Blog

  • Punjab News: कोहरे का कहर, PRTC Bus और Truck में हुई टक्कर

    Punjab News: कोहरे का कहर, PRTC Bus और Truck में हुई टक्कर

    संगरूर : सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरे के कारण सड़क हादसे होने के मामले सामने आने लगे। ताजा मामला भवानीगढ़ से सामने आया है। जहां इलाके में घने कोहरे के कारण अल सुबह चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर संगरूर से आ रही पीआरटीसी बस और डीएपी खाद से भरे ट्रक-ट्रॉले के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

    हादसा भवानीगढ़ में बलियाल कट के पास हुआ, जब ट्रक सर्विस लेन पर मुड़ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग डर गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उक्त हादसे में बस कंडक्टर समेत करीब आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

    जबकि कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

  • Jalandhar News: तांत्रिक के पास पति का इलाज करवाने गई महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

    Jalandhar News: तांत्रिक के पास पति का इलाज करवाने गई महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

    जालंधरः महानगर में न्यू रसीला नगर में एक तांत्रिक बाबा सरफराज आलम के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति लगातार बिमार चल रहा है, जिसका इलाज डॉक्टरों से करवाया लेकिन उन्हैं उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आया, जिसके बाद उसे पता लगा कि तांत्रिक बाबा सरफराज आलम तांत्रिक शक्ति से फांडा करके सब ठीक कर देता है।

    पीडित महिला पति ओर अपने देवर के साथ 6 नवंबर की देर शाम तांत्रिक बाबा के पास गई थी। वहां पर तांत्रिक ने उसे कहा कि पति पर बड़ी परेशानी है। फांडा करके एक ताबीज नहर के किनारे पेड़ से बांधने के लिए दिया। ताबीज लेकर उसका देवर चला गया तो बाबा ने उसे कमरे में बुलाया। पति भी जब साथ जाने लगा तो उसे वहीं रोक दिया कि और बोला फांडा करना है। जिसके बाद बाबा नें कमरा बंद कर उसे नशीली चीज़ सुंघा दी ओर उसके साथ साथ दुष्कर्म किया।

    दरवाज़ा खोलने में देरी होने पर जब पति ने दरवाजा तोड़ने की धमकी दी तो बाबा ने दरवाजा खोल दिया। पति को कुछ पता चलता, तब तक बाबा भाग गया। इसके बाद हम बदनामी के डर से घर आकर चुप रहे, मगर फैमिली ने पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। जिसके बाद हमने रविवार को थाना-5 में शिकाय दर्ज करवाई । थाने में एएसआई तरसेम कौर ने पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी ली और प्राथमिक जांच के बाद बाबा के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (रेप) का केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: 50 लाख की फिरौती मामले में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 50 लाख की फिरौती मामले में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात 1 बजे पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाश को काबू करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाई गई, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। घायल बदमाश की पहचान युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है।

    युद्धवीर गैंगस्टर हैप्पी बाबा गैंग का सरगना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद गैंगस्टर हैप्पी बाबा के गुर्गे युद्धवीर सिंह ने पिछले दिनों तरनतारन के एक कारोबारी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि देर रात 1 बजे के करीब युद्धवीर तरनतारन के इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद जब पुलिस ने उसे काबू करने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली युद्धवीर सिंह के पैर में लगी। पैर में गोली लगने से युद्धवीर घायल हो गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने युद्धवीर को गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 9एमएम ग्लॉक पिस्टल और बाइक बरामद की।

  • Jewellery Showroom के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, आभूषण और नकदी लेकर फरार

    Jewellery Showroom के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, आभूषण और नकदी लेकर फरार

    रेवाड़ीः एक ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर शोरूम मालिक के बेटे को गोली मार दी। घटना रेवाड़ी के बावल के मुख्य बाजार की है। बदमाश शोरूम से नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

    प्रीतम सोनी ने बावल के मुख्य बाजार में किशनलाल प्रीतम सिंह सोनी फर्म के नाम से कोमल जूलरी शोरूम खोला हुआ है। वह अपने बेटे हितेन्द्र सोनी के साथ ग्राहकों से बात कर रहे थे तो उसी समय नकाबपोश तीन बदमाश शोरूम में दाखिल हुए। शोरूम में घुसते ही बदमाशों ने हथियार दिखाकर काउंटर के शीशों को तोड़ डाला।

    इस बीच हितेन्द्र सोनी मौका पाकर जैसे ही शोरूम से निकलने लगा तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। इस दौरान उन्होंने काउंटर में रखे लाखों के आभूषण व तिजोरी से नकदी निकाल ली और बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

    शोरूम में मौजूद वृद्ध महिला ग्राहक से भी बदमाश 2100 रुपये की नकदी छीन ले गए। गोली लगने से घायल हितेन्द्र को तुरंत रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

  • Punjab News: हथियारों को लेकर DC ने जारी किए आदेश, नहीं तो होगी कार्रवाई

    Punjab News: हथियारों को लेकर DC ने जारी किए आदेश, नहीं तो होगी कार्रवाई

    कपूरथलाः जिले में हथियारों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी किए है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने नागरिक सुरक्षा कोड-2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा के भीतर हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध जारी किया है।

    यह प्रतिबंध सोशल मीडिया पर भी लागू होगा। आदेश के अनुसार हथियारों या हिंसा को महिमामंडित करने वाले गीतों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थानों, शादी पार्टियों या अन्य कार्यक्रमों में हथियार लेकर चलने और प्रदर्शित करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण पर भी प्रतिबंध लागू होगा।

    इन आदेशों को लागू करने की जिम्मेदारी बारी-बारी से सीनियर पुलिस कप्तान और जिले के सभी एसडीएम की होगी। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि अगर कोई भी व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना पुलिस विभाग की जिम्मेदारी होगी। ये आदेश 13-11-2024 से 11-01-2025 तक लागू रहेंगे।

  • Punjab News: Kewal Dhillon के हक में प्रचार करने पहुंचे BJP MP Anurag Thakur, देखें वीडियो

    Punjab News: Kewal Dhillon के हक में प्रचार करने पहुंचे BJP MP Anurag Thakur, देखें वीडियो

    आप और कांग्रेस पर भाजपा सासंद ने साधे निशाने

    बरनालाः विधान सभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के लिए प्रचार करने पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस और आप सरकार पर निशाने साधे। अनुराग ठाकुर ने आप सरकार पर कोई भी चुनावी वायदा पूरा न करने का आरोप लगाए। धान खरीद और डीएपी समस्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार बताया। वहीं अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आप भ्रष्ट पार्टियों का गठबंधन बताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त करने वालों ने शराब की दलाली में अपना मुंह काला किया। उन्होंने कहा कि 1984 में कांग्रेस ने सिखों का कत्लेआम करवाया, जिसका न्याय बीजेपी ने स्पेशल एसआईटी बनाकर दिलाया। वहीं अनुराग ठाकुर ने केवल ढिल्लों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि केवल ढिल्लों की पीएम और गृह मंत्री से सीधी बात है और उनके जीतने पर हल्के में बड़े प्रोजेक्ट में आएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब सरकार ने गरीबों के राशन कार्ड काटे और केवल ढिल्लों ने गरीबों को अपने स्तर पर राशन मुहैया करवाया। उन्होंने बरनाला के लोगों को बीजेपी उम्मीदवार केवल ढिल्लों के जिताने की अपील की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब का यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को ठोस जवाब दे सकता है। धोखा देने वाली दोनों पार्टियां कभी एक साथ काम करती हैं तो कभी अलग-अलग। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य का उद्योग जगत बाहर जा रहा है। गैंगस्टर रोजाना व्यापारियों से फिरौती मांग रहे हैं। आए दिन में हत्याएं और डकैतियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना और राशन योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य और खाद्यान्न उपलब्ध कराया, लेकिन पंजाब सरकार ने दोनों सेवाओं को बंद कर दिया और गरीब लोगों के ये अधिकार छीन लिए। उन्होंने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धान खरीद की खराब व्यवस्था और डीएपी की कमी के लिए पंजाब की आप सरकार भी जिम्मेदार है। मोदी सरकार पिछले 10 साल से दोगुना बजट रखकर एमएसपी पर फसलें खरीद रही है। किसी भी वर्ष कोई समस्या नहीं आई। लेकिन इस बार आप सरकार ने कोई अग्रिम व्यवस्था नहीं की है। जबकि केंद्र सरकार ने धान की खरीद के लिए 44 हजार करोड़ रुपये भेजे थे, जिससे पंजाब सरकार को बारदाना पानी सफाई लिफ्टिंग और अन्य सभी इंतजाम करने थे, लेकिन सरकार इस सब में विफल रही। डीएपी के लिए भी सरकार सोती रही और कालाबाजारी नहीं रोक सकी। फसल न बिकने के कारण एक किसान ने आत्महत्या भी कर ली, जिसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं। किसानों को सड़कों पर लुढ़काने के लिए सीधे तौर पर आप सरकार जिम्मेदार है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप सरकार में पंजाब में नशाखोरी कई गुना बढ़ गई है। पंजाब को नशामुक्त करने वालों ने शराब की दलाली में अपना मुंह काला कर लिया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आये हैं। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार से भरी हुई हैं। दोनों एक झूठे सिक्के के दो पहलू हैं। अब पंजाब के लोग इन दोनों पार्टियों पर सवाल उठा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी को पसंद कर रहे हैं और अब समय बीजेपी का है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न कोई नीति है और न ही कोई नियत। 1984 में कांग्रेस पार्टी ने सिखों का नरसंहार किया। लेकिन भाजपा सरकार ने सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर जैसे सिख नरसंहार के दोषियों को सजा देने के लिए विशेष एसआईटी बनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिखों की हितैषी सरकार है जिसने करतारपुर साहिब का गलियारा खोला और गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं और गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती बड़े पैमाने पर मनाई। शहाबजादों के लिए पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया गया। विशेष विमानों के माध्यम से हजारों सिखों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छवियों को अफगानिस्तान से सुरक्षित भारत लाया गया। अनुराग ठाकुर ने बीजेपी प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बरनाला को जिला केवल सिंह ढिल्लों ने बनवाया था और यहां फ्लाईओवर अंडरब्रिज बनाकर इसे विकसित किया था। बरनाला के लोगों के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लाया गया था जिसे आप सरकार ने रद्द कर दिया और बरनाला के लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिकार छीन लिया। उन्होंने कहा कि ढिल्लों ने ही सीधे पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से बात करके किसानों की डीएपी खाद की कमी को दूर किया। जिससे डीएपी की रेलवे रैक सीधे बरनाला के किसानों के लिए आई। जबकि यहां के सांसद और विधायक कुछ नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि बरनाला के लोगों को केवल सिंह ढिल्लों को जिताने के लिए भाजपा का समर्थन करना चाहिए, जिससे बरनाला के लोगों को काफी फायदा होगा, जिससे बरनाला में बड़े विकास प्रोजेक्ट लाने की पहुंच सिंह ढिल्लों के पास ही है।
  • Punjab News : फोन सुनते समय व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : फोन सुनते समय व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना : फोन सुनते हुए टहलते एक व्यक्ति का अचानक पैर स्लिप हो गया। जिस कारण वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विमलेश कुमार के तौर पर हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    विमलेश धागा मिल में वेंडर चलाने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार विमलेश के दो बच्चे है, विमलेश 7 साल से लुधियाना में रह रहा है। विमलेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। राम कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गीता नगर ताजपुर रोड के रहने वाले है। विमलेश आज छत पर टहल रहा था। उसे किसी का फोन आया हुआ था। फोन सुनते समय अचानक उसका पैर स्लिप हो गया।

    जानकारी के अनुसार विमलेश दूसरी मंजिल से पड़ोसियों की छत की पहली मंजिल पर गिर गया। छत पर पड़े पानी के बर्तन में जब विमलेश गिरा तो काफी धमाकेदार आवाज आई। जिसके बाद पड़ोसी जब छत पर देखने पहुंचे तो देखा कि विमलेश खून से लथपथ हालत में गिरा पड़ा था। लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया।

    फोन सुनते समय व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत, देखें वीडियो

  • भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 3 लड़कियों सहित 6 की मौत

    भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 3 लड़कियों सहित 6 की मौत

    देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में 3 लड़कियों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ। यहां कार मेंं एकसाथ सात लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से 3 लड़के और 3 लड़कियों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। इसके अलावा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। ये एक्सीडेंट इतना भीषण था कि हादसे का शिकार हुई कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ। यहां कार में एकसाथ सात लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से 3 लड़के और 3 लड़कियों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है। इसके अलावा जो एक युवक घायल हुआ है, उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल S/O विपिन कुमार अग्रवाल (25) के रूप में हुई है। वो देहरादून के आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड का ही रहने वाला है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Jalandhar लाजपत नगर लूट मामलाः आरोपी ने इस जगह भी दपंति को बेहोश करके लूटे गहने व नगदी, देखें CCTV

    Jalandhar लाजपत नगर लूट मामलाः आरोपी ने इस जगह भी दपंति को बेहोश करके लूटे गहने व नगदी, देखें CCTV

    आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

    जालंधर, ENS: लाजपत नगर में रिटायर्ड सरकारी टीचर दंपती को चाय में नशीली चीज पिलाकर आरोपी 25 तोले सोने के गहने व 4 लाख रुपए लूटने वाला आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी की सीसीटीवी फुटेज जारी होने पर एक ओर घटना के बारे में पता चला। पीड़ित ने जब आरोपी की सीसीटीवी फुटेज देखीं तो उसने बताया कि इस आरोपी ने पहले फरीदकोट में उसके अंकल के घर भी चोरी की थी। वहीं फरीदकोट के रहने वाले जगतार सिंह ने बताया कि वह कोटकपूरा में बिजली विभाग में एक्सईएन हैं। उनके चाचा सुरजीत सिंह (75) नहरी विभाग से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी का दो माह पहले निधन हो गया था। बच्चे विदेश में रहते हैं तो चाचा घर में अकेले रहते हैं। 4 अक्टूबर को उनके चाचा के घर कई मेहमान आए थे। तभी उक्त आरोपी घर में आ गया। जालसाज ने कहा कि आपकी पत्नी की डेथ हुई थी, वह उनकी पहचान में था। अफसोस करने आना था, लेकिन किसी काम में फंसा था। उसने बुजुर्ग व उनके मेहमान को बातों में लगा लिया। सुरजीत सिंह ने बताया कि उसने चाय पीने की इच्छा जताई तो वे रसोई में चाय बनाने चले गए। वहीं घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कि आरोपी भी उनके पीछे रसोई में चला गया। फिर गिलास में नशीली दवाई मिलाता हुआ कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने चाय पीने से पहले कहा कि उसके साथ बैंक वालों ने ठगी की है। छह नंबर का पासवर्ड दिया है, आपका कितने डिजिट का नंबर है तो बुजुर्ग ने अपना पासवर्ड ही बता दिया। पीड़ित ने इसी तरह धोखे से उनका एटीएम कार्ड भी ले के लिया। बुजुर्ग व उनके मेहमान बेहोश होने पर वह घर से 30 हजार रुपए व गहने लेकर फरार हो गया। फिर उसने सुरजीत सिंह के कार्ड से एक दिन 40 हजार रुपए और दूसरे दिन फिर 40 हजार रुपए निकलवा लिए। जगतार सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे काम वाली घर आई तो देखा कि दोनों बेहोश थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पता लगा कि उक्त आरोपी पहले से ही मोहल्ले में उनके बारे में पूछ रहा था। उन्होंने बताया कि 38 दिन बाद भी फरीदकोट पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों जगह घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
  • सुबह-सुबह इन इलाकों में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    सुबह-सुबह इन इलाकों में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    रोहतकः हरियाणा में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप के झटके रोहतक, सांपला जिले और उसके आसपास के जिलों में यह झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3 रही। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था। भूकंप के कारण घरों के पंखे हिलने लगे। भूकंप के कारण लोगों में दहशत मच गई। लोग घरों से बाहर आ गए।