ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा फंसे लोगों को बाहर निकालने काे लिए रेस्क्यू चलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक दमकल विभाग की 9 गाड़ियां लग चुकी हैं। आग की घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। जिसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एडीसी नरेंद्र और सीटीएम शुभम भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Blog
-

पूर्व CM के कोठी के पास 5 दुकानों में लगी भीषण आग, लोगों के फंसे होने की आंशका, देखें वीडियो
रोहतकः हरियाणा के रोहतक में जूतों के शोरूम में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और 4 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर डी-पार्क के पास स्थित जूते के शोरूम में एसी का कॉम्प्रेसर फटने के बाद अचानक आग लगी। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक दुकान में 2 लोगों के फंसे होने के आंशका है। -

Jalandhar News: 30 हजार की मुर्गियां चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: गोराया क्षेत्र के गांव ढंडियां में चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोर हवेली के कमरे के ताले तोड़ अंदर से 36 से 40 मुर्गियां चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता मालिक को हवेली में लौटने के दौरान चला, जिसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित मनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह सुबह हवेली कुएं पर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे।
चोर करीब 36 से 40 मुर्गियां चोरी कर फरार हो चुके थे। उनके अनुसार इस चोरी से उन्हें लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मनदीप सिंह ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के कारण वह मुर्गियां पालकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। चोरी की इस घटना ने उनकी आजीविका पर बड़ा असर डाला है। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
-

Jalandhar News: मेन चौक पर इनोवा और एक्टिवा की टक्कर में कॉलेज की छात्रा घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वर्कशॉप चौक के पास इनोवा कार और ई बैटरी एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में एचएमवी कॉलेज की छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि बच्ची एक्टिवा पर कॉलेज में डिग्री लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान इनोवा सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।घटना में बच्ची के चेहरे पर टांके लगे है। घटना के बाद इनोवा सवार मौके से चला गया। वहीं पीड़ित पिता ने कहा कि बेटी ने 12वीं की पास की थी और वह दोस्त के साथ कॉलेज जा रही थी। इस दौरान चौक के पास इनोवा चालक ने बिना इंडीगेटर दिए एक्टिवा में टक्कर मार दी। घटना में बेटी सड़क पर गिर गई। वहीं हादसे में इनोवा का बंपर टूटने के कारण चालक रूक गया। जिसके बाद कार चालक ने अस्पताल में आने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई सिविल अस्पताल नहीं पहुंचा। पीड़ित के अनुसार वह खुद ही बेटी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पीड़ित ने कहा कि वह खुद बेटी का उपचार करवा रहे है। वहीं कुछ देर बाद इनोवा सवार के पिता मौके पर पहुंचे। इनोवा चालक के पिता ने कहा कि घटना के बाद बेटा घबरा गया था। कार चालक के पिता ने कहा कि बच्ची का ईलाज करवाने का आश्वासन दिया।
-

Vigilance Bureau ने मई महीने के दौरान रिश्वतखोरी के छह मामलों में 8 सरकारी कमर्चारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत मई माह के दौरान 6 अलग-अलग ट्रैप मामलों में रिश्वत लेते हुए 8 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है।
आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगातार सख्त प्रयास किए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 19 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि 14 आरोपियों, जिनमें 8 सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं, के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों ने ब्यूरो द्वारा जांच और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के दो मामलों में निर्णय सुनाए हैं। इन मामलों में कुल 8 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया। अदालतों ने दोषियों को 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाने के साथ-साथ 10,000 रुपये से 28,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया है।
-

Jalandhar News: डीजल टंकी वेल्ड करते समय हुआ धमाका, एक की मौत, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लोहियां-मखू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित एक वर्कशाप में जोरदार धमाके में एक वेल्डर की मौत हो गई। महिंद्रा पिकअप गाड़ी की डीजल टंकी वेल्ड करते समय अचानक टंकी फट गई, जिससे लगी आग में वेल्डर गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रायवाला निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह वर्कशाप में महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी वेल्ड कर रहा था। इसी दौरान टंकी में धमाका हो गया और तेल गिरने से आग भड़क उठी। जसवंत आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।उसे तुरंत मेडिकल सहायता के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। धमाके और आग लगने से वर्कशाप में अफरा-तफरी मच गई। पिकअप के साथ ही नजदीक खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई और दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर लोधी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से गायब हो गया। स्थानीय थाने के एसएचओ सुखजिंदर सिंह खैरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
-

मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे प्राकृतिक संरक्षण के साथ सतत विकास के साझा दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रहे हैं। दोनों के मध्य सहयोग से ऐसे नवाचारपूर्ण समाधान विकसित होंगे, जो न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि विश्व के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने आज यहां भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर के साथ इस संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, परिपत्र अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकॉनोमी) एवं संसाधन पुनर्प्राप्ति, सतत पर्यटन, कचरा-मुक्त पर्यटन स्थलों के विकास, जलवायु-अनुकूल शहरी विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित परिवर्तन, डिजिटल गवर्नंेस तथा स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश निर्माण एवं विध्वंस मलबे के प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण के क्षेत्र में नॉर्वे की विशेषज्ञता, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाएगा। प्रदेश सरकार सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में नॉर्वे के साथ सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने नॉर्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए विशेष रूप से पर्यटन, हरित ऊर्जा और भू-तापीय ऊर्जा क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नॉर्वे के संस्थानों, विशेषज्ञों और तकनीकी साझेदारों के साथ मिलकर ऐसे नवाचारपूर्ण एवं व्यावहारिक मॉडल विकसित करना चाहती है, जिन्हें अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी अपनाया जा सके।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश ने हरित आवरण को 29.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती को भी प्रोत्साहित कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और मजबूत कृषि तंत्र को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मक्की, गेहूं, दूध और कच्ची हल्दी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है।

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार, निदेशक शहरी विकास नीरज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
-

पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 3 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो
जयपुर: राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कई लोग झुलस गए। इस घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं पुलिस द्वारा लगातार लोगों को फैक्ट्री से निकालने के प्रयास किए गए। आग की घटना से 3 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना में करीब 80 से 90% गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को सवाई मानसिंह अस्पताल की इमरजेंसी में बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक समेत एडीएम और सिविल डिफेंस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अमित शर्मा के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। खोह नागोरियान थाना इलाके में आयशा नगर तलाई क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग काफी भीषण थी। पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के अंदर मजदूर के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सिविल डिफेंस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पटाखा फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती घटना के दौरान पुलिस अधिकारी ओमप्रकाश मटवा ने कहा कि हादसे में करीब 5 लोग घायल हुए, और हमने उन्हें एम्बुलेंस से SMS और GNU अस्पतालों में भेजा। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन करीब तीन लोगों की हालत गंभीर है। हम मामले की जांच की जा रही है। एडीएम युगांतर शर्मा ने बताया कि खोह नागोरिया क्षेत्र में लगभग 11:30 आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के साथ एंबुलेंस और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर घायल हो गए। फैक्ट्री वैध थी या अवैध, इस संबंध में भी जांच की जा रही है। वहीं, किस कारण से आग लगी है, इसकी भी जांच की जा रही है।
-

Punjab News: CIA Staff बनकर ज्वेलर को किया किडनैप, मांगे 10 लाख, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
जीरकपुरः जिले में सीआईए स्टाफ़ का अधिकारी बनकर ज्वेलर को अगवा करने और उससे फिरौती वसूलने के मामले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुलजिमों की पहचान रवि कुमार निवासी अंबाला (हालवासी जयपुरिया सनराइज, जीरकपुर), गुरफतेह सिंह भुल्लर वासी रानी मजरा (हालवासी माया गार्डन फेस-3, जीरकपुर) और राजबीर सिंह निवासी मडावाला, पंचकूला के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में शामिल 2 और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल हुई 2 स्कॉर्पियो गाड़ियां और 2.30 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत देहात के एसपी मनप्रीत सिंह, एएसपी गज़लप्रीत कौर और थाना मुखी सतिंदर सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ़ ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी गौरव गोयल ने बताया कि वह चंडीगढ़-अंबाला हाइवे के पास ज्वैलरी का कारोबार करता है। 5 जून को वह अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 5 व्यक्ति वहां पहुंचे। इनमें से 3 व्यक्ति दुकान के अंदर आए, जिनमें से एक के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी।
मुलजिमों ने अपने आप को सीआईए स्टाफ़ का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसने चोरी का सोना खऱीदा है और उसके खिलाफ केस दर्ज है। इसके बाद वे ज्वैलर को जबरदस्ती अपनी स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। रास्ते में मुलजिमों ने केस रफा-दफा करने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की। डर के मारे ज्वेलर ने उन्हें 5 लाख रुपये दिए, जिसके बाद मुलजिम उसे वापस छोड़कर फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना जीरकपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कार्पियो नंबर HR-54G-7839, स्कार्पियो नंबर HR-80F-7858 और 2.30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
-

Punjab News: केंद्रिय जेल में कैदियों से भारी मात्रा में फोन सहित अन्य सामान बरामद, 11 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो
फिरोजपुर: केंद्रीय जेल में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जेल में बंद कैदियों के पास से फोन और बैटरी बरामद की गई। दरअसल, नशीले पदार्थों के विरुद्ध केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट की निगरानी में पुलिस और जेल कर्मचारी मिलकर कार्रवाई की है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर की गई तलाशी में जेल की बैरकों से 6 टच स्क्रीन मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल और एक बैटरी बरामद की गई।
मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल में नियमित तौर पर तलाशी अभियान चलाए जाते है। इसी के चलते पहले भी कई बार तालाशी अभियान के दौरान मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं आज फिर से कैदियों से तालाशी के दौरान पुलिस ने फोन और बैटरी बरामद की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल में बंद 11 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, 2 हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसरः क्राइम और नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ सांझे ऑपरेशन के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आतंकवाद और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य में आतंकवाद, संगठित अपराध और शांति भंग करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में थाना घरिंडा में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आगे-पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि उनकी गतिविधियां पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हैंड ग्रेनेड कहां से मिले, उन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।