Blog

  • दैनिक अकाली पत्रिका के प्रबंधक अमरीक सिंह को मातृ शोक

    दैनिक अकाली पत्रिका के प्रबंधक अमरीक सिंह को मातृ शोक

    जालंधर (एनकांऊटर न्यूज)। दैनिक अकाली पत्रिका के प्रबंधक अमरीक सिंह को कल उस समय बड़ा सदमा लगा जब उनकी माता श्रीमती दीपो धर्म पत्नी स्वर्गीय श्री करनैल सिंह का लंबी बीमारी के बाद 80 साल की उम्र में निधन हो गया। मां अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गई है। अमरीक सिंह के भाई कुलविंदर राम पंजाब नेशनल बैंक होशियारपुर में सीनियर मैनेजर हैं।

    स्वर्गीय श्रीमति दीपो के अंतिम संस्कार मौके शहर के राजनितिक धार्मिक लोगों के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।  उनके निधन से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। माता जी बहुत मिलनसार और धार्मिक विचारों वाली थी। जरूरतमंदों की सेवा करना उनके जीवन का सर्वोच्च धर्म था। एनकांऊटर परिवार प्रार्थना करता  है कि भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनका पाठ व भोग रविवार 21 अगस्त को रखा गया है।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर शरारती अनसरों ने युवक पर फेंका तेजाब

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर शरारती अनसरों ने युवक पर फेंका तेजाब

    जालंधर/हर्षः थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते बस्ती पीरदाद में स्थित बाजवा कालोनी में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर तेजाब फैंक दिया।। हालांकि यह मामला सोमवार देर रात का है। जानकारी देते हुए पीड़ित योगेश ने बताया कि देर रात कुछ युवकों ने उस पर हमला इसलिए किया था क्योंकि उन्होंने उसका फोन नंबर किसी को दे दिया था। निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे योगेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह यूपी का रहने वाला है और यहां पर पिछले 10 साल से यहां पर रह रहा है।

    उन्होंने बताया कि उसकी दुकान पर काम कर रहे प्रिंस नामक युवक को उसी दुकान पर पिछले 2 साल से काम कर रहा था लेकिन किसी मामले के कारण उन्होंने उसे दुकान से निकाल दिया था। कुछ समय पहले विवाद के चलते पीड़ित योगेश ने विवाद के कारण उसकी दुकान पर काम कर रहे प्रिंस नामक युवक को काम से निकाल दिया था। काम से निकालने के बाद प्रिंस घर पर बिना बताए अपने दोस्त आंशु के साथ किसी बर्थडे पार्टी में चला गया था।

    जिसके चलते परेशान घरवालों मालिक योगेश को जब फोन कर अपने बेटे के बारे में पूछा तो योगेश ने बताया कि प्रिंस उसकी दुकान से काम छोड़कर यहां से चला गया है और वह आंशु नामक दोस्त के साथ किसी बर्थडे पार्टी पर गया है। प्रिंस के परिवार को योगेश ने आंशु का नंबर दे दिया और उससे बात करने के लिए परिवार वालों को कहा। जिससे गुस्साए आंशु ने योगेश के घर देर रात 2 बजे आकर बदतमीजी की, और योगेश पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब से योगेश बुरी तरह से झुलस गया। घायल योगेश को परिवारिक मैंबरों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 

    बैन होने के कारण हमलावार कहां से लेकर आए तेजाब

    योगेश ने बताया कि आज के समय में तेजाब के बैन होने के कारण हमलावार तेजाब कहां से लेकर आए ये प्रशासन पर बड़ा सवालिया निशान है और उन्होंने कहा जिन लोगों न हमलावारों को तेजाब मुहैय्या करवाया है उनपर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    हमले के दौरान एक हमलावार भी हुआ घायल

    पीड़ित योगेश ने बताया कि देर रात को 2 बजे आंशु और उसके साथ साथी गेट फांदकर अंदर घुसे और बिना बात किए उन्होंने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। हमले के दौरान आंशु के साथ आए हुए युवकों में से एक युवक पर भी तेजाब गिर गया था। जिसके बाद वह वहां से गाली निकालते हुए फरार हो गए। पीड़ित योगेश ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस मामले में बयान दर्ज कर लिए हैं। हमले की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः किसानों ने फगवाड़ा में खोला हाईवे, धरना रहेगा जारी, देखें वीडियो

    जालंधरः किसानों ने फगवाड़ा में खोला हाईवे, धरना रहेगा जारी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः फगवाड़ा शुगर मिल के बाहर किसानों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर किसानों ने आम जनता को राहत दी है। दरअसल, जालंधर से लुधियाना और लुधियाना से जालंधर नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर बैठे किसान ने पिछले कुछ दिनों सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। किसानों द्वारा जाम किए गए नेशनल हाइवे को लेकर बीते दिन आम जनता में काफी रोष पाया गया था। जिसके बाद आज किसानों ने नेशनल हाइवे को खोल दिया है। किसान नेताओं का कहना है कि हाईवे सरकार या प्रशासन के कहने पर नहीं खोला गया है बल्कि लोगों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए खोला गया है।

    किसान नेताओं न पिछले कल कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल की मीटिंग के बाद दी गई स्टेटमेंट पर भी एतराज जताया। किसान नेताओं ने कहा कि मंत्री ने किसान नेताओं के साथ मीटिंग के बाद बाहर आकर बयान दे दिया कि मामला सुलझ गया है और किसान मान गए हैं। उन्होंने कहा कि एसा कुछ नहीं है। मंत्री के साथ एसी कोई बात नहीं हुई थी। किसानों का धरना जारी रहेगा। 

    भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत सिंह राय ने कहा कि धरना लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनके खातों में गन्ने का बकाया नहीं डालती। उन्होंने कहा कि धरना जहां लगा है वहीं पर लगा रहेगा। आमजन की सुविधा के लिए जो पिछले कल हाईवे की जालंधर से लुधियाना वाली लाइन रोकी थी उसे खोल दिया गया है। नकोदर वाली सड़क से भी ट्रालियां हटा ली गई हैं और लुधियाना वाला ट्रैफिक शुगर मिल के सामने से सर्विस लेन से होकर हाईवे पर जा रहा है।

    बता दें कि पिछले कल जब किसानों ने नकोदर को जाने वाली सड़क को ट्रालियां लगाकर बंद किया था तो शाम को लोगों की किसानों के साथ बहस हो गई थी। लोगों का कहना था कि वह लोकल आने-जाने लोगोंलके लिए कम से कम स्कूटर-मोटरसाइकिल का रास्ता तो खोल दें। इस कुछ किसान नेताओं ने आश्वासन दिया था कि वह अपने बड़े नेताओं से बात करेंगे और उसके सड़क खुलवा देंगे।

  • स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

    स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

    एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की

    ऊना/सुशील पंडित: सभी स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन समितियां स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों में सरकार के जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बचत भवन ऊना में निजी स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों तथा प्रबंधन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य भविष्य में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

    डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि स्कूली बसों में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निर्धारित क्षमता से डेढ़ गुना से ज्यादा तथा 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को निर्धारित क्षमता से ज्यादा बिठाना कानूनन जुर्म है। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों में पर्दों का इस्तेमाल करना, बच्चों के अलावा अन्य व्यक्ति द्वारा सफर करना तथा सामान इत्यादि ले जाना प्रतिबंधित है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी स्कूली वाहनों की नियमित मुरम्मत करवाएं तथा सही समय पर पासिंग इत्यादि करवाना भी सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ने कहा कि नियमानुसार स्कूली बसों में बस चालक के पास हैवी व्हीकल लाइसेंस के अलावा 5 वर्ष का अनुभव होने के अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच के अलावा इन वाहन चालकों की नियमित अंतराल में स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी, ताकि शारीरिक अक्षमता तथा नशे का सेवन दुर्घटनाओं का कारण न बन सके। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरा प्रणाली के अलावा स्पीड गवर्नेंस प्रणाली भी कार्यशील होनी चाहिए ताकि आवाजाही के दौरान इन वाहनों की निगरानी की जा सके।

    बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के विषय में अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विद्यालय प्रबंधकों द्वारा भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा के विषय में अपने-अपने सुझाव दिए गए।

    इस अवसर पर एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल, एसडीएम बंगाना योगराज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, एसडीएम अंब डॉ मदन कुमार, आरटीओ ऊना राजेश कौशल, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, उप निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार धीमान सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

  • थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, परेड की रिहर्सल जारी

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, परेड की रिहर्सल जारी

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में मनाने जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं तथा जिला प्रशासन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार परेड में छह टुकड़ियां शामिल होंगी। 

    डीसी ने बताया कि परेड में पुरूष पुलिस जवानों की टुकड़ी, महिला पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड की टुकड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के एनसीसी नेवल विंग व आर्मी विंग के साथ-साथ होमगार्ड का बैंड शामिल होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास, एकीकृत बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य व जल शक्ति विभाग की झांकियां निकाली जाएंगी। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय विद्यालयों तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग से जुडे़ कलाकारों द्वारा अनेक मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 

    राघव शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगी। इससे पहले वह शहीद स्मारक एससी पार्क ऊना में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। 

  • जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की गठित

    जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की गठित

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान राजनीतिक विज्ञापनों को प्रमाणित व पेड न्यूज़ पर कड़ी नज़र रखेगी एमसीएमसी: डीसी
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन कर दिया गया है। समिति के गठन को लेकर जारी आदेशों की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पांच सदस्यीय मीडिया प्रमाण्ीकरण एवं निगरानी समिति जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना की अध्यक्षता में कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों में अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी भूपिन्द्र सिंह तथा दि ट्रिब्यून समाचार पत्र के संवाददाता राजेश शर्मा को बतौर सदस्य जबकि जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण पटियाल को सदस्य सचिव के तौर पर शामिल किया गया है।
    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के अलावा प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, केवल नेटवर्क, सोशल मीडिया व इंटरनेट मोबाईल नेटवर्क के माध्यम से प्रकाशित व प्रसारित होने वाले पेड न्यूज़ के मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
  • सोशल मीडिया पर फैली कामेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की ख़बर, परिवार का आया बयान, जानें

    सोशल मीडिया पर फैली कामेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की ख़बर, परिवार का आया बयान, जानें

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही राजू श्रीवास्तव के निधन के खबरों को उनके परिवार ने खारिज कर दिया है। राजू श्रीवास्तव के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और फेक न्यूज पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर शेयर किए इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि “राजू श्रीवास्तव की तबीयत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका ख्याल रख रही है। आप सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. आप सबसे अपील है कि अफवाहों/फर्जी खबरों पर ध्यान न दें।”

    इस स्टेटमेंट में परिवार की तरफ से सभी को अनुरोध किया गया है। उन्होंने लिखा है कि कृपया राजू श्रीवास्तव के अच्छे स्वास्थ के लिए प्रार्थना करें। इस पोस्ट के आगे उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई है और साथ में राजू श्रीवास्तव की फोटो भी लगाई है।

    चिंतित हैं राजू के फैंस

    राजू श्रीवास्तव की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके परिवार ने पोस्ट किए इस स्टेटमेंट के तुरंत बाद कॉमेडियन के फैंस के कमेंट्स से पूरा कमेंट बॉक्स भर गया है। फैंस राजू के लिए दुआ मांग रहे हैं। उनके सभी चाहने वाले ‘गेट वेल सून’ यानी की ‘जल्द ही स्वास्थ हो जाओ’ कहते हुए कमेंट कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके पसंदीदा कॉमेडियन जल्द ही ठीक होकर अपने घर लौट आएंगे।

    वेंटीलेटर पर हैं राजू

    न्यूज एजेंसी की ओर से राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट की मानें तो, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बुधवार 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय सीने में दर्द होने के कारण कॉमेडियन ट्रेडमिल पर गिर गए और ट्रेडमिल से गिर जाने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

  • पंजाबः मान सरकार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया ऐलान, जारी किया पत्र

    पंजाबः मान सरकार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया ऐलान, जारी किया पत्र

    चंडीगढ़ः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) ने  15 अगस्त को सरकार द्वारा दिए जा रहे सम्मान का बाइकाट करने का ऐलान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परमजीत मान ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक जिले में एक-एक सरकारी और निजी अस्पताल को 15 अगस्त के अवसर पर आयुष्मान योजना के तहत सम्मानित करने का निर्णय लिया है और हम इस फैसले का विरोध करते हैं। पहला, सरकार को पहले से ही निजी अस्पताल का भुगतान नहीं मिल रहा है, दूसरा इस तरह के फैसले लेकर सरकार नोटंकी कर रही है।

    डॉ. आईएमए के अध्यक्ष पंजाब परमजीत मान ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने प्रत्येक जिले के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले एक सरकारी या एक निजी अस्पताल को सम्मानित किया जाए। आईएमए पंजाब सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करता है और सभी अस्पतालों को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान को स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार निजी अस्पतालों को उनके काम के लिए प्रशंसनीय पुरस्कार देना चाहती है और दूसरी तरफ अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगा रही है। यह नीति सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाती है। डॉ. परमजीत मान ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ का करीब 60 फीसदी भुगतान हो चुका है, लेकिन 10 से 15 फीसदी निजी अस्पतालों को ही भुगतान किया गया है।

  • पंजाबः जानें पनबस और पीआरटीसी करेंगे हड़ताल या नहीं, कच्चे कर्मचारियों ने किया ये ऐलान

    पंजाबः जानें पनबस और पीआरटीसी करेंगे हड़ताल या नहीं, कच्चे कर्मचारियों ने किया ये ऐलान

    चंडीगढ़: पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों ने 14 अगस्त को हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 14 से 16 अगस्त को काले झंडे और कपड़े पहन कर गुलामी दिवस मनाएंगे और पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करेंगे। पनबस/पीआरटीसी यूनियन पंजाब की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

    कर्मचारियों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा उनकी किसी भी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि अगर वह मांग पत्र भी देते हैं तो उसको भी अनदेखा कर दिया जाता है। जबकि हर बार उनको भरोसा दिया जाता है, जिस कारण वह अपना संघर्ष भी स्थगित कर देते हैं। लेकिन अब वह मांगों के पूरा होने तक संघर्ष करेंगे। 

  • पंजाबः सांसद बिट्‌टू के PA पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस को अल्टीमेटम

    पंजाबः सांसद बिट्‌टू के PA पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस को अल्टीमेटम

    लुधियानाः जिलें से सासंद रवनीत बिट्टू के पीेए पर बीते दिन अज्ञात हथियारबंद हमलावारों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले को लेकर आज सासंद बिट्टू के पीए हरजिंदर सिंह ढींडसा हुए हमले के मामले में कांग्रेसियों ने जिला पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान राजीव राजा ने कहा कि यदि आज शाम तक पुलिस ने हमलावर न पकड़े तो शाम को अगली रणनीति तैयार कर दी जाएगी।

    वहीं सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के साथ भी बात चल रही है। राजा ने बताया कि यदि शाम तक हमलावर न पकड़े तो 15 अगस्त को आजादी दिवस मौके लुधियाना पहुंच रहे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को घेरा जाएगा। राजा ने कहा कि मुख्यमंत्री के घेराव के लिए विशेष तौर पर सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू भी लुधियाना पहुंच रहे है। कल देर रात सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने हरजिंदर सिंह ढींडसा का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

    राजा ने कहा कि लगातार पूरे पंजाब से कांग्रेसी वर्करों के फोन आ रहे है कि हरजिंदर सिंह के मामले में क्या हो रहा है। राजा ने कहा कि यदि शाम तक आरोपी न पकड़े गए तो मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ेगा। बता दें घटना फिरोजपुर रोड स्थित अय्याली चौक पर हुई थी।