Home Breaking News कांग्रेस को हुआ फायदाः मंत्री बनने के बाद भी हारे बीजेपी के सुरेंद्रपाल सिंह

कांग्रेस को हुआ फायदाः मंत्री बनने के बाद भी हारे बीजेपी के सुरेंद्रपाल सिंह

0

राजस्थानः करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने राजस्थान सरकार के मंत्री और BJP उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दे दी। निर्वाचन आयोग की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। मालूम हो कि राजस्थान के कारणपुर विधानसभा सीट के लिये 5 जनवरी को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि करणपुर से कुन्नर ने टीटी को 11,283 मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर बाद में 5 जनवरी को मतदान हुआ था, जिसकी गिनती सोमवार को हुुई।

निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 94,950 वोट मिले, जबकि टीटी को 83,667 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी पिरथीपाल सिंह को 11940 वोट मिले। इस जीत के साथ ही राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़ कर 70 हो गई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ BJP के 115 विधायक हैं। इस हार को लगभग एक महीने पहले ही सत्ता में आने वाली बीजेपी के लिए करारा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। उन्हें कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग दिया गया था। टीटी के लिए यह लगातार दूसरी हार है। साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here