई कर सकता है इसके लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतू उनकी हर संभव मदद की जाएगी। 
    इस मौके पर रमेश चंद केंद्र प्रमुख एलिम्को मोहाली इकाई, सुरेश ऐरी आश्रय संस्थान देहलां, बीके पांडे मनोवैज्ञानिक, संजीव कुमार, शशि कुमार, नरेश कुमार, किशोर कुमार, अरविंद कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य रहे। 

  • मैहतपुर में खुली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा

    मैहतपुर में खुली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा

    ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा ओपन की गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र चैहान भी उपस्थित रहे।  बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस शाखा को मिलाकर जिला ऊना में कुल 14 शाखाएं तथा प्रदेश में कुल 271 शाखाएं हो गई हैं।
    इस दौरान ओपनिंग समारोह में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों का धन्यावाद किया तथा सभी लोगो से बैंक को हर संभव सहयोग करने की अपील की।
  • सदाशिव के जंगल में फंदा लगाकर की खुदकुशी

    सदाशिव के जंगल में फंदा लगाकर की खुदकुशी

    दो बहनों का इकलौता भाई था चुरुड़ू गांव का राहुल

    ऊना/ सुशील पंडितः चुरुड़ू गांव के 26 वर्षीय राहुल कुमार की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को सदाशिव मंदिर के पास जंगल में लटकती पाई गई है। बंगाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल ने सुबह ही बड़ूही बाजार से एक रस्सी खरीदी और उसने दुकानदार से यह कहा कि रस्सी को बाइक के क्रैश गार्ड पर लपेटना है। रस्सी खरीदने के बाद उसका शव सदाशिव मंदिर से पहले जंगल में एक पेड़ से लटकता पाया गया। यह स्थान जोल से तलमेहड़ा के मध्य टीनां आला परो के नाम से जाना जाता है। राहुल की लाश मुख्य सड़क से लगभग 200 मीटर दूर पाई गई है। शव को पेड़ से लटकते हुए रामगढ़ धार रेंज क्षेत्र के फॉरेस्ट गार्ड ब्रजेश राणा ने उस वक्त देखा जब वह जंगल की नियमित गश्त पर था। उन्होंने पुलिस और खरयालता पंचायत के प्रतिनिधियों से संपर्क किया। 

    तत्पश्चात पुलिस थाना बंगाणा के प्रभारी बाबू राम व पुलिस चौकी जोल के प्रभारी प्रदीप कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक पिट्ठू बैग, सफेद रंग की जैकेट, दो कोल्ड ड्रिंक्स की छोटी बोतलें, एक खाली गिलास, नमकीन का पैकेट, चप्पलें और प्लास्टिक की एक पुरानी खाली बाल्टी मिली है। वहीं उसका मोटरसाइकिल सड़क के किनारे पाया गया। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र चमन लाल वासी वार्ड नंबर 2 गांव चुरुड़ू के रूप में हो पाई। बताया जा रहा है कि राहुल की दो बहनें हैं। जिसमें एक शादीशुदा है। राहुल विदेश जाने की तैयारी भी कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह सुबह ही घर से निकला था और उन्हें अब उसकी दुखद मृत्यु की सूचना मिल रही है।

    पुलिस इस जांच में जुटी है कि राहुल अपने घर से इतनी दूर क्यों आया और उसने किन कारणों के चलते ऐसा कदम उठाया। राहुल के बारे में एक जानकारी और मिल रही है कि उसने दो दिन पहले भी ऐसी ही एक रस्सी खरीदी थी। दो बहनों के इकलौते भाई ने संभवतः पहले भी आत्महत्या करने की सोची होगी। मगर उस रस्सी का प्रयोग वह नहीं कर पाया। शुक्रवार सुबह घर से निकलने के बाद वह फिर से बड़ूही के उसी स्टोर पर गया और 90 रुपए में दो दिन में दूसरी रस्सी खरीदी। हालांकि उसने इस रस्सी का प्रयोग अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए कर ही डाला।