पटियालाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह शराब के ठेकों को भी निशाना बनाने लगे हुए है। वहीं ताजा मामला सरहंद रोड़ थाना अनाज मंडी के अधीन आते गांव बरन से सामने आया है। जहां देर रात चोर शराब के ठेके से शराब की पेटियां और कैश लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त ठेके को 2 महीने में तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Blog
-
पंजाबः ठेके से शराब के पेटियां और कैश लेकर चोर फरार, देखें CCTV
-
पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौ’त, देखें वीडियो
नई दिल्ली : अलीपुर मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग आग लगने का मामला सामने आया है। बेहद संकरे इलाके में स्थित इस पेंट फैक्ट्री में हादसे के वक्त मजदूर काम कर रहे थे जो आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए। मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर तक नज़र आ रही थीं। आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गयी। आसपास की दुकानें और कुछ घर भी आग की चपेट में आए हैं। आशंका है कि मजदूरों के अलावा भी कुछ लोग मारे गए हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा और सुबह दमकल की टीम ने सुबह में आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाडियों के आने से पहले आग इतना विकराल रुप अख्तियार कर चुकी थी कि अलीपुर के बाजार से भी आग की ऊंची लपटें देखी जा रही थीं। आग के बाद धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता था। आग लगने की घटना के बाद आसपास के घरों में धुआं भरने से लोग बेहोश हो गए। पास की बिल्डिंग से 3 घायलों को भी एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया है।
फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 11 लोग मारे जा चुके थे। अलीपुर के साथ-साथ केशव नगर और इब्राहिमपुर में भी कई केमिकल गोदाम बने है। लेकिन इस पूरे इलाके में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं है
-
जालंधरः रेलवे स्टेशन पर भारत बंद का असर, देखें Live
जालंधर, ENS: किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं किसानों के भारत बंद के कॉल का असर रेलवे स्टेशन पर देखने को नहीं मिला है। जालंधर रेलवे स्टेशन पर रोजाना की तरह स्टेशन से ट्रेनें रवाना हो रही है। वहीं रेलवे विभाग ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बंद का कोई असर नहीं है। ऐसे में लोगों के पैनिक ना होने की अपील की गई है। वहीं किसानों के बंद का असर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। हालांकि जालंधर में टैक्सी और ऑटो यूनियन ने भी 16 फरवरी को यातायात बंद रखने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि वे भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। इस बंद का असर राजधानी दिल्ली में कम देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे।
-
SP ऑफिस पर हुआ हमला, हिंसा में 2 की मौ’त, देखें वीडियो
5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद
चुराचांदपुरः मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में वीरवार (15 फरवरी) की देर रात 300-400 लोगों की भीड़ ने SP ऑफिस पर हमला कर दिया। लोगों ने SP ऑफिस पर पथराव किया। एक बस और आसपास की जगहों में आग लगा दी। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, जवाब में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित दूसरे सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षाबलों ने फायरिंग भी की, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हैं।
ताजा हिंसा के बाद चुराचांदपुर में 5 दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर एक पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने का विरोध कर रहे थे। चुराचांदपुर कुकी-जो जनजाती बहुल क्षेत्र है। यह राजधानी इम्फाल से 65 किलोमीटर दूर है। मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई हिंसा में चुराचांदपुर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी को हेड कॉन्स्टेबल सियामलालपॉल का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो हथियारबंद बदमाशों के साथ दिखाई दिए थे। हेड कांस्टेबल ने बदमाशों के साथ बंकर में सेल्फी भी ली थी, जो वायरल हो गई।
इसके बाद SP ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हेड कांस्टेबल को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। उन्होंने सियामलालपॉल को वापस बहाल करने की मांग की। कुकी-जो सिविल सोसाइटी ग्रुप इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने हिंसा के बाद एक बयान में कहा कि आज रात की घटना के लिए चुराचांदपुर SP पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। कुकी-जो जनजातियों का आरोप है कि राज्य पुलिस की मिलीभगत से बार-बार उनके गांवों पर हमले हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया और ग्राम रक्षा स्वयंसेवकों (विलेज डिफेंस वॉलेंटियर्स) को बढ़ावा देने में कुकी-जो उपद्रवियों के शामिल होने की बात कही।
-
श्रीराम मंदिर और थाने को बम से उड़ाने की मिली धमकी
लखनऊः राजधानी के बख्शी का तालाब स्थित एक रेस्टोरेंट में श्रीराम मंदिर व थाने को बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में देश विरोधी नारे, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं। एक युवती का नंबर भी लिखा है। पुलिस ने युवती से संपर्क किया तो मालूम हुआ कि कोई इस तरह के पत्र कई दिनों से अलग-अलग जगह फेंक रहा है। दो दिन पूर्व युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीतापुर रोड पर चंद्रिका देवी मार्ग द्वार के सामने पाल रेस्टोरेंट है।
गुरुवार सुबह रेस्टोरेंट खोलने पर दरवाजे के पीछे दो पत्र मिले। पत्र में लिखा था कि बीकेटी थाने को बम से उड़ा दूंगी। पत्र में जोया खान व जुबेर खान का नाम लिखा है। बीकेटी के अनमोल सिंह ने बताया एक माह पहले भी उनके दरवाजे इसी तरह का पत्र मिला था। छह दिन पूर्व भी उनकी कार के ऊपर धमकी भरा पत्र मिला था। सभी मामलों की सूचना पुलिस को लगातार दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी पर्चों पर एक ही युवती का मोबाइल नंबर लिखा गया है। प्रारंभिक जांच में किसी शरारती तत्व द्वारा युवती को बदनाम करने या आपसी सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह के पत्र फेंके जा रहे हैं।
-
पंजाब : घोड़ों ने बच्चे को कुचला, जाने मामला
अबोहर : गांव झाेरडखेड़ा में चल रही घोड़ों की दौड़ की चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे फरीदकोट हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि पिछले कई सालों से गांव झोरखेड़ा में 3 दिवसीय मेला लगता है। मेले में घोड़ों व हाथियों पर करतब दिखाए जाते है। मेले के तीसरे दिन गांव में घोड़ों की दौड़ चल रही थी।
इस दौरान 12 वर्षीय जपिंदर सिंह पुत्र मंदर सिंह गलती से ग्राउंड के बीच चला गया, जिसस वह मैदान में दौड़ रहे घोड़ों की चपेट में आ गया और बुरी तरह से कुचला गया। आसपास यह करतब देखकर युवाओं ने हौंसला करते हुए उसे बामुश्किल से वहां से निकाला। जिसके बाद खेल कमेटी के पदाधिकारियों ने बच्चे को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों के अनुसार बच्चे का जुबाड़ा टूट गया है जिस कारण उसे फरीदकोट रेफर किया गया है
-
पंजाब : भीषण सड़क हादसे में 3 की मौ’त
फिरोजपुर : मक्खू कस्बे के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 2 को अमृतसर और एक को जीरा को में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना का कारण तेज रफ्तार स्विफ्ट कर का बेकाबू होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जीरा से स्विप्ट कार (पीबी 29 एक्स 3133) मक्खू की ओर जा रही थी। जिसमें 6 नौजवान सवार थे। इसी दौरान कार बेकाबू होकर नेशनल हाईवे 54 पर गांव खंडूर के नजदीक क्राऊन कैसटल मैरिज पैलेस की दीवार से टकरा गई और पलट गई। जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि तीन को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में जुगराज सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी गांव धोखा जिला अमृतसर, गुरकीरत सिंह पुत्र जतिंदर सिंह निवासी गांव छोटेपुर जिला गुरदासपुर व वंशदीप पुत्र जतिंदर कुमार निवासी गांव मोहल्ला तेर पत्ती जिला गुरदासपुर की मौत हो चुकी है। वहीं गुरमन सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी कोटली जिला गुरदासपुर व दो अन्य व्यक्ति घायल है। जिन्हें उपचार के लिए अमृतसर व जीरा में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है
-
पंजाब : धू-धू कर जली कार, देखें वीडियो
कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की घटना घटी है। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राहगीरों द्वारा आग लगने की सूचना ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। जिसके बाद फायर टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद भुलाणा चौंकी पुलिस ने मौके पर पहुँच मामले की जाँच शुरू कर दी है। भुलाणा चौकी इंचार्ज ASI पूर्ण चंद ने बताया कि कार में कोई भी सवार नहीं था। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा दोना के नजदीक देर रात स्विफ्ट डिजायर कार ( HP-39-B-5363 ) में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड टीम के साथ काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया है। उन्होंने बताया कि कार में कोई भी नहीं था और कार का नंबर हिमाचल प्रदेश का है। हालांकि मौके पर न तो गाड़ी का चालक मिला और न ही वाहन में बैठे लोग। उधर चौकी भुल्लाना के इंचार्ज ASI पूर्ण चंद ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और कार के मालिक की पहचान के लिए हिमाचल प्रदेश की पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार यहां कैसे पहुंची ? और इसमें कौन सवार था? तथा इसको आग कैसे लगी? इन सभी तथ्यों को देखते हुए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है
-

आज का राशिफल, 16 फरवरी 2024
आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज अचला सप्तमी और रथ सप्तमी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप आज के दिन को बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपका पूरा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। घर के कामों में आज जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। साथ ही बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श लेंगे। इस राशि के जो लोग धर्म-कर्म के काम से जुडे हैं, उन्हें आज किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। वहां लोग आपका सम्मान करेंगे। आज आपको संभलकर अपनी बात जीवनसाथी के सामने रखने की जरूरत है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। इस राशि के बिजनेस करने वाले आज एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते है, जिससे आपके करियर की दिशा बदलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हो सकता है कि घर पर छोटी-सी पार्टी भी करें। इस राशि के जो लोग आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें अचानक धन लाभ होगा| लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपका झुकाव कुछ हद तक अध्यात्म की ओर रहेगा। आज आपका मन साहित्यिक चीज़ों को पढ़ने में लगेगा, जिससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कुछ नये विचार आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ाई की योजना में बदलाव कर सकते है। आज अपने जीवनसाथी के लिए सरप्राईज पार्टी प्लान कर सकते है। जिससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। छात्र आज किसी विषय पर शोध करेंगे, जिसमे शिक्षकों का भी सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपके लिये परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना काफी आसान होगा। साथ ही आज घर पर आप किसी की असमंजस की भावना को दूर करेंगे। इस राशि के जो लोग एक नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके द्वारा बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आप जो काम भी हाथ में लेंगे उसे पूरे मन से करेंगे। जिससे आपको सफलता हासिल होगी। साथ ही निराशा की भावनाजो कुछ दिनों से आपके अंदर भरी हुई थी, आज वो गायब हो जाएगी। इस राशि के जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते है, आज उन्हें धनलाभ होने के आसार है, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित आज कुछ समय के लिए बाहर जाएं। साथ ही अपने जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करेंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
तुला राशि : आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। अगर आप किसी काम की तैयारी बहुत पहले से सोच कर बैठे है, तो आज उस योजना की शुरुवात कर सकते हैं। साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही टाईम टेबल में बदलाव कर सकते हैं। आज आप अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे, जिससे जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी। सहकर्मियों से ताल-मेल बना कर रखे कार्यों को पूरा करने में आसानी रहेगी।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज बिजनेस पार्टनर के साथ जरुरी मीटिंग करने के बाद रात को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते है, इससे आपके बिजनेस को फायदा होगा। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप उलझन में रहने वाले है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते है। ऑफिस के कामों में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। जीवनसाथी आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर लेकर जायेंगे।
धनु राशि : आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को आज जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। घर के कार्यों को निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही पारिवारिक परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। छात्रों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है। अच्छा होगा आलस्य छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएं।
मकर राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आज सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आज आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। साथ ही आज आप किसी अपनों की मदद कर सकते है। आज आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का अहसास होगा साथ ही इससे सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करने से बचेंगे। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आज किसी इंटरव्यू में जाने वाले है तो उसमें सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता प्राप्त होगी। घर पर पार्टी भी करेंगे। इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति मिलेगी। आज आप फिजूल खर्च से बचें। आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में अच्छा लाभ होगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ बिताएंगे, साथ ही आप सभी के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को आज उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहेगा, साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। ऑफिस में प्रमोशन भी हो सकता है। आज आपके जीवन में कई दिनों चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली है। धन की प्राप्ति के नये मार्ग खुलेगें।
-
जालंधरः मंडी में 7.50 लाख की हुई लूट, देखें वीडियो
जालंधर : मकसूदा सब्जी मंडी से एक कारोबारी से तेजधार हथियारों के बल पर करीब साढ़े 7 लाख रुपए की लूट हुई है। मकसूदां सब्जी मंडी के टाइगर एजेंसी (ग्रॉसरी और मिल्क प्रोडक्ट बेचते हैं) के मालिक से ये वारदात गुरुवार को आधी रात करीब 12 बजे हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात कारोबारी के बयान दर्ज कर लिए थे। टाइगर एजेंसी के मालिक विक्की ने कहा- रोजाना एजेंसी बंद करते हुए रात के 11 बज जाते हैं। मगर गुरुवार को काम ज्यादा होने के कारण ज्यादा लेट हो गया था। रात करीब 12 बजे विक्की अपनी दुकान से करीब 20 कदम दूर अपनी एंडेवर कार में बैठने लगा। इस दौरान उन्होंने रुपए वाला बैग कार के अंदर रख दिया।उसने कार का गेट खोल कर अपने वर्कर को किसी काम से बुलाया था। इतने में एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया। विक्की ने बताया कि पहले तो लगा कि उक्त लड़का उसका जानकार है। मगर फिर एकदम से उसने अपने साइड से तेजधार हथियार निकाल लिया और हमला करने की धमकी देने लगा। इस दौरान उन्होंने रुपए वाला बैग कार के अंदर रख दिया।
उसने कार का गेट खोल कर अपने वर्कर को किसी काम से बुलाया था। इतने में एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया। विक्की ने बताया कि पहले तो लगा कि उक्त लड़का उसका जानकार है। मगर फिर एकदम से उसने अपने साइड से तेजधार हथियार निकाल लिया और हमला करने की धमकी देने लगा। इसके बाद तीन अन्य साथी भी आ धमके और कार के अंदर पड़ा पैसे वाला थैला लेकर फरार हो गए। थैले में करीब साढ़े 7 लाख रुपए कैश, मोबाइल फोन और एजेंसी के अंदर की कुछ चाबियां थी। विक्की ने पुलिस को बताया कि जो लुटेरा सबसे पहले आया था, उसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। जबकि जो तीन बाद में आए, उनके मुंह ढ़के हुए थे। आसपास के लोगों का कहना है कि तीन चार युवक मुंह ढ़के हुए काफी देर से उनकी दुकान के आसपास घूम रहे थे। सभी की उम्र ज्यादा नहीं थी। पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है।