Home Breaking News पंजाब के 8 जिलों में जल्द होगी बारिश, कोहरे का येलो अलर्ट जारी

पंजाब के 8 जिलों में जल्द होगी बारिश, कोहरे का येलो अलर्ट जारी

0
पंजाब के 8 जिलों में जल्द होगी बारिश, कोहरे का येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ः पंजाब में तापमान में गिरावट लगातार जारी है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 19 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 8 जिलों में बारिश की भी संभावना है। इसका असर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, एसएएस नगर और मलेरकोटला में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में भी बारिश की संभावना है। वहीं, अबोहर में आज सबसे कम 4.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं जालंधर मेें हल्की धुंध रहने और बादल छाने का अनुमान है। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच बना रह सकता है तो वहीं लुधियाना की बात करें तो वहां भी हल्की धुंध रहने और बादल छाने का अनुमान है। तापमान 6 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

दूसरी ओर चंडीगढ़ में तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच बना रह सकता है। वहीं अमृतसर चंडीगढ़ के थोड़ा ठंडा होगा। वहां, तापमान 7 से 19 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला की बात करें तो वहां हल्की धुंध रहने और बादल छाने का अनुमान है। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here