Blog

  • ओलंपिक पदक विजेता तैयार करने की दिशा में हरियाणा का मजबूत प्रयास

    ओलंपिक पदक विजेता तैयार करने की दिशा में हरियाणा का मजबूत प्रयास

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार की तरफ से खेल नर्सरी के साथ-साथ अन्य खेल केन्द्र भी बनाए गए हैं। सरकार ने खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई हैं जिसके चलते खिलाड़ी देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रहे हैं।

    मुख्यमंत्री वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक हॉकी मैदान का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के तहत 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्विमिंग पूल के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने स्वयं हॉकी स्टिक थामी और नए सिंथेटिक ट्रैक पर जोरदार स्ट्रोक लगाकर मैदान का परीक्षण किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान से अब उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार की खेलों इंडिया योजना से राज्य के खिलाड़ी ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और भी अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह आयोजन न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का प्रतीक रहा, बल्कि हरियाणा को देश का खेल हब बनाए रखने के संकल्प को भी दोहरा गया।

    कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत बनाए गए सिंथेटिक हाकी एस्ट्रोट्रफ की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से 10 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया था। इस बजट से 5.50 करोड़ रुपये हॉकी खेल मैदान पर खर्च किए गए हैं और 4.50 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज इंडोर खेल हॉल का निर्माण किया जाएगा।इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

     

  • Punjab News: स्कूल प्रिंसिपल पर लगे आरोप, टीचर यूनियन ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल प्रिंसिपल पर लगे आरोप, टीचर यूनियन ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः मोती नगर इलाके के सरकारी प्राइमरी स्कूल की प्रिंसीपल पर गंभीर आरोप लगे है। बताया जा रहा हैकि स्कूल की महिला टीचर ने प्रिंसिपल पर धक्का करने और जाति-सूचक शब्द बोलने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित टीचर नरिंदर राज कौर ने बताया कि प्रिंसिपल लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनका दावा है कि मेरी अटेंडेंस सबसे सही होती है, फिर भी बार-बार मुझे लेकर आपत्तियां उठाई जाती हैं।

    मुझ पर जाति सूचक शब्द बोले जाते हैं। बाथरूम तक के ताले लगा दिए जाते हैं। उसके कमरे की सफाई तक करने से मना कर दिया जाता है एंगेजमेंट के दिन भी छुट्टी नहीं दी गई। टीचर का कहना है कि वे इसकी शिकायतें पहले भी दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इस मामले को लेकर टीचर यूनियन आज डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंच गई, जहां डीसी दफ्तर के बाहर यूनियन द्वरा विरोध प्रदर्शन किया गया।

    वहीं यूनियन के प्रधान ने कहा कि एक महिला स्टाफ के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल की ओर से लगातार अपमानजनक रवैया अपनाया जा रहा है और अब मामला असहनीय हो चुका है।यूनियन ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अगला प्रदर्शन और बड़ा होगा। डीईओ ने बताया गया कि शिकायत मिल गई है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। प्रशासन ने कहा जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: राहत, फिर से ट्रैक पर दौड़ेंगी पहाड़ों की रानी, लोगों ने की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: राहत, फिर से ट्रैक पर दौड़ेंगी पहाड़ों की रानी, लोगों ने की ये मांग, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट से हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर तक नैरो गेज स्टेशन से ट्रेनें चलती हैं। लेकिन पुल टूटने की वजह से यह स्टेशन पिछले 2 साल से बंद था। वहीं अब दोबारा से पुल बनने के बाद लोगों को राहत मिली है। ऐसे में अब पहाड़ों की रानी एक बार फिर ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी, लेकिन इन सबके बीच पठानकोट के आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

    क्योंकि इस ट्रेन का ट्रैक शहर के बीच से होकर गुज़रता है और जब यह ट्रेन शुरू होगी तो शहर के करीब 9 गेट बंद हो जाएंगे। जिससे पूरे शहर की रफ़्तार रुकी हुई दिखेगी, जिसका अंदाज़ा इस स्टोरी से लगाया जा सकता है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस ट्रेन को चलाने के लिए ट्रायल शुरू कर दिए गए हैं और गेट बंद होने की वजह से पूरे शहर में जाम जैसी स्थिति देखी गई और जाम में फंसे लोग परेशान होते दिखे। इस बारे में जब जाम में फंसे लोगों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि हिमाचल की रानी चोटी ट्रेन शुरू होने जा रही है।

    इससे लोगों को सस्ता और आसान सफ़र मिलेगा, लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से जब भी ट्रेन हिमाचल की ओर जाएगी या हिमाचल से पठानकोट वापस आएगी, तो शहर में रफ़्तार पूरी तरह से रुक जाएगी, मानो आज लोगों को परेशान होना पड़ेगा। ऐसे में लोगों ने मांग की हैं कि इस नैरो गेज स्टेशन को शहर से बाहर और सुरक्षित तरीके से शिफ्ट किया जाए ताकि शहर के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

     

  • किश्तवाड़ में आतंकियों और जवानों में मुठभेड़ जारी, देखें वीडियो

    किश्तवाड़ में आतंकियों और जवानों में मुठभेड़ जारी, देखें वीडियो

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचे इलाकों में चल रही सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो हुई। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा इलाके में आज लगातार पांचवें दिन चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर आतंकियों से संपर्क होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दोबारा कॉन्टेक्ट स्थापित हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हो गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह ऑपरेशन रविवार को चतरू पट्टी के मंडराल-सिंहपुरा के पास सोना गांव में शुरू किया गया था, जिसमें गोलीबारी में एक पैराटरुपर मारा गया और 7 अन्य सैनिक घायल हो गए थे। वहीं आज एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सिंघपुरा के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के बाद यह मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी चल रही। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में काम कर रहे आतंकवादियों को बेअसर करने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुठभेड़ वाली जगह के पास एक बड़े आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया गया था और कई व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने चर्चा की कि माना जा रहा है कि मुठभेड़ में 2 से 3 आतंकवादियों का एक समूह फंसा हुआ है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा हुआ है।
  • खाई में आर्मी की बस गिरने से 10 जवान शहीद, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    खाई में आर्मी की बस गिरने से 10 जवान शहीद, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    डोडाः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां भद्रवाह-चांबा के करीब खानी टॉप इलाके सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 10 जवान शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया। वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि हमारे 10 वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। बचाव दल को नीचे उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि वहां का रास्ता बहुत संकरा है। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना की बुलेट प्रूफ वाहन कुल 17 जवानों को लेकर के ऊंचाई वाले पोस्ट की तरफ जा रही थी। तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में पलट गई। सेना और स्थानीय पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया का गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके उन्हें उधमपुर सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अभियान जारी है। सेना के उच्च अधिकारी खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर अतिरिक्त एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट भद्रवाह-चंबा रोड पर खन्नीटॉप में आर्मी की गाड़ी के साथ हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की, साथ ही बचाव और निकालने के तेज कामों की तारीफ की।
  • Punjab News: स्कूल प्रिंसीपल रेखा महाजन को किया सस्पेंड

    Punjab News: स्कूल प्रिंसीपल रेखा महाजन को किया सस्पेंड

    अमृतसरः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने सीनियर सेकंडरी स्कूल मुरादपुरा, अमृतसर की प्रिंसिपल पर सख्त कार्रवाई की है। चेयरमैन ने प्रिंसीपल रेखा महाजन को निलंबित करने के निर्देश दिए है। प्रिंसिपल रेखा महाजन द्वारा DPE अध्यापक जोरइंदर सिंह के खिलाफ प्रयोग की गई जाति सूचक शब्दावली को लेकर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, इस मामले में विभाग द्वारा गठित दो सदस्यीय समिति में रेखा महाजन दोषी पाई गईं। जिसके बाद शिक्षा विभाग के सचिव को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को मामले से संबंधित डायरेक्टर सेकंडरी एजुकेशन विभाग से निजी पेशी के दौरान रिपोर्ट मांगी गई है। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि इस मामले की सुनवाई दो तारीखों पर आयोग की अदालत में हुई है। प्रारंभिक जांच के दौरान ही प्रिंसिपल रेखा महाजन दोषी पाई गई थीं, और विभागीय जांच में सिद्ध हो चुका है कि प्रिंसिपल रेखा महाजन स्वभाव से दोषी हैं।

    इसलिए विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। आगामी तारीखों पर सुनवाई जारी रहेगी और पंजाब राज्य अनुसूचित जाति एक्ट, 1989 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भी बाध्य किया जाएगा। आयोग के चेयरमैन ने सभी पंजाबी समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे कानूनी दायरों का पालन करें। समूचे समाज में जाति, धर्म या नस्ल के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी जातियों और बिरादरियों के लोगों के साथ प्रेम और भाईचारे के साथ समानता का दर्जा देते हुए जीवन व्यतीत करें।

  • सब जूनियर बॉलीबॉल महिला एवं पुरुष टीम के चयन ट्रायल 8 फरवरी को पालमपुर में

    सब जूनियर बॉलीबॉल महिला एवं पुरुष टीम के चयन ट्रायल 8 फरवरी को पालमपुर में

    इच्छुक खिलाड़ी अपने अपने जिला बॉलीबॉल एसोशिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव से करें संपर्क:मदन राणा 

    ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश बॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य महासचिव मदन राणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स नेशनल बॉलीबॉल चैंपियनशिप वर्ष 2025, 26 का आयोजन पश्चिम बंगाल के हुगली में 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर महिला एवं पुरुष बॉलीबॉल टीमों का चयन ट्रायल 8 फरवरी 2026 को पालमपुर में आयोजित किया जा रहा है।

    बॉलीबॉल के राज्य महासचिव मदन राणा ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया शहीद कैप्टन बिक्रम बतरा खेल मैदान, पालमपुर में संपन्न होगी। इस ट्रायल में प्रदेश भर से प्रतिभावान सब जूनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। मदन राणा ने स्पष्ट किया कि सब जूनियर बॉलीबॉल के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास आयु प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। पात्रता खिलाड़ी जन्म तिथि के अनुसार केवल वही खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2010 या उसके बाद की हो।

    मदन राणा ने बताया कि जो भी इच्छुक खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे अपने-अपने जिले की बॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रधान या जिला सचिव से संपर्क करें। सभी खिलाड़ियों को जिला बॉलीबॉल एसोशिएशन के माध्यम से ही नामांकन करवाना आवश्यक होगा, ताकि चयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न किया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बॉलीबॉल एसोसिएशन प्रदेश में बॉलीबॉल खेल को निरंतर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रही है। सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप एक बड़ा मंच है, जहां वे देश के अन्य राज्यों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर अपने खेल कौशल को निखार सकते हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि यह चयन ट्रायल हिमाचल प्रदेश बॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय बॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में प्रदेश में बॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में यह ट्रायल एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

     

  • Punjab News: 10 लाख तक मुफ्त ईलाज को लेकर MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 10 लाख तक मुफ्त ईलाज को लेकर MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आज से पंजाबियों के लिए सालाना 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस योजना की खास बात यह है कि इसके लिए न तो किसी प्रकार की आय की शर्त है और न ही उम्र की कोई सीमा है। सिर्फ पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होना जरूरी है। इस योजना का लाभ पूरा परिवार ले सकेगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इससे लगभग 65 लाख परिवारों सहित करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा होगा।

    इस मौके पर अमृतसर हल्का पूर्वी से विधायक एमएलए जीवनजोत कौर द्वारा अपने हल्के में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। वार्ड नंबर 34 की रहने वाली रणजीत कौर ने बताया कि पहले महंगे इलाज के कारण लोगों को कर्ज़ चुकाना पड़ता था, लेकिन अब ऑपरेशन समेत सारा इलाज इस योजना के अंतर्गत कवर होगा।

    इसी तरह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह योजना अमीर, गरीब, सरकारी मुलाजिम हर वर्ग के लिए एक जैसे है और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। एमएलए जीवनजोत कौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास में चिकित्सा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला हर परिवार को बड़ा सुख और सुरक्षा प्रदान करेगा। यह सुविधा सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ चुने हुए प्राइवेट अस्पतालों में भी लागू होगी, जो आने वाले समय में पंजाब के लोगों के लिए बड़ा वरदान साबित होगी।

  • आईआईआईटी ऊना के छात्रों का हैकविदइन्फ़ी के माध्यम से इंफोसिस में चयन

    आईआईआईटी ऊना के छात्रों का हैकविदइन्फ़ी के माध्यम से इंफोसिस में चयन

     ऊना/सुशील पंडित:  भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना के छात्रों का इंफोसिस में हैक विदइन्फ़ी (HackWithInfy) के माध्यम से सफल चयन हुआ है। यह उपलब्धि संस्थान के वर्तमान प्लेसमेंट सत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के कुल छह छात्रों का इंफोसिस में अलग-अलग तकनीकी भूमिकाओं के लिए चयन हुआ है, जिनके वेतन पैकेज 6 से 10 लाख रुपये वार्षिक (LPA) के बीच हैं। यह चयन छात्रों की उन्नत प्रोग्रामिंग, विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति और समस्या-समाधान कौशल में दक्षता को दर्शाता है।

    हैकविदइन्फ़ी, इंफोसिस का प्रमुख कोडिंग-आधारित भर्ती मंच है, जिसमें उम्मीदवारों का मूल्यांकन कठिन कोडिंग चुनौतियों तथा डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम (DSA) पर आधारित ऑनलाइन आकलनों के कई चरणों के माध्यम से किया जाता है। इसके बाद होने वाले साक्षात्कार चरणों में कोर कंप्यूटर साइंस विषयों पर उम्मीदवारों की वैचारिक स्पष्टता, तकनीकी गहराई और व्यावहारिक समझ का आकलन किया जाता है।

    यह उपलब्धि आईआईआईटी ऊना के शैक्षणिक उत्कृष्टता, सुदृढ़ कोडिंग संस्कृति और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण पर निरंतर ध्यान को दर्शाती है, जो छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी भर्ती प्रक्रियाओं में सफल होने में सक्षम बनाता है।इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रो. मनीष गौर, निदेशक, आईआईआईटी ऊना, ने कहा:

    “हैकविदइन्फ़ी जैसे अत्यंत प्रतिस्पर्धी भर्ती कार्यक्रम में हमारे छात्रों की सफलता, उनके कोर कंप्यूटर साइंस विषयों और समस्या-समाधान कौशल की मजबूत नींव को दर्शाती है। हमारी शैक्षणिक संरचना और कोडिंग व विश्लेषणात्मक सोच पर निरंतर जोर ने छात्रों को इंफोसिस जैसे अग्रणी संगठनों में तकनीक-आधारित भूमिकाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

    आईआईआईटी ऊना का करियर डेवलपमेंट सेल (CDC) भी छात्रों को इस प्रकार के अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अंतर्गत डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम, प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग, मॉक आकलन और साक्षात्कार तैयारी से संबंधित संरचित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्रों की क्षमताओं को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि संस्थान चयनित छात्रों को बधाई देता है तथा उनके व्यावसायिक विकास और करियर तैयारी में सहयोग देने के लिए अपने संकाय सदस्यों और करियर डेवलपमेंट सेल के निरंतर प्रयासों की सराहना करता है।

     

  • Punjab News: एडवोकेट पर फायरिंग मामले में थाने के बाहर लगाया धरना, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: एडवोकेट पर फायरिंग मामले में थाने के बाहर लगाया धरना, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में एक वकील पर पिछले दिनों गोली चलने का मामला सामने आया था। जहां हमलावारों ने गाड़ी पर गोली चलाई थी। इस दौरान वकील अपनी जान बचाने के लिए थाना में गाड़ी ले गया था। वहीं अब मामले पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई ना करने और आरोपियों की गिरफ्तारी ना करने के रोष में आज अजनाला थाना परिसर में पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

    इस मौके पर पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह ने कहा कि वकील सुनील पाल सिंह अपने साथियों को अमृतसर से लेकर अजनाला आ रहे थे। इस दौरान उनके ऊपर हमलावारों द्वारा गोली चलाई गई और गोली उनकी कार पर लगी है।

    जिसके बाद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। इसी मामले को लेकर आज धरना प्रदर्शन दिया गया। उनकी मांग की है कि पुलिस जल्दी से जल्दी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करे नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ा संघर्ष किया जाएगा।