Blog

  • पंजाबः 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः थाना सिटी से महज कुछ ही दूरी पर रात को 2 चोरों ने 3 दुकानों से हज़ारो रुपए का सामान और नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि चोरों 2 दुकानों को निशाना बनाया है। जिसमें से चोर एक दुकान से चोरी करने में असफल रहे। वहीँ घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना सिटी एसएचओ के अनुसार उनके पास सिर्फ एक दुकानदार की शिकायत आई है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जानकारी अनुसार चोरों ने कोटू चौंक के नजदीक अमन शूज जोन से करीब 40-45 हजार रुपए के जूते व 38 हजार रुपए की नगदी चोरी की। नजदीक ही दूसरी दुकान बत्तरा स्वीट्स से लगभग 25 किलो मिठाई चोरी की। जबकि तीसरी दुकान गुजराल डेयरी में चोरी की वारदात को अंजाम देने में चोर असफल रहे है। क्योंकि चोरों ने शटर के तले तो तोड़ लिए थे लेकिन सेंटर लॉकिंग की वजह से शटर को वह खोल नहीं पाए। 

    अमनदीप वासी कोटू चौंक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास ही अमन शूज जोन के नाम से दुकान चलाता है। दुकान से करीब 20 मीटर की दूरी पर थाना सिटी है। इसके बावजूद उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। रात उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने शटर के ताले व शीशा तोड़ कर अंदर से करीब 40-45 हजार रुपए के जूते व एक डिब्बे में रखी करीब 38 हजार रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता उसे सुबह चला जिसके बाद इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। वही दूसरी तरफ अमन शूज जोन से कुछ ही दूर कोटू चौंक पर ही बत्तरा स्वीट्स शॉप में भी उक्त चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से लगभग 25 किलो मिठाई चोरी कर ले गए है।

  • पंजाब: HDFC​​​​​​​ बैंक को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    अबोहर : पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन चोरी की वारदातों के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है जहां चोरों ने बीती रात सीतो गुन्नो की HDFC बैंक शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सुबह घटना की जानकारी होने पर बहाववाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि बीती रात चोरों ने बैंक के शौचालय की दीवार तोड़ कर बैंक को पूरी तरह से खंगाल डाला और एक नकाबपोश चोर ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, हालांकि इस घटना में बैंक में कोई चोरी नहीं हुई।

    उन्होंने बताया कि रात 12 बजे से शाम 4 बजे तक पुलिस गश्त पर थी और सायरन सुनकर चोर वहां से भाग गये। पुलिस को वहां से कुछ सुराग मिले हैं जिससे चोर जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। दुकानदार संदीप कुमार ने आज सुबह इसकी पूरी जानकारी बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस बैंक मैनेजर सतवीर कौर के बयान पर कार्रवाई कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਡਰਾਈਵਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਡਰਾਈਵਰਾ ਲਈ ਬਣਾਏ ਗਏ ਕਨੂੰਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਪੱਟੀ ਦੇ ਚੋਕ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਅਤੇ ਜੱਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਡਰਾਈਵਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਕਾਲਾ ਕਾਨੂੰਨ ਡਰਾਈਵਰਾ ਵਾਸਤੇ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਤਰੁੰਤ ਵਾਪਸ ਲਵੇ।

    ਡਰਾਈਵਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਥੋੜੀਆਂ ਥੋੜੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾ ਤੇ ਨੋਕਰੀਆ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਏ ਕਾਨੂੰਨ 7 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ ਅਤੇ 10 ਕੈਦ ਕਿਵੇਂ ਪੂਰੀ ਕਰਾਂਗੇ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਧੱਕਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕਨੂੰਨ ਵਾਪਸ ਨਾ ਲਿਆ ਤਾਂ ਸਮੂਹ ਡਰਾਈਵਰ ਸਘੰਰਸ਼ ਕਰਾਂਗੇ।

  • जालंधरः 24 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने लैदर कॉंप्लैक्स के पास 17 वर्षीय युवक की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 17 जनवरी की सुबह पंकज चौधरी फैक्ट्री, डर्टी ड्रेन लेदर कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अंकुर पुत्र विमलेश कुमार निवासी न्यू राजन नगर के रूप में हुई है। स्वपन शर्मा ने कहा कि थाना बस्ती बावा खेल में आईपीसी की धारा 302/34 के तहत एफआईआर नंबर 5 दिनांक 17-01-2024 (पीड़ित के पिता) विमलेश कुमार पुत्र परलाद निवासी न्यू राजन नगर जालंधर के बयान पर दर्ज की गई थी। 

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान हत्या का प्राथमिक कारण पुरानी दुश्मनी और विवाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने राहुल, साहिल, रिंकू (काल्पनिक नाम), हनी वर्मा और अनुराग सभी निवासी जालंधर की हत्या के मुख्य संदिग्धों के रूप में पहचान की है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गईं, जिसके बाद दो आरोपी अनुराग पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी पन्नू विहार बस्ती बावा खेल में किराएदार हैं और रिंकू (काल्पनिक नाम) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने उनके द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पीबी08-सीएन-0719 भी बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। 

  • पंजाबः ठंड में चोर भी हुए परेशान, दिया अनोखी वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    गुरदासपुरः जिले में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वह आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं ठंड में चोरों की अनोखी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जहां सर्दी से परेशान 2 मोटरसाइकल सवार चोर एक कपड़ें की दुकान से स्वेटर चोरी करते हुए दिखाई दिए और दुकानदार ने उन्हें देख लिया और दुकानदार ने जब उनका पीछा किया तो वह वहां से फरार हो गए और पीछा करते हुए दुकानदार नीचे गिर गया, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई हैं। वहीं महिला दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी हैं।

    जानकारी देते हुए दुकान की मालिक ममता ने बताया कि गुरदासपुर में बुता वाली गली में घर में ही वह एक छोटी सी कपड़े की दुकान चलाती है और कल शाम को वह 5 मिनट के लिए घर के अंदर गई, तो मोटरसाइकिल पर आए 2 युवक पहले गली में चक्कर लगा रहे थे और बाद में उसकी दुकान से 6 गर्म स्वेटर उठाकर भागने लगे तो तभी उसके पति ने उनका पीछा किया, तो वह मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए एकदम नीचे गिर गए और जख्मी हो गए।

    उन्होंने कहा कि चोरों की यह सारी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तभी उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया और पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्वेटर चोरी करने का यह सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि सर्दी ज्यादा होने के कारण इन चोरों ने स्वेटर चोरी किए हैं।

  • पंजाब : चोरों ने DC दफ्तर को बनाया निशाना, 14 बूथों में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। चोर अब पुलिस दफ्तरों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां डिप्टी कमिश्नर कार्यालय परिसर में बूथों से चोरों ने 14 बूथों से 12 एसी कंप्रेसर और एसी पाइप चुरा लिए। चोर ने बूथों के छत्ते भी तोड़ दिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना उपायुक्त कार्यालय की सीमा के भीतर की है, इसलिए कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहा है।

    बूथ यूनियन प्रधान बूटा सिंह और बूथ मालिक रूपिंदर कौर ने बताया कि चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने करीब 14 बूथों से 12 एसी कंप्रेसर और पाइप चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • कोचिंग क्लास में पढ़ते पढ़ते स्टूडेंट को आया हार्ट अटैक, देखें वीडियो 

    इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 18 साल के स्टूडेंट कोचिंग क्लास के साइलेंट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। कोचिंग में पढ़ाई के दौरान यह स्टूडेंट टेबल पर ही झुक गया, आसपास के स्टूडेंट उसे संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो सिर के बल जमीन पर गिर जाता है। मौत से पहले का इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। यहां रगोली सागर निवासी 18 साल का राजा पुत्र माधव लोधी सर्वानंद नगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। इसी के साथ ही एमपीपीएससी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था। वो हर दिन की तरह बुधवार को भी भंवरकुआं स्थित कोचिंग सेंटर गया था।

    बुधवार को दोपहर में जब वो कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था, तभी उसके सीने में अचानक दर्द हुआ तो उसके आसपास बैठे साथी उसे संभालने की कोशिश करने लगे। लेकिन, वो अचानक जमीन पर गिर पड़ा। सभी स्टूडेंट उसे अचानक पास के ही निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने आइसीयू में रका। शाम को राजा ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को छात्र के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। छात्र राजा लोधी सागर जिले का रहने वाला है। उसके परिजन भी घटना के बाद इंदौर पहुंच गए थे। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि उसके पिता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर हैं। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई है। परिजनों के मुताबिक राजा पढ़ाई में काफी अचछा था। परिजनों ने कोचिंग सेंटर वालों पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस कोचिंग सेंटर की घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने परिजनों के बयान ले लिए हैं, जिसके आधार पर केस में आगे की जांच की जा रही है।

  • पंजाब : कैदी को पकड़ने के दौरान पुलिस कर्मी की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : अभी बीते दिन ही अमृतसर के मुकेरियां के पास एक सड़क हादसे में करीब 5 पुलिसकर्मियों की मौत की खबर सामने आई थी। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां एक कैदी को पुलिस स्टेशन ए डिवीजन के एएसआई रैंक के पुलिसकर्मी द्वारा मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। तो उस कैदी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद कैदी को पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया। लेकिन तेज दौड़ने के कारण पुलिसकर्मी को दिल का दौरा पड़ा और पुलिसकर्मी वहीं गिर गया।

    जिसके बाद पुलिस कर्मी की मौत हो गई। इस संबंध में थाना एडवाइजरी के SHO राजविंदर कोल ने बताया कि जिस पुलिसकर्मी की मौत हुई है, वह ड्यूटी पर था और वह यहां एक कैदी का मेडिकल कराने आया था। वहीं पुलिसकर्मी की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो एएसआई रैंक का था। फिलहाल एएसआई परमजीत सिंह का पोस्टमार्टम किया जाएगा, वहीं मृतक पुलिस अधिकारियों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • पंजाबः कनाडा में 2 बार वीजा रिफ्यूज होने से दुखी लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

    मोहालीः खरड़-लॉन्डरां रोड सेक्टर-115 स्थित स्काईलार्क सोसायटी के फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिमरनजीत पुत्र लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक गुरदासपुर जिले के गांव शाहपुर आर्य गुरदास का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का कनाडा का 2 वॉर वीजा रिफ्यूज हो चुका था, जिससे वह परेशान था। मृतक बीती रात उक्त सोसायटी में रहने वाले अपने एक दोस्त के पास आया था, तभी सुबह साढ़े पांच बजे उसने फ्लैट के बाहर बालकनी से छलांग लगा दी।

    कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट या कोई अन्य सुराग नहीं मिला है, जिससे घटना का कारण पता चल सके।फ्लैट में रहने वाले मृतक सिमरनजीत सिंह के दोस्त परमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सिमरन का फोन आया था कि वह गुरदासपुर से आ रहा हैं और रात को उनके साथ रुकेंगा।

    रात 10 बजे सिमरनजीत सिंह के कहने पर वह उसे मोहाली रेलवे स्टेशन के पास से अपने साथ घर ले आया और जब वह सो गया तो सिमरनजीत ने उसे आवाज देकर कहा, ‘परम-परम में जा रहां हूं।’ जब उसने बाहर आकर देखा कि उसका दोस्त बालकनी से लहूलुहान हालत में गिरा हुआ है तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • हिंसक मुठभेड में जवानों पर हमला, लगाया गया कर्फ्यू

    नई दिल्ली : बीते कई महीनों से मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी हिंसक तत्व राज्य में अपराध को जारी रखे हुए हैं। ऐसे में बुधवार की रात राज्य के थौबल जिले में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी है। पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी इस हमले में सीमा सुरक्षा बल के कम से कम तीन जवान घायल हो गए हैं।  मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि बुधवार देर रात भीड़ में से कुछ बंदूकधारियों ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया था।

    इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की। उग्र भीड़ ने खंगाबोक में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन को निशाना बनाया जहां सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करके उन्हें खदेड़ दिया। भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ में से हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं जिससे बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गये।