Home Breaking News शीतलहर का कहर जारी, कोहरे के कारण 18 ट्रेनें लेट

शीतलहर का कहर जारी, कोहरे के कारण 18 ट्रेनें लेट

0

नई दिल्ली : दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। सड़कों पर कुछ दूरी का रास्ता भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इंडिया गेट पर सुबह गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दी हैं। दिल्ली समेत देशभर में पड़ रहे कोहरे का असर भारतीय रेलवे की ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से दिल्‍ली की हालत बुरी है। इसका असर हवाई यातायात पर भी दिख रहा है। इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। दिल्ली में 18 ट्रेनों के लेट चलने की जानकारी मिली है।

  दिल्ली में पड़ रही भीषण ठंड से फिलहाल निजात मिलती नहीं दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज और कल भी मौसम में बहुत बदलाव नहीं होगा। इस दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है। अगले दो दिन कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है लेकिन सुबह के समय घने से ज्यादा घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। 16 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 5 डिग्री तक रह सकता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here