मथुरा। लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे सामने आने के बाद एनडीए की गठबंधन सरकार बनने जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी बड़ा बदलाव हुआ है। इसी के साथ अभिनय के क्षेत्र में दशकों तक राज करने के बाद राजनीति के गलियारों में भी पिछले दस सालों से आकर्षण का केंद्र बनी हेमामालिनी की मथुरा लोकसभा क्षेत्र से बंपर जीत की पटकथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही लिख दी थी। हेमा को टिकट मिलने के बाद सीएम योगी ने एक पखवाड़े से कम समय में मथुरा में दो बार आकर प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत की और यहां के चर्चित चेहरों को को मान सम्मान देकर उन्हें इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए प्रेरित किया। योगी ने भाजपाइयों में जोश भरने का प्रयास किया, उसका असर ठंडा पड़ता कि उन्होंने एक जनसभा के माध्यम से आम नागरिकों, बुद्धजीवियों एवं पार्टी के लोगों में जोश भरने की कोशिश की। इसी वजह से कृष्ण नगरी भाजपा को बड़ी जीत मिली है।