Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतिका का पहचान डोली चंद्रा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पति ने बताया ने पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। आज पत्नी ने सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की डिप्रैशन की दवाई चल रही थी। वह किराये के घर में 7 माह से रह रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मृतिका का सास शोभा देवी ने बताया कि आज सुबह वह पूजा कर रही थी। इस दौरान बहू ने बच्चों को स्कूल भेजा।

    जिसके बाद छोटी बेटी आई और उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन बहू खोल नहीं रही थी। जिसके बाद वह पहली मंजिल से नीचे आई और खिड़की से देखा बहू के गले में फंदा लटका हुआ था। महिला ने बेटे को आवाज दी और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन बहू का निधन हो गया। बहू दिमागी तौर पर ठीक नहीं थी और 3 से 4 महीने से उसकी दवाई चल रही थी।

    माता का कहना है कि बहू कुछ समय से चुप्प रहती थी और जब पूछते तो कहती थी वह ठीक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घर में महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। जब वह घर पहुंचे तो देखा परिवार द्वारा पहले से महिला को उतार लिया गया था। महिला का शव सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखा जा रहा है। मृतिका महिला के परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Himachal News: जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 14 बोतल शराब पकड़ी

    Himachal News: जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 14 बोतल शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित:जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 14 बोतल देसी शराब पकड़ी है। और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय एएसआई अनूज कुमार अधिकारी पुलिस थाना चिंतपूर्णी पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जौडवड –दौलतपुर भटेहड चौंक के नजदीक, हरी सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव संतपुर गोरसियां डा0 आलमपुर तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब के कब्जे से सात बोतलें देसी शराब, वीआरवी संतरा बरामद की। वहीं पुलिस ने एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना चिन्तपुर्णी में मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं दूसरे मामले में राजिन्द्र पाल पुलिस थाना गगरेट पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शिववाडी अम्वोटा में बिल्ली ईंट भट्ठा के नजदीक कुलविन्द्र सिंह निवासी अम्बोटा तहसील घनारी के कब्जे से सात बोतलें देसी शराब मार्का वीआरवी संतरा बरामद की। वहीं पुलिस ने एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Jalandhar News: Moose wala के परिवार से मिलने पहुंचा क्रिश्चन समुदाय, बलकौर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Moose wala के परिवार से मिलने पहुंचा क्रिश्चन समुदाय, बलकौर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के डीसी दफ्तर के बाहर पंजाब बचाओ मोर्चा के तेजस्वी मिन्हास और माना सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान क्रिश्चन समुदाय द्वारा माता चरण कौर का पुतला लाया गया था। जिसको लेकर मामला गरमा गया था। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान क्रिश्चन समुदाय द्वारा माफी मांग ली गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले सिद्धू परिवार ने एडवोकेट गुरविंदर संधू के ज़रिए क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को लीगल नोटिस भेजा था और इसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ ये सब किसी के इशारे पर किया गया। 15 दिन के अन्दर उनसे लिखित माफ़ी मांगी जाए।

    माफीनामा को अखबार में पब्लिश किया जाए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला जाए और 10 लाख की राशि चरण कौर को दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वो कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। वहीं आज ग्लोबल एक्शन कमेटी के सदस्य शनिवार को मानसा के मूसा गांव स्थित सिद्धू मूसेवाला के घर पर पहुंचे और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के साथ लंबी मीटिंग की। जहां उन्होंने इस घटना को लेकर परिवार से माफी मांगी। इस दौरान उन्होंने बातचीत करके गलत फैमिली को दूर किया है। ईसाई भाइचारे की तरफ से बंटी अजनाला और सूरज ने कहा कि पिछले दिनों ये बात फैल गई कि भाइचारे की तरफ से सिद्धू मूसेवाला की माता चरन कौर का पुतला फूंका गया।

    ये बात गलत है। पुतले पर गलती से माता चरन कौर की फोटो लग गई थी। लेकिन पुतला जलाने से पहले उतार लिया गया था। वहीं मामले की जानकारी देते बलकौर सिंह ने कहा कि अब इस कंट्रोवर्सी को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के मन में कोई मुटाव नहीं है। इससे पहले जो कुछ हुआ वह उसे भूलकर मुद्दे को खत्म करना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह क्रिश्चन समुदाय का घर पर आने पर स्वागत करते है और इस विवाद को यही खत्म करते है।

  • डीजल टैंकर में लगी आग, 200 मीटर तक लपटें, रोका गया यातायात, देखें वीडियो

    डीजल टैंकर में लगी आग, 200 मीटर तक लपटें, रोका गया यातायात, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः सोलापुर–धुले हाईवे पर डीज़ल से भरा टैंकर दूसरे भारी वाहन से टकराकर पलट गया। टक्कर के बाद डीज़ल फैलते ही टैंकर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि दूर तक काला धुआं दिखाई देने लगा और आसपास का इलाका भी जलने लगा। इस घटना में 200 मीटर तक आग की लपटें दिखाई दी। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    वहीं सुरक्षा कारणों से कुछ समय तक यातायात रोका गया। राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील की है। इस घटना में स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। चंद मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दोनों वाहन पूरी तरह से जलते हुए दिखाई देने लगे। डीजल और पेट्रोलियम पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन भी तुरंत रुक गए और लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर भागते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर काफी समय तक रखी गई। जिसके बाद आग पूरी तरह शांत होने के बाद यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

  • इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी अमावस्या, पितरों की मिलेगी कृपा, करें ये उपाय

    इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी अमावस्या, पितरों की मिलेगी कृपा, करें ये उपाय

    धर्म: हिंदू धर्म में पौष अमावस्या को बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह दिन खासतौर पर पितरों को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितृ लोक से पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। वैदिक पंचागों के अनुसार, इस साल पौष अमावस्या 19 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं जिससे इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। अमावस्या वाले दिन कुछ खास उपाय करने से पितरों की कृपा मिलने के साथ-साथ बल्कि जीवन में सुख-स्मृद्धि और शांति भी आती है। इस दिन पितरों को तर्पण, पिंडदान करना बहुत शुभ माना जाता है।

    अमावस्या पर बनेंगे ये तीन शुभ योग

    पौष अमावस्या वाले दिन ब्रह्मा मुहूर्त सुबह 5:19 से लेकर 6:14 तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से शुरु होकर 12:39 तक रहेगा। इस दिन लाभ उन्नति का शुभ मुहूर्त सुबह 8:26 से लेकर रात 9:43 तक रहेगा। वहीं अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त 9:43 से 11:01 तक रहेगा।

    पितर होंगे प्रसन्न

    इस दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप नदी में नहाने नहीं जा सकते तो घर में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद पितरों को तर्पण करें। तर्पण करते समय दक्षिण दिशा की ओर मुख रखना जरुरी माना जाता है क्योंकि यह दिशा पितरों की मानी जाती है। ऐसा करने से पितर खुश होंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा।

    दीपदान करें जरुर

    इस दिन दीपदान का भी खास महत्व होता है। पीपल के पेड़ के नीचे इस दिन दीया जलाना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में देवताओं के साथ-साथ पितरों का भी वास होता है। दीपदान करने से पितृ दोष शांत होगा और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। इसके अलावा पितरों के नाम से पूजा और प्रार्थना करने से भी शुभ फल मिलेगा।    
  • Punjab News: होटल में महिला के शव मिलने पर हुआ खुलासा, युवक का प्राइवेट पार्ट काटने पर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: होटल में महिला के शव मिलने पर हुआ खुलासा, युवक का प्राइवेट पार्ट काटने पर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    बड़ी लापरवाहीः Hotel Indo-American के कर्मियों ने नहीं लिया था पहचान पत्र

    लुधियानाः जालंधर बाईपास के पास बनी दाना मंडी के साथ लगते होटल होटल इंडो-अमेरिकन में देर रात अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, इस केस में महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर गहरा कट मार दिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना से फरार हो गया। आरोपी की पहचान अमित निषाद निवासी न्यू अमरजीत कॉलोनी जगीरपुर के रूप में हुई है, जबकि मृतिका का पहचान रेखा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेखा का अमित निषाद बॉयफ्रेंड था। वहीं जांच में होटल की लापरवाही भी सामने आई है कि उन्होंने महिला से दस्तावेज नहीं लिए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों होटल के रूम में समय बिताने आए थे। रूम में ही महिला ने अमित पर शादी के लिए दबाव बनाया था। इसके बाद दोनों में लड़ाई हुई तो महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इससे गुस्साए अमित ने महिला का गला घोंट कर हत्या कर दी। डीसीपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि गांव मेहरबान इलाके में रेड करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला की हत्या के बाद आरोपी गांव मेहरबान इलाका की तरफ गया है। देर रात तक पुलिस सेफ सिटी कैमरों को चेक करती रही और आरोपी को दबोच लिया। डीसीपी ने बताया कि रेखा अपने पति से अलग रह रही थी और उसके 2 बच्चे हैं। अमित और रेखा में काफी समय से दोस्ती है। दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। रेखा आरोपी अमित से शादी करने का दबाव बना रही थी। अमित इसके लिए राजी नहीं था। शुक्रवार को होटल में दोनों ने एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाए। रेखा ने जब उससे विवाह करने की बात कही तो दोनों के बीच लड़ाई हो गई। रेखा ने कटर से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद अमित ने गुस्से में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित निषाद की मेडिकल कंडीशन ठीक न होने पर उसे पीजीआई अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
  • विशेष अभियान से मजबूत हुआ चिट्टा मुक्त हिमाचल मिशन

    विशेष अभियान से मजबूत हुआ चिट्टा मुक्त हिमाचल मिशन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा शुक्रवार को राज्य-स्तर पर एक विशेष, सुनियोजित एवं सघन अभियान संचालित किया गया। यह अभियान प्रदेश सरकार द्वारा 15 नवंबर से शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने के दृष्टिगत चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में चिन्हित एकांत एवं अर्ध-सार्वजनिक स्थलों जैसे सुनसान पहाड़ी ढलानें, जंगलों के हिस्से, खाली भवन, कमरे, पार्किंग स्थल, नदी-नाले के किनारे, पुराने बस-स्टैंड, गैराज शेड आदि का व्यापक निरीक्षण एवं गहन तलाशी की गई।

    इस राज्य-स्तरीय अभियान के दौरान प्रदेश भर में कुल 254 निर्जन एवं अर्ध-सार्वजनिक स्थलों का पुलिस द्वारा आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया तथा 596 वाहनों की तलाशी ली गई। यह अभियान सभी पुलिस रेंजों में समान रूप से प्रभावी ढंग से संचालित किया गया, जिससे इस अभियान का महत्त्व स्पष्ट होता है। इसके तहत दक्षिणी रेंज में सोलन, किन्नौर, सिरमौर एवं बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में व्यापक तलाशी ली गई। केंद्रीय रेंज में मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर एवं बिलासपुर जिलों में सघन निरीक्षण किया गया, जबकि उत्तरी रेंज में कांगड़ा, नूरपुर, देहरा, चंबा एवं ऊना जिलों में चिन्हित स्थलों पर विशेष कार्रवाई की गई।

    अभियान के दौरान 301 व्यक्तियों की जांच/काउंसलिंग की गई, जिनमें से नौ व्यक्तियों के रक्त/मूत्र के नमूने सुरक्षित किए गए। एनडीपीएस अधिनियम एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नौ आपराधिक मामले दर्ज किए गए। साथ ही अभियान के दौरान एकांत अथवा सुनसान स्थलों पर पाए गए अन्य व्यक्तियों को समुचित परामर्श, आवश्यक दस्तावेजीकरण एवं काउंसलिंग के उपरांत उनके परिजनों को सौंपा गया।

    यह राज्य-स्तरीय एंटी-चिट्टा अभियान पूर्णत व्यवस्थित, खुफिया-आधारित एवं अंतर-जिला समन्वय के साथ संचालित किया गया, ताकि विधि-सम्मत, सुरक्षित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
    अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे तथा किसी भी प्रकार के नशे की लत की ओर बढ़ने से रोकना और ऐसे एकांत स्थलों पर विकसित हो रही समूह-आधारित नशा प्रवृत्तियों को समाप्त करना है, जो नए युवाओं को चिट्टे एवं नशे की ओर आकर्षित करती हैं।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से चिट्टा एवं नशे से संबंधित सूचना को टॉल फ्री नंबर 112 या नजदीकी पुलिस थाना में देने का आग्रह किया। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

  • नेशनल खिलाड़ी रोहित धनखड़ की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

    नेशनल खिलाड़ी रोहित धनखड़ की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः रोहतक जिले के गांव हमायुंपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 6 बार के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रोहित धनखड़ की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर जाट भवन में होने वाली खाप पंचायत से ठीक पहले भिवानी की सीआईए पुलिस ने 3 आरोपियों तरुण, वरुण व दीपक को बैंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। एसपी भिवानी सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए भिवानी की टीम आरोपियों को लेकर रवाना हो चुकी है।

    देर रात तक भिवानी पहुंचने की संभावना है। एसपी रोहतक सुरेंद्र सिंह भौरिया को गिरफ्तारी के बारे में अवगत करावा दिया। उधर, डीजीपी ओपी सिंह ने भी इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार तीन आरोपितों में दो सगे भाई है। एक का पहले भी आपराधिक रिकार्ड है। मामला 27 नवंबर की रात का है। रोहतक के हुमायुपर वासी करीब 26 वर्षीय नेशनल खिलाड़ी बाडीबिल्डर रोहित धनखड़ अपने एक दोस्त चरखी दादरी के बौंदकला वासी जतिन के साथ भिवानी के गांव रेवाड़ी खेड़ा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था।

    जतिन की बहन इस गांव में शादीशुदा है और उसकी बहन की ननद की शादी थी। शादी के दौरान बारात में आए कुछ लोगों के साथ रोहित की कहासुनी हुई। रोहित के साथी जतिन ने बताया था कि बारात में आए कुछ शादी समारोह में लड़कियों पर अश्लील शब्द बोल रहे थे। जिसका रोहित ने विरोध किया। जिस पर कहासुनी हुई। रात करीब साढे़ 11 बजे जब जब रोहित और जतिन अपनी गाड़ी से रोहतक जाने लगे तो गांव से बामला रोड पर रेलवे फाटक बंद था। इसी दौरान उनका पीछा करते हुए झगड़ा करने वाले युवक आ गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

    जिसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां 28 नवंबर को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रोहित की माता सरोज की शिकायत पर भिवानी के सदर थाने में 4 नामजद आरोपियों तरुण, वरुण, दीपक व आकाश सहित 20 के खिलाफ केस दर्ज किया था।

  • Punjab News: पूर्व फौजी के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    Punjab News: पूर्व फौजी के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    गुरदासपुर: जिले के थाना काहनूवान के अंतर्गत आते गांव जागोवाल बांगर में देर रात मुंह बांधकर आए 2 अज्ञात नौजवानों ने पूर्व सैनिक माधा सिंह के घर पर फायरिंग कर दी। इस घटना में पूर्व सैनिक के घर के गेट पर गोलियां लगी। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले माधा सिंह के गेट के सामने उसके बेटे जसपाल सिंह भट्टी को गालियां निकाली और परिवार के साथ गाली-गलौज भी की।

    इस संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीती रात करीब 9:40 बजे उनके पोते ने अचानक बाहर कुछ लोगों की हुड़दंग मचाने की आवाज सुनी। जहां घर के बाहर मौजूद हमलावार जसपाल सिंह का नाम लेकर उसे बाहर बुला रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर एक बार फायर की और दूसरे व्यक्ति से पिस्तौल उस वक्त नहीं चला। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना के समय उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाना प्रभारी काहनूवान गुरनाम सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि हमलावरों का हथियार नीचे गिरता है, और वे उस हथियार को उठाकर चले जाते दिख रहे हैं। इस घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

  • बड़ी लापरवाहीः खुले फाटक में निकल गई ट्रेन, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    बड़ी लापरवाहीः खुले फाटक में निकल गई ट्रेन, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    दादरीः ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में स्थित खोदना सोराजपुर रेलवे फाटक पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां खुले फाटक में ही गेटमैन ने मालगाड़ी निकला दी। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। इसकी वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि फाटक खुला हुआ था और दोनों ओर वाहन चालक व राहगीर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार मालगाड़ी गुजरती है।

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिना किसी चेतावनी या अलर्ट के अचानक मालगाड़ी ट्रैक से गुजर रही है। फाटक खुला होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग अपनी बाइक और गाड़ियां पीछे करने लगे, जबकि कुछ लोग इतने करीब से ट्रेन गुजरते देख स्तब्ध रह गए। घटना को लेकर स्थानीय निवासियों ने रेलवे विभाग और गेटमैन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    लोगों का कहना है कि अगर कोई वाहन या पैदल यात्री ट्रैक पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने रेलवे से फाटक पर सुरक्षा बढ़ाने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। निवासियों का यह भी कहना है कि इस फाटक पर सुरक्षा इंतजाम पहले से ही कमजोर हैं और कई बार ऐसी स्थितियां बन चुकी हैं, जो बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थीं। वायरल वीडियो ने एक बार फिर रेलवे फाटकों पर सुरक्षा प्रबंधन की कमी को उजागर कर दिया है।