Blog

  • पंजाबः श्री साई ग्रुप ऑफ इंस्टीटूएस ने लगया मेगा रोज़गार मेला, 502  स्टूडेंट्स का हुआ चयन, देखें वीडियो

    पंजाबः श्री साई ग्रुप ऑफ इंस्टीटूएस ने लगया मेगा रोज़गार मेला, 502  स्टूडेंट्स का हुआ चयन, देखें वीडियो

    पठानकोटः श्री साई ग्रुप ऑफ इंस्टीटूएस और जिला पशासन के सजोग से  मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त श्री हरबीर  सिंह आईएएस मुख्य अतिथि   विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मेगा रोज़गार  मेला  में 70+  कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें छात्रों ने अपनी शैक्षिक योग्यता के आधार पर इंटरव्यू में हिस्सा लिया। 

    मेगा रोज़गार  मेला  में 1168  छात्रों ने भाग लिया। मुख्य रूप से  मेगा रोज़गार  मेला में  टाटा आइए  पेटम , टेक महिंद्रा , अडानी ग्रुप जस्व  , पहल सोलर  कोकाकोला, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, करत  न्यूज़ नेटवर्क , करत  इन्फ्रस्त्रुक्टुरे , नेटस्मार्ट्ज़ , बेस्ट वेस्टम , कॉनीटर सॉफ्टवेयर, इत्यादि सभी कंपनियों ने छात्रों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर इंटरव्यू लिया।। जिसमें श्री साई ग्रुप ऑफ इंस्टीटूएस बधानी  में 502 छात्रों का चुनाव किया गया। ग्रुप के चेयरमैन  श्री एस. के.पुंज , ऍम.डी श्रीमति तृप्ता पुंज और सी. ऍम.डी कँवर तुषार पुंज ने बच्चों के जॉब चुनाव प्रक्रिया पर मुबारकबाद दी !  एवं उनको उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ मेंउपायुक्त श्री हरबीर  सिंह आईएएस चयन स्टूडेंट्स को नियुक्ति पत्र का प्रस्ताव दिए।

    इस अबसर पर श्री रमन कुमार जिला रोज़गार अफसर पठानकोट, डायरेक्टर रणजीत सिंह, प्रिंसिपल डॉ विपिन गुप्ता, डॉ दिनेश महाजन , डॉ नवदीप सवाल , डॉ राजेश गुप्ता , श्री मुकेश गुप्ता , श्री  सजय पंडित ,  अश्वनी शर्मा, सुलक्ष्य कुमार प्लेसमेंट अफसर , आल हेड ऑफ डिपार्टमेंट हरमोहिंदर सिंह , परसोतम सिंह पठानिआ, स्टाफ आदि शामिल थे ।

  • एक बार फिर इस एक्ट्रेस की Hot तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

    एक बार फिर इस एक्ट्रेस की Hot तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

    मुबंईः बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की एक्ट्रेस पूजा भालेकर आए दिन अपने बोल्ड फोटोज और हॉट फिगर को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। 

    हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस पूजा भालेकर इन दिनों इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है। उन्होंने अपने एक्टिंग से ज्यादा अपने बोल्ड पोस्ट के चलेत सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बना ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने बोल्ड पोस्ट से सोशल मीडिया पर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं।

    इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस देख फैंस का दिल मचल गया है। एक्ट्रेस हर बार अपने हॉट फोटोज फैंस के बीच शेयर करने से पिछे नहीं हटती हैं। पूजा भालेकर ने अपने लेटेस्ट फोटोज में ग्रै कलर की ब्रा पहनी हुई है जिसमें वो अपना डीपनेक क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

  • 48 साल बाद महिला को अस्पताल से मिली बेटे की लाश, मां ने नहीं छोड़ी आस

    48 साल बाद महिला को अस्पताल से मिली बेटे की लाश, मां ने नहीं छोड़ी आस

    पैदा होने के एक हफ्ते बाद ही तोड़ा था दम

    लंदन: स्कॉटलैंड की एक मां को अपने बेटे की मौत के 48 साल बाद उसके अवशेष मिले हैं। वह चार दशक से अधिक समय से यह पता लगाने के लिए जद्दोजहद कर रही थी कि उसके बेटे के शव के साथ क्या हुआ। बीबीसी की खबर के अनुसार, स्कॉटलैंड के एडिनबरा की रहने वाली लीडिया रीड (74) ने यह पता लगाने के लिए लंबा संघर्ष किया कि 1975 में उसके बेटे की मौत के बाद उसके साथ क्या हुआ क्योंकि उसके ताबूत में कोई मानव अवशेष नहीं मिला था।

    सितंबर 2017 में एक अदालत ने खुदाई कर शव निकालने का आदेश दिया था और तब महिला को पता चला कि उस जगह उसके बेटे को नहीं दफनाया गया था। रीड के बेटे की जब मौत हुई थी तब वह महज एक सप्ताह का था। उसकी मौत रेसस नामक बीमारी से हुई थी जिसमें किसी गर्भवती महिला के रक्त के एंटीबॉडी उसके गर्भस्थ शिशु की रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देते हैं। 

    रीड ने दावा किया कि जब उसने अपने बेटे की मृत्यु के कुछ दिन बाद अस्पताल से अपने बेटे को दिखाने को कहा तो उसे कोई और बच्चा दिखा दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उनके बेटे का पोस्टमॉर्टम भी किया गया। रीड की यह आशंका भी बाद में सच साबित हुई कि परीक्षण के लिए उनके बेटे के अंग निकाल लिये गये हैं। क्राउन ऑफिस ने एडिनबरा रॉयल इन्फरमरी में रखे गये अंगों को अब गैरी की मां को सौंपने की अनुमति दे दी है।

  • कटौहड कलां में साधु का शव मिला 

    कटौहड कलां में साधु का शव मिला 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव कटौहड़ कलां के रेन शैल्टर में 50 वर्षीय साधु का शव लवारिस हालत में मिला है। परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल बीती शाम  कटौहड़ कलां के रेन शैल्टर में पुलिस को एक साधु का लावारिस शव होने की सूचना मिली।  साधु की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन पहचान न हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः लुटेरे द्वारा पर्स छीनने पर सड़क पर गिरी महिला के ब्रेन में फ्रैक्चर, हालत गंभीर, देखें CCTV

    जालंधरः लुटेरे द्वारा पर्स छीनने पर सड़क पर गिरी महिला के ब्रेन में फ्रैक्चर, हालत गंभीर, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामलों में हो रही बढ़ौतरी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिन दहाड़े चोर आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला देहात के शाहकोट से सामने आया है। जहां बाइक सवार चोर ने महिला को घेरकर उसका पर्स छीनने की कोशिश की। इस छीना झपटी में महिला सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटे आई। जिसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए समाजसेवी व्यक्ति ने बताया कि पीड़िता अपने मौसी के घर उनसे मिलने के लिए आई हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगे और घर के पास ही लुटेरों ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की। लूट की वारदात में नाकाम होता देख लुटेरों ने महिला से धक्का मुक्की की। जिस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और उसके ब्रेन में फ्रैक्चर आया।

    हालात ज्यादा गंभीर होने के चलते पीड़िता को अरमान अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों के बाइक नंबर की पहचान हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन जारी है। एएसआई का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • जालंधरः कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया मामले में पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जालंधरः कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया मामले में पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

    गवाहों को जान से मारने की मिल रही धमकियां

    नकोदरः इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर संदीप नंगल अंबिया की जालंधर के मल्लिया गांव में कबड्डी के मेले दौरान अज्ञात लोगों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिस पर संदीप अंबिया की पत्नी रूपिंदर कौर संधू ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। यूके से इंसाफ की गुहार लगाने आई रूपिंदर कौर ने चंडीगढ़ में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हत्या के साजिशकर्ता खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार न्याय की मांग कर चुके हैं। यहां तक ​​कि आरोपियों के ठिकाने और लोकेशन के बारे में भी बताया गया, इसके बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

    रूपिंदर कौर ने संदीप की हत्या के गवाहों की जान को खतरा बताया और पुलिस प्रमुख से उन सभी गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की, जिन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। संदीप की कबड्डी टीम के कप्तान व लीग कबड्डी फेडरेशन के सदस्य सुल्तान सिंह ने फेसबुक पर कबड्डी प्रेमियों को संबोधित करते हुए कबड्डी को स्वच्छ बनाने के लिए फेडरेशन में हो रही धांधली और कबड्डी की आड़ में में चल रहे गोरख धंधे का खुलासा कर कबड्डी को साफ सुथरा बनाने में सहयोग मांगा था।

    जिसके बाद उसके पति की हत्या के आरोपियों ने फेसबुक पर सुल्तान को भी धमकी दी थी और स्वीकार किया था कि उसने संदीप की हत्या की है और अगर भविष्य में कोई उसके काम में या फेडरेशन में हस्तक्षेप करेगा तो उसका भी वही हाल होगा जो कि संदीप का हुआ था। रूपिंदर कौर ने शिकायत के साथ उक्त फेसबुक का स्क्रीनशॉट भी पुलिस प्रमुख को भेजा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। रूपिंदर कौर ने मांग की है कि स्थानीय पुलिस अधिकारी की निगरानी में एसआईटी का गठन किया जाए और निष्पक्ष जांच की जाए।

    रुपिंदर कौर ने हत्या के गवाह हाकम सिंह, प्रीतम सिंह, इंदर पाल सिंह और सोहन सिंह को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए एफआईआर में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। एफआईआर में सुरजन सिंह चट्ठा, सनोवर ढिल्लों, सरबजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और अन्य आरोपियों को नामजद किया गया था। रुपिंदर कौर के साथ उनके वकील भी शामिल थे। जिन्होंने कहा कि वह संदीप सिंह की हत्या के आरोपी को सजा दिलाने के लिए संदीप के परिवार के साथ हैं और वे न्या के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਬਸਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾਂ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਬਸਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾਂ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਲੋਂ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਇਨਸਾਫ ਸਪਤਾਹ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਵਿੱਖੇ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੁਲੇਵਾਲ ਰਾਠਾ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦੀ ਅਗੁਆਵੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਬਸਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਦਫਤਰ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਦੇ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾਂ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਧਰਨਾਂ ਪ੍ਰਦਸ਼ਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਸਾਂਸਦ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੁਲੇਵਾਲ ਰਾਠਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਸਾਂਸਦ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਸਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇੱਕ ਵੀ ਵਾਧਾ ਇੱਕ ਸਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕੀ,  ਫ਼ਿਰ ਚਾਹੇ ਉਹ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਲਈ 1 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਹੋਵੇ , ਪੈਨਸ਼ਨ 2500 ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਸ਼ਗਨ ਸਕੀਮ 51 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਜਾਂ ਹੋਰ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਹੋਣ ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲਿਨੀਕਾਂ ਤੇ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਹੜੇ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਮਿੰਨੀ ਪੀਐੱਚਸੀ ਸੈਂਟਰ ਸੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਸਿਰਫ਼ ਰੰਗ ਹੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਸੋਚ ਤੇ ਪਹਿਰਾ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਮਾਤਾ ਵਿਧਿਆਵਤੀ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਬਣਿਆ ਹਸਪਤਾਲ ਅੱਜ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਦਾ ਨਾਂ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਜੋ ਮੰਦਵਾਗਾ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਨਵਾਂ ਫਰਮਾਨ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹਰ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਉਪਲਬਧ ਹੋਵੇਗੀ ਜੋ ਮੰਦਵਾਗਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਗਰੀਬ ਵਰਗ ਲੋਕਾਂ ਦੇ 30 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਕਾਰਡ ਕੱਟਣ ਨਾਲ ਗਰੀਬਾਂ ਤੇ ਡਾਕਾ ਮਾਰਿਆ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਕਾਰਨ ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਹਾਕਾਰ ਮੱਚੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਸਾਰ ਨਹੀਂ ਲਈ ਗਈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 45 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਕਰਜਾਈ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਪੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਭੰਗ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।

  • बड़ी ख़बरः पंजाब समेत कई राज्यों में बिजली के दामों में हो सकती है बढ़ौतरी

    बड़ी ख़बरः पंजाब समेत कई राज्यों में बिजली के दामों में हो सकती है बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बजट सत्र में बिजली परियोजनाओं पर सेस लगाने का विधेयक सदन में पेश किया है। सरकार का कहना है, इससे कर्ज में डूबे राज्य को 4 हजार करोड़ रुपये सालाना आय होगी। जल विद्युत परियोजनाओं पर सेस लगने के बाद ऐसा माना जा रहा है, दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में प्रति यूनिट एक रुपये तक का इजाफा हो सकता है। सेस लगने से भले ही हिमाचल प्रदेश पर इसका प्रभाव नहीं पड़े लेकिन कुछ पडोसी राज्यों मसलन राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली पर इसका खासा प्रभाव पडेगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब सरकार के अधिकारियों का कहना है, अगर ऐसा कोई बिल लागू होता है तो एक तटवर्ती राज्य होने के नाते पंजाब इसका विरोध करेगा। नदी के पानी पर उसका भी अधिकार है। पंजाब का कहना है, अगर सेस बढ़ता है तो उनकी बिजली कंपनियों पर 800 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय बोझ पडेगा क्योंकि बीबीएमबी की बिजली प्रति यूनिट 1 रुपये तक महंगी हो जाएगी।

    हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य विधानसभा में अपने कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार (17 मार्च) को पेश किया।  इस बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने और सभी 12 जिलों को अगले एक वर्ष के दौरान हेलिपोर्ट सुविधा से जोड़ने की भी घोषणा की गई।

    हालांकि 2022-23 के दौरान राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि घटकर 6.4 प्रतिशत रह गई जो 2021-22 के दौरान 7.6 प्रतिशत थी। संशोधित वेतनमान के बकाये और 11,000 करोड़ रुपये के महंगाई भत्ते के भुगतान के कारण राज्य पर 75,000 करोड़ रुपये का भारी कर्ज और अन्य देनदारियां हैं। 2022-23 के लिए 13,141 करोड़ रुपये की अनुदान की पूरक मांगों को 15 मार्च को सदन ने पारित किया था।

  • बजट 2023ः कांग्रेस ने 30 हजार सरकारी नौकरी, सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए युवाओं को 40% सब्सिडी सहित किए कई बड़े ऐलान

    बजट 2023ः कांग्रेस ने 30 हजार सरकारी नौकरी, सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए युवाओं को 40% सब्सिडी सहित किए कई बड़े ऐलान

    शौकीनों को बड़ा झटकाः राज्य में महंगी होगी शराब 

    शिमलाः हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। वर्ष 2023-24 के लिए सीएम ने 53613 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। 2 घंटे 17 मिनट लंबे भाषण में सीएम ने हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने का ऐलान करते हुए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। शिमला के पास जाठिया देवी में नया शहर बसाने का ऐलान करते हुए बजट में इसकी डीपीआर बनाने के लिए 1373 करोड रुपए दिए गए। हिमाचल में 75 साल से कोई नया शहर नहीं बसा है।

    भारी कर्ज से जूझ रहे हिमाचल में सरकार की इनकम बढ़ाने के मकसद से मुख्यमंत्री ने शराब पर काउ-सेस लगाने का ऐलान किया। राज्य में प्रतिबोतल 10 रुपए काउ-सेस वसूला जाएगा। सरकार के इस कदम से राज्य में शराब महंगी होगी। उन्होंने अलग-अलग विभागों में 30 हजार पद भरने की घोषणा भी की।

    सीएम ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए देने की कांग्रेस की गारंटी को फेजवाइज पूरा किया जाएगा। इसके अलावा राज्य की 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए, प्राइवेट ई-बस और ई-ट्रक खरीदने पर 50% सब्सिडी और सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर युवाओं को 40% सब्सिडी दी जाएगी।

  • पंजाबः कनाडा में ग्रंथी की नौकरी दिलवाने के बहाने 5.50 लाख रुपये की ठगी, 2 गिरफ्तार

    पंजाबः कनाडा में ग्रंथी की नौकरी दिलवाने के बहाने 5.50 लाख रुपये की ठगी, 2 गिरफ्तार

    फिरोजपुर : विदेश भेजने के नाम पर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फिरोजपुर के महालम से सामने आया है जहां एक निहंग सिंह को निशाना बनाकर उससे 5.50 लाख रुपये की ठगी की गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित मेहताब सिंह पुत्र रछपाल सिंह को कनाडा के सरी स्थित गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके लिए उसने मेहताब सिंह से साढ़े पांच लाख रुपये भी ठग लिए, लेकिन उसके साथ किया हुआ वादा पूरा नहीं किया। जिस पर मेहताब सिंह ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

    पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह उर्फ ​​आमना पुत्री जरनैल सिंह, उसकी पत्नी ज्योति व एक अन्य साथी सुरिंदर कुमार पुत्र प्रकाश निवासी रूपाना ने कैनेडा के सरी शहर के गुरद्वारा साहिब में ग्रंथी की डयूटी लगवाने के बहान उस से 5.50 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि महिला अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।