Blog

  • भीषण सड़क हादसा,  21 की मौत, 10 गंभीर घायल

    भीषण सड़क हादसा, 21 की मौत, 10 गंभीर घायल

    नई दिल्ली :  खराब सड़कों और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटनाएं आम हैं। 3 करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या वाले इस देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 1000 से ज्यादा लोग मारे जाते हैं। पिछले साल इस देश में अधिकारियों ने एक पॉइंट-आधारित ड्राइवर लाइसेंस शुरू किया था, जिसके तहत प्रत्येक ड्राइवर को कुल 12 पॉइंट दिए जाते हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन के आधार पर इन पॉइंट्स को धीरे-धीरे घटाया जा सकता है।

    उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए देश की मुख्य सड़कों पर कैमरे भी लगाए गए थे। अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट में एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों द्वारा सोमवार को दी गई। इस सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह भीषण दुर्घटना सोब्रे और गगनोआ शहर को जोड़ने वाली सड़क के एक हिस्से पर हुई।

    हालांकि कई लोगों की जान लेने वाली इस भयावह दुर्घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक परिवहन मंत्रालय सभी वाहन चालकों से सड़क यातायात के दौरान अधिक सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने, विशेष रूप से अन्य वाहन से आगे निकलने की होड़ में सावधानी बरतने और अलग-अलग गति सीमाओं के अनुसार अपनी गाड़ी की गति बनाये रखने का आह्वान करता है।

     

  • आज का राशिफल, 12 नवंबर 2024

    आज का राशिफल, 12 नवंबर 2024

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। आज सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज प्रबोधिनी या देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं।आज आप किसी बात को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

    वृष राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है।आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि रहेगी।जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें। टूर-ट्रैवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा।

     मिथुन राशि: सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब होंगे।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा।लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।

     सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है।आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए।

     कन्या राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।

    तुला राशि: आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है।आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन कम होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।कुछ दिनों से चल रही किसी के साथ अनबन आज खत्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं।

     वृश्चिक राशि: एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा।आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, साथ में कहीं घूमने जाएंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है।

     मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है।किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी।

     कुंभ राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है।छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे।

     मीन राशि: आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वो आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा।

  • Jalandhar News: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट,इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां में जालंधर में पहले *’द बिग बार्नयार्ड एडवेंचर” का आयोजन कर रचा इतिहास

    Jalandhar News: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट,इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां में जालंधर में पहले *’द बिग बार्नयार्ड एडवेंचर” का आयोजन कर रचा इतिहास

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ ने संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल 13 (क्लाइमेट एक्शन) के साथ संरेखित करते हुए जालंधर के फर्स्ट-एवर-हैंडस-ऑन ‘द बिग बार्नयार्ड – द फील्ड एडवेंचर’ थीम पर आधारित कार्यक्रम की मेजबानी करके अनुभवात्मक शिक्षा में एक नया मानदंड स्थापित किया है।

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन फील्ड्स लोहारां में आयोजित इस ऐतिहासिक इवेंट ने ग्रेड के.जी से 5 तक के छात्रों को प्रकृति से जुड़ने, बार्नयार्ड की आकर्षक छवि का अनुभव करने तथा टिकाऊ खेती के महत्व को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। यह कार्यक्रम इनोसेंट हार्ट्स की सभी ब्रांचों के छात्रों के साथ-साथ बाहरी लोगों के लिए भी खुला था। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ इस एडवेंचर में भाग लिया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, एनईपी के पैरेंटल एंगेजमेंट निर्देशों ने दिशा इनीशिएटिव को पारिवारिक बंधन और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने वाला एक इम्मर्सिव अनुभव बनाने के लिए प्रेरित किया।

    पुन: उपयोग किए गए कचरे से तैयार किए गए कार्यक्रम के मिनी-फार्म ने रचनात्मक अपशिष्ट प्रबंधन और टिकाऊ प्रथाओं, प्रेरणादायक पर्यावरणीय प्रबंधन और जिम्मेदार नागरिकता का प्रदर्शन किया।

    इवेंट स्थल घास की गठरियों, ट्रैक्टरों और फार्म एनिमल्स से सुसज्जित था। मेहमानों ने मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया, जिनमें पालतू चिड़ियाघर, पोनी राइड्स और फार्य-थीम वाले खेल शामिल थे। उत्सव के माहौल में लाइव म्यूजिक, फूड स्टॉल तथा फार्म-थीम वाले प्रॉप्स के साथ एक फोटो बूथ जोड़ा गया।

    डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने ज़ोर देकर कहा, “यह अद्वितीय इवेंट बच्चों को ग्रामीण आकर्षण, व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा, प्रकृति के प्रति गहरी सराहना और जलवायु जागरूकता से जोड़ता है। सस्टेनेबल एग्रीकल्चर तथा पर्यावरणीय प्रबंधन को बढ़ावा देकर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हम आने वाली पीढ़ी को सशक्त बना रहे हैं।”

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य एक ऐसा आयोजन बनाना था जो बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और कृषि जीवन के आनंद का अनुभव करने की अनुमति दे। हम जबरदस्त प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं और हमारे युवा शिक्षार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने से प्रसन्न हैं।”

    कार्यक्रम की सफलता नवीन शिक्षण अनुभवों के प्रति इनोसेंट हार्ट्स की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है जो पर्यावरण और समुदाय के साथ गहरे संबंध को बढ़ावा देती है।

  • Jalandhar News: CBSE रीजनल साइंस एग्जीबिशन में Innocent Hearts के छात्रों ने लगाई हैट्रिक: हुए नेशनल के लिए चयनित

    Jalandhar News: CBSE रीजनल साइंस एग्जीबिशन में Innocent Hearts के छात्रों ने लगाई हैट्रिक: हुए नेशनल के लिए चयनित

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाऊन जालंधर के कक्षा नौवीं के छात्र भरतेश कुमार तथा अंगददीप सिंह ने सीबीएसई रीजनल साइंस एग्जीबिशन में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हेल्थ गार्ड प्रोजेक्ट बनाया, जिसके लिए वे नेशनल लेवल पर चयनित हुए। यह स्कूल के लिए बड़े गर्व का क्षण है कि मेंटर अमित कुमार (एचओडी फिज़िक्स) के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार (हैट्रिक बनाते हुए) विद्यार्थी सीबीएसई साइंस एग्जीबिशन में नेशनल लेवल पर पहुँचे हैं।
    इस एग्जीबिशन में चयनित प्रोजेक्ट हेल्थ गार्ड के बारे में विद्यार्थियों ने बताया कि यह एक ऐसी प्रणाली है,जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करके रोगियों के लक्षणों का विश्लेषण करती है और उन्हें प्रारंभिक निदान प्रदान करती है। यह प्रणाली डॉक्टर को रोगी की स्थिति का जल्दी मूल्यांकन करने और उपचार को प्राथमिकता देने में मदद करती है।
    यह दो दिवसीय एग्जिबिशन ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल, लुधियाना में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यातिथि की भूमिका स. महेश इंदर सिंह ग्रेवाल (पूर्व कैबिनेट मंत्री शिरोमणि अकाली दल) ने निभाई।
    सीबीएसई द्वारा आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी में पंजाब के विभिन्न जिलों के 83 स्कूलों के 124 आकर्षक मॉडल्स देखने को मिले।
    पहले दिन 60 मॉडल शॉर्टलिस्ट किए गए, जिसमें समापन दिवस पर 14 मॉडल्स का चयन करके सीबीएसई नेशनल साइंस एग्जीबिशन के लिए भेजा गया तथा उन 14 मॉडल्स में से एक मॉडल इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन का चयनित हुआ।
    इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विजेता विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें तथा उनके मेंटर अमित कुमार (एचओडी फिज़िक्स) को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
  • Punjab News : मंडी में बैठे किसानों पर लाठी चार्ज, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : मंडी में बैठे किसानों पर लाठी चार्ज, कई घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिल के राईके काला झोना मंडी में अपनी मांगों को लेकर बैठे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने का मामला सामने आया है। इस मौके मामले बारे किसानों ने बताया कि पुलिस ने मंडी में बैठे किसानों पर लाठियां बरसाईं, जिसमें दो-तीन किसान घायल भी हो गये।

    भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेता ने कहा कि हम बठिंडा की सभी मंडियों में जाकर किसानों के साथ मिलकर धान की फसल के बारे में रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जो हमारी यूनियन के पास अपना सेलर भी है। किसानों के धान के बोरियां, जिसका हमने विरोध किया। जिसके बाद मौके पर तहसीलदार, एसडीएम, पुलिस प्रशासन पहुंचे और किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसका हम कल हम बठिंडा प्रशासन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

  • Punjab News : Dubai भेजने के नाम पर परिवार से लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News : Dubai भेजने के नाम पर परिवार से लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक दुबई भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां, पीड़ित परिवार ने ठगी बारे जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने उनके लड़के को दुबई भेजने का झांसा दिया। जिसके बाद उस व्यक्ति ने लाखों रूपये से उपर उनसे पैसे ले लिया। लेकिन अभी तक मेरे लड़के को दुबई नहीं भेजा।

    इसके बाद उससे कहा गया कि दुबई नहीं भेज सकता है तो दिये गये पैसे वापस कर दे। लेकिन दिये गये पैसे वापस मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ जनकपुरी चौकी में रिपोर्ट दी गई। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर दिये पैसे वापस करवा दिया जाए। जिससे हमें इंसाफ मिल सके।

    वहीं, मीडिया ने मामले संबंधी पुलिसकर्मियों से जब बात की तो उन्होंने कहा कि हमें अभी तक आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : हिरोइन व 30 हजार की Drug Money सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : हिरोइन व 30 हजार की Drug Money सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। शहर भर में नशा विरोधी मुहिम के तहत लगातार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना धर्मकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव दौले वाला की रहने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिससे तलाशी लेने के बाद 143 ग्राम हिरोइन और 30 हजार ड्रग मनी बरामद हुई है।

    डीएसपी रमनदीप सिंह मामले बारे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डॉल वाला में इस वक्त छापा मारा जाए तो बड़ी रिकवरी हो सकती है। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने गांव में छापा मारा। जिसके बाद अड्डा निहालगढ़ से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 143 ग्राम हीरोइन और 30 हजार ड्रग मनी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला पर पहले भी मोगा जिले के अलग-अलग थानों में चार मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। फिलहाल महिला को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया है। महिला बारे आगे की जांच की जा रही है।।

    यह बता दे की इस महिला पर पहले भी मोगा जिले के अलग-अलग थानों में चार मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं फिलहाल महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर 1दिन का रिमांड मिला है और आगे की करवाई की जा रही है

  • बददी के महाराणा प्रताप नगर में श्रीमद भागवत कथा का समापन

    बददी के महाराणा प्रताप नगर में श्रीमद भागवत कथा का समापन

    आचार्य पीताम्बर दत्त शर्मा ने दिए प्रवचन

    बोले-मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म

    भागवत गीता पढक़र अपने जीवन को एक दिशा देने की कोशिश करनी चाहिए

    बददीसचिन बैंसल: बददी के वार्ड नंबर दो महाराणा प्रताप नगर बददी में सात दिन से चली आ रही श्री मदभागवत कथा सोमवार को समापन हो गई। कथा वाचक उत्तरी भारत के कथा प्रवक्ता वेदाचार्य पीतांबर दत्त शर्मा ने अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से श्रद्वालुओं को निहाल कर दिया। सनातन धर्म में भागवत गीता का महत्व लोगों के जीवन में सर्वोपरि है। कहा जाता है कि भागवत गीता पढऩे वाले लोग मोह माया के जाल से निकलने में सहयोग करते हैं और लोग अध्यात्म की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।

    पितांबर दत्त शर्मा ने कहा कि जब आपके जीवन में परिवर्तन होता है तो आपके जीवन में कई कठिनाइयां भी आती है।  मगर उसे कठिनाइयों से जब आप बाहर निकालने की कोशिश करते हैं या उससे लडऩे की कोशिश करते हैं तो भगवत गीता में लिखा एक-एक सार आपकी बहुत मदद करता है। इसलिए सनातन धर्म के सभी लोगों को भगवत गीता को अपनाना चाहिए और भागवत गीता पढक़र अपने जीवन को एक दिशा देने की कोशिश करनी चाहिए। भगवत गीता में वर्णित कथा के अनुसार जब भी अर्जुन के मन में कोई दुविधा उत्पन्न होती थी तो वो श्रीकृष्ण के पास पहुंच जाते थे।

    एक बार की बात है अर्जुन श्रीकृष्ण के पास जाकर कहते हैं कि वो किसी बात को लेकर परेशान हैं और इसका जवाब वो श्रीकृष्ण से चाहते हैं। श्रीकृष्ण ने पूछा सवाल क्या है? अर्जुन ने कहा- मुझे यह जानना है कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा बुरा ही क्यों होता है? वहीं बुरे लोग खुशहाल होते हैं।  अर्जुन के मुंह से ऐसी बातें सुनकर श्रीकृष्ण मुस्कुराएं और कहा- मनुष्य जैसा सोचता है और महसूस करता है वैसा कुछ नहीं होता है बल्कि अज्ञानता की वजह से वो सच्चाई नहीं समझ पाता है। अर्जुन उनकी ये बात समझ नहीं पाएं, इसके बाद श्रीकृष्ण ने उन्हें समझने के लिए क्या कहा वो जानते हैं?

    आयोजकों यशपाल ठाकुर, माया देवी, विकास राजा व नेहा ने बताया कि सातों दिन पूरे गांव के लोगों ने श्रीमदभावगत कथा का आनंद उठाया। उन्होने बताया कि सभी सातों दिन शाम को भंडारे का आयोजन सभी ने मिलजुल कर किया।

  • Punjab News : हत्या मामले में 3 गिऱफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : हत्या मामले में 3 गिऱफ्तार, देखें वीडियो

    नूरपुरबेदी। जिले में बीती रात गांव कीमा बास खड्ड राजगिरी में एक व्यक्ति की हत्या करने मामले में 3 पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे हत्या में इस्तेमाल की गई कृपाण बरामद कर लिया है। मामले संबंधी थाना प्रमुख नूरपुरबेदी गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि हत्या के बाद फरार हुए तीनोें आरोपियों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर शाम अड्डा हरिपुर लागियोआ से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कृपाण भी बरामद कर ली गई है। तीनों कथित आरोपियों को आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उन्हें 12 नवंबर तक 1 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

    भतीजे ने बड़े पिता पर कृपाण से किया था हमला

    गौरतलब है कि बीती रात गांव कीमा बास में एक शादी समारोह के बाद शराब पीने से रोकने पर एक भतीजे ने अपने बड़े पिता पर कृपाण से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पत्नी हरजीत कौर गांव कुलगरां निवासी शादी लाल के बयानों पर उसके चाचा के लड़के लखविंदर सिंह उर्फ ​​लक्की पुत्र रोशन पर उसके पिता रोशन लाल पुत्र सिबू राम की हत्या का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है।
  • Society में घुसा Russell’s Viper सांप, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Society में घुसा Russell’s Viper सांप, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकूला। सेक्टर 23 के एक सोसाइटी में रसेल वाइपर सांप घुसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि सोसाइटी में जैसे ही रसेल वाइपर सांप घुसने का पता लगा वैसे लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना संबंधी विभाग को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने सांप का रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक सांप बेहद खतरनाक प्रजाति का है। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने के बाद घग्गर नदी के किनारे छोड़ दिया। भारत का सबसे खतरनाक सांप है रसेल वाइपर रसेल वाइपर भारत का सबसे खतरनाक सांप है। यह सांप इंसान के डसने के 5 मिनट बाद इंसान की मौत हो जाती है। यह वह साप है। जो एक बार काटने पर 120 और 250 मिलीग्राम जहर छोड़ता है। और यह जब यह काटता है। तो इसके काटने वाली जगह पर सूजन और दर्द होता है और बाद में हेमरेज भी हो जा हो सकता है। इस सांप के काटने के कुछ सेकेंड बाद किडनी फेल हो जाती है। और यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कम पाया जाता है। ज्यादातर यह सांप भारत चीन और दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा पाया जाता है।