Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
मुहर्रम जुलूस के दौरान गिरा 170 फीट ऊंचा ताजिया, मची भगदड़, देखें वीडियो
लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मुहर्रम जुलूस के दौरान 170 फुट ऊंचा ताजिया गिर गया। इस घटना के दौरान बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर स्थित कर्बला मैदान में कार्यक्रम के लिए 10 हजार से अधिक लोग एकत्र हुए थे। इस दौरान अचानक 170 फीट ऊंचे एक विशाल ताजिया के संतुलन खो जाने और ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन बिजली की तारों पर गिर जाने से अफरातफरी मच गई, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। बालूडीहा गांव से लाया गया ताजिया रस्म के लिए उठाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
बिजली आपूर्ति समय पर काट दिए जाने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, ऊंचे ताजिए के अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। साथ ही, पुलिस पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर तैनात थी, जिससे उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी। रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और व्यवस्था बहाल की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ताजिया अचानक जमीन पर गिर गया और उसके पास खड़े लोग खुद को बचाने के लिए भागे।
ताजिया की देखरेख करने वाले अशफाक ने बताया कि 170 फीट ऊंचा यह ढांचा जब उठाया जा रहा था, तो फिसल गया। लोगों के लिए इसे रोकना मुश्किल हो गया और फिर यह बिजली के तारों पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद थाना प्रभारी दीपक तिवारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुष्टि की कि दुर्घटना के बाद स्थिति स्थिर और नियंत्रण में है।
-

Punjab News: तेज बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले में तेज बारिश ने शहरवासियों को गर्मी की तपिश से खास राहत दी। लंबे समय से चमकदार धूप और उमस भरी हवा के कारण लोग परेशान थे, लेकिन अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया औऱ लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। सावन के महीने की शुरुआत से पहले ही इन बारिशों ने पंजाब में मौसम की ऋतु को बदल दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी तरह हल्की और तेज बारिश जारी रह सकती है। इससे न केवल गर्मी घटेगी, बल्कि खेती-बाड़ी के लिए भी यह बारिश लाभकारी साबित होगी। इस बारिश के दौरान सचखंड श्री हरिमंदर साहिब से आई तस्वीरों ने हर किसी का मन मोह लिया। बारिश की बूंदों में भीगते हुए श्रद्धालु जब दरबार साहिब में नतमस्तक हुए, तो वह दृश्य आत्मिक शांति और अडिग विश्वास की जीवंत तस्वीर लग रहा था। सोशल मीडिया पर भी ये अलौकिक पल तेजी से वायरल हो रहे हैं। -

Punjab News: Wear Well Showroom मालिक के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें CCTV
गुस्साएं लोगों ने की मार्किट बंद
फाजिल्काः अबोहर में आज Wear Well Showroom मालिक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर 3 बाइक सवार हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद कुछ दूरी पर जाकर हमलावारों ने बाइक खड़ी की और गाड़ी में वह फरार हो गए। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें तीनों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर गुस्साए व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी है। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय की छाती से डॉक्टरों ने 12 गोलियां निकाली हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर गैंग ने ली है। आरजू बिश्नोई के नाम सामने आई कथित पोस्ट में लिखा गया है कि ‘ये जो न्यू वियरवेल अबोहर की हत्या हुई है। उसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर महाराष्ट्र लेते हैं। इसको हमने कॉल किया था कोई मैटर को लेकर। इसने पहचानने से मना कर दिया तो इसको यह बताने के लिए हमने ठोक दिया कि पता चल जाए हम कौन हैं। ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था। जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्टी में मिला देंगे। जो हम करते हैं, उसकी जिम्मेवारी लेते हैं। चाहे किसी की 302 हो, चाहे 307। हम जो करते हैं, उसी की जिम्मेवारी लेते हैं। देखते रहो फर्जी बदमाशों के दांतों नीचे उंगलियां रखवा देंगे।’ घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एडीसीपी बलकार सिंह का कहना है कि मृतक परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब संजय वर्मा कार से शोरूम पहुंचा। इस दौरान जैसे ही वह शोरूम के बाहर कार से उतरा तो बाइक सवार हमलावारों द्वारा संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोलियां लगने के बाद खून से लथपथ संजय सड़क पर गिर गया। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जगह को सील कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय वर्मा पर 4 गोलियां चलाई गईं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। -

Rakhi Sawant के एक्स बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे का दावा, नेता Javed Sheikh के बेटे ने नशे में की बदसलूकी
मुंबईः राखी सावंत की एक्स बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बड़ा दावा किया कि 6 जुलाई की रात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जावेद शेख के बेटे ने नशे की हालत में उनकी कार में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आरोपी अर्धनग्न अवस्था में राजश्री को गाली देते और धमकाते नजर आ रहा है। यह घटना मुंबई के अंधेरी उपनगर में हुई। वीडियो में आरोपी राहिल जावेद शेख को गाली देते सुना जा सकता है और यह भी बताया कि उसके पिता मनसे के राज्य उपाध्यक्ष हैं।
इतना ही नहीं, आरोपी को पुलिस के साथ बहस करते हुए और राजश्री पर हमला करते हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद मनसे के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे ने राजश्री को गुस्से में कहा कि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दो। उसने मराठी में कहा, ‘जाओ और पुलिस को बताओ कि मैं जावेद शेख का बेटा हूं, फिर तुम देखोगे कि क्या होता है।’ राजश्री ने बाद में आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय मराठी आबादी और मराठी भाषा थोपने के विवाद पर उनकी हालिया टिप्पणियों के कारण मनसे कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें निशाना बना रहे हैं।
राजश्री हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय महाराष्ट्रियों के बारे में विवादित बयान दिया था। उन्होंने वीडियो में कहा था कि राज्य में रहने वाले लोगों पर मराठी थोपने के बजाय स्थानीय मराठी लोगों को कड़ी मेहनत करना सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रवासी शहर छोड़कर चले गए तो मुंबई की स्थानीय मराठी आबादी की हालत और खराब हो जाएगी। उनके इस बयान के बाद वर्सोवा के मनसे कार्यकर्ताओं ने ओशिवाला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद राजश्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपना विवादित वीडियो डिलीट कर दिया।
-

8 लाख के इनामी माओवादी स्नाइपर सोढ़ी कन्ना की मुठभेड़ में मौत
बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। मारा गया नक्सली नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर बताया जा रहा है। 8 लाख के इनामी माओवादी सोढ़ी कन्ना को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई, जहां माओवादी कैडरों की सक्रियता की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था।
मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था, जो जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य माओवादी सामग्री भी बरामद की गई है।
सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि मारा गया माओवादी लंबे समय से क्षेत्र में हिंसक वारदातों में सक्रिय था और सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल रहा है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। इस बीच, बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव में बीती रात माओवादियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, माओवादियों ने गांव के पूर्व सरपंच और वर्तमान वार्ड पंच विजय जव्वा की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी है।
हत्या के बाद माओवादियों ने उनका शव गांव के मुख्य रास्ते पर फेंक दिया, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि माओवादियों ने जनअदालत लगाकर यह हत्या की है।
-

Punjab News: नाके पर तैनात पुलिसकर्मी की वायरल वीडियो से प्रशासन में मचा हड़कंप
लुधियानाः जिले में नाके पर तैनात पुलिस कर्मी की वायरल वीडियो से हड़कंप मच गया। दरअसल, खन्ना में नाके पर तैनात पुलिस कर्मी ने अपने ही पुलिस विभाग पर सवाल उठाए है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी गुरभेज सिंह का कहना है कि नाके पर ना तो बैठने के कुर्सी है और ना ही पीने के लिए पानी मौजूद है। वहीं पुलिसकर्मी ने मुंशी पर दबके मारने के भी आरोप लगाए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी गुरभेज सिंह के साथ 3 अन्य जवान भी शामिल हैं।
खन्ना पुलिसकर्मी ने खुद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया है। इस वायरल वीडियो से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में पुलिस मुलाजिम कह रहा है कि हमारे विभाग का हाल देखिए। सभी मुलाजिम खड़े हैं अधिकारी भी चलो ठीक है, जो हमें आगे ड्यूटी पर भेज देते हैं लेकिन आगे जहां हमारी डयूटी लगाई जाती, वहां हमें कोई नहीं पूछता। पुलिसकर्मी ने दावा किया कि हम डयूटी पर आए हैं लेकिन हमारे लिए कैबिन तक भी नहीं खोलकर दिया गया।
बारिश आने पर हम अंदर छत के नीचे भी नहीं खड़े हो सकते। खन्ना पुलिस ने लुधियाना से हमारी ड्यूटी बुलवा ली है, हमारे अधिकारियों ने भी हमें वहां भेज दिया। कहते हैं कि आपकी गैरहाजिरी लगा देंगे अगर ना पहुंचे। मुंशी हमारे गले पड़ते हैं। हमारी काहे की जिंदगी है। इतना धक्का। कुछ मुलाजिम नाके और पेट्रोलिंग के हैं। पेट्रोलिंग के लिए हमें गाड़ी तक नहीं मिल रही। कोई हमें चार्ज नहीं दिया गया। हमारी खुद की गाड़ी है जिसे लेकर घूम रहे हैं। केबिन में कौन सा खन्ना पुलिस ने सोना रखा है जो हम निकाल कर ले जाएंगे जो ताला लगाया हुआ है। पुलिसकर्मी ने कहा कि वह सभी लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिसकर्मी ने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि ड्यूटी लगाने से पहले थोड़ा बहुत सोच लिया करें।
गैरहाजिरी लगाने में 1 मिनट भी नहीं लगाते हैं। ये वीडियो डीजीपी तक जाएगी। पुलिसकर्मी ने कहा कि लिस्ट में लिखा है कि खाना मिलेगा लेकिन यहां हमें कोई पूछता तक नहीं। एक घंटा लेट हो जाते है तो मुंशी दबके मारने लगता है। हमारी आयु 55 साल दबके खाने की नहीं है। हम डीजीपी साहिब को वीडियो डालेंगे। ऐसे नहीं होता। इस तरह से धक्का नहीं होने देंगे। अगर हम बोलते हैं तो कामरेड कहते हैं। वहीं डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि गुरभेज सिंह पंजाब होमगार्ड के वॉलंटियर हैं। वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। खन्ना पुलिस का दावा है कि उन्होंने सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की थीं।
-

किन्नर समाज की जगतगुरु Hemangi Sakhi का हिंदी भाषा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
मुंबईः महाराष्ट्रा में हिंदी भाषा के हो रहे विरोध को लेकर किन्नर समाज की जगतगुरु हेमांगी सखी का बयान सामने आया है। उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मराठी भाषा का खंडन करते कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र भाषा है और हिंदी भाषा के लोगों को मरना पीटना बहुत गलत है मैं इसकी निंदा करती हूं, किन्नर समाज की जगतगुरू हिमांगी सखी ने कहा कि बाला साहब ठाकरे ने कभी लोगों को मारपीट कर हिंदी भाषा बोलने के लिए नहीं लगाया है।
हिंदी भाषा राष्ट्रीय भाषा है, जो इसका विरोध करता है वह राष्ट्र का विरोध करता है। वह पूरे भारतवर्ष का विरोध करता है। हिंदू भाषा का विरोध करने की बजाय हमें इंग्लिश भाषा का विरोध करना चाहिए।
-

Jalandhar News: पानी की समस्या को लेकर लोगों ने Flyover किया जाम, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में इलाका निवासियों ने पानी की समस्या का हल ना होने से परेशान होकर आज मकसूदां फ्लाईओवर को जाम कर दिया है। ऐसे में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाका निवासियों ने कहाकि पिछले 4 माह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है। जहां पानी या तो आता नहीं है, लेकिन अगर आता है तो काफी कम मात्रा में आ रहा है।
ऐसे में पानी की समस्या को लेकर लोग काफी परेशान है। वहीं उन्होंने नहर की दीवार को बनाने को लेकर मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि अगर दीवार ना बनी तो पानी उनके इलाके में आ सकता है और इलाके में बाढ़ के हालात बन सकते है। तीसरा मसला उनका सीवरेज की समस्या का है। इलाका निवासियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तब तक धरना जारी रहेंगा।
वार्ड नंबर 82 के अधीन आते भगत सिंह कालोनी सहित आसपास के इलाका निवासियों ने परेशान होकर आज धरना लगा दिया है। वहीं वार्ड की महिला पार्षद ने कहा कि पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बोर करवाया गया था और मोटर लगवाने का काम शुरू करवाया गया था। इस दौरान मंजीत सिंह लक्खा ने मोटर लगाने के विरोध करने के बाद काम को रोक दिया गया। इसी को लेकर आज पार्षद सहित लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए है। उनका कहना है कि इलाका निवासियों की पानी की समस्या है। मामले को लेकर नगर निगम मेयर विनीत धीर कुछ देर में पहुंच रहे है, जल्द इलाका निवासियों की समस्या को हल करवा दिया जाएगा। इलाका निवासियों के धरना लगाए जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। राहगीर काफी परेशान दिखाई दे रहे है। लोगों ने फ्लाईओवर को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है।
-

Jalandhar News: ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में महिला की मौत, 2 घायल
जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे के अंतर्गत आते वाली लोहियां-मखू सड़क पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठी महिला मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए।
वहीं घटना में जहां मृतक महिला के पति को चोटें आई हैं, वहीं ट्रक ड्राइवर के पैर और टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना लोहियां की पुलिस को दे दी गई है।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लाभ सिंह के बताया कि हादसे घायलों को एबुलेंस की मदद से नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।