Home Breaking News लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आज जारी कर सकती है कैंडिडेट की पहली लिस्ट 

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आज जारी कर सकती है कैंडिडेट की पहली लिस्ट 

0

इन नेताओं के नाम पर लग सकती है मोहर

नई दिल्लीः कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कल 50 से ज्यादा लोकसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि आज शाम तक कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है। वहीं कहा जा रहा है कि केरल के कांग्रेसी नेताओं ने सुझाव दिया है कि राहुल गांधी को यहीं से चुनाव लड़ना चाहिए। इस समय वह वायनाड से सांसद हैं। दरअसल, कुछ दिन से इस बात की चर्चा है कि राहुल फिर से अमेठी लौट सकते हैं। यूपी कांग्रेस इसकी मांग कर रही है। आज प्रियंका गांधी को लेकर भी ऐलान संभव है। सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद चर्चा है कि प्रियंका को वहां से उतारा जा सकता है।

इन नेताओं के नाम का हो सकता है ऐलान 

  • तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम घोषित हो सकता है।
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनंदगांव से उतार सकती है। ताम्रध्वज साहू को दुर्ग, ज्योत्सना महंत को कोरबा और शिव डहरिया को जांजगीर चांपा से टिकट मिल सकता है।
  • कर्नाटक में 4-5 सीटें अभी तय नहीं हुई है। गुलबर्गा सीट से खरगे के दामाद के नाम की चर्चा चल रही है।
  • सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित, अलका लांबा का नाम चांदनी चौक सीट के लिए दिया है।
  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली को टिकट मिल सकता है।
  • नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राज कुमार चौहान और उदित राज के नाम की चर्चा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here