Blog

  • पंजाब : नेशनल हाईवे पर महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    पंजाब : नेशनल हाईवे पर महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    नंगल : श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित जवाहर मार्केट में एक महिला ने जमकर ड्रामा करते हुए नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्यमार्ग पर अकेले ही जाम लगा दिया और कड़कती धूप के बावजूद सड़क के बीचों बीच काफी देर चुपचाप बैठी रही। किसी ने इसकी जानकारी नंगल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर हरदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पंहुचे महिला को पकड़ थाने ले आए। व्यपार मंडल जवाहर मार्केट के अध्यक्ष लवली अंगरा व सुभाष ऐरी इत्यादि की माने तो गांव कंचेहड़ा में जिस किराये के मकान में सविता नामक यह महिला अपने परिवार के साथ रहती थी उस मकान को मालिकों ने बेच दिया।

    अब जिन्होने इस मकान को खरीदा था वह इस महिला से मकान खाली करने को कहा रहे थे। लेकिन यह महिला इसके लिए तैयार नही हो रही थी और इस महिला का परिवार कथित तौर पर उक्त जमीन पर कब्जा करना चाहते है। हालांकि महिला के परिवार को माणकपुर गांव में एक प्लाट देने की बात भी कही। लेकिन उक्त महिला मानने को तैयार ही नही हो रही। इन लोगों ने नेशनल हाईवे जाम करने पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग भी पुलिस से की। उधर महिला की माने तो उसने कोर्ट में केस किया हुआ है और जब तक कोई फैसला नही होता तब तक वह वहां से नही हटेगी।

    उधर जमीन के मालिक अमित शर्मा ने कहा कि उक्त भूमि पर चार कमरे है और वाकि खाली जगह है। हमने इस महिला व उसके परिजनों को किसी अन्य जगह चार पांच मरले जमीन देने की बात भी कही। लेकिन उक्त महिला मानने को तैयार ही नही हो रही और हमारी पूरी भूमि पर कब्जा करना चाहती है। उधर जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर हरदीप सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि महिला परिवार को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। फिलहाल यहां वह 2 कमरों में रह रही है बस उसी में रहे। जब तक कोर्ट को कोई फैसला नही आ जाता।

  • पंजाबः सर्मथकों के साथ डीसी दफ्तर नामाकंन भरने पहुंचने रवनीत बिट्टू का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः सर्मथकों के साथ डीसी दफ्तर नामाकंन भरने पहुंचने रवनीत बिट्टू का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर की ओर रवाना हो गए है। इस दौरान वह पैदल ही कार्यकर्ताओं के साथ डीसी दफ्तर की ओर रवाना होते दिखे। वहीं मीडिया से बात करते हुए बिट्टू ने कहा कि आज इस भारी इकट्ठ ने बता दिया है कि लोग पीएम मोदी की सोच पर चलने के लिए तैयार है। इस दौरान बिट्टू ने कहाकि आज फैसला हो गया कि आज सारा लुधियाना मोदी की सोच पर एक तरफ है। इस दौरान बिट्टू जय श्रीराम के नारे लगाते भी दिखे। वहीं बिट्टू के साथ नामाकंन भरने के लिए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी पहुंचे। जहां उन्होंने कहाकि आज नामाकंन के दौरान बिट्टू के साथ भारी मात्रा में कार्यकर्ता पहुंचे है। विजय रुपाणी ने कहा कि यह भारी इकट्ठ बता रहा है कि बिट्टू भारी मात्रा में जीत हासिल करेंगे।

    वहीं उन्होंने बिट्टू के पार्टी द्वारा विरोध होने को लेकर कहा कि यह इकट्ठ बता रहा है कि आज कोई कार्यकर्ता निराश नहीं है। वहीं उन्होंने राजा वड़िंग को लेकर कहा कि इस चुनाव में उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। इस दौरान किसानों के विरोध को लेकर विजय रुपाणी ने कहा कि राजनीति लोग के चलते यह विरोध हो रहा है, जबकि भारी मात्रा में किसान भाजपा को समर्थन दे रहे है। वहीं विजय रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे है। इस दौरान अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर कहाकि उनके साथ चुनावों में अब गठबंधन का कोई सवाल नहीं बनता। इस दौरान आप पार्टी के 13-0 के नारे को लेकर विजय रुपाणी ने कहाकि वह आप पार्टी नारा कर सकती है, जबकि नतीजे आने पर सब पता चल जाएगा। इस दौरान केजरीवाल के जेल में बंद होने को लेकर कहा कि उन पर भ्रष्टाचार का दब्बा लग गया है। इस मामले से आप पार्टी की इमेज काफी खराब हुई है, वहीं उन्होंने कहा कि आज जनता को पता चल गया है कि उनके साथ धोखा हुआ है। 

    बता देंकि आज नामाकंन भरने से पहले रवनीत बिट्टू घर से दादा व पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह की प्रतिष्ठित एंबेसडर कार में रवाना हुए। जहां उन्होंने नामाकंन से पहले गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उसके बाद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर की ओर पैदल निकल पड़े। गौर हो कि आज बिट्टू के नामाकंन से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को भी मिला। नगर निगम की टीम ने बताया जा रहा हैकि बिट्टू के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने नगर निगम को शिकायत की। इसी के चलते नगर निगम में एक्शन लेते हुए भाजपा के बैनर फाड़ दिए है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए निगम के कर्मी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम को शिकायत मिलने के बाद ही उनके द्वारा एक्शन लिया जाता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीजेपी के बैनर मंजूरी के बिना लगे होने की शिकायत मिली थी। इस दौरान कर्मी ने कहा कि एडीसीपी खुद इस जगह का मुआयना करके गए है। जिसके बाद उन्हें भारत नगर पर बिना मंजूरी के भाजपा के लगे बैनर उतारने के आदेश हुए है। इसी के चलते वह बिना मंजूरी के लगे सभी जगह पर बैनर उतार रहे है।

  • T20 World Cup के बाद बदल सकता है भारतीय टीम का कोच, द्रविड को लेकर जय शाह का आया बयान 

    T20 World Cup के बाद बदल सकता है भारतीय टीम का कोच, द्रविड को लेकर जय शाह का आया बयान 

    मुंबई: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही अपने नए हेड कोच की खोज का प्लान तैयार कर लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही नए हेड कोच के लिए विज्ञापन जारी करेगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मुंबई में इस बात का खुलासा किया। मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल सिर्फ जून तक है। ऐसे में भारतीय टीम के नए कोच की तलाश शुरू हो चुकी है। शाह ने पुष्टि की कि नए कोच को लंबी अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा और वह शुरुआती तीन साल की अवधि के लिए काम करेगा।

    कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों जैसे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच का सिलेक्शन नए कोच की सलाह पर बाद में किया जाएगा। शाह ने विदेशी कोच की संभावना से इनकार नहीं किया और इस मुद्दे को खुला छोड़ दिया।बीसीसीआई सचिव ने कहा, ‘यदि राहुल भी आवेदन करना चाहते हैं, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। हम यह तय नहीं कर सकते कि नया कोच भारतीय होगा या विदेशी। यह सीएसी पर निर्भर करेगा और हम एक वैश्विक संस्था हैं।’ उन्होंने संकेत दिया कि बोर्ड अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच के बारे में नहीं सोच रहा है। यह सिस्टम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अपना रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी हाल ही में यही किया है।

    जय शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखने पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई और कहा कि इस पर फैसला कप्तानों और कोचों के साथ परामर्श के बाद किया जाएगा। जब यह बताया गया कि नियम ऑलराउंडरों के पक्ष में नहीं हो सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘इसे बतौर प्रयोग शामिल किया गया था ताकि इससे दो अतिरिक्त भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सके। कुछ भी परमानेंट नहीं है। हम वर्ल्ड कप के बाद मीटिंग बुलाएंगे और इम्पैक्ट प्लेयर पर फैसला लेने से पहले शेयर होल्डर्स-फ्रेंचाइजियों और ब्रॉडकास्टर्स के साथ चर्चा करेंगे।’

    उन्होंने खुलासा किया कि फ्रेंचाइजी के साथ बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी, साथ ही रिटेंशन नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। शाह ने सभी को यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया कि क्या वह नवंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की अध्यक्षता संभालेंगे, जैसा कि अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल को इंग्लैंड के बाहर आयोजित करने की संभावना के संबंध में चर्चा की जाएगी। रेड बॉल क्रिकेट के महत्व पर जोर देते हुए, शाह ने कहा कि घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने का काम संबंधित राज्य संघों पर छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हार्दिक पंड्या, जिन्हें केंद्रीय अनुबंध में ए ग्रेड में रखा गया है वह सफेद गेंद से घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए सहमत हो गए हैं।

  • 10 रुपए को लेकर पार्किंग कर्मियों ने युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

    10 रुपए को लेकर पार्किंग कर्मियों ने युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

    मेरठः सदर बाजार थाना क्षेत्र में वीरवार की रात पार्किंग कर्मियों की गुंडई का वीडियो वायरल हो रहा है। 10 रुपए के लेनदेन को लेकर पार्किंग कर्मियों ने एक युवक की बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। मारपीट में घायल युवक का निजी अस्पताल उपचार चल रहा है।

    सदर बाजार थाना क्षेत्र में पार्किंग से अपनी बाइक लेने पहुंचे युवक का पार्किंग कर्मचारियों से दस के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते पार्किंग कर्मचारियों ने युवक पर हमला बोल दिया और युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित युवक घायल है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सदर बाजार थाना प्रभारी शशांक त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः भारी संख्या में वर्करों के साथ नामाकंन भरने के लिए सुशील रिंकू हुए डीसी दफ्तर की ओर रवाना, देखें Live 

    जालंधरः भारी संख्या में वर्करों के साथ नामाकंन भरने के लिए सुशील रिंकू हुए डीसी दफ्तर की ओर रवाना, देखें Live 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज सुशील रिंकू भारी संख्या में वर्करों के साथ डीसी दफ्तर की ओर नामाकंन भरने के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान सुशील रिंकू का भाजपा नेताओं द्वारा डोल बजाकर स्वागत किया जा रहा है। कुछ ही समय में सुशील रिंकू डीसी दफ्तर में नामाकंन भरने के लिए पहुंचेगे। सुशील रिंकू के नामाकंन के दौरान शीतल अंगुराल, मनोरजंन कालिया, केडी भंडारी सहित कई भाजपा नेता मौजूद है। वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी जोश पाया जा रहा है। वह अपने समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए नामांकन भरने पहुंचे। बता देें कि पंजाब भर के नेता ज्योतिष द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त पर ही नामांकन करते हैं। चुनाव के बीच में आई अक्षय तृतीया को भी नेताओं ने हाथों हाथ लपका है। वहीं डीसी दफ्तर में नामाकंन के दौरान 5 लोगों को दफ्तर में जाने की इजाजत है। इस दौरान कार्यकर्ता की नामाकंन के दौरान 100 मीटर के दायरे में 3 गाड़ियां ही रह सकती है। 

  • जालंधरः नामाकंन भरने पहुंचे बसपा नेता बलविंदर कुमार, देखें वीडियो

    जालंधरः नामाकंन भरने पहुंचे बसपा नेता बलविंदर कुमार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज नामाकंन के लिए आज बसपा नेता बलविंदर कुमार भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नामाकंन भरने से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान बलविंदर ने कहा कि 5 साल के बाद उन्होंने नामाकंन भरने का मौका मिलता है। इसी के तहत सभी नेता लोगों से मुलाकात करते है। उन्होंने कहाकि आप पार्टी में गए नेता को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपनी बात मीडिया के समक्ष रख सकते है, वह किसी नेता के पार्टी छोड़कर जाने के बारे में कुछ नहीं कह सकते। वहीं 2019 में अकाली दल के साथ गठबंधन के दौरान 2 लाख से अधिक वोट मिलने को लेकर बसपा नेता ने कहा कि पंजाब के लोग बदलाव ढूंढते है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में अकाली-बसपा का गठबंधन था, इस दौरान आप पार्टी को 25 हजार वोट मिली थी। लेकिन 2022 में रिवायती पार्टियों से ज्यादा आप पार्टी पर लोगों ने ज्यादा भरोसा दिखाया, लेकिन आप पार्टी पॉवर का मिसयूज कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार बसपा यानी उनकी पार्टी पर लोग ज्यादा भरोसा दिखा रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों में नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों से चुनाव लड़ रहे है। वहीं दूसरी ओर जिन नेताओं को दूसरे हलकों में लोगों ने नकार दिया। जिसके बाद वह दूसरे हलके में वोट लड़ रहे है। वहीं चन्नी को लेकर उन्होंने कहाकि उनका चन्नी के चुनाव लड़ने को लेकर कोई मसला नहीं उन्होंने कहाकि मसला कांग्रेस पार्टी का है। जो कई वादे करके सत्ता में आई थी। 

  • पंजाब : चलती ट्रेन से व्यक्ति की लूटी सोने की चेन, टूटी टांग, देखें वीडियो

    पंजाब : चलती ट्रेन से व्यक्ति की लूटी सोने की चेन, टूटी टांग, देखें वीडियो

    बठिंडा : चलती ट्रेन में लूट के मामलों में दिन ब दिन बढ़ौतरी हो रही है। लुटेरे बेखौफ होकर  यात्रियों को अपना निशाना बना रहे है। ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों से मोबाइल और सोने के गहने लूटने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां ट्रेन में सफर कर व्यक्ति को लुटेरे ने अपना निशाना बनाया।

    पीड़ित की पहचान सोनू (45) पुत्र दर्शन सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए पीड़ित सोनू ने बताया कि ट्रेन से सरसे जा रहा था।  इसी दौरान एक लुटेरे ने उसकी सोने की चेन छीनकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। लुटेरे को पकड़ने के लिए सोनू ने भी छलांग लगा दी। जिससे सोनू की टांग टूट गई।

  • कारोबारी के घर से भारी मात्रा में नोट हुए बरामद, इतना कैश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    कारोबारी के घर से भारी मात्रा में नोट हुए बरामद, इतना कैश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर पुलिस लगातार एक्टिव बनी हुई है, इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलसि ने एक शख्स के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। भोपाल के पंत नगर कॉलोनी में कैलाश खत्री नाम के व्यक्ति के व्यक्ति के घर से नोटों की कई गड्डियां बरामद की गईं हैं। पुलिस ने देर रात यहां से लाखों रुपए बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने लाश खत्री नाम के करोबारी के यहां दबिश दी। तो हक्की-बक्की रह गई। पुलिस ने खत्री के घर से लाखों रुपए बरामद किए हैं। भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

    वहीं भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद पुलिस ने कहा है कि आरोपी शख्स मनी एक्सचेंज(कटे-फटे नोट बदलना) के कारोबार का दावा कर रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की वजह से मध्य प्रदेश में पुलिस कैश पैसों को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसी छापेमारी के दौरान भोपाल के अशोका गार्डन में बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया गया है। कैलाश खत्री के पास 1 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के कटे-फटे नोट बरामद हुए हैं। इसके साथ ही नए नोट भी मिले हैं। फिलहाल अभी तक पूरे कैश की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों में से 3 चरणों में 21 सीटों पर मतदान हो चुका है, जबकि 13 मई को चौथे चरण में बचे हुए 8 सीटों पर वोटिंग होगी जिसको लेकर पुलिस मुस्तैद है।

  • पंजाब सहित इन राज्यों कों मिल सकती है गर्मी से राहत

    नई दिल्लीः गर्मी ने देश के विभिन्न राज्यों में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय घरों से निकलना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। इस गर्मी के बीच दिल्ली एनसीआर समेत कई अन्य राज्यों में लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आदि में गर्मी से राहत की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन राज्यों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। 10 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनावों को लेकर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

    अमृतसरः खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। नामांकन भरने के लिए अमृतपाल सिंह के वकील ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें अमृतपाल ने नामांकन भरने के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी है। बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के खिलाफ सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की थी। याचिका में अमृतपाल ने कहा है कि सात दिन के लिए उसे जेल से रिहा किया जाए, जिससे वह अपने चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी कर सके।

    गौर हो कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब के श्री खडूर साहिब क्षेत्र से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इस मामले पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस विनोद एस भारद्वाज सुनवाई करेंगे। याचिका में अमृतपाल ने कहा है कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है। याचिका में अमृतपाल ने पंजाब सरकार, भारत निर्वचान आयोग, डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक और पंजाब राज्य चुनाव आयोग को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की मोहलत देने की मांग की है। याचिका में कहा- मुझे चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरना जरूरी है।