Blog

  • Jalandhar: Sheetal Angural द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कैबिनेट मंत्री Aman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Sheetal Angural द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कैबिनेट मंत्री Aman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव में आज मोहिंदर भगत ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। वहीं इस जीत के बाद आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा यह पार्टी की एकतरफा जीत हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक वोटर और कार्यकरर्ता का धन्यावाद करता हूं कि सभी ने एकजुट होकर मेहनत करते हुए एक तरफा जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि लोगों ने सीएम भगवंत मान की पॉलिसी को उनके कामों को सहराते हुए मोहिदंर भगत को भारी बहुमत से जीत हासिल करवाई है।


    अमन अरोड़ा ने कहा कि ढाई साल के बाद हुए उपचुनाव में मोहिंदर भगत 37 की लीड तक लेकर आए है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह शीतल अंगुराल सहित भाजपा पार्टी को कहना चाहते है कि वेस्ट हलके के लोग पहले भी आप पार्टी की सोच के साथ खड़े थे और आज भी वह आप पार्टी के कामों से खुश होकर पार्टी की सोच के चलते उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ भाजपा को आज मुंह की खानी पड़ी। वहीं शीतल अंगुराल द्वारा पेन ड्राइव के जरिए लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि वेस्ट हलके के लोगों ने इस आरोपों का जवाब वोटों के जरिए दे दिया है। वहीं पार्टी द्वारा किए गए वादों को लेकर उन्होंने कहा कि उसे 100 प्रतिशत सरकार और पार्टी पूरा करेंगी।

    वहीं शुंभ बॉर्डर पर हाईकोर्ट के फैसले पर भाजपा के सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख करने को लेकर कहा कि हाईकोर्ट के फैसले का वह स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कंटीली तारे और पत्थर रखकर हाईवे को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के सुप्रीम कोर्ट जाने का कोई फायदा नहीं है, उन्हें इस मामले में वहां से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उस समय कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान की हत्या नहीं की थी, बल्कि आज भाजपा सरकार ने सीबीआई, ईडी और अन्य एजेंसियों के जरिए संविधान की हत्या करने का काम कर रही है, उसको लेकर वह क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगत सिंह जैसे शहीदों की शहादत से आजादी मिली है।

     

  • Punjab: आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

    Punjab: आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया जश्न, देखें वीडियो

    लुधियाना : उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। बता दें कि जालंधर में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। पंजाब भर में आम आदमी पार्टी की तरफ से जश्न मनाए जा रहे है। ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर लड्डू बांट कर जश्न मनाया जा रहा है।

    मीडिया से बात करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जालंधर उपचुनाव की सीट जीतने पर पूरे पंजाबभर में खुशी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। लोगों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। जिसके कारण लोग एक बार फिर आम आदमी पार्टी के पक्ष में खड़े हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे थे, उनकी बोलती बंद हो गई है।

  • केंद्रिय मंत्री Gajendra Shekhawat ने की स्काईडाइविंग, देखें वीडियो

    केंद्रिय मंत्री Gajendra Shekhawat ने की स्काईडाइविंग, देखें वीडियो

    पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा हुई शुरू

    जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को पहली बार आयोजित हुई वर्ल्ड स्काईडाइविंग डे पर खुद टेंडम स्काईडाइविंग की। दरअसल 13 जुलाई को वर्ल्ड स्काईडाइविंग डे में रूप में मनाने की शुरुआत हुई है।इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने में भारत भी पीछे नहीं रहा। भारत ने वर्ल्ड स्काईडाइविंग मैप पर अपना नाम दर्ज करा दिया है। बता दें कि शेखावत जोधपुर से सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हरियाणा की नारनौल हवाई पट्टी पर स्वयं स्काईडाइविंग का हिस्सा बने। उन्होंने नारनौल हवाई पट्टी पर शनिवार सुबह स्काईडाइविंग के प्रथम एयरक्राफ्ट वीटी-एसबीएस को हरी झंडी दिखाई और उसके बाद आसमां से खुद टेंडम स्काईडाइविंग की। वहीं मीडिया से बातचीत में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज का दिन भारत और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नारनौल में पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा शुरू हुई है। यह दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से विश्व स्काईडाइविंग दिवस शुरू हो रहा है। भारत के पर्यटन मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि सभी को इसका अनुभव करने के लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  
  • 3 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, देखे दिल दहलाने वाला वीडियो

    3 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, देखे दिल दहलाने वाला वीडियो

    कोठूरः हैदराबाद में कोठूर Y जंक्शन पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे में 3 ट्रक आपस में टकरा गए।फुटेज के अनुसार 3 ट्रक तेज़ रफ़्तार से आ रहे थे और Y जंक्शन पर आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में गाड़ियां आपस में भिड़ गईं और एक घटना में ट्रक पलट भी गया। हालांकि इस हादसे में कितने लोग ज़ख़्मी हुए हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। यह हादसा सबको याद दिलाता है कि सड़क पर ड्राइविंग करते समय सावधानी बहुत ज़रूरी है। तेज़ रफ़्तार और लापरवाही जानलेवा हो सकती है।  
  • लड़ते-लड़ते दुकान में घुसे 2 सांड के बीच फंसी युवतियां, देखें वीडियो

    लड़ते-लड़ते दुकान में घुसे 2 सांड के बीच फंसी युवतियां, देखें वीडियो

    ऋषिकेश: मुनिकी रेती में राम झूला पुल के पास एक बार फिर से आवारा सांडों का कहर देखने को मिला। जहां दो सांड आपस में लड़ते हुए एक दुकान में घुस गए। जिसके चलते दुकान में काम करने वाली दो युवतियां अंदर ही फंस गईं। सांड आपस में लड़ते रहे, जिसकी चपेट में दोनों युवतियां आ गई। इस दौरान सांड ने उन्हें कुचल दिया. गनीमत रही कि दोनों की जान बाल-बाल बच गई। दरअसल, मुनिकी रेती में दो सांडों का आतंक देखने को मिला। आतंक भी ऐसा कि सांडों की लड़ाई में दुकान में काम कर रही दो युवतियों की जान आफत में आ गई। गनीमत रही की दुकान में रखें काफी सारे लेडीज पर्स और बैग युवतियों के ऊपर गिर गए। जिससे दोनों युवतियां सांडों के पैरों तले कुचलने से ज्यादा चोटें नहीं आई। वहीं, इस दौरान दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और सामान के ऊपर चढ़कर आवारा सांडों को डंडे से मारकर बाहर भगाया। इसके बाद लेडीज पर्स और बैग के नीचे दबी युवतियां उठकर दुकान से बाहर भागीं। वहीं, जान बचने के बाद सांडों का खौफ युवतियों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि युवतियों को मामूली खरोंच आई है। इस जानलेवा घटना को लेकर लोगों में नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद नगर पालिका सड़कों से आवारा सांडों को हटाने के लिए तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। आए दिन सांडों की लड़ाई देखने को मिलती है। लोग आवारा पशुओं की वजह से काफी परेशान हैं। वहीं, मुनिकी रेती नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने का काम किया जा रहा है।
  • Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियों

    Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियों

    बठिंडा : जिले के परसराम नगर में इलाकानिवासी सड़कों की खस्ताहाल और जगह-जगह गड्ढों से परेशान है। गैस पाइपलाइन के कारण सड़क की खस्ता हालत को दोबारा नहीं बनाया गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि हम पिछले चार साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं। अभी तक हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि हम बार-बार नगर निगम में अपनी शिकायत लेकर जा चुके है। लेकिन नगर निगम के कर्मचारी कोई सुनवाई नही कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि मजबूर होकर हम अब अपना घर बेचकर दूसरी जगह जा रहे है। वहीं जब इस मामले में नगर निगम के मेयर से पूछा तो मेहर साहब ने यह कहकर टाल दिया कि अभी तक क्षेत्रवासी मेरे पास शिकायत लेकर नहीं आये है। उन्होंने कहा कि अगर लोग शिकायत लेकर मेरे पास आएंगे तो उस पर पहल के अधार पर काम किया जायेगा।

  • Jalandhar: उपचुनाव में मिली हार के बाद एक्शन में आई BJP, इस नेता को हुआ Notice जारी

    Jalandhar: उपचुनाव में मिली हार के बाद एक्शन में आई BJP, इस नेता को हुआ Notice जारी

    जालंधर, ENS: वेस्ट उप चुनाव में हार के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। बताया जा रहा हैकि इस हार के बाद पार्टी ने एक्शन लेते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव कालिया को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। बताया जा रहा हैकि इस हार के बाद पार्टी ने एक्शन लेते हुए राजीव कालिया को दो दिन में जवाब मांगा है। गौर हो कि उप चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल द्वारा आरोप लगाए गए थे कि पार्टी के नेताओं द्वारा भीतरघात किया जा रहा है।

    जिसके चलते अब पार्टी ने एक्शन लेते हुए पूर्व मंत्री के करीबी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कहा जा रहा है कि जारी नोटिस में कहा गया है कि अगर लिखित जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ पार्टी संविधान मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार वेस्ट उप चुनावों के दौरान भीतरघात का मामला दिल्ली दफ्तर तक पहुंच चुका है। ऐसे में कई अन्य नेताओं पर भी गाज जल्द गिर सकती है।

  • Punjab: निहंग जत्थेबंदियों ने बाने को बदनाम करने वाले नकली सिंहों को दी चेतावनी

    Punjab: निहंग जत्थेबंदियों ने बाने को बदनाम करने वाले नकली सिंहों को दी चेतावनी

    लुधियानाः निहंग बाने की आड़ में शरारती तत्वों द्वारा नशा बेचने और शांति भंग करने की घटनाओं में बढ़ौतरी होती देख समराला में निहंग जत्थेबंदियों ने माछीवाड़ा रोड पर गुरुद्वारा श्री संगत साहिब में एक संयुक्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाने की आड़ में गलत काम करने वाले शरारती तत्वों को चेतावनी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे इन धार्मिक बैनरों को हटा लें या सुधर जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इन शरारती तत्वों के खिलाफ पहले निहंग सिंह जत्थेबंदियां और बाद में पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। निहंग सिंह संगठनों के नेताओं ने कहा कि वे किसी भी हालत में समराला हलके में शांति भंग नहीं होने देंगे। इस मौके पर निहंग सुजान सिंह मजाली जत्थेदार बाबा बुड्ढा दल ने कहा कि उन्हें बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आजकल नीला बाना डालकर कुछ सिंह गलत काम कर रहे हैं जैसे नशा बेचना, लोगों के साथ मारपीट करना, अवैध कब्जा करना आदि बुरे काम कर रहे हैं। ये सभी शरारती तत्व नीले बाने की कर रहे हैं।

    उनको रोकने के लिए आज वे सभी सिंह एकत्रित हुए हैं। जो भी सिंह गुरु मर्यादा के उल्ट चल कर ऐसा काम करता है वे सभी उनका समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब ये नकली सिंह ऐसी हरकत करते हैं तो निहंग सिंहों की बदनामी होती है, जिससे मन को ठेस पहुंचती है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि जब भी कोई ऐसा निहंग सिंह कोई गलत काम करता पकड़ा जाए तो उसके दल पंथ की अच्छी तरह से पहचान की जाए और उस दल पंथ के नाम के साथ खबर लगाई जाए।

  • Punjab : बिजली की समस्या से परेशान इलाकानिवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : बिजली की समस्या से परेशान इलाकानिवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : सतगुरु नगर में बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महिनों से लाइट नही आ रही है। अगर लाइट आती है तो वॉल्टेज कम या ज्यादा होने के कारण उनके घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। जिसके चलते मोहल्ले के हर घर में करीब 30 से 40 हजार का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार हलका विधायक और उनके प्रतिनिधियों से बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    लोगों ने कहा कि अगर सुनवाई हुई भी तो ट्रांसफार्मर छोटा रख दिया। इस समस्या से जूझ रही महिलाओं का कहना है अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की आपूर्ति कम होने के कारण काफी कठिनाई हो रही थी। लेकिन इलाके में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों के कहने पर ही ट्रांसफार्मर रखवाया था। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

  • Jalandhar: जीत के बाद आप कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भाजपा सहित विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar: जीत के बाद आप कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भाजपा सहित विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव में आज मोहिंदर भगत ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। वहीं इस जीत के बाद आप कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लोगों ने आप पार्टी के विधायक मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से जीत करवाई है। उन्होंने कहा कि उस जीत के साथ विपक्ष को एक बढ़िया मैसेज दिया है। सासंद ने कहा कि एक माह पहले इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार को भी इस जीत के मैसेजा का पता चल जाएगा।


    अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले चुनाव में 30 हजार की लीड को ढाई साल के बाद हुए उपचुनाव में मोहिंदर भगत 37 की लीड तक लेकर आए है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह शीतल अंगुराल सहित भाजपा पार्टी को कहना चाहते है कि वेस्ट हलके के लोग पहले भी आप पार्टी की सोच के साथ खड़े थे और आज भी वह आप पार्टी के कामों से खुश होकर पार्टी की सोच के चलते उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ भाजपा को आज मुंह की खानी पड़ी।