पीड़ित महिला के पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए कि घटना के बाद से आरोपी युवक इलाज के पैसे देने के नाम पर टाल-मटोल कर रहा था और छिपता फिर रहा था। आज जैसे ही आरोपी इलाके में दिखाई दिया, लोगों ने उसे घेर लिया। लोगों ने पहले उसके गले में चप्पलों का हार डाला और बाद में गुस्साए लोगों ने उसे जमकर पीटा और कहा कि एक तरफ उसने महिला को अधमरा कर दिया और दूसरी तरफ अब जिम्मेदारी से भाग रहा है। बता दें, बीते दिनों लुधियाना में शराब के नशे और आपसी कलह के कारण इस युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर बेरहमी से हमला किया था। आरोपी शराब पीने का आदी था, जिसका उसकी पार्टनर विरोध करती थी। इसी के चलते दोनों की बहस हुई जो इतनी बढ़ी कि आरोपी ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला अस्पताल में भर्ती है, लेकिन आरोपी इलाज के लिए पैसे देने के वादे से मुकर रहा था और पिछले 5 दिनों से गायब था जिसके चलते लोगों ने उसे मजा चखाया।View this post on Instagram
Punjab News: लोगों ने सिरफिरे आशिक को सिखाया सबक, गले में चप्पलों का हार डालकर की पिटाई, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में अपनी लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने मजा चखाया। 5 दिनों से फरार चल रहे आरोपी को आज लोगों ने इलाके में देखा, तो उसे पकड़कर जमकर सबक सिखाया।
Leave a Reply