Home Breaking News Jalandhar News: Harbhajan Singh के घर पहुंची केंद्र से Security Team, आप कार्यकर्त्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, देखें वीडियो

Jalandhar News: Harbhajan Singh के घर पहुंची केंद्र से Security Team, आप कार्यकर्त्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Harbhajan Singh के घर पहुंची केंद्र से Security Team, आप कार्यकर्त्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधरः भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को तब बड़ा झटका लगा था जब उनकी Y+ सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ले ली थी। इस सिक्योरिटी में 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक गाड़ी वापिस ले ली गई थी। वहीं अब केंद्र सरकार ने उन्हें राहत देते हुए नई सिक्योरिटी दे दी है। सिक्योरिटी अब हरभजन सिंह के घर पहुंच गई है। बस और ट्रक में भरकर आए जवानों ने आते ही मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी शुरू भी कर दी।

वहीं इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने दल बदलने को लेकर हरभजन सिंह के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने हरभजन सिंह के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। बता दें, बीते कल भी आप कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था और इसी के साथ उनके घर की दीवार पर गद्दार भी लिखा था। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here