Blog

  • 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप, की बच्चों को छुट्टी

    10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप, की बच्चों को छुट्टी

    गुरुग्रामः देश भर में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं आज गुरुग्राम में शहर के कई प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8.33 बजे श्री राम स्कूल, एमिटी और एचडीएफसी स्कूल के प्रशासन को ये धमकी भरे मेल प्राप्त हुए। जिस समय ये मेल मिले, उस समय तक स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो चुकी थीं और बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल परिसर में मौजूद थे। सुबह स्कूल खुलने पर जब यह ई-मेल मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।

    इसी के साथ ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। गुरुग्राम पुलिस, डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने अभियान चलाया। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि श्री राम, एमिटी और एचडीएफसी स्कूल समेत कम से कम 10 स्कूलों को सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर धमकी भरे ईमेल मिले। उस समय तक कक्षाएं शुरू हो चुकी थीं। खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजे गए मेल के सबजेक्ट में लिखा है- ‘बम धमाका- लाल किला, रेल ट्रैक्स, स्कूल’। इसके बाद इस मेल में लिखा है- हरियाणा बनेगा खालिस्तान। आज दिल्ली लाल किला के पास ग्रेनेड आत्मघाती होगा और पार्किंग में बम धमाका होगा। मेल में आगे लिखा है स्कूल में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर आईईडी ब्लास्ट होगा।

    खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं हैं। इसके साथ ही लिखा है कि अंबाला कैंट जंक्शन रेवाड़ी जंक्शन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ट्रैक पर आईईडी धमाका होगा। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में गुरुग्राम समेत एनसीआर के बड़ी संख्या में निजी स्कूलों को इसी तरह के बम से उड़ाने के धमकी भरे ई-मेल भेजे जा चुके हैं। हालांकि, बाद में सभी फर्जी साबित हुए। करीब दो महीने पहले स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में एक आरोपित बांग्लादेशी मूल के सौरभ विश्वास को अहमदाबाद से पकड़ा भी गया था।हालांकि, एक बार फिर से धमकी आने पर स्कूल प्रबंधनों और पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

     

  • Punjab News: संदिग्ध धमाके के बाद Railway Police Alert, स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध धमाके के बाद Railway Police Alert, स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पटियाला स्थित रेलवे ट्रैक पर हुए संदिग्ध धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद से ही पंजाब के तमाम रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया।

    पुलिस बल के साथ जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन को अपने घेरे में ले लिया। इस सर्च ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे को टालना और यात्रियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना था। इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जीआरपी के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। टीम ने जम्मू कश्मीर से आई ट्रेन जो प्लेटफार्म पर खड़ी थी उनके डिब्बों के नीचे और सीटों के पीछे भी जांच की। स्टेशन की पटरियों के आसपास के खाली हिस्सों की भी बारीकी से तलाशी ली गई।

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि समय-समय पर जीआरपी पुलिस की ओर से स्टेशनों पर और पटरी पर बारीकी से जांच की जाती है। इसी के चलते आज फिर उनकी ओर से रेलवे स्टेशन और पटरी पर बारीकी से जांच की गई जिसमें जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियों के अंदर यात्रियों के सामान की जांच की गई और इसी के साथ उनके आधार कार्ड भी चेक किए गए। उनके साथ बम निरोधक दस्ते ने भी ट्रेनें और पटरी पर चेकिंग की। थाना प्रभारी ने बताया कि सर्च के दौरान स्टेशन परिसर या पटरियों पर कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं पाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि यदि स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस बैग, खिलौना या कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखे, तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत पास के पुलिसकर्मी या रेलवे हेल्पलाइन पर सूचित करें।

  • Jalandhar News: पार्टी छोड़कर जाने पर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, मजीठिया और बाजवा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पार्टी छोड़कर जाने पर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, मजीठिया और बाजवा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज शाहपुर सिटी कैंपस में पार्टी की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों में मंत्री और विधायक शामिल हुए। इस मीटिंग में स्पीकर कुलतार संधवा, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर, विधायक बलकार सिद्धू, ब्रह्म शंकर जिंपा सहित विधायक और पहुंचे। इस दौरान अमन अरोड़ा ने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। वहीं उन्होंने आप पार्टी के छोड़े जाने की अफवाहों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे।

    इससे पहले भी उनके बारे में पार्टी छोड़ने को लेकर अफवाहें उड़ चुकी है, लेकिन वह हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे। अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर भी पार्टी छोड़ने की अफवाहे उड़ाई गई थी और उन्होंने पार्टी ना छोड़ने को लेकर प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा कि एक साल पहले बिक्रम मजीठिया ने उसको लेकर बयान दिया था, जिसके बाद उसे जवाब दे दिया गया था, लेकिन अब तक सवाल का जवाब नहीं आया है। वहीं अब दोबारा बिक्रम मजीठिया ने पोस्ट शेयर करके कहा कि अब आप के अरोड़े भी पार्टी से जाएंगे। ऐसे में उन्होंने कहा कि जो हलका और ओच्छा व्यक्ति अपने बयान पर सवालिया निशान लगाए, ऐसे में अमन अरोड़ा उसे कोई क्या जवाब दें।

    राघव चड्ढा और संदीप पाठक को लेकर कहा कि जो विधायक उनकी अगुवाई में पार्टी में आए थे, वह पार्टी में ही रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी का कोई सदस्य नहीं जाने वाला है। इस मीटिंग को लेकर कहा कि यह मीटिंग 15 दिन से पहले तय हो गई थी। उन्होंने कहा कि ऑब्जर्वरों को लोगों के बीच में भेजा गया था और उसकी रिपोर्ट तैयार करके वह आज पार्टी को सौंपेगे। गारंटी पर अमन अरोड़ा ने कहा कि जो लोग गारंटी लेते थे वह भाग गए। उन्होंने कहा कि जिन साथियों के साथ उनका संपर्क है, वह पार्टी के साथ ही रहेंगे। अमन अरोड़ा ने कहा कि लाखों लोग पार्टी के साथ जुड़े और पार्टी नेशनल पार्टी बन गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पहले से जमीनी स्तर पर तालमेल नहीं था, ऐसे में उनके पार्टी छोड़कर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

    वहीं प्रताप बाजवा द्वारा 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने पर कहा कि उन्हें लगता है कि वह खुद शायद कांग्रेस छोड़कर जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास यह सूचना कैसे आई कि आप पार्टी के विधायक भाजपा के संपर्क में है, क्या वह खुद भाजपा में शामिल हो रहे है। अमन अरोड़ा ने कहा कि लोगों को वहम है कि उनके कंधे पर पार्टी खड़ी होती है, आज के समय में घर का काम किसी के जाने से नहीं रूकता, ऐसे में अमन अरोड़ा के जाने से भी कभी काम नहीं रूकेंगा।

  • Punjab News: लोगों ने सिरफिरे आशिक को सिखाया सबक, गले में चप्पलों का हार डालकर की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों ने सिरफिरे आशिक को सिखाया सबक, गले में चप्पलों का हार डालकर की पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में अपनी लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने मजा चखाया। 5 दिनों से फरार चल रहे आरोपी को आज लोगों ने इलाके में देखा, तो उसे पकड़कर जमकर सबक सिखाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पीड़ित महिला के पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए कि घटना के बाद से आरोपी युवक इलाज के पैसे देने के नाम पर टाल-मटोल कर रहा था और छिपता फिर रहा था। आज जैसे ही आरोपी इलाके में दिखाई दिया, लोगों ने उसे घेर लिया। लोगों ने पहले उसके गले में चप्पलों का हार डाला और बाद में गुस्साए लोगों ने उसे जमकर पीटा और कहा कि एक तरफ उसने महिला को अधमरा कर दिया और दूसरी तरफ अब जिम्मेदारी से भाग रहा है। बता दें, बीते दिनों लुधियाना में शराब के नशे और आपसी कलह के कारण इस युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर बेरहमी से हमला किया था। आरोपी शराब पीने का आदी था, जिसका उसकी पार्टनर विरोध करती थी। इसी के चलते दोनों की बहस हुई जो इतनी बढ़ी कि आरोपी ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है, लेकिन आरोपी इलाज के लिए पैसे देने के वादे से मुकर रहा था और पिछले 5 दिनों से गायब था जिसके चलते लोगों ने उसे मजा चखाया।
  • Punjab News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः क्राइम और नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने इलाके में पूरी तरह सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में थाना सिटी की एसएचओ अमनदीप कौर के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की हिदायतों के अनुसार पुलिस पार्टी ने थाना गुरु हरगोबिंद नगर के पास विशेष चेकिंग कर आने–जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान बातचीत में एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि इस चेकिंग के दौरान पुलिस ने अधूरे कागजात रखने वाले छह वाहनों के चालान काटे और एक मोटरसाइकिल को रोक भी लिया गया।

    उन्होंने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखे फोड़ने वाले युवाओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का साथ देने की अपील की और साथ ही आपत्तिजनक तत्वों के प्रति कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी दी कि पकड़े जाने की स्थिति में उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यह मुहिम इसी तरह जारी रहेगी।

     

  • White House में मीटिंग के दौरान उड़ा Donald Trump का मजाक, King Charles ने कह दी ये बात

    White House में मीटिंग के दौरान उड़ा Donald Trump का मजाक, King Charles ने कह दी ये बात

    नई दिल्ली: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स 111 ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के दौरान अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि यदि यूनाइटेड किंगडम न होता तो शायद आज अमेरिकी फ्रेंच बोल रहे होते। ब्रिटिश किंग ने ट्रंप की पिछली बातों का जिक्र करते हुए यह बात मजाक में कही। किंग चार्ल्स ने मजाक में कहा कि – ‘मिस्टर प्रेसिडेंट अपने हाल ही में कहा था कि यदि यूनाइटेड स्टेट्स नहीं होता तो यूरोपीय देश जर्मन बोल रहे होते। क्या मैं यह कह सकता हूं कि यदि हम नहीं होते तो आप फ्रेंच बोल रहे होते’। चार्ल्स अमेरिका में ब्रिटिश और फ्रेंच मूल की जगहों के बारे में बात कर रहे थे जहां 250 साल पहले फ्रांस और ब्रिटेन के बीच कॉन्टिनेंट पर कंट्रोल के लिए लड़ाई हुई थी। दरअसल ट्रंप ने इसी साल की शुरुआत में दावोस समिट में कहा था कि दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका की मदद के बिना आप जर्मन और थोड़ी जापानी बोल रहे होते।

    ट्रंप ने $400 मिलियन का एक बड़ा बॉलरुम बनाने के लिए तोड़ा

    किंग चार्ल्स की हल्की-फुल्की बात में वह गर्मजोशी दिखी। जब ईरान में युद्ध को लेकर तनाव के बाद लंदन और वाशिंगटन के बीच खास रिश्ते को लेकर उनके और ट्रंप के बीच नजदीकियां बढ़ी। उन्होंने ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में हो रहे रीएडजस्टमेंट को देखे बिना नहीं रह पाए। इसे ट्रंप ने $400 मिलियन का एक बड़ा बॉलरुम बनाने के लिए तोड़ दिया है। उन्होंने कहा – ‘मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि हम ब्रिटिश लोगों ने बेशक 1814 में व्हाइट हाउस के रियल एस्टेट रीडेवलपमेंट की अपनी कोशिश की थी जब ब्रिटिश सैनिकों ने बिल्डिंग में आग लगा दी थी। चार्ल्स ने मजाक में यह भी कहा कि यह डिनर बोस्टन टी पार्टी से बहुत अच्छा था। जब कॉलोनी के लोगों ने 1773 में टैक्स लगी ब्रिटिश चाय से भरे जहाज समुद्र में फेंक दिए थे। डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटिश रॉयल्स के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी मां स्कॉटलैंड से थी। वो अपने ज्यादातर मजाक घरेलू टारगेट के लिए बचाकर रखते हैं’। उन्होंने कहा कि – ‘मैं चार्ल्स को आज कांग्रेस में शानदार भाषण देने के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने डेमोक्रेट्स को खड़ा किया मैं ऐसा कभी नहीं कर पाया’।

    किंग चार्ल्स लाए ट्रंप के लिए गिफ्ट

    इसी के बीच किंग चार्ल्स एक गिफ्ट लेकर आए जो ट्रंप पर ब्रिटिश आकर्षण का हिस्सा था क्योंकि उन्होंने ईरान के खिलाफ मदद करने से मना करने पर प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की आलोचना की थी। चार्ल्स ने राष्ट्रपति को ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस ट्रंप की बेल गिफ्ट की। इसको 1944 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लॉन्च किया गया था। किंग ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा – यह हमारे देश के साझा इतिहास और उज्जवल भविष्य को सबूत हो और यदि आपको कभी हमसे मिलना हो तो बस हमें फोन कर देना।  
  • Punjab News: Cycle सवार पर गिरा बिजली का पोल, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Cycle सवार पर गिरा बिजली का पोल, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिला के सुजानपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, पुल नंबर 5 पर सीवरेज बोर्ड की ओर से की गई खुदाई के चलते एक बिजली का पोल गिर गया जिसने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पीड़ितों के लिए मदद की गुहार लगाई।

    जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि सुजानपुर के पुल नंबर 5 पर सीवरेज बोर्ड ने सड़क को उखाड़कर पाइपे डालने का काम शुरू किया गया है। इस दौरान सड़क के चारों तरफ मलबा फेंका गया है। रात को अंधेरा होने के चलते यहां कुछ भी दिखाई नहीं देता है। सड़क खोदने के चलते ही हाई वोल्टेज तारों का पोल गिर गया जिसने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तारों की चपेट में आने से साइकिल सवार बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए कि यह हादसा सीवरेज बोर्ड के ठेकेदार की लापरवाही के चलते हुआ है। काम दौरान उसने किसी तरह का कोई भी बेरिकेड नहीं लगाया था और काम को ऐसे ही बीच में छोड़ दिया गया था जिसके चलते एक गरीब की जान चली गई है। लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित के परिवार की मदद और उन्हें इंसाफ दिलवाने की मांग की।

     

     

     

  • Punjab News: 36 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: 36 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव धारोकी में खेतों के बीच बीती रात तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय मोहन दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन दास बीती रात 9 बजे अपने घर से खेतों में गया था और उसकी पत्नी ने बताया कि उसके पति को फोन कर किसी ने बुलाया था और उसके बाद ही खेतों में उसकी लाश मिली। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से क़त्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग एंगलों से जांच में जुट गई।

    परिवार का कहना है कि बीती रात जब मोहन दास अपने खेतों में गया था और किसी व्यक्ति द्वारा फोन कर बुलाया गया था। उसके बाद मोहन दास का फोन बंद आया। जिसके बाद सदस्यों ने जब खेतों में जाकर देखा तो मोहन दास को तेजधार हथियारों से क़त्ल किया गया था, हालांकि उस समय मृतक मोहन दास के कुछ सांस चल रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए विभिन्न एंगलों से सीसीटीवी खंगाल रही है और हत्यारों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रही है।

    इस मौके पर मृतक की पत्नी अनिता रानी ने बताया कि रात को पति घर थे। इस दौरान किसी ने फोन कर उन्हें बुलाया और वह चले गए। अक्सर पहले भी वह चले जाते थे और वापिस घर आ जाते थे। लेकिन जब वह वापिस नहीं आए तो मैंने फोन कर अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। जब उन्होंने जाकर खेत देखा तो उनकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी। मेरी दो बेटियां हैं और मैं इंसाफ की मांग करती हूं।

    इस मौके पर मृतक के भाई और पंचायत सदस्य ने बताया कि यह क़त्ल किया गया है। पुलिस द्वारा कातिलों का पता लगाकर जेल भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्योंकि उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। इस मौके पर नाभा सदर थाना के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना रात की है और हमें यह सूचना मिली थी। हम अभी मौके पर पहुंचे है। मोहन दास का किसी ने क़त्ल किया है। इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए हम अलग-अलग एंगलों से सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर क़त्ल का मामला दर्ज किया जा चुका है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Haryana News: पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Haryana News: पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिले के बरवाला ब्लॉक के खेतपुराली गांव के पास स्थित एक पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक सिख समुदाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उसके हाथ में कड़ा भी मिला है।

    मौके से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला और पास में चप्पल पड़ी मिली है। इससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शव पुल के गहरे हिस्से में बीच से फेंका हुआ प्रतीत हो रहा है। इसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है और उन्होंने जांच शुरु कर दी है। पुलिस आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

     

     

     

  • Jalandhar News: AAP Party की मीटिंग में पहुंचे स्पीकर कुलतार संधवा, मंत्री बरिंदर गोयल और MLA बलकार सिद्धू, गद्दार पर कही ये बात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: AAP Party की मीटिंग में पहुंचे स्पीकर कुलतार संधवा, मंत्री बरिंदर गोयल और MLA बलकार सिद्धू, गद्दार पर कही ये बात, देखें वीडियो

    स्पीकर बोले- 2 विधायकों की पार्टी में 7 राज्यसभा मैंबर कैसे बन सकते

    जालंधर, ENS: पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आप पार्टी में हलचल मची हुई है। वहीं पार्टी लगातार विधायकों और ऑब्जर्वरों सहित वालंटियर के साथ तालमेल बना रही है। वहीं आज प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया द्वारा जालंधर में शाहपुर सिटी कैंपस में मीटिंग 12 बजे बुलाई गई। इस मीटिंग में 25 से अधिक विधायक और मंत्री पहुंचे। वहीं स्पीकर कुलतार संधवा भी मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान कुलतार संधवा ने गद्दार शब्द को लेकर कहा कि एक बात तो तय है जिसे सीएम भगवंत मान ने कहा कि था कि 2 विधायकों की पार्टी के 7 मैंबर क्यों निकाले जाएंगे, यह सोच विचार करने वाली बात है। दल बदलने वाले नेताओं को गद्दार कहने पर स्पीकर ने कहा कि इसका 2 मिनट में जवाब नहीं दिया जा सकता है। वहीं पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को लेकर कहा कि इस बात पर वह सोच विचार करें कि उन्होंने जायज किया है या नाजायज किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सीएम मान ने कहा कि 2 विधायकों की पार्टी में 7 राज्यसभा मैंबर कैसे बन सकते है। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा देकर चुनाव लड़ लें तो उन्हें सच्चाई पता लग जाएगी। विधायक बलकार सिद्धू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी बड़ी-बड़ी पार्टियां खा चुकी है और भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि ये 2 साल के मेहमान है। इन्हें इस्तेमाल करके उन्होंने छोड़ देना है। वहीं आज की मीटिंग को लेकर कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर मीटिंग रखी गई है। वहीं भाजपा में अन्य विधायकों के जाने पर उन्होंने कहा कि कोई पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा। भाजपा पार्टी तो पहले भी कई बार ऐसा बोल चुकी है। पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को लेकर कहा कि वह लालच में आकर पार्टी छोड़कर गए है। दूसरी ओर बरिंदर गोयल ने कहा कि यह रूटिन मीटिंग है। उन्होंने कहा कि जब से पार्टी ने सरकार बनाई है तभी से ब्लाक प्रधान से लेकर सीएम तक सभी एक है और सभी मिलकर पार्टी को आगे ले जाने के लिए चर्चा लगातार की जाती है। ऐसे में पंजाब की बेहतरी के लिए आज फिर से चर्चा होने जा रही है। पार्टी छोड़कर जाने वालों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी एक समुद्र होती है, पार्टी छोड़कर जाने वालों को ही नुकसान होता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी एक विधायक का नाम सामने रखे, 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर बेबुनियाद बयान है। सरकार बनने के दौरान विपक्ष ने कहा था कि आप पार्टी की सरकार 6 महीने तक चलेगी, लेकिन 5 साल तक चल रही है। ऐसे में यह बातें बनाते रहती है। आज तक पंजाब में वादे पूरे करने वाली सरकार आई नहीं थी और आप पार्टी पहली पर पंजाब में वादे पूरे कर रही है, ऐसे में लोग 2027 में दोबारा से आप पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके है। इसी के साथ विधायक जीवनजोत ने बताया कि पार्टी की मीटिंग लगातार होती रहती है। ऐसे में मीटिंग में मुद्दों को लेकर अक्सर बात होती है। वहीं राघव चड्ढा ने कहा था कि ऐसी कोई करंसी नहीं बनी है जो उन्हें खरीद सके, इस पर विधायक ने कहाकि वह खुद के एथिक्सि से समझौता करके चले गए है। ऐसे में साफ पता चलता है कि वह काफी समय से भाजपा के साथ थे और वह कम्फर्ट और सेलीब्रिटी वाली जिंदगी जीना चाहते थे। ऐसे में जेल जाने की जब बात आती है तो हमारे लीडर जेलों में जाते है। उन्होेंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने राघव को लेकर एक बूटा पार्टी में लगाया था, लेकिन वह धोखा देकर चले गए, ऐसे में कौन उन पर विश्वास करेंगा, आम जनता को बिल्कुल विश्वास नहीं करेंगी। वहीं कांग्रेस द्वारा आप के 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने सत्ता में रहकर कौन से वादे पूरे किए है। सीएम मान ने सत्ता में आने के बाद सभी वादे पूरे किए है, इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे है। वहीं सातों सांसदों के पार्टी छोड़कर जाने पर कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं लुधियाना की विधायक ने कहा कि 4 महीने से यह प्रोसेस चल रहा था। दरअसल, एक हजार ऑब्जर्वरों को लगाया था। ऐसे में वह सही से काम कर रहे है और पार्टी के कार्यकर्ता और पुराने वर्करों को लेकर सारा सर्वे आज सौंपा जाएगा। ऐसे में सभी मंत्री और विधायक भी मीटिंग में शामिल होंगे।