Blog

  • पंजाबः शहर का बड़ा उद्योगपति हुआ लापता, कार से पत्र बरामद

    पंजाबः शहर का बड़ा उद्योगपति हुआ लापता, कार से पत्र बरामद

    खन्ना: शहर में आज एक बड़े उद्योगपति राजीव जिंदल के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजीव जिंदल निवासी सनसिटी अमलोह रोड खन्ना सुबह इनोवा कार को स्थानीय एचडीएफसी बैंक के सामने खड़ी करने के बाद अपना मोबाइल छोड़कर व एक नोट लिखकर अचानक से गायब हो गया। काफी देर तक जब उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों और कालोनी वालों को उनकी कार एचडीएफसी बैंक के पास खड़ी मिली। 

    कार की चैकिंग के दौरान उन्हें नोट मिला है। जिसमें राजीव जिंदल के द्वारा शहर के कुछ अन्य उद्योगपतियों के नाम लिखते हुए लिखा गया है कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे। इस दौरान परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद डीएसपी करनैल सिंह, एसएचओ कुलजिंदर सिंह, एसएचओ हेमंत मल्होत्रा समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जिन्होंने गाड़ी से लैटर बरामद कर परिवार के कुछ सदस्यों को पत्र पढ़ाया।

    इस मामले को लेकर एक तरफ परिवार वाले अपने सदस्य को लेकर काफी चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए पुलिस भी इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरत रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि पुलिस प्रथम चरण में परिवार वालों के बयानों पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बाद में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी वहीं पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी उद्योगपति की तलाश कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਚੁੰਚੀ ਵਿਜੀਲੈਂਸ, ਮਚਿਆ ਹੜਕੰਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਚੁੰਚੀ ਵਿਜੀਲੈਂਸ, ਮਚਿਆ ਹੜਕੰਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੀ ਟੀਮ ਪਹੁੰਚੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਹੜਕੰਪ ਮਚ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵਲੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਕੁਝ ਰਿਕਾਰਡ ਵੀ ਜ਼ਬਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰੰਤੂ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਡੀਐਸਪਪੀ ਮੁਨੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਰੁਟੀਨ ਵਾਈਜ਼ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਕੋਈ ਰਿਕਾਰਡ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਨਹੀਂ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸਿ਼ਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਜਾਂ ਫਿਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਕੋਈ ਰਿਕਾਰਡ ਜਾਂਚਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀ ਫਿਲਹਾਲ। ੲਸ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਸਕਦਾ।

  • मर्डर केस में खुलासाः टीचर ने छात्रों को दी थी लाखों की सुपारी 

    मर्डर केस में खुलासाः टीचर ने छात्रों को दी थी लाखों की सुपारी 

    छतरपुर : 20 जुलाई को दोपहर को ज्योति शुक्ला नाम की महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में इस मामले की छानबीन की गई तब पता चला कि महिला का पति जो महाराजा काॅलेज में लेब असिस्टेंट के पद पर पदस्थ है, जिसका नाम राहुल शुक्ला है। उसी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के शक में छात्रों को 6 लाख रुपये में अपनी पत्नी की हत्या करने की सुपारी दे डाली।

    यह पूरी रूपरेखा शहर के स्टेडियम में बनाई गई जहां पर मृतक महिला के पति ने छात्रों से मिलकर उन्हें एक लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला की रेकी शुरू कर दी और भैसासुर मुक्तिधाम के पीछे बाइक से पहुंचे युवकों ने बाइक में जा रही महिला को पहले टक्कर मारी और फिर गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मामले के खुलासे के लिए एसपी अमित सांघी के निर्देशन में टीम बनाई गई। जिसने एएसपी विक्रम सिंह सीएसपी लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दंगी सहित पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला की हत्या करने के मामले में उसके पति राहुल शुक्ला व अजय सिंह परमार कर्री, प्रदुमन सिंह लालपुर, राजवीर बुंदेला ललितपुर, केशव राजा बुंदेला पहरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, 12 बोर का देसी कट्टा, 315 बोर का देसी कट्टा, 5 मोबाइल 20,100 रुपए जप्त किए हैं।

  • पति ने पत्नी की हत्या कर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

    पति ने पत्नी की हत्या कर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

    दतिया: चरित्र संदेह के चलते बड़े से बड़े अपराध घटित हो रहे हैं। पति पत्नी के बीच जब संदेह पैदा हो जाता है। तो रिश्तों में दरार पड़ जाती है और विवाद होना शुरू हो जाता है। चरित्र संदेह के चलते महिलाओं की हत्याओं के गिराफ भी बड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे से निकलकर सामने आया है। इंदरगढ़ कस्बे के सेंवड़ा रोड निवासी श्याम सुंदर जाटव की शादी दो वर्ष पूर्व पूजा जाटव से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद श्याम सुंदर अपनी पत्नी पूजा पर शक करने लगा और पूजा से उसका झगड़ा होने लगा। 20 जुलाई की रात श्याम सुंदर का किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद के चलते श्याम सुंदर ने पत्नी पूजा की एक लकड़ी के डंडे से पिटाई कर दी।

    श्याम सुंदर ने पूजा की इतनी पिटाई की कि पूजा ने दम तोड़ दिया। सबूत मिटाने के चक्कर में श्याम सुंदर ने पूजा का शव पास के ही एक नाले में फेंक दिया और इंदरगढ़ थाना पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। 23 तारीख को पुलिस को नाले में एक महिला के शव के पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई पुलिस ने शव को नाले से निकाला और उसके कपड़े एवं बनावट के बाद उसकी शिनाख्त कराई गई, जिसकी पहचान श्याम सुंदर जाटव की पत्नी पूजा जाटव के रूप में हुई। शव के पोस्टमार्टम के बाद श्याम सुंदर को सौंप दिया गया।

    इंदरगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तमाम एंगल से जांच करना शुरू कर दिय। श्याम सुंदर जाटव के परिजनों के भी बयान लिए गए। बयानों में विरोधाभास के बाद पुलिस को पूजा के पति श्याम सुंदर जाटव पर शक हुआ तो पुलिस ने श्याम सुंदर से पुलिस के लहजे में कड़ाई से पूछताछ की तो श्याम सुंदर ने पुलिस के सामने अपना सच कबूल करते हुए खुद के द्वारा पत्नी की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने श्याम सुंदर के बताए स्थान से हत्या में प्रयुक्त डंडा एवं हत्या के समय पहनी हुई शर्ट बरामद कर पत्नी की हत्या के प्रकरण में श्याम सुंदर जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

  • पंजाबः राहत भरी खबर, तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म करने का किया ऐलान

    पंजाबः राहत भरी खबर, तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म करने का किया ऐलान

    चंडीगढ़ः जिला रूपनगर में बाढ़ की स्थिति और जनहित को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर दफ्तर कर्मचारी एसोसिएशन, रूपनगर ने शुरू की गई कलमछोड़ हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया है। अब वीरवार यानी आज से सभी कर्मचारी अपने दफ्तरों में काम पर लौटेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला प्रधान डिप्टी कमिश्नर दफ्तर मुलाजिम एसोसिएशन रूपनगर जसवीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा द्वारा तहसीलदार रूपनगर के दफ्तर में की गई अप्रत्याशित चेकिंग के कारण उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचने के विरोध में रूपनगर जिले में कलमछोड़ हड़ताल की गई थी।

    इस संबंध में हलका विधायक दिनेश चड्ढा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनका कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है और संबंधित विधायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। जसवीर सिंह ने कहा कि अब संगठन इस बात पर सहमत हो गया है कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए और जिला रूपनगर में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, संगठनों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि अब डिप्टी कमिश्नर ऑफिस कर्मचारी एसोसिएशन, रूपनगर के सभी कर्मचारी आज से अपने कार्यालयों में अपनी ड्यूटी करेंगे।

  • पंजाबः मौसम का बदला मिजाज,  3 जिलों में बारिश का अलर्ट

    पंजाबः मौसम का बदला मिजाज,  3 जिलों में बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब के बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिल रही है। वहीं बाढ़ से प्रभावित लोगों में डर का माहौल सता रहा है। दरअसल, अभी भी कई जिलों में बाढ़ का पानी नहीं निकला है और बांधों में दरारें आने से गांवों में पानी घुस गया है। वहीं आज मौसम विभाग ने सभी जिलों में बारिश होने के आसार बताए हैं। हालांकि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद माझा के अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में गरज के साथ बारिश हो रही है। पंजाब में बारिश सामान्य रहने के अनुमान हैं, लेकिन हिमाचल में बारिश के बाद एक बार फिर नदियों में पानी बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    वहीं फाजिल्का के 22 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे बुरे हालात ही फाजिल्का के हैं। इस जिले में सबसे अधिक मौतें रिपोर्ट हुई हैं। पूरे पंजाब में तकरीबन 40 मौतों में से 10 इसी जिले से हैं। यहां कच्चे मकानों को भी बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। यहां 75 प्रतिशत फसल भी पानी में डूब चुकी है। पटियाला में अब हालात सुधरते दिख रहे हैं। टांगरी नदी के किनारे पर आई 100 फीट चौड़ी दरार को स्थानीय लोगों की मदद से भर दिया गया हे। इस दरार से लेहलां, जगीर, रोहड़ और दूधन गुज्जरां गांवों को नुकसान पहुंचा था।

    इसे लोगों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर भर दिया। अब इस दरार को मजबूत करने का काम चल रहा है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित बीते दिनों पटियाला के गांवों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठ कर स्थिति का जायजा किया। उन्होंने आपदा से निपटने में टीम वर्क के लिए स्थानीय विधायकों, टीम, पटियाला पुलिस, भारतीय सेना, NDRF के साथ-साथ ग्रामीणों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांव वालों व स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों के टीमवर्क के कारण ही सब संभव हो पाया है।

  • जालंधरः KL Sehgal Memorial Trust को लेकर विभाग ने दिए जांच के आदेश

    जालंधरः KL Sehgal Memorial Trust को लेकर विभाग ने दिए जांच के आदेश

    जालंधर, ENS:  केएल सहगल हॉल को लेकर लोकल बॉडी विभाग ने जांच के आदेश दिए है। स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश को चिट्ठी भेजकर बिल्डिंग प्लान समेत आडिट के लिए लिखा है। जिससे केएल सहगल मैमोरियल ट्रस्ट के मुश्किलें बढ़ने जा रही है। दरअसल, सरकार ने सोशल एक्टिविटी के केंद्र में कॉमर्शियल गतिविधियां चलाने का कड़ा संज्ञान लिया है। वैसे तो केएल सहगल हॉल को लीज पर लेकर चलाने वाली सोसाइटी को पूर्व कांग्रेस सरकार के समय भी नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ था। अब सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड़ पर है।

    स्थानीय निकाय विभाग ने जालंधर के आबादपुरा निवासी करणप्रीत सिंह पुत्र प्रेम सि्ंह की शिकायत पर केएल सहगल हॉल का ऑडिट कर जांच के आदेश दिए हैं। करणप्रीत ने अपनी शिकायत में लिखा था कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने केएल सहगल मेमोरियल हॉल को मेन रोड पर पड़ती उसकी अरबों की जमीन की वजह से लीज पर दिया। इसकी वजह से मेमोरियल से जुड़े लोग उन गरीब बच्चों का भविष्य बनाएंगे, जो पैसे के अभाव में खेल और रंगमंच से दूर हैं। करणप्रीत ने अपनी शिकायत में कहा है कि शहर के कुछ धनाढ्य लोगों ने गरीब बच्चों के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोल कर करोड़ों रुपए कमा लिए। शहर के अमीर लोग जिन्होंने इसे लीज पर समाज सेवा के नाम पर लिया था वह कॉमर्शियल गतिविधियां चलाकर करोड़ों से अरबपति बन गए हैं। 

    करनप्रीत सिंह ने आऱोप लगाया है कि जालंधर के कुछ संपन्न लोग भारतीय सिनेमा के बेमिसाल गायक केएल सहगल के नाम पर एक केएल सहगल मैमोरियल सोसाइटी बना कर सरकार की करोड़ों रुपए की जमीन डकार रहे हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने केएल सहगल मैमोरियल को मेन रोड पर अरबों की जमीन को इस मकसद से लीज पर दिया कि मैमोरियल से जुड़े लोग उन गरीब बच्चों का भविष्य बनाएंगे, जो पैसे के अभाव में खेल और रंगमंच से दूर हैं। उधर, केएल सहगल मैमोरियल ट्रस्ट के मैनेजर ने कहा है कि उन्होंने ट्रस्ट से जमीन लीज पर ली है, इमारत कानूनी प्रक्रिया के तहत बनाई गई है।

  • कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितियों में दुबई में युवक लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितियों में दुबई में युवक लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास के भगोरिया गांव का युवक बलजिंदर सिंह अपने सुनहरे भविष्य के लिए दुबई गया था। करीब 20-25 दिन पहले वहां से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। बेटे के लापता होने की खबर सुनकर बूढ़ी बीमार मां का बुरा हाल हो गया है और वह चीख  चीख कर रो रही है। लेकिन बलजिंदर सिंह का कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों का कहना है कि कई दिनों से हमारा बलजिंदर सिंह से कोई संपर्क नहीं हुआ है और उसके दोस्तों ने बताया कि वह अपने कमरे में भी नहीं है।

    कमरे में उसका सामान ही है और उसका फोन भी बंद है। परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ता एसपी ओबराये और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल समेत सरकार से अपील की है कि बलजिंदर सिंह की तलाश कर उसे भारत वापस लाने में मदद की जाए।

  • पंजाबः हुसैनीवाला हैड के पास बना सेफ्टी बांध में पड़ी की दरार, लोगों में डर का माहौल

    पंजाबः हुसैनीवाला हैड के पास बना सेफ्टी बांध में पड़ी की दरार, लोगों में डर का माहौल

    फिरोजपुर: पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पानी ने अब तक कई जिलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढ़ने से हुसैनीवाला हैड के पास बना सेफ्टी बांध टूटने के कगार पर है। दरअसल, पानी के तेज बहाव से करीब 200 फुट बांध को नुक्सान पहुंचा है। बांध में दरार आने पर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अगर यह बांध टूटता है तो हुसैनीवाला हैडवर्क्स के गेटों को भी नुक्सान हो सकता है। वहीं, नहरी विभाग की ओर से इस सेफ्टी बांध को मजबूत करने और बनाने का काम लगातार जारी है और नहरी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह बांध सतलुज दरिया के पानी के बहाव को कम करता है जिससे हुसैनीवाला हैड को नुक्सान नहीं होता। उन्होंने बताया कि सतलुज दरिया में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है जो जगह-जगह बांध को नुक्सान कर रहा है। ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन की ओर से लगातार बचाव के कार्य जारी हैं।

    लगातार दरिया में बढ़ रहे पानी के स्तर को देखते हुए फिरोजपुर हुसैनीवाला हैड पर आसपास के गांवों के लोग इकट्ठे होकर हुसैनीवाला हैड के गेट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर यह गेट खोल कर पानी आगे पाकिस्तान को नहीं छोड़ा जाता तो उनके गांव दरिया में पानी का स्तर बढ़ने के साथ-साथ डूब जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके खेत पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं और पानी में डूब चुके हैं और अगर दरिया का पानी जल्द नहीं छोड़ा जाता तो उनके गांवों को भारी नुक्सान पहुंच सकता है। लोगों की जिद को देखते और स्थिति को तनावपूर्ण होता देखकर नहरी विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पुलिस फोर्स बुला ली गई है।

  • पंजाबः भाजपा नेता की कोठी पर चली JCB, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा नेता की कोठी पर चली JCB, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के भुलत्थ में करतारपुर मुख्य सड़क पर गांव पंडोरी अराइयां स्थित भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर जेसीबी से गिरा दिया। बुधवार की दोपहर को कोठी को गिराने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही पलों में कोठी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई।

    जानकारी के अनुसार भाजपा नेता की यह कोठी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जगह पर बनी थी। हाईकोर्ट ने कोठी को गिराने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एडीसी जनरल अमरप्रीत कौर की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी को ढहा दिया। इस दौरान भाजपा नेता ने साथियों संग विरोध किया तो अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। 

    बता दें कि भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद अवैध इमारत को ढहाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। उधर, भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल ने कहा कि अब तो सुखपाल खैरा को ठंड पड़ गई होगी। एडीसी ने हाईकोर्ट का आदेश बताकर कोठी गिरा दी है लेकिन किसी ने भी आदेश की कॉपी नहीं दिखाई है। जितना धक्का कर सकते थे, उन्होंने कर लिया है। अब कोठी गिरा दी गई है। उन्हें बेघर कर दिया गया है। कोई बात नहीं वह और घर बना लेंगे।