डीजल टैंकर में लगी आग, 200 मीटर तक लपटें, रोका गया यातायात, देखें वीडियो

Written by

in

महाराष्ट्रः सोलापुर–धुले हाईवे पर डीज़ल से भरा टैंकर दूसरे भारी वाहन से टकराकर पलट गया। टक्कर के बाद डीज़ल फैलते ही टैंकर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि दूर तक काला धुआं दिखाई देने लगा और आसपास का इलाका भी जलने लगा। इस घटना में 200 मीटर तक आग की लपटें दिखाई दी। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं सुरक्षा कारणों से कुछ समय तक यातायात रोका गया। राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील की है। इस घटना में स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। चंद मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दोनों वाहन पूरी तरह से जलते हुए दिखाई देने लगे। डीजल और पेट्रोलियम पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन भी तुरंत रुक गए और लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर भागते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर काफी समय तक रखी गई। जिसके बाद आग पूरी तरह शांत होने के बाद यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *